Hot News

1 अप्रैल से बदलेंगे अंडा बिक्री के नियम, यूपी में हर अंडे पर एक्सपायरी डेट अनिवार्य

Egg Expiry Date: उत्तर प्रदेश प्रशासन ने अंडे के कारोबार को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब 1 अप्रैल से राज्य में बिकने वाले हर अंडे पर उसकी उत्पादन तारीख (लेड डेट) और एक्सपायरी डेट लिखना जरूरी होगा. यानी अब दुकानदार “ताजा अंडा” कहकर पुराना अंडा नहीं बेच पाएंगे.

क्यों लिया गया ये फैसला ?

प्रशासन का कहना है कि यह नियम लोगों की सेहत को ध्यान में रखकर लागू किया जा रहा है. पहले कई जगहों पर दुकानदार पुराने अंडे भी फ्रेश बताकर बेच देते थे, जिससे लोगों की सेहत पर असर पड़ता था. अब ग्राहक खुद अंडे पर लिखी तारीख देखकर तय कर सकेंगे कि वह खाने लायक है या नहीं.

कितने दिन तक सुरक्षित रहता है अंडा ?

आम तौर पर अगर अंडे कमरे के तापमान (करीब 30°C) पर रखे हों, तो वे लगभग 2 हफ्ते तक सही रहते हैं. वहीं अगर उन्हें ठंडे तापमान (2 से 8°C) में रखा जाए, तो 5 हफ्ते तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं. लेकिन कई दुकानदार सही तरीके से स्टोरेज नहीं करते थे, जिससे समस्या होती थी. अगर कोई दुकानदार या व्यापारी इस नियम का पालन नहीं करता है, तो उसके अंडे जब्त कर लिए जाएंगे. ऐसे अंडों को या तो नष्ट कर दिया जाएगा या साफ लिखा जाएगा कि ये खाने के लिए सुरक्षित नहीं हैं. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस बार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कोल्ड स्टोरेज की कमी भी चुनौती

यूपी जैसे बड़े राज्य में अभी अंडों के लिए सीमित कोल्ड स्टोरेज हैं, मुख्य रूप से आगरा और झांसी में. साथ ही नियम है कि अंडों को सब्जियों के साथ एक ही कोल्ड स्टोरेज में नहीं रखा जा सकता. हालांकि प्रशासन का कहना है कि अब बहाने नहीं चलेंगे, सभी को नियम मानने होंगे.

उपभोक्ताओं को क्या फायदा ?

इस नए नियम से सबसे बड़ा फायदा आम लोगों को होगा. अब उन्हें अंदाजा लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि अंडा कितना पुराना है. अंडे पर साफ-साफ तारीख लिखी होगी, जिससे वे सुरक्षित और ताजा अंडे खरीद सकेंगे. कुल मिलाकर, यह कदम उत्तर प्रदेश में फूड सेफ्टी को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है.

Also Read : शादीशुदा कपल के लिए जॉइन्ट ITR की मांग, राघव चड्ढा ने उठाया मुद्दा

The post 1 अप्रैल से बदलेंगे अंडा बिक्री के नियम, यूपी में हर अंडे पर एक्सपायरी डेट अनिवार्य appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top