नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: आगामी पर्व त्यौहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु रेलवे द्वारा पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाता है। इसी कड़ी में हावड़ा से रक्सौल के मध्य एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –
1. गाड़ी सं. 03043/03044 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल:
गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल दिनांक 27.09.2025 से 15.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार को हावड़ा से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन रविवार को 06.40 बजे झाझा, 07.38 बजे किउल, 09.30 बजे बरौनी, 10.10 बजे दलसिंहसराय, 11.20 बजे समस्तीपुर, 12.40 बजे दरभंगा, 13.10 बजे कमतौल, 13.38 बजे जनकपुर रोड, 14.30 बजे सीतामढ़ी तथा 15.08 बजे बैरगनिया रूकते हुए 16.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी ।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल दिनांक 28.09.2025 से 16.11.2025 तक प्रत्येक रविवार को रक्सौल से 17.45 बजे खुलकर 18.35 बजे बैरगनिया, 19.25 बजे सीतामढ़ी, 20.05 जनकपुर रोड, 20.27 बजे कमतौल, 21.00 बजे दरभंगा, 22.10 बजे समस्तीपुर, 22.40 बजे दलसिंहसराय, 23.45 बजे बरौनी, अगले दिन 01.30 बजे किउल, 03.00 बजे झाझा रूकते हुए 10.50 बजे हावड़ा पहुंचेगी ।
इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोच, शयनयान श्रेणी के 09 कोच तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच लगेंगे ।

