होली के मौके पर आप भी होली पार्टी में जाने वाली हैं तो आपने भी तैयारी शुरू कर दी होगी. खूबसूरत लुक के लिए आपने आउटफिट तो चुन लिया होगा. अगर आप होली पार्टी में स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो सिर्फ आउटफिट ही नहीं बल्कि एक्सेसरीज का चुनाव भी जरूरी होता है. इस मौके पर बैंगल्स पहनकर आप अपने लुक में एक अलग चमक जोड़ सकती हैं. इस आर्टिकल में आप कुछ बैंगल्स डिजाइन के बारे में जान सकती हैं.
ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर बैंगल्स

अगर आप होली पर सिंपल कुर्ती या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहन रही हैं तो ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर बैंगल्स पहनना अच्छा रहेगा. आप इसमें मोटी पतली चूड़ियों का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं. ये बैंगल्स आपके हाथों की खूबसूरती और चार्म बढ़ाते हैं. आप इसमें लटकन वाले बैंगल्स भी ट्राई कर सकती हैं.
फ्लोरल डिजाइन बैंगल्स

आप अपने लिए ऐसे चूड़ियों का चुनाव कर सकती हैं जिसमें फूलों के डिजाइन को बनाया गया हो. इसमें आप वर्क वाली चूड़ियां या रेजिन की चूड़ियां पहन सकती हैं. रंग-बिरंगे बैंगल्स को चुनें जो आपके होली आउटफिट के साथ मैच करें और हाथों की खूबसूरती भी बढ़ाएं.
पेस्टल शेड्स बैंगल्स

आजकल पेस्टल शेड्स के बैंगल्स काफी ट्रेंड में हैं. ये सूट, कुर्ती, साड़ी या लहंगा के साथ अच्छे लगते हैं. पेस्टल शेड्स बैंगल्स के हल्के और सॉफ्ट कलर टोन आपके लुक को न केवल एलिगेंट बनाते हैं बल्कि एक फ्रेश और मॉडर्न टच भी देते हैं. आप इन बैंगल्स को गोल्डन, सिल्वर या वर्क वाली चूड़ियों के साथ कंबाइन करके आप अपने लुक को खास बना सकते हैं.
स्टाइलिश मेटल बैंगल्स

अगर आप होली पार्टी में अपने लुक में शाइन और ग्लैमर जोड़ना चाहती हैं तो एक्सेसरी में मेटल बैंगल्स एक अच्छा ऑप्शन है. गोल्डन, सिल्वर या रोज गोल्ड फिनिश वाले बैंगल्स आपके हाथों को सुंदर लुक देते हैं. मेटल बैंगल्स हल्के और आरामदायक होते हैं इसलिए पूरे दिन पहनने में कोई दिक्कत नहीं होती है.
यह भी पढ़ें: Red Bangles Design: हाथों में स्टाइल और ग्लैमर बढ़ाएं, यहां देखें लाल चूड़ियों के लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन
यह भी पढ़ें: Latest Bangles Design: चूड़ियों की खनक से कहर ढाए हर जगह, ट्राई करें ये लेटेस्ट बैंगल्स डिजाइन
The post होली पार्टी के लिए ट्राई करें ये चूड़ियां, लुक को बनाएं खूबसूरत appeared first on Naya Vichar.

