Hot News

February 25, 2025

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल के मां जगदंबा नवादा हाल्ट पर 02 जोड़ी डेमू पैसेंजर ट्रेनों का 01 मार्च, 2025 से अस्थायी ठहराव

नया विचार समस्तीपुर: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दरभंगा और हरनगर के मध्य चलने वाली दो जोड़ी डेमू पैसेंजर ट्रेन 75291/75280 एवं 75293/75294 दरभंगा-हरनगर-दरभंगा डेमू पैसेंजर का समस्तीपुर मंडल के मां जगदंबा नवादा हाल्ट पर महाशिवरात्रि मेला एवं होली के अवसर पर दिनांक 01.03.2025 से 01.04.2025 तक 01 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जा रहा है ।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hyperloop Test Track Video: 1100 KM प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन! पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक तैयार

Hyperloop Test Track Ready: हिंदुस्तान में पहली बार 1100 KM प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ने वाली है. इस दिशा में काम भी शुरू हो चुकी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर एक वीडिया पोस्ट किया और बताया कि IIT मद्रास में हाइपरलूप परियोजना पर काम चल रहा है. रेल मंत्री ने एक्स पर वीडियो के साथ पोस्ट किया, आईआईटी मद्रास में हाइपरलूप परियोजना, प्रशासन और अकादमिक सहयोग से भविष्य के परिवहन में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है. आईआईटी मद्रास ने तैयार किया 422 मीटर लंबा ट्रैक आईआईटी मद्रास ने 422 मीटर एक हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक तैयार कर लिया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें टेस्ट ट्रैक को साफ देखा जा सकता है. The hyperloop project at @iitmadras; Government-academia collaboration is driving innovation in futuristic transportation. pic.twitter.com/S1r1wirK5o — Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) February 24, 2025 कैसा है हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक रेल मंत्री ने जो वीडियो जारी किया, उसमें साफ नजर आ रहा है, हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक एक वैक्यूम ट्यूब के अंदर तैयार किया गया है. जिसमें ट्रेन चुंबकीय तकनीक से चलती है. क्या है हाइपरलूप ट्रैक हाइपरलूप ट्रैक एक हाईटेक तकनीक है, जिसमें एक वैक्यूम ट्यूब के अंदर तेज रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी. हाई-स्पीड हाइपरलूप में पॉड्स को वैक्यूम ट्यूब के भीतर चुंबकीय तकनीक पर चलाया जाता है. इसमें ट्रेन 1100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी. यूरोप में इसी तकनीक से ट्रेन चलाई जा रही है. The post Hyperloop Test Track Video: 1100 KM प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन! पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक तैयार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देवघर में महाशिवरात्रि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे हेमंत सोरेन, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 3000 पुलिस बल

Hemant Soren in Deoghar Maha Shivratri 2025: बुधवार (26 फरवरी 2025) को महाशिवरात्रि पर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में भव्य शिव बारात निकाली जायेगी. शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. पहली बार झारखंड प्रशासन के पर्यटन विभाग शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन कर रहा है. महोत्सव का उदघाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केकेएन स्टेडियम में करेंगे. उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री शिव बारात को रवाना करेंगे. मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन और 4 विभागों के सचिव भी मौजूद रहेंगे. देवघर जिला प्रशासन ने शिव रात्रि महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली है. शिव बारात रूटलाइन और पूरे शहर में सुरक्षा चाक-चौबंद महाशिवरात्रि के लिए बाबा मंदिर से लेकर शिव बारात रूटलाइन और पूरे शहर में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किये गये हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. करीब 3000 पुलिस बल और कई दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. काफी संख्या में अफसरों की भी तैनाती की गयी है. बारात रूटलाइन में सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की जायेगी. इसके लिए जगह-जगह हाई रिजोल्यूशन कैमरे लगाये गये हैं. डीसी विशाल सागर और एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग पूरी व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हैं. दुल्हन की तरह सजी बाबानगरी. फोटो : नया विचार बाबा की होगी चतुष्प्रहर पूजा महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने के लिए एक लाख से अधिक श्रद्धालु देवघर पहुंच गये हैं. बाबाधाम में फाल्गुन चतुर्दशी तिथि यानी शिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ की चतुष्ग्रहर पूजा होती है. विग्रह पर माता को सिंदूर अर्पित करने की खास परंपरा के साथ बाबा भोलेनाथ का विवाह संपन्न होगा. इस पूजा में बाबा भोलेनाथ को दूल्हे की तरह सजाया जाता है. बेलपत्र से सरदार पंडा विग्रह पर माता को सिंदूर अर्पित करते हैं. विशेष पूजा के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से तैयारी कर ली गयी है. शिव बारात में देवी-देवता राक्षस, भूत-पिशाच होंगे आकर्षक का केंद्र महाशिवरात्रि पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबाधाम पहुंचते हैं. रात में निकलने वाली शिव बारात में ये लोग भी शामिल होते हैं. शिव बारात की भव्यता, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए शिव बारात को और भव्य और दिव्य रूप दिया गया है. शिव बारात में मुख्य रूप से बाराती के रूप में सभी देवी-देवताओं के साथ भूत, पिसाच, चुड़ैल, राक्षस आदि आकर्षण के केंद्र होंगे. इस वर्ष शिव बारात में मुख्य आकर्षण का केंद्र विशालकाय हाफिया हूप नामक राक्षस होगा. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें विशेष पूजा के बाद शिखर पर फिर से स्थापित हुए पंचशूल बाबा बैद्यनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के तमाम अनुष्ठान परंपरा के अनुसार हो रहे हैं. चली आ रही परंपरा के अनुसार, बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती सहित बाबा मंदिर परिसर में स्थित सभी मंदिरों के शिखर से उतारे गये पंचशूलों को विशेष पूजा के बाद फिर से मंदिरों के शिखर पर स्थापित कर दिया गया. इसके बाद बाबा बैद्यनाथ एवं माता पार्वती मंदिर के बीच गंठबंधन चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई. सुबह करीब पौने नौ बजे से राधाकृष्ण मंदिर के बरामदे पर पंचशूल पूजा हुई. करीब 2 घंटे तक तांत्रिक विधि से पूजा हुई. आरती के बाद सरदार पंडा ने राजू भंडारी को गणेश मंदिर से पंचशूल चढ़ाने की परंपरा को आगे बढ़ाने का आदेश दिया. इसके बाद बारी-बारी से सभी मंदिरों पर पंचशूल स्थापित कर दिये गये. गठबंधन चढ़ाने की परंपरा की शुरुआत करते सरदार पंडा. फोटो : नया विचार सरदार पंडा ने चढ़ाया पहला गंठबंधन पंचशूल चढ़ाने के बाद मंदिर के महंत ने मंत्रोच्चार के साथ प्रेम के प्रतीक बाबा एवं माता पार्वती मंदिर के बीच गंठबंधन चढ़ाया. उसके बाद आम लोगों ने भी पट बंद होने तक जमकर बाबा एवं माता मंदिर के बीच गंठबंधन चढ़ाकर मंगल कामना की. पट बंद होने तक एक हजार से अधिक लोगों ने गंठबंधन चढ़ाया. पूजा को सफल बनाने में प्रबंधक रमेश परिहस्त, दिवान सोना कुमार सिन्हा, सरदार पंडा प्रतिनिधि बाबा झा, मंदिर कर्मी अरुण राउत, सुधीर मिश्रा व अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें शिवालयों से घिरा है गुमला, शिवरात्रि पर जलार्पण करने बिहार, बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से आते हैं श्रद्धालु सीएम आवास ढाहने पर हमलावर हुई भाजपा, पूछा- झारखंड में शीश महल बनाने जा रही हेमंत सोरेन प्रशासन? Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 3-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान खूंटी में 5 आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 18 गिरफ्तार, डीजीपी ने कही ये बात, देखें Video The post देवघर में महाशिवरात्रि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे हेमंत सोरेन, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 3000 पुलिस बल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुजफ्फरपुर नगर निगम का बड़ा कदम, स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए स्कूलों पर फोकस

Bihar News: मुजफ्फरपुर शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बेहतरीन रैंकिंग दिलाने के लिए नगर निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इस मिशन में शहर के स्कूलों की विशेष भूमिका होगी. नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने शहरी क्षेत्र के सभी निजी और प्रशासनी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और निदेशकों के साथ टाउन हॉल सभागार में बैठक की. बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण के मानकों पर चर्चा की गई और बताया गया कि केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम किन-किन बिंदुओं पर जांच करेगी. नगर आयुक्त ने सभी स्कूलों को शौचालय से लेकर कक्षाओं तक की सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने स्कूल प्रबंधन को यह भी आदेश दिया कि छात्रों को शहर के पार्कों का नियमित भ्रमण कराया जाए, जिससे न केवल उनका मनोरंजन होगा, बल्कि पठन-पाठन में भी रुचि बढ़ेगी. स्कूलों के लिए 400 अंकों का मूल्यांकन इस बार के स्वच्छ सर्वेक्षण में स्कूलों को भी जोड़ा गया है, जिसके तहत 400 अंकों का मूल्यांकन तय किया गया है. यदि स्कूलों की कक्षाओं में गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग कूड़ेदान नहीं होंगे, तो अंक काटे जाएंगे. पहली बार स्कूलों की सफाई को स्वच्छता सर्वेक्षण में शामिल किया गया है. शौचालय से स्वच्छता तक, हर पहलू पर होगा आंकलन स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत स्कूलों में शौचालय की सफाई, गीले-सूखे कचरे के उचित प्रबंधन, छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन की उपलब्धता और उसके डिस्पोजल पर भी अंक दिए जाएंगे. इस श्रेणी के लिए 150 अंक निर्धारित किए गए हैं. ये भी पढ़े: बिहार में बन रहा देश का सबसे बड़ा अस्पताल, अब मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा भी होगी उपलब्ध सर्वेक्षण के दौरान केंद्रीय टीम यह भी जांचेगी कि स्कूलों में जो सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, उनका छात्र-छात्राएं नियमित रूप से उपयोग कर रहे हैं या नहीं. इसके अलावा, पार्क और पर्यटन स्थलों की सफाई को भी इस बार अंक दिए जाएंगे. यदि किसी कार्यालय की दीवारों पर रेड स्पॉट पाए गए, तो 60 अंक तक काटे जा सकते हैं. The post मुजफ्फरपुर नगर निगम का बड़ा कदम, स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए स्कूलों पर फोकस appeared first on Naya Vichar.

आस्था, समस्तीपुर

सुदामा चरित्र की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के रामपुर गांव में मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा के दौरान सुदामा चरित्र पर प्रवचन हुआ। वृंदावन से पधारे कथावाचक आचार्य सुजीत जी महाराज ने सुदामा के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि मित्रता करो तो भगवान श्री कृष्ण और सुदामा जैसी करो। सच्चा मित्र वही है,जो अपने मित्र की परेशानी को समझे और बिना बताए ही मदद कर दे। परंतु आजकल स्वार्थ की मित्रता रह गई है। जब तक स्वार्थ सिद्ध नहीं होता है, तब तक मित्रता रहती है। जब स्वार्थ पूरा हो जाता है, मित्रता खत्म हो जाती है। उन्होंने कहा कि एक सुदामा अपनी पत्नी के कहने पर मित्र श्रीकृष्ण से मिलने द्वारका जाते हैं। तब वे प्रहरियों से श्रीकृष्ण को अपना मित्र बताते हैं और अंदर जाने की बात कहते हैं। सुदामा की बात सुनकर प्रहरि उनका उपहास उड़ाते हैं और कहते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण का मित्र एक दरिद्र व्यक्ति कैसे हो सकता है। प्रहरियों की बात सुनकर सुदामा अपने मित्र से बिना मिले ही लौटने लगते हैं। तभी एक प्रहरी महल के अंदर जाकर भगवान श्रीकृष्ण को बताता है कि महल के द्वार पर सुदामा नाम का एक दरिद्र व्यक्ति खड़ा है और अपने आप को आपका मित्र बता रहा है। द्वारपाल की बात सुनकर भगवान श्रीकृष्ण नंगे पांव ही दौरे चले आते हैं और अपने मित्र को गले से लगा लेते हैं। कथा के बीच-बीच में भजन गायक पंडित अमित कुमार झा अपने मधुर संगीत से यहां का वातावरण भक्तिमय बनाने में जुटे हैं। मौके पर मुख्य आयोजक सीताराम झा एवं घनश्याम झा के अलावा सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

समस्तीपुर

आक्रोशित शिक्षकों ने विद्यालय बंद कर बीआरसी में दिया धरना

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झखड़ा पतैली के प्रधानाध्यापक के साथ की गई गाली –गलौज एवं मारपीट की घटना से आक्रोशित शिक्षक– शिक्षिकाओं ने मंगलवार को विद्यालय बंद कर सरायरंजन बीआरसी में धरना दिया। धरनार्थियों का कहना था कि गांव के ही अमलेश झा के पुत्र विजय कुमार झा ने सोमवार की शाम विद्यालय के प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार रंजन पर उस समय घात लगाकर हमला बोल दिया,जब वे विद्यालय बंद करने के पश्चात अपनी कर में सवार होकर समस्तीपुर लौट रहे थे। हमलावर ने उक्त प्रधानाध्यापक के साथ –गाली गलौज व जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए ना केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इतना ही नहीं,उक्त प्रधानाध्यापक के साथ लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया गया। धरने पर बैठे शिक्षकों का यह भी कहना था कि घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपित युवक के विरुद्ध ना तो प्राथमिकी दर्ज हुई है ,ना ही उसकी गिरफ्तारी हुई है, जबकि आरोपित युवक पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

समस्तीपुर

कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर बथुआ बुजुर्ग में टीएलएम मेला का हुआ भव्य आयोजन 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के उच्च उत्तर माध्यमिक विद्यालय सा परिसर रिसोर्स सेंटर बथुआ बुजुर्ग में मंगलवार को नौ विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने भाग लिया। समारोह का उद्घाटन संयुक्त रूप से समन्वयक सुखराम पासवान एवं संचालक संतोष कुमार सुमन ने किया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षाविद् राम किशोर गिरि ने कहा कि स्कूलों में पढ़ रहे नौनिहालों में शिक्षकों का यह टीएलएम सीखने की ललक पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि टीचिंग लर्निंग मटेरियल के माध्यम से स्थानीय भाषा में पढ़ाई करने की सुविधा के उद्देश्य से इस तरह के मेले का आयोजन किया गया है।इस अवसर पर बीआरपी बिपिन कुमार, बीर बहादुर महतो , राम नरेश पांडेय, विश्वनाथ राम,रतन कुमार, रवींद्र मोहन कंठ,विकास कुमार , चंचला कुमारी ,शशि कला , चंपिका, रेणु कुमारी,संजना कुमारी, कुमारी नम्रता, अपराजिता , अंजना आलोक, पुष्कर ,गीता , आशुतोष डिंपी , संगीता, ममता, रीना ,अर्चना निरंजन, संजीत आदि शिक्षक शिक्षिका उपस्थित हुए । शिक्षा विभाग और मेला के उद्देश्य को छात्र तक पहुंचाने का सभी ने संकल्प लिया ।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Siwan News: 3 बाइक से आए 8 बदमाशों ने हथियार के बल की 16 लाख के गहनों की लूट, ग्रामीणों से घिरता देख भागे

Siwan News: सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में मौजूद आभूषण के दुकान से हथियारों से लैश बदमाशों ने 16 लाख का आभूषण लूट लिया. लूटा गया सोने का आभूषण दो सौ ग्राम से अधिक का बताया जा रहा है. वारदात के दौरान ग्रामीणों से घिरता देख बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए आभूषण से भरा बोरा मौके पर ही छोड़ फरार हो गये.दुकान में मौजूद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकाबपोश बदमाशों की तलाश के लिये पुलिस छानबीन कर रही है. दुकानदार ने क्या बताया भगवानपुर गांव में अपने मकान में ही अच्छेलाल साह की आभूषण की दुकान है. दोपहर ढाई बजे अपने दुकान के अंदर बैठे अच्छेलाल ने सीसीटीवी में दो बाइक से छह की संख्या में नकाबपोश संदिग्धों को आते देखा. यह देख अच्छेलाल ने वहां से भागने के लिये बाहर निकले तो बरामदे में ही एक बदमाश ने उन्हें रोक दिया और कनपट्टी पर पिस्टल तानते हुए दुकान के अंदर चलने का इशारा किया. इस बीच एक अन्य और बाइक से दो और बदमाश भी मौके पर पहुंच कर दुकान खंगालने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया ये सभी बदमाश दुकान में रखा सारा आभूषण बोरे में भरकर बरामद के रास्ते बाहर आये. इस बीच मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गये थे. बोरा लेकर जाते देख ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश बोरे का अधिक वजन हो जाने व लोगों से घिरता देख मौके पर ही आभूषण को बिखेर दिया. इसमें से सोने के आभूषण से भरी एक पोटली को समेटते हुए बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये. इसे भी देखें: Viral Video: ‘हो गईनी पूरा डेकोरेट बलम’ गाने पर पिस्टल लहराती दिखी डांसर, वायरल हुआ वीडियो The post Siwan News: 3 बाइक से आए 8 बदमाशों ने हथियार के बल की 16 लाख के गहनों की लूट, ग्रामीणों से घिरता देख भागे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पेट्राेल देख कर बाइक चोरी करने वाला गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

– पेट्रोल समाप्त होने पर वहीं छोड़ देता था बाइक , फिर करता था दूसरी बाइक की चोरी – अब तक दो दर्जन से ज्यादा बाइक की कर चुका है चोरी Jamshedpur bike thief/Crime News : जुगसलाई पुलिस ने एक bike thief को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का नाम राहुल रजक है. वह सेवा सदन रोड , Jugsalai का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से दो चोरी की Bike बरामद की है. पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे मंगलवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर घूम रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टीम के साथ छापेमारी की. इस दौरान शिवघाट के पास पुलिस ने देखा कि एक बाइक पर दो युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे है. बाइक पर नंबर भी नहीं है. लेकिन पुलिस को देखने के क्रम में वह भागने लगा. उसके बाद पुलिस ने दौड़ा कर राहुल को पकड़ लिया. जबकि उसका साथी फरार हो गया. पुलिस ने उसके निशानदेही पर एक और चोरी की बाइक बरामद किया है. जिसे उन लोगों ने बर्मामाइंस थाना क्षेत्र से चुराया था. पुलिस ने बताया कि चोरी और एनडीपीएस के मामले में राहुल पूर्व में भी जेल जा चुका है. राहुल के खिलाफ उसके पिता मदन रजक ने भी जान से माने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए जुगसलाई थाना में शिकायत किया था. बाइक की Petrol टंकी का जांच कर करते थे चोरी : पेट्राेल देख कर बाइक चोरी करने वाला गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, दो बाइक बरामद 2 राहुल रजक शातिर बाइक चोर है. राहुल ने पुलिस को बताया कि वे लोग मौज- मश्ती के लिए बाइक की चोरी करते थे. बाइक की चोरी करने के पूर्व वे लोग बाइक की टंकी की जांच करते थे. यह पता लगाते थे कि उस बाइक में कितना पेट्रोल है. बाइक हिलाने पर टंकी से अगर पेट्रोल की आवाज आयी तो बाइक की चोरी करते थे. जिस बाइक में पेट्रोल कम होता है उस बाइक की चोरी वे लोग नहीं करते थे. राहुल ने पुलिस को बताया कि बाइक की चोरी करने के बाद वे लोग नंबर प्लेट को हटा देते है. उसके बाद उसी गाड़ी से घूमते थे. फिर उस बाइक का पेट्रोल जहां समाप्त हो जाता था.उस बाइक को वे लोग वहीं छोड़ देते थे. कहीं गली मुहल्ला में मौका देख कर बाइक खड़ी कर देते थे. उसके बाद फिर दूसरी बाइक की चोरी करते थे. दो दर्जन से ज्यादा Bike की कर चुके है चोरी : पुलिस ने बताया कि राहुल और उसका Partner मिल कर अब तक दो दर्जन से ज्यादा बाइक की चोरी कर चुके है. अब तक की पूछताछ में राहुल ने बाइक बेचने की बात नहीं स्वीकार की है. इस संबंध में पुलिस ने उसके पार्टनर के बागबेड़ा स्थित आवास पर छापेमारी किया गया. लेकिन वह घर से भी फरार है. राहुल ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ ही मिल कर लगभग घटनाओं को अंजाम दिया है. वे लोग इस काम को तीन चार साल से कर रहे है. The post पेट्राेल देख कर बाइक चोरी करने वाला गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, दो बाइक बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: ये बिहार है भैया! मैट्रिक की परीक्षा देकर निकले कई छात्र डीजे पर करने लगे डांस 

Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कई छात्र डांस करते दिख रहे हैं. उनके हाथ में प्रश्नपत्र दिख रहा है. सभी छात्र डीजे पर डांस कर रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में डांस कर रहे सभी छात्र मैट्रिक की अंतिम परीक्षा देकर निकले थे. परीक्षा खत्म होने की खुशी में सभी छात्र डांस कर रहे हैं. परीक्षा सेंटर से निकलने के बाद सामने से डीजे गुजर रहा था, तभी छात्र डीजे के पीछे डांस करने लगे. हालांकि, नया विचार इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. The post Video: ये बिहार है भैया! मैट्रिक की परीक्षा देकर निकले कई छात्र डीजे पर करने लगे डांस  appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top