Holi Special Train: होली में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रांची रेल मंडल विभिन्न गंतव्यों के लिए 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का चलाएगा. हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन (08185) तीन से 31 मार्च तक हर मंगलवार और गुरुवार को हटिया से रवाना होगी. वहीं, दुर्ग-हटिया स्पेशल ट्रेन (08186) चार मार्च से एक अप्रैल तक हर बुधवार और शुक्रवार को दुर्ग से रवाना होगी. सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन (08611) दो से 30 मार्च तक हर सोमवार को सांतरागाछी से चलेगी. वहीं, अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल(08612) पांच मार्च से दो अप्रैल तक हर गुरुवार को अजमेर से चलेगी.
रांची-झंझारपुर स्पेशल
- 08105 रांची-झंझारपुर स्पेशल दो से 30 मार्च तक हर सोमवार को रांची से चलेगी.
- 08106 झंझारपुर-रांची स्पेशल तीन से 31 मार्च तक हर मंगलवार को झंझारपुर से चलेगी.
चर्लपल्ली-पटना स्पेशल
- 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल (वाया रांची) नौ से 30 मार्च तक हर सोमवार व बुधवार को पटना से चलेगी.
- 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल (वाया रांची) 11 मार्च से एक अप्रैल तक हर बुधवार को चर्लपल्ली से चलेगी.
- 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल (वाया रांची) 13 से 27 मार्च तक हर शुक्रवार को चर्लपल्ली से चलेगी.
चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल
- 07005 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल (वाया रांची), 23, 28 फरवरी और 01 मार्च को चर्लपल्ली से चलेगी.
- 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल (वाया रांची) 26 फरवरी, 03 व 04 मार्च को रक्सौल से चलेगी.
गोंदिया-पटना स्पेशल
- 08861 गोंदिया-पटना स्पेशल (वाया रांची) दो मार्च (सोमवार) को गोंदिया से प्रस्थान करेगी.
- 08862 पटना-गोंदिया स्पेशल (वाया रांची) तीन मार्च (मंगलवार) को पटना से प्रस्थान करेगी.
रांची-गोरखपुर स्पेशल
- 08629 रांची-गोरखपुर स्पेशल दो से 30 मार्च तक हर सोमवार को रांची से प्रस्थान करेगी.
- 08630 गोरखपुर-रांची स्पेशल चार मार्च से एक अप्रैल तक हर बुधवार को गोरखपुर से चलेगी.
टाटानगर-कटिहार स्पेशल
- 08181 टाटानगर-कटिहार स्पेशल (वाया मुरी) दो से 30 मार्च तक हर सोमवार को टाटानगर से चलेगी.
- 08182 कटिहार-टाटानगर स्पेशल (वाया मुरी) तीन से 31 मार्च तक हर मंगलवार को कटिहार से चलेगी.
तिरुपति-रक्सौल स्पेशल
- 07051 तिरुपति-रक्सौल स्पेशल (वाया रांची) 28 फरवरी व 07 मार्च को तिरुपति से चलेगी.
- 07052 रक्सौल-तिरुपति स्पेशल (वाया रांची) तीन और 10 मार्च को रक्सौल से रवाना होगी.
इसे भी पढ़ें: होली से पहले झारखंड में सुधा का दूध दो रुपये महंगा, आज से नई दरें लागू
धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन
- 02832 भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल (वाया रांची) 28 फरवरी से 31 मार्च तक रोजाना भुवनेश्वर से चलेगी.
- 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल (वाया रांची) एक मार्च से एक अप्रैल तक रोजाना धनबाद से चलेगी.
इसे भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां को केंद्र की सौगात, 1168 करोड़ से बनेगी गम्हरिया-चांडिल तीसरी-चौथी रेल लाइन
The post होली पर रांची से चलेंगी 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, देखें गाड़ियों का टाइम-टेबल appeared first on Naya Vichar.

