Hot News

सुरक्षा बलों के साथ मतदान केंद्रों पर भेजे गये कर्मी

किशनगंज

आज मंंगलवार को होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदानकर्मियों को उनके निर्धारित विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर भेजा गया. वहीं इनके “साथ पुलिसकर्मियों को भी भेजा गया. दोपहर लगभग 12 बजे से पोलिंग पार्टी व पुलिस बल के जवान विभिन्न वाहनों से डिस्पैच सेंटरों से रवाना होने लगे थे. शाम पांच बजे तक सभी मतदान कर्मी व पुलिसकर्मी अपने निर्धारित बूथों पर पहुंचने के लिए निकल गये थे.

वाहन कोषांग से ध्वनि विस्तारक यंत्र से दिया जा रहा था निर्देश

डिस्पैच सेंटरों में चुनाव को लेकर जब्त किये गये वाहनों के चालकों, पोलिंग पार्टी व पुलिस कर्मियों को लगातार सूचनाएं व जानकारियां दी जा रही थीं. किस वाहन को किस बूथ पर जाना है तथा उस वाहन पर किन मतदान कर्मियों व पुलिस पार्टी को जाना है, इसकी जानकारी दी जा रही थी. डिस्पैच सेंटरों में व इसके आसपास काफी चहल-पहल की स्थिति बनी हुई थी. वाहन कोषांग के कर्मियों द्वारा वाहन चालकों को अधिकार पत्र व पास निर्गत किया जा रहा था. बारी-बारी से वाहन डिस्पैच सेंटरों से निकलकर अपने गंतव्य बूथों की तरफ जा रहे थे. अर्द्धसैनिक बल के जवान कई वाहनों पर खड़े होकर ही जा रहे थे. इससे पूरे नगर की सड़कों पर वाहनों का तारतम्य बना हुआ दिखाई दे रहा था. हर सड़क पर पुलिसकर्मियों को ले जाते वाहन व मतदान कर्मियों को ले जाते वाहन दिखाई दे रहे थे.

भरा हुआ डिस्पैच सेंटर दिखने लगा खाली

विगत एक सप्ताह से चुनाव कार्य के लिए जमा किए गए वाहनों के कारण डिस्पैच सेंटर भरे हुए दिखाई दे रहे थे. मंगलवार को चुनाव को लेकर बूथों पर पहुंचने के लिए वाहनों के चले जाने से पूरा डिस्पैच सेंटर खाली लगने लगा. हालांकि रिजर्व में रखे गए कुछ वाहन अभी भी डिस्पैच सेंटरों में लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सुरक्षा बलों के साथ मतदान केंद्रों पर भेजे गये कर्मी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top