Highlights
Suryakumar Yadav Captaincy Record: सूर्यकुमार यादव को पढ़ाई में भले ही कोई खास सफलता नहीं मिली, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर उन्होंने 80 प्रतिशत अंक पक्के कर लिए हैं. सूर्यकुमार की कप्तानी में हिंदुस्तान ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाया है. टीम इंडिया के कप्तान के रूप में उनका जीत का रिकॉर्ड 80 प्रतिशत है. साल 2024 में टी20 टीम की कमान संभालने के बाद से उन्होंने टीम को लगातार सफलता दिलाई है. सूर्यकुमार की कप्तानी में हिंदुस्तान ने कुल 52 मैच स्पोर्ट्से हैं, जिनमें से 42 मैचों में टीम को शानदार जीत मिली है.
स्कूल में 50 परसेंट पार करना था मुश्किल
सूर्यकुमार से जब उनके इस शानदार रिकॉर्ड के बारे में सवाल किया गया, तो उनका जवाब बहुत सीधा था. उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेज में जो नंबर वह लाना चाहते थे, वह अब उन्हें क्रिकेट में मिल रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि पढ़ाई के समय वह कभी 50 या 60 प्रतिशत का आंकड़ा पार नहीं कर सके. क्रिकेट में 80 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड सुनना उन्हें बहुत अच्छा लगता है. उन्होंने यह भी कहा कि वह आंकड़ों पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं देते, लेकिन हार किसी को पसंद नहीं होती और उन्हें भी बस जीतना ही अच्छा लगता है.
STORY | Couldn’t get it in academics but cricket got me my 80 per cent score: SKY
It eluded him in academics, but on the cricket field, Suryakumar Yadav has finally got his 80 per cent score.
Basking in the glory of leading India to a historic defence of the T20 World Cup title… pic.twitter.com/UaHjOkyBSK
— Press Trust of India (@PTI_News) March 17, 2026
पिता इंजीनियर थे पर बेटे ने चुना स्पोर्ट्स
सूर्यकुमार यादव के पिता अशोक कुमार यादव भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर थे. घर में पढ़ाई का माहौल होने के बावजूद सूर्यकुमार का मन कभी भी किताबों में नहीं लगा.
परिवार से मिला सपनों को पूरा करने का साथ
जब परिवार ने देखा कि उनका पढ़ाई में कोई मन नहीं है, तो उन्होंने क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए पूरा सपोर्ट किया. सूर्यकुमार ने बताया कि घर वालों ने शुरुआत में उन्हें पढ़ाई के लिए बहुत कहा. लेकिन जल्दी ही वे समझ गए कि इस लड़के को किताबों में कोई दिलचस्पी नहीं है. परिवार ने देखा कि उसे क्रिकेट स्पोर्ट्सने में पूरा मजा आता है. इसके बाद घर वालों ने कहा कि तुम बस अपना स्पोर्ट्स स्पोर्ट्सो, अगर कुछ हासिल नहीं हुआ तो हम लोग सब संभाल लेंगे.
मेहनत से नहीं पड़ी प्लान बी की जरूरत
हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहने वाले इस धाकड़ बल्लेबाज ने अपनी मेहनत से कभी वह समय नहीं आने दिया जब उन्हें किसी ‘प्लान बी’ का सहारा लेना पड़े. परिवार के विश्वास और अपने दमदार स्पोर्ट्स की बदौलत उन्होंने विश्व क्रिकेट में अपना एक अलग नाम बना लिया है.
ये भी पढ़ें-
900 मेहमान, अवधी शाकाहारी खाना… कुलदीप और वंशिका के रिसेप्शन की पूरी डिटेल
धोनी के साथ स्पोर्ट्सने पर सैमसन का बयान, बताया क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ?
IPL 2026: बीसीसीआई का सभी टीमों को झटका, प्रैक्टिस में मनमानी नहीं कर पाएंगी फ्रेंचाइजी
The post स्कूल में 50 परसेंट लाना था मुश्किल, सूर्यकुमार ने कप्तानी में पाए 80 प्रतिशत नंबर appeared first on Naya Vichar.