Hot News

April 17, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सदर अस्पताल में नर्सों की कमी से बढ़ी परेशानी, पारामेडिकल के भरोसे मरीज

बदहाली : जरूरत 150 नर्स की, स्वीकृत पद 50, कार्यरत मात्र 39 – प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्ति रद्द किये जाने के बाद अब रह जायेंगी मात्र 12 परिचारिकाएं मुंगेर मुंगेर सदर अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से जहां रोगियों का समुचित ईलाज नहीं हो पा रहा, वहीं अब नर्सों की कमी ने परेशानी बढ़ा दी है. अस्पताल में आये दिन कभी चिकित्सक पर तो कभी नर्स पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगते रहता है. नर्सों की कमी के कारण वार्डों में भर्ती मरीजों की उचित देखभाल नहीं हो पाता. यहां इलाज की जिम्मेदारी पारा मेडिकल और एएनएम या जीएनएम स्टूडेंट पर है. इसका फायदा उठाकर अस्पताल में दलाल भी पारामेडिकल बनकर काम करते हैं, जो मरीजों को बहलाकर निजी क्लीनिक या निजी अस्पताल ले जाते हैं. नर्सों की कमी से इलाज में देरी सदर अस्पताल में 15 से अधिक वार्डों का संचालन होता है. यहां रोगियों के लिए 165 से अधिक बेडों की संख्या है. इसके अतिरिक्त अस्पताल में कई जांच केंद्र और ओपीडी का संचालन होता है. जहां नर्सों की तैनाती प्रतिदिन तीन शिफ्ट में की जाती है. इसके लिये सदर अस्पताल में जहां लगभग 150 नर्सों की जरूरत है. वहीं कुल स्वीकृत पद मात्र 50 है. जबकि इसके विरुद्ध मात्र 39 नर्स ही कार्यरत है. इससे एसएनसीयू और चाइल्ड वार्ड, प्रसव केंद्र, एमसीएच ओटी, पीकू वार्ड, आइसोलेशन वार्ड की जिम्मेदारी एक ही वार्ड में तैनात नर्सों पर होती है. इसके कारण कई बार मरीजों के इलाज में देरी का मामला सामने आता है. एएनएम व पारामेडिकल स्टूडेंट के भरोसे मरीज नर्सों की कमी के कारण ही सदर अस्पताल प्रबंधन को अपने लगभग सभी वार्ड पारामेडिकल और एएनएम स्टूडेंट के भरोसे चलाना पड़ता है. हाल यह है कि इमरजेंसी, पुरुष मेडिकल, पुरुष सर्जिकल, स्त्री वार्ड, परिवार नियोजन वार्ड, आईसीयू जैसे अतिमहत्वपूर्ण वार्डों में जहां एक नर्स नियुक्त होती है. वहीं उनकी जगह 8 से 10 एएनएम और पारामेडिकल स्टूडेंट होते हैं. जो खुद तो वहां ट्रेनिंग लेने आये है, लेकिन अस्पताल में बिना किसी मॉनिटरिंग के ये पारामेडिकल और एएनएम स्टूडेंट मरीजों का इलाज करते हैं. दलाल उठाते हैं फायदा, कई बार नर्स भी देती बढ़ावा मुंगेर : सदर अस्पताल में नर्सों की कमी का सबसे अधिक फायदा दलाल उठाते हैं. जो कई बार निजी स्कूलों के पारामेडिकल या जीएनएम स्टूडेंट बनकर मरीजों को बहलाकर निजी क्लीनिक या निजी अस्पताल ले जाते हैं. हलांकि इससे नर्सों को केवल इतना ही फायदा होता है कि उन्हें अपनी ड्यूटी के दौरान वार्ड में जाकर मरीजों को दवा या इंजेक्शन नहीं देना पड़ता. इसमें सबसे अधिक फर्जी पारामेडिकल स्टूडेंट स्त्री वार्ड, इमरजेंसी, पुरुष वार्ड में दिखते हैं. इसके लिये इन वार्डों से मरीजों को बहलाकर निजी नर्सिंग होम ले जाना आसान होता है. सदर अस्पताल में दलालों के कारण बढ़ रहे लामा के मामले मुंगेर: ऐसा नहीं है कि फर्जी पारामेडिकल टूडेंट बने दलालों का निशाना केवल स्त्री, पुरूष, इमरजेंसी और आईसीयू वार्ड होता है. इनका निशाना एसएनसीयू वार्ड, जांच केंद्र, पीकू वार्ड भी होता है. जिसके कारण सदर अस्पताल में लामा के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इसमें मरीजों के परिजन दलालों के बहकावे में आकर मरीज को बिना अस्पताल को सूचना दिये ही मरीज को लेकर निजी नर्सिंग होम चले जाते हैं. यह हाल तब है, जब खुद स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अस्पताल में बाहरी लोगों के कार्य पर एक साल पहले ही रोक लगा दी है. कहते हैं सिविल सर्जन सिविल सर्जन डा. विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि नर्सों के स्वीकृत पद पूर्व से ही सदर अस्पताल में है. कमी की जानकारी विभाग को कई बार दी गयी है. वहीं सदर अस्पताल में किसी भी वार्ड में निजी पारामेडिकल स्टूडेंट या चिकित्सक के काम करने पर रोक है. किसी वार्ड में निजी पारामेडिकल स्टूडेंट कार्य करते पाये जाते हैं तो संबंधित वार्ड की परिचारिकाओं पर कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सदर अस्पताल में नर्सों की कमी से बढ़ी परेशानी, पारामेडिकल के भरोसे मरीज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीईओ ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुधामा पंचायत के दो विद्यालयों का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने गुरुवार को निरीक्षण किया. बीईओ पहले उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैजनाथपुर पहुंची. बीईओ ने साफ-सफाई को लेकर प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया. वहीं मध्य विद्यालय बुधामा का निरीक्षण किया. प्रधानाध्यापक अवधेश मंडल सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित पाये गये. उन्होंने प्रधानाध्यापक को कई दिशा निर्देश दिये. बीईओ निर्मला कुमारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारी को भेजी जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बीईओ ने विद्यालयों का किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीएम की मौजूदगी में करायी गयी गेंहू की क्रॉप कटिंग

विशनपुर पंचायत पहुंचे डीएम सत्तरकटैया. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर पंचायत के संतपुर गांव में गुरुवार को गेहूं फसल की क्रॉप कटिंग करायी गयी. डीएम वैभव चौधरी की मौजूदगी में किसान मनोज यादव के खेत में कृषि विभाग के कर्मियों ने 10 गुणा 5 मीटर यानी 50 वर्ग मीटर में क्रॉप कटिंग करायी. जिसमें 13.450 किलो उपज आयी. बीडीओ रोहित कुमार साह ने बताया कि प्रति हेक्टेयर 26.900 क्विंटल उपज आयी है. जो किसानों के लिए खुशी की बात है. किसानों ने अपनी कड़ी मेहनत से अच्छी पैदवार की है. डीएम द्वारा क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया गया. मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी जय प्रकाश सिंह, सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, सीओ शिखा सिंह, बीएओ केदार राय, मुखिया पति सरोज यादव, कृषि सलाहकार संजीव कुमार व कुमार गणेश मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीएम की मौजूदगी में करायी गयी गेंहू की क्रॉप कटिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Internal Security: सीआरपीएफ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का है सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल

Internal Security: देश में आंतरिक सुरक्षा से लेकर शांतिपूर्वक चुनाव कराने का काम केंद्रीय अर्धसैनिक बल लगातार कर रहे हैं. समय के साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बल को आधुनिक बनाने और स्त्रीओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है. केंद्र प्रशासन सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं. देश के 7 दुर्गम क्षेत्रों में एयर कूरियर सेवा शुरू की गई और हाल ही में हिंदुस्तान प्रशासन ने वेतन और भत्तों को बेहतर बनाने के लिए आठवें वेतन आयोग का गठन किया है. केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए 42 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं. इसके अलावा आवास योजना के तहत हाउसिंग सैटिस्फैक्शन रेश्यो लगभग साढ़े 9 प्रतिशत बढ़ा है. स्त्रीओं की भी भर्ती हो रही है और इनके लिए 124 बैरकों की मंजूरी दी गई है, जिनमें से 109 बन चुके हैं और 450 और बैरक बनाने का निर्णय गृह मंत्रालय ने किया है. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के 2264 कर्मियों ने देश की सुरक्षा के लिए दिए बलिदान दिया है. इस बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता है. हिंदुस्तान को वर्ष 2047 में विश्व में हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में सीआरपीएफ कर्मियों के बलिदान का बहुत बड़ा योगदान है.   सुविधाओं का हुआ है विस्तार केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत अर्धसैनिक बल के कर्मियों के बच्चों को पढ़ाई की सुविधा दी गई है. केंद्रीय अनुग्रह राशि को बेहतर बनाने का काम किया गया है. विकलांग अनुग्रह राशि में 50 फीसदी की वृद्धि की गई है और 119 मास्टर भंडार और 1794 सहायक भंडार के माध्यम से केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडारों को भी और लोकाभिमुख बनाया गया है. वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दूसरी बार प्रशासन बनने के बाद यह निर्णय लिया गया था कि सभी सुरक्षाबलों का स्थापना दिवस देश के अलग अलग हिस्सों में मनाया जाएगा. अर्धसैनिक बलों का योगदान देश की सुरक्षा से अलग हटकर देखा ही नहीं जा सकता. कश्मीर में आतंकवादियों से जूझना हो, पूर्वोत्तर में शांति के लिए तैनात रहना हो या फिर दुर्दांत नक्सलियों को 4 जिलों तक सीमित करना हो, हमारे जवानों का इसमें बहुत बड़ा योगदान रहा है. मौजूदा समय में सीआरपीएफ की 248 बटालियन, 4 जोनल मुख्यालय, 21 सेक्टर मुख्यालय, 2 परिचालन सेक्टर मुख्यालय, 17 रेंज और 39 प्रशासनिक रेंज में लगभग 3 लाख जवान हर जगह देश की शांति और सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं. सीआरपीएफ को हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल होने का गौरव प्राप्त है. The post Internal Security: सीआरपीएफ हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया का है सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Success Story: JEE टॉपर धैर्या छोड़ी विदेश में करोड़ों का पैकेज, कर रही हैं ये काम

Success Story of JEE Topper Dhairya Sandhyana in Hindi: हर साल लाखों छात्र ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) जैसी कठिन परीक्षा पास कर इंजीनियर बनने का सपना देखते हैं. हालांकि कुछ लोगों की सफलता उनकी उन्हें अलग मुकाम पर लेकर जाती है. ऐसी ही एक प्रेरक कहानी है JEE टॉपर धैर्या की, जिन्होंने विदेश में करोड़ों का पैकेज छोड़कर देश में कुछ अलग करने का फैसला लिया. जहां ज्यादातर लोग बड़े वेतन और विदेशी जीवन का सपना देखते हैं वहीं धैर्या ने समाज के लिए काम करने का रास्ता चुना. आइए जानते हैं Success Story of JEE Topper Dhairya Sandhyana और उनके बारे में. IIT Delhi से की थी पढ़ाई (Success Story of JEE Topper Dhairya Sandhyana) मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धैर्या सांध्यना ने 2014 में जेईई को पास किया था. उनकी जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक 29 (AIR-29) थी. इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी दिल्ली (IIT Delhi) से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी. यह भी पढ़ें- Success Story: यूपी की बेटी का कमाल, BPSC के बाद UPSC में गाड़ा झंडा, तनु बनीं IPS सैमसंग कंपनी में साॅफ्टवेयर इंजीनियर (Success Story of JEE Topper Dhairya Sandhyana) पढ़ाई पूरी करने के बाद धैर्या को सैमसंग कंपनी में साॅफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में जाॅब मिल गई. इस जाॅब पोस्ट पर उन्हें करोड़ों का पैकेज मिला था लेकिन इस उपलब्धि के बाद, उन्होंने विदेश में करोड़ों के पैकेज वाले जॉब ऑफर को ठुकरा दिया और देश में रहकर समाज के लिए कुछ करने का निर्णय लिया. अब JEE के छात्रों को पढ़ाती हैं धैर्या (Success Story in Hindi) धैर्या सांध्यना अब अनअकेडमी में टीचर हैं और वह JEE के छात्रों को पढ़ाती हैं. वह ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लाॅस लेती हैं. उनकी शिक्षण शैली छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय है. इसके अलावा वह सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म और यूट्यूब चैनल से भी तैयारी कराती हैं. उनकी सफलता की कहानी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. यह भी पढ़ें- Success Story: जब सपनों ने भरी उड़ान तो ‘छोटा पड़ा आसमान’…मजदूर की बेटी ने ऐसे पाई सफलता The post Success Story: JEE टॉपर धैर्या छोड़ी विदेश में करोड़ों का पैकेज, कर रही हैं ये काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने नामकुम ESIC हॉस्पिटल का किया उद्घाटन, लाभार्थी और श्रमिक सम्मानित

ESIC Hospital Namkum Inauguration: नामकुम (रांची), राजेश वर्मा-केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ मनसुख मांडविया, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने रांची के नामकुम में बने 220 बेडवाले अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ईएसआईसी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया. इसके बाद लाभार्थियों और इस अस्पताल के निर्माण में शामिल श्रमिकों को अंगवस्त्र एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. स्वस्थ और रोगमुक्त हिंदुस्तान है मोदी का संकल्प-संजय सेठ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है स्वस्थ और रोगमुक्त हिंदुस्तान. इसके लिए उन्होंने आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख का इलाज फ्री किया है. The post Video: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने नामकुम ESIC हॉस्पिटल का किया उद्घाटन, लाभार्थी और श्रमिक सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

बिहार

Prashant Kishor- C-Voter सर्वे में प्रशांत किशोर CM की पसंद में दूसरे नंबर पर पहुंचे, तेजस्वी और नीतीश का ग्राफ लगातार गिर रहा- किशोर कुमार, प्रदेश महासचिव

नया विचार पटना। जन सुराज के प्रदेश महासचिव किशोर कुमार ने हाल ही में हुए C वोटर सर्वे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि C वोटर सर्वे में प्रशांत किशोर की बढ़ती लोकप्रियता ने बिहार के सभी नेतृत्वक दलों में हलचल मचा दी है। इस सर्वे में दो-तीन बहुत ही महत्वपूर्ण बातें देखने को मिली हैं। पहली, प्रशांत जी की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दूसरी, विपक्ष के नेता और लालू जी के बेटे की लोकप्रियता में सबसे बड़ी 5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। और तीसरी, बिहार की दो तिहाई जनता बदलाव चाहती है। किशोर मुन्ना ने आगे कहा कि प्रशांत किशोर 20 मई से “बिहार बदलाव यात्रा” पर जा रहे हैं क्योंकि 11 अप्रैल को नीतीश प्रशासन और उनके प्रशासन ने गांधी मैदान में लाखों लोगों को प्रशांत किशोर से मिलने नहीं दिया था। उसके बाद हर सर्वे में प्रशांत किशोर की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ता नजर आएगा। इसके साथ ही पार्टी प्रवक्ता विवेक कुमार ने C वोटर सर्वे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक बात तो साफ है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री किसी परिवार से नहीं होगा और न ही किसी माफिया का बेटा होगा। बिहार का अगला मुख्यमंत्री एक साधारण परिवार से होगा। बिहार उसे ही चुनेगा जो बिहार से अशिक्षा को दूर करने और पलायन को रोकने का रास्ता दिखाएगा। दूसरी पार्टियां जन सुराज की नकल करके इन समस्याओं की बात जरूर कर रही हैं, लेकिन पिछले 2.5 सालों से जन सुराज ही लोगों को बिहार की समस्याओं का समाधान बता रहा है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में बन रहा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल, इलाज के लिए होंगे 5462 बेड, हेलीपैड की होगी व्यवस्था

Patna PMCH: बिहार के लोगों को पहले जहां बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई जैसे दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता था. वहीं, अब पटना में AIIMS, आईजीआईएमएस और पीएमसीएच जैसे बड़े अस्पताल बन चुके हैं. बिहार का 100 साल पुराना अस्पताल PMCH जो कभी प्रशासनी उपेक्षा का शिकार था. अब दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल के रूप में पहचाना जाएगा. इसका निर्माण पूरा होने के बाद दूसरे राज्‍यों के लोग यहां इलाज के लिए आएंगे. PMCH में मरीजों के इलाज के लिए 5462 बेड उपल्बध होंगे. यह अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. आस पास के राज्‍यों को मिलेगी एयर एंबुलेंस की सुविधा बिहार के स्वास्थ्य सेवा में ये क्रांतिकारी बदलाव सीएम नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुआ है. PMCH में हैलीपैड के बनकर तैयार होने के बाद बिहार के मरीजों को मिलने वाली स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा और भी हाई टेक होगी. इसका लाभ दूसरे राज्‍य के मरीजों को भी मिल सकेगा. जिससे आस पास के राज्‍यों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा. मरीज एयर एम्बुलेंस के जरिए सीधे अस्पताल तक पहुंच सकेंगे. इसे भी पढ़ें: बिहार के 25 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश बिहार बनेगा ग्लोबल मेडिकल आइकन 2005 में जहां बिहार के स्वास्थ्य विभाग का बजट 105.70 करोड़ रुपये था. वहीं अब 2025 में यह बढ़कर 2003580 करोड़ रुपये हो गया है. इसका परिणाम ये है कि अपनी पहचान खो चुका पीएमसीएच एक बार फिर से अपनी ग्‍लोबल पहचान हासिल करेगा और ग्लोबल मेडिकल आइकन बनकर उभरेगा. The post बिहार में बन रहा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल, इलाज के लिए होंगे 5462 बेड, हेलीपैड की होगी व्यवस्था appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

उ०म०वि०भटोतर,रोसड़ा में कार्यरत प्रखंड शिक्षक राजा राम का गुरुवार की सुबह असामयिक निधन

नया विचार समस्तीपुर–  रोसड़ा प्रखंड के सहियार निवासी शिवलाल राम के पुत्र उ०म०वि०भटोतर,रोसड़ा में वर्ष 2010 से कार्यरत प्रखंड शिक्षक राजा राम का गुरुवार की सुबह अचानक तबीयत खराब हो जाने से इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया है।उनके दो पुत्री का उम्र 15 वर्ष एवं 17 वर्ष और एक 03 वर्ष का पुत्र है।उनके परिवार के सभी लोग काफी रो-रो के बुरी हालत में है।बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) के प्रदेश सचिव सह जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश ने मृतक शिक्षक के घर सहियार जाकर सांत्वना देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। सुबह से मृत शिक्षक के घर सैकड़ों शिक्षक एवं उनके शुभचिंतक का तांता लगा रहा।मृत शिक्षक के घर संघ के प्रखंड अध्यक्ष शशिवाला कुमारी,राजू कुमार,सुधीर कुमार,आलोक कुमार,नागेश्वर महतो ,संजीव कुमार,मदन पासवान आदि ने उनकी मृत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके परिवार के सभी लोगों को सहनशक्ति प्रदान करने की भगवान से कामना की।संघ के नेता कुमार रजनीश एवं शशिवाला कुमारी मृत परिजन के सदस्यों को विभाग द्वारा मिलने वाली सारी सुविधा यथाशीघ्र मुहैया करवाने की सांत्वना दिया।   

बिहार, समस्तीपुर

Rail News- गोरखपुर जं.-गोरखपुर कैंट के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान के मद्देनजर 05 ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

नया विचार समस्तीपुर-  रेलवे प्रशासन द्वारा कुसम्ही- गोरखपुर कैंट-गोरखपुर जं.- डोमिनगढ़ तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के अन्तर्गत गोरखपुर जं.-गोरखपुर कैंट के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान एवं गोरखपुर जं. स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के परिप्रेक्ष्य में और 05 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर चलाने का निर्णय किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –  1. दिनांक 27 अप्रैल, 2025 को कामाख्या से खुलने वाली गाड़ी सं. 15655 कामाख्या- श्रीमाता वैष्णो देवी, कटड़ा एक्सप्रेस बरौनी-मुजफ्फरपुर- छपरा ग्रामीण- भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जाएगी । 2. दिनांक 30 अप्रैल, 2025 को श्रीमाता वैष्णो देवी, कटड़ा से खुलने वाली गाड़ी सं. 15656 श्रीमाता वैष्णो देवी, कटड़ा- कामाख्या एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी । 3. दिनांक 30 अप्रैल, 2025 को सहरसा से खुलने वाली गाड़ी सं. 15529 सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण- भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जाएगी । 4. दिनांक 02 मई, 2025 को जम्मूतवी से खुलने वाली गाड़ी सं. 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा ग्रामीण- मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जाएगी । 5. दिनांक 25 अप्रैल से 03 मई, 2025 तक बरौनी से खुलने वाली गाड़ी सं. 19038 बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण- भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जाएगी ।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top