Hot News

May 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: रिटायर्ड फौजी का शव शौचालय टंकी से बरामद, बेटे पर हत्या के आरोप

Bihar Crime: मुंगेर. मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चूआबाग में हनुमान मंदिर के पास ITI कॉलेज के समीप 68 वर्षीय रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रसाद राय का शव उनके घर की शौचालय की टंकी से पुलिस ने बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार, मृतक के बड़े बेटे पंकज कुमार, जो सेना में जवान है, ने मंगलवार दोपहर थाने में शिकायत की कि उनके छोटे भाई अमरजीत ने पिता की हत्या कर शव को छिपा दिया. इस सूचना के आधार पर कासिम बाजार पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शौचालय की टंकी से शव बरामद किया. मुंगेर पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, फॉरेंसिक जांच के बाद सामने आ सकती हैं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां. फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सुरेंद्र प्रसाद राय और उनके छोटे बेटे अमरजीत के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था. थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पंकज के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है. प्रारंभिक जांच में हत्या का शक जताया जा रहा है, क्योंकि शव को शौचालय की टंकी में छिपाया गया था, जो अप्राकृतिक परिस्थितियों की ओर इशारा करता है. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया, और टंकी की जांच की गई. अब तक हत्या आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं यह मामला मुंगेर में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि रिटायर्ड फौजी की हत्या का आरोप उनके ही बेटे पर लगा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, सुरेंद्र प्रसाद राय अपने परिवार के साथ चूआबाग में रहते थे और संपत्ति विवाद को लेकर उनके छोटे बेटे अमरजीत के साथ अक्सर तनाव रहता था. कुछ लोगों ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया था कि परिवार में बातचीत तक बंद हो गई थी. पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है, लेकिन अमरजीत से पूछताछ की तैयारी चल रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. Also Read: Road in Bihar: बिहार को मिला एक और एक्सप्रेसवे, 4000 करोड़ की लागत से बनेगा नारायणी-गंगा कॉरिडोर The post Bihar Crime: रिटायर्ड फौजी का शव शौचालय टंकी से बरामद, बेटे पर हत्या के आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chanakya Niti: जीवन में सुख चाहते है तो अपनाएं ये 3 सरल नियम जीवन हो जाएगा शांत और सफल

Chanakya Niti:  प्राचीन हिंदुस्तान के महान अर्थशास्त्री, नेतृत्वज्ञ और विद्वान चाणक्य ने जीवन को सुखमय और सफल बनाने के लिए कई नीतियां दी हैं. उनकी बातें आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी उस समय थीं. अगर आप भी अपने जीवन में शांति, सफलता और संतुलन चाहते हैं, तो चाणक्य के बताए ये तीन नियम जरूर अपनाएं. इन नीतियों को अपनाकर आप अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं और कई समस्याओं से बच सकते हैं. Chanakya Niti 3 Simple Rules for Happy Life: गांठ बांध ले ये 3 चीजे Ai generated image- chanakya niti for happy life 1. 3 Simple Rules for Happy Life | आनंद में वचन न दें जब हम अत्यधिक खुश होते हैं, तब हम बिना सोचे-समझे किसी से कुछ भी वादा कर बैठते हैं. उस समय हमें परिस्थितियों का संपूर्ण आकलन नहीं होता. कई बार ऐसा वादा करना आगे चलकर कठिनाई पैदा कर सकता है. इसलिए चाणक्य कहते हैं कि जब आप अत्यधिक आनंद में हों, तो कोई वचन या वादा न करें. सोच-समझकर और स्थिर मन से निर्णय लें. 2. क्रोध में उत्तर न दें गुस्सा एक ऐसा भाव है जिसमें हम अपने होश खो बैठते हैं और ऐसे में बोले गए शब्द रिश्तों को तोड़ने का काम कर सकते हैं. क्रोध में दिया गया उत्तर अक्सर हमारे रिश्तों और छवि को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए चाणक्य की सलाह है कि क्रोध में कभी उत्तर न दें. शांत होकर सोचें, फिर प्रतिक्रिया दें. 3. दुख में निर्णय न लें जब व्यक्ति दुखी होता है, तो उसका मन और सोचने की शक्ति प्रभावित होती है. ऐसे में लिए गए निर्णय अक्सर गलत साबित होते हैं. चाणक्य कहते हैं कि दुख की अवस्था में कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिए. पहले खुद को संभालें, फिर ठंडे दिमाग से सोचकर निर्णय लें. Aacharya Chanakya Quotes: चाणक्य नीति का उद्धरण “जब आप आनंद में हों तो कोई वचन न दें, जब आप क्रोध में हों तो कोई उत्तर न दें और जब आप दुख में हों तो कोई निर्णय न लें.” – आचार्य चाणक्य चाणक्य की ये तीन नीतियां बेहद सरल हैं, लेकिन अगर इन्हें जीवन में उतार लिया जाए तो व्यक्ति मानसिक शांति, रिश्तों में मधुरता और सही निर्णय लेने की क्षमता पा सकता है. ये नीतियां आज के व्यस्त और तनावपूर्ण जीवन में विशेष रूप से उपयोगी हैं. Also Read: Chanakya Niti: इन 4 लोगों को साथ रखना है साक्षात मृत्यु को न्योता देने जैसा Also Read: Chanakya Niti: मूर्ख से बहस करना चेहरे पर बैठे मच्छर को मारने जैसा है- मच्छर मरे या न मरे आपको एक चांटा जरूर लग जाता है The post Chanakya Niti: जीवन में सुख चाहते है तो अपनाएं ये 3 सरल नियम जीवन हो जाएगा शांत और सफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Numerology: राजसी ठाठ और लीडरशिप वाली सोच रखते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, शौक से जीते हैं लाइफ

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि सिर्फ एक तारीख नहीं होती, बल्कि इसमें उनके व्यक्तित्व, स्वभाव और भाग्य के कई संकेत छिपे होते हैं. अंक शास्त्र में सबसे पहले व्यक्ति के जन्मतिथि से उनका मूलांक निकाला जाता है. मूलांक वह अंक होता है जो जन्म तारीख के अंकों को जोड़ने से प्राप्त होता है. साथ ही इसका संबंध एक विशेष ग्रह से होता है. मूलांक से ये जाना जाता है कि व्यक्ति का स्वभाव कैसा है, वह सोच में कैसा है, और वे जीवन में क्या हासिल कर सकता है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहें है, जो अपने जीवन में ऐशो आराम से रहते हैं.  ये है मूलांक  जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 माना जाता है. इस मूलांक का स्वामी ग्रह सूर्य होता है, जो इन्हें नेतृत्व क्षमता और प्रभावशाली व्यक्तित्व प्रदान करता है. इसी कारण इस मूलांक के लोगों राजा के समान माना जाता है.  यह भी पढ़ें- Numerology: राम-लखन की यारी जितना बेजोड़ होता है इस तारीख में जन्मे लोगों का रिश्ता  मूलांक 1 का स्वभाव  मूलांक 1 के लोग बहुत साहसी और निडर स्वभाव के होते हैं. ये लोग कभी निर्णय लेने में घबराते नहीं हैं. इनको इसके तेज दिमाग और क्रिएटिव सोच के लिए बहुत पसंद किया जाता है.  मूलांक 1 के लोगों का रिश्ता  मूलांक 1 के लोगों अपने रिश्तो में गहराई से जोर देते हैं. ये हर किसी के मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. इनकी हर बातों को लोग मानना पसंद करते हैं, क्योंकि इनके अंदर निर्णय लेने की क्षमता अच्छी और प्रभावशाली होती हैं.  मूलांक 1 के लोगों का जीवन  मूलांक 1 के लोग किस्मत से बहुत धनी होते हैं, इनके अंदर आत्मविश्वास की कमी नहीं होती हैं. ये अपने शौक और करियर के लिए मेहनत करने से पीछे नहीं हटते हैं. इसके अलावा, ये अपने मेहनत और बुद्धि के दम पर बहुत ऐशोआराम से जीवन जीते हैं.  यह भी पढ़ें- Numerology: बेईमानी और चालाकी करने से दूर रहते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, मदद के लिए हमेशा रहते हैं आगे  Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Numerology: राजसी ठाठ और लीडरशिप वाली सोच रखते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, शौक से जीते हैं लाइफ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: लहंगा न मिला तो जान दे दी, बहन की शादी से पहले किशोरी ने खा ली सल्फास

Bihar: बिहार के सहरसा जिले में एक ऐसी घटना घटी जिसने हर किसी को अंदर तक झकझोर दिया है. बिहरा थाना क्षेत्र के दुम्मा गांव की रहने वाली आरती कुमारी (16) ने केवल इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसे बहन की शादी में नया लहंगा नहीं दिलाया गया. आरती ने घर में रखी सल्फास की गोली खा ली और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सपना था शादी में खास दिखने का आरती अपनी बहन की शादी को लेकर बेहद उत्साहित थी. कोचिंग की छात्रा आरती चाहती थी कि वह इस मौके पर कुछ खास पहने. उसने परिजनों से नया लहंगा खरीदने की जिद की, लेकिन जब डांट फटकार मिली, तो उसने जहर खा लिया. मौत के बाद आई असल वजह सामने शुरुआत में परिवार ने आरती की मौत को मानसिक तनाव और फीस की परेशानी से जोड़ दिया. लेकिन कोचिंग में पढ़ने वाली उसकी सहेलियों ने खुलासा किया कि आरती लहंगे को लेकर पिछले कई दिनों से उत्साहित थी और बार-बार इस बारे में बातें करती थी. अस्पताल में मौत, पुलिस जांच में जुटी आरती को गंभीर हालत में सूर्या अस्पताल लाया गया, लेकिन रात 8:30 बजे उसने दम तोड़ दिया. सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और जांच शुरू कर दी है. Also Read: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पटना स्टेशन पर हाई अलर्ट, यात्रियों की हो रही सख्ती से जांच एक छोटी ख्वाहिश का इतना बड़ा अंजाम यह घटना केवल एक आत्महत्या नहीं है यह उन तमाम छोटी-छोटी ख्वाहिशों की अनदेखी की कीमत है, जो किशोर मन में गहराई से बैठ जाती हैं. यह समाज और परिवार के लिए एक चेतावनी है—हर भावना, हर उम्मीद मायने रखती है. The post Bihar: लहंगा न मिला तो जान दे दी, बहन की शादी से पहले किशोरी ने खा ली सल्फास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

English Baby Girl Names: आपकी नन्ही परी के लिए स्टाइलिश और यूनिक इंग्लिश नामों की लिस्ट

English Baby Girl Names: जब भी किसी घर में बेटी का जन्म होता है, तो वो पल हर किसी के लिए बेहद खास बन जाता है. एक नन्ही-सी मुस्कान पूरे परिवार को खुशियों से भर देती है. ऐसे में हर माता-पिता की यह ख्वाहिश होती है कि अपनी प्यारी सी बच्ची के लिए एक ऐसा नाम रखा जाए जो न सिर्फ सुनने में सुंदर हो, बल्कि उसका अर्थ भी खास और सकारात्मक हो. आजकल इंग्लिश नामों का चलन काफी बढ़ गया है, क्योंकि ये नाम स्टाइलिश, यूनिक और याद रखने में आसान होते हैं. अगर आप भी अपनी बेटी के लिए ऐसा ही कोई नाम ढूंढ रहे हैं जो ट्रेंडिंग होने के साथ-साथ दिल को भी छू ले, तो आप बिलकुल सही जगह पर हैं. इस आर्टिकल में हम लाए हैं 2025 के टॉप और यूनिक इंग्लिश बेबी गर्ल नेम्स की एक खास लिस्ट, जो आपकी नन्ही परी के लिए परफेक्ट हो सकते हैं. English Baby Girl Names: Ariana (एरियाना)– बहुत साफ दिल वाली Lyla (लाइला) – रात की तरह सुंदर Sienna (सिएना) – नारंगी-लाल रंग जैसा Elara (एलारा) – हंसती हुई और चमकदार Zara (जारा) – राजकुमारी या फूल जैसी Maya (माया) – जादू जैसा Nova (नोवा) – नया तारा या नई चीज Aubrey (ऑब्री) – परियों की रानी Isla (आईला)– शांत और सुंदर जगह Hazel (हेजल) – समझदार और सुरक्षित Luna (लूना) – चांद जैसी शांत Freya (फ्रेया) – प्यार की देवी Clara (क्लारा) – साफ और चमकदार Aurora (ऑरोरा) – सुबह की पहली रोशनी Eva (एवा) – जीवन Stella (स्टेला)– तारा Bella (बेला) – बहुत सुंदर Rosie (रोजी) – गुलाब जैसी प्यारी Phoebe (फीबी)– रोशनी वाली Nora (नोरा) – रोशनी ये भी पढ़ें: Baby Boy Names: अपने लाडले को पुकारें इस प्यारे नाम से, जानिए बेटों के लिए सुंदर और मनभावन नामों की खास लिस्ट ये भी पढ़ें: English Baby Names: अपने बेटे के लिए चुनें एक स्टाइलिश इंग्लिश नाम, देखें बेस्ट नामों की लिस्ट और उनके खास मतलब ये भी पढ़ें: Baby Girl Names:अपनी बेटी के लिए ‘L’ अक्षर से शुरू होने वाला खूबसूरत और यूनिक नाम चुनें, देखें लिस्ट Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post English Baby Girl Names: आपकी नन्ही परी के लिए स्टाइलिश और यूनिक इंग्लिश नामों की लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: बिहार के मुजफ्फरपुर में कारोबारी को चलती स्कूटी पर मारी गोली, CCTV में कैद हुई घटना

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप बाइक सवार अपराधियों ने प्लाईवुड कारोबारी वीरेश पोद्दार (25) को गोली मार दी. घटना बुधवार सुबह 9: 45 बजे की है. जख्मी हालत में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कारोबारी को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. गोली पीठ में लगने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. CCTV में कैद हुई घटना गोलीबारी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि कारोबारी अपनी स्कूटी से जा रहा है. पीछे से आए बाइक सवार दो अपराधियों ने चलती स्कूटी पर उनको गोली मार दी. इसके बाद वह स्कूटी को धीमा किया और सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए. ALSO READ: ‘चुन-चुनकर मारा’ ऑपरेशन सिंदूर पर नीतीश-लालू-सम्राट समेत बिहार के नेताओं ने क्या लिखा? पढ़िए पुलिस ने क्या कहा? पुलिस का कहना है की मामले की जांच की जा रही है. पुलिस अपराधियों के भागने की दिशा में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. बिहार के मुजफ्फरपुर में मिठनपुरा थाना क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप बाइक सवार अपराधियों ने प्लाईवुड कारोबारी को गोली मार दी और भाग गए. #Bihar pic.twitter.com/CCnku8mktL — Thakur Shaktilochan shandilya (@Ershaktilochan) May 7, 2025 The post Video: बिहार के मुजफ्फरपुर में कारोबारी को चलती स्कूटी पर मारी गोली, CCTV में कैद हुई घटना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Operation Sindoor: हमें चाहिए POK…,पहलगाम हमले में मारे गए मनीष के परिजनों ने रखी मांग

Operation Sindoor: पटना. हिंदुस्तानीय सेना ने पहलगाम हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर के जरिए ले लिया है. पहलगाम हमले में मारे गए IB ऑफिसर मनीष रंजन के परिजनों ने सेना की इस कार्रवाई से काफी राहत महसूस की हैं, लेकिन उनका साफ कहना है कि अब मुकम्मल कार्रवाई चाहिए. पूरा POK और टुकड़े-टुकड़े में पाकिस्तान चाहिए, तभी उन लोगों के कलेजे को ठंडक मिलेगी. तेरहवीं पर ऑपरेशन सिंदूर सेना ने पहलगाम में मारे गए निर्दोष हिंदुस्तानीय लोगों की तेरहवीं पर उनके परिवारों के जख्म पर मरहम लगाने का काम किया है. आईबी ऑफिसर मनीष रंजन के परिवार के सभी लोग पश्चिम बंगाल के झालदा गए हुए हैं. वहां उनका क्रिया कर्म चल रहा है. कल ही 13वीं का संस्कार बीता है और आज हिंदुस्तान की सेना ने पाकिस्तान पर मुकम्मल कार्रवाई की है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है. सेना की कार्रवाई से मिला संतोष हिंदुस्तानीय सेना के इस एक्शन से उन सभी परिवार के लोगों को खुशी है जिन्होंने पहलगाम हमले में अपनों को खोया है. सासाराम के मनीष रंजन की पहलगाम आतंकी हमले में हत्या कर दी गई थी. बीती रात जब हिंदुस्तान ने पाकिस्तान पर बदले की कार्रवाई की तो आईबी ऑफिसर मनीष रंजन के भाई शशिभूषण मिश्रा ने कहा कि सेना की इस कार्रवाई से उनका सीना चौड़ा हो गया. हिंदुस्तानीय सेना की इस कार्रवाई को एतिहासिक बताते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है और कहा कि अब पीओके चाहिए. Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि The post Operation Sindoor: हमें चाहिए POK…,पहलगाम हमले में मारे गए मनीष के परिजनों ने रखी मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहले जमशेदपुर के पेट्रोल पंप में लूट फिर शराब दुकान के संचालक को मारी गोली, डेढ़ लाख ले भागे अपराधी

Crime News | रायरंगपुर, राजेश शर्मा/संजय सरदार : जमशेदपुर जिले के पोटका थाना क्षेत्र के हाता पेट्रोल पंप में कल मंगलवार को अज्ञात अपराधियों ने 25 हजार रुपए लूटने के बाद ओड़िसा के मयुरभंज जिले के गोरूमहिषानी थाना में भारी तबाही मचायी. 5 अपराधियों ने दोपहर करीब 12 बजे गुरूमहिषानी बाजार स्थित विदेशी शराब दुकान के संचालक पर गोली चलायी और डेढ़ लाख रुपए लूट कर फरार हो गये. हमले से संचालक सब्यसाची महंती गंभीर रूप से घायल हो गया. संचालक के जांघ में गोली लगी है. काउंटर में रखे डेढ़ लाख ले भागे अपराधी जानकारी के अनुसार कल मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे दो बाइक में 5 अपराधी गुरूमहिषानी बाजार स्थित विदेश शराब दुकान पहुंचें. अपराधियों ने शराब दुकान के संचालक पर गोली पर गोली चलायी और काउंटर में रखे डेढ़ लाख रुपए लेकर फरार हो गये. इधर घटना के बाद पल्सर बाइक से 3 अपराधी मौके और पहुंचे. अपराधियों ने यहां अपनी पल्सर बाइक छोड़ दी और झारखंड के कोवाली थाना की ओर फरार हो गये. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें एक ही गिरोह ने दिया दोनों घटना को अंजाम शराब दुकान में गोली चलाकर लूट की घटना को अंजाम देने के पूर्व पल्सर बाइक में सवार तीन अपराधियों ने हाता स्थित पेट्रोल पंप मे स्त्रीकर्मियों को पिस्तौल का भय दिखाकर उनसे 25 हजार रुपये लूटे थे, जिसके बाद अपराधी हाता चौक की ओर फरार हो गये थे. यह घटना सुबह करीब 7 बजे की है. लूट की यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी है. घटना के संबंध में मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत ने कहा कि एक ही गिरोह के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है. झारखंड पुलिस ओड़िसापुलिस के साथ भी संपर्क में है. जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित, सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में इस दिन होगी बैठक “देश की बेटियों के सिंदूर का बदला, हर हमले का जवाब देगा हिंदुस्तान” – चंपाई सोरेन Operation Sindoor: पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सेना के हमले पर झारखंड ने दी ऐसी प्रतिक्रिया The post पहले जमशेदपुर के पेट्रोल पंप में लूट फिर शराब दुकान के संचालक को मारी गोली, डेढ़ लाख ले भागे अपराधी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Operation Sindoor: खत्म हुआ आतंकी मसूद अजहर का पूरा परिवार, सेना ने एयर स्ट्राइक में मार गिराया

Operation Sindoor: हिंदुस्तानीय सेना ने पहलगाम हमले का बदला ले लिया है. अब समाचार मसूद अजहर को लेकर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार आतंकी मसूद का पूरा परिवार मारा गया है. हिंदुस्तानीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने एयरस्ट्राइक की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. पहलगाम में मासूम मारे गए थे. हिंदुस्तान ने 1 बजकर पांच मिनट से लेकर 1 बजकर 30 मिनट तक कार्रवाई की. पाकिस्तान आतकियों को पनाह देता है. खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई. The post Operation Sindoor: खत्म हुआ आतंकी मसूद अजहर का पूरा परिवार, सेना ने एयर स्ट्राइक में मार गिराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Feng Shui Tips: सफलता और शांति चाहिए तो अपनाएं फेंगशुई के ये असरदार नियम

Feng Shui Tips:  हर किसी का सपना होता है कि उसके घर में जीवन में कोई परेशानी नहीं हो.इसके लिए लोग जितनी हो सकी उतनी कोशिश करते हैं लकें कई बार ऐसा होता है कि घर में सुख शांति के जगह आशान्ति होती है.ऐसे में लोग फेंगशुई के नियमों का भी पालन करते हैं क्योंकि उनका मानना है कि फेंगशुई के नियमों को सही से पालन करने से जीवन में सफलता आती है.जीवन में सफलता पाने के लिए मेहनत जितनी ज्यादा जरूरी है उतना ही भाग्य भी है.आज इस लेख  में आपको बताएंगे की कैसे आप फेंगशुई के कुछ नियमों को अपने जीवन में शामिल करके अपना भाग्य बदल सकते हैं. क्रिस्टल फेंगशुई में क्रिस्टल को समृद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है.इसे घर के सही कोने में रखने से घर में सुख और समृद्धि का वास होता है.नौकरी में सफलता, जीवन में खुशियां आती है.क्रिस्टल को घर के मुख्य क्रमे में रखना चाहिए.इसे अगर घरके उत्तर-पूर्व दिशा में रखा जाए तो ये बहुत लाभकारी होता है.यह घर हो या दफ्तर कहीं भी नेगेटिव चीजों को नहीं आने देती है और घर के वातावरण को खुशहाल रखता है.क्रिस्टल घर  के आंतरिक शांति और सुख समृद्धि को बरकरार रखता है.ये व्यक्ति के मन को मानसिक शांति प्रदान करता है. मनी प्लांट  घर में मनी प्लांट को रखना पैसों का आना माना जाता है.इसे घर के मुख्य द्वार में रखना चाहिए,ताकि घर में धन और शनती बनी रहे.फेंगशुई के नियमों में मनी प्लांट को बेहद शुभ माना जाता है.इसलिए जो भी लोग फेंगशुई को मानते हैं वो मनी प्लांट को अपने घर में जरूर रखते है.मनी प्लांट को घर में रखने से धन का प्रवाह तेजी से होता है.यह पौधा न केवल धन लाने में सहायक है बल्कि घर में शांति भी लाती है.इसलिए मनी प्लांट को जब भी घर में रखना छाइए तो उसकी देखभाल अच्छे से करनी चाहिए. धातु कछुआ  फेंगशुई मन धातु का बना हुआ कछुआ बहुत शुभ माना जाता है.कछुए को घर में रखने से समृद्धि और खुशहाली आती है.इसे घर में मुख्य कमरे में  रखना चाहिए.ये पूरे घर में सुख-शांति और समृद्धि लाती है.कछुआ स्थिरता और लंबे आयु का प्रतीक माना जाता है.यह व्यक्ति के जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करता है.इसके घर में होने से व्यक्ति के जीवन से सारे कष्ट और कर्ज धीरे-धीरे काम होने लगते हैं. सफेद पत्थर  सफेद पत्थर को फेंगशुई के नियम में अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना गया है.यह पत्थर घर में आने वाली सभी तरह की नकारात्मक शक्तियों को समाप्त करता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है.सफेद पत्थर घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहे.सफेद पत्थर व्यक्ति के जीवन में धन की कमी कभी नहीं होने देती है.यह पत्थर जीवन में शांति के साथ-साथ व्यक्ति को सफलता भी दिलाती है. The post Feng Shui Tips: सफलता और शांति चाहिए तो अपनाएं फेंगशुई के ये असरदार नियम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top