Hot News

पहले जमशेदपुर के पेट्रोल पंप में लूट फिर शराब दुकान के संचालक को मारी गोली, डेढ़ लाख ले भागे अपराधी

Crime News | रायरंगपुर, राजेश शर्मा/संजय सरदार : जमशेदपुर जिले के पोटका थाना क्षेत्र के हाता पेट्रोल पंप में कल मंगलवार को अज्ञात अपराधियों ने 25 हजार रुपए लूटने के बाद ओड़िसा के मयुरभंज जिले के गोरूमहिषानी थाना में भारी तबाही मचायी. 5 अपराधियों ने दोपहर करीब 12 बजे गुरूमहिषानी बाजार स्थित विदेशी शराब दुकान के संचालक पर गोली चलायी और डेढ़ लाख रुपए लूट कर फरार हो गये. हमले से संचालक सब्यसाची महंती गंभीर रूप से घायल हो गया. संचालक के जांघ में गोली लगी है.

काउंटर में रखे डेढ़ लाख ले भागे अपराधी

जानकारी के अनुसार कल मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे दो बाइक में 5 अपराधी गुरूमहिषानी बाजार स्थित विदेश शराब दुकान पहुंचें. अपराधियों ने शराब दुकान के संचालक पर गोली पर गोली चलायी और काउंटर में रखे डेढ़ लाख रुपए लेकर फरार हो गये. इधर घटना के बाद पल्सर बाइक से 3 अपराधी मौके और पहुंचे. अपराधियों ने यहां अपनी पल्सर बाइक छोड़ दी और झारखंड के कोवाली थाना की ओर फरार हो गये.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

एक ही गिरोह ने दिया दोनों घटना को अंजाम

शराब दुकान में गोली चलाकर लूट की घटना को अंजाम देने के पूर्व पल्सर बाइक में सवार तीन अपराधियों ने हाता स्थित पेट्रोल पंप मे स्त्रीकर्मियों को पिस्तौल का भय दिखाकर उनसे 25 हजार रुपये लूटे थे, जिसके बाद अपराधी हाता चौक की ओर फरार हो गये थे. यह घटना सुबह करीब 7 बजे की है. लूट की यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी है. घटना के संबंध में मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत ने कहा कि एक ही गिरोह के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है. झारखंड पुलिस ओड़िसापुलिस के साथ भी संपर्क में है. जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित, सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में इस दिन होगी बैठक

“देश की बेटियों के सिंदूर का बदला, हर हमले का जवाब देगा हिंदुस्तान” – चंपाई सोरेन

Operation Sindoor: पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सेना के हमले पर झारखंड ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

The post पहले जमशेदपुर के पेट्रोल पंप में लूट फिर शराब दुकान के संचालक को मारी गोली, डेढ़ लाख ले भागे अपराधी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top