ESIC Hospital Namkum Inauguration: नामकुम (रांची), राजेश वर्मा-केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ मनसुख मांडविया, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने रांची के नामकुम में बने 220 बेडवाले अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ईएसआईसी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया. इसके बाद लाभार्थियों और इस अस्पताल के निर्माण में शामिल श्रमिकों को अंगवस्त्र एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया.
स्वस्थ और रोगमुक्त हिंदुस्तान है मोदी का संकल्प-संजय सेठ
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है स्वस्थ और रोगमुक्त हिंदुस्तान. इसके लिए उन्होंने आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख का इलाज फ्री किया है.
The post Video: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने नामकुम ESIC हॉस्पिटल का किया उद्घाटन, लाभार्थी और श्रमिक सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

