Hot News

July 28, 2025

अपराध, समस्तीपुर

ठनका चौक पर किराना दुकान में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

नया विचार न्यूज़ शिवाजीनगर/समस्तीपुर- शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत ठनका चौक पर रविवार की रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार ठनका चौक पर अनिल किराना स्टोर के पीछे वाले गेट का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना का खुलासा सोमवार सुबह तब हुआ जब दुकान मालिक दुकान खोलने पहुंचे। पीड़ित दुकानदार शंकरपुर पंचायत के काजी डुमरा निवासी स्व. बाबाजी यादव के पुत्र अनिल कुमार यादव ने बताया कि चोरों ने दुकान में रखे लगभग 40 बोरा चावल, 15 बोरा मटर दाल, 5 बोरा मसूर दाल, 6 बोरा अरहर दाल, 35 टीन सरसों तेल, तथा करीब 20 हजार रुपए नकद समेत लगभग कुल 10 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति की चोरी की है। इतना ही नहीं, चोर सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए ताकि घटना का कोई सबूत न बचे। दुकानदार ने बताया कि वह लगभग 25 वर्षों से इस स्थान पर किराना दुकान चला रहे हैं। दो-तीन दिनों से किसी आपात कार्य के कारण वह पटना गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अनिल कुमार यादव ने कहा कि सोमवार सुबह जब हम दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान गायब था। यह दृश्य देखकर हम सन्न रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही शिवाजीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित की ओर से थाना में लिखित आवेदन भी दिया गया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि शिवाजीनगर पुलिस के दो चौकीदार प्रतिदिन रात्रि गश्त करते हैं। इसके बावजूद ठनका चौक जैसी व्यस्त जगह पर चोरी हो जाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। ग्रामीणों ने घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए कहा कि क्षेत्र में घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों और आम लोगों में भय का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से रात्रि गश्त को और मजबूत करने तथा अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है। घटना ने एक बार फिर शिवाजीनगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। थानाध्यक्ष छोटेलाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

आस्था, समस्तीपुर

अखिल विश्व गायत्री परिवार की ज्योति कलश यात्रा का रोसड़ा में भव्य स्वागत

नया विचार न्यूज़ रोसड़ा/समस्तीपुर – अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा राष्ट्रव्यापी रूप से संचालित ज्योति कलश यात्रा सोमवार को रोसड़ा पहुंची। यह यात्रा माता भगवती शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष और परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रज्वलित अखण्ड दीप के पुण्य अवसर पर निकाली जा रही है। यह रथयात्रा हसनपुर से चलकर बरैपुरा, सिहमा होते हुए थतिया स्थित भास्कर मिशन विद्यालय पहुंची, जहाँ विद्यालय के संस्थापक रामाश्रय भास्कर के नेतृत्व में छात्रों ने पूजा-अर्चना कर रथ का भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत यात्रा सहियार डीह होते हुए ठीक तीन बजे रोसड़ा स्थित गायत्री शक्ति पीठ पहुंची। वहां पर उपस्थित श्रद्धालुजनों ने भक्ति भाव से स्वागत किया। रथयात्रा में समस्तीपुर जिले के संयोजक अमरनाथ झा ‘अमर’, सह संयोजक राकेश कुमार, उपजोन सह संयोजक सुनील कुमार श्रीवास्तव, आदित्यनाथ झा, अरविंद प्रसाद, आनंद बजाज, दीपक ठाकुर, शिव कुमार पौदार प्रमुख रूप से सम्मिलित थे।

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

टैंकर की ठोकर से वृद्ध की दर्दनाक मौ’त, घर लौटते समय हुआ हादसा

नया विचार न्यूज़ रोसड़ा /समस्तीपुर-  रोसड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांचोपुर चौक के समीप रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान नाथो सहनी उम्र लगभग 60 वर्ष के रूप में हुई है, जो रोसड़ा बाजार स्थित अपने पुराने घर से पैदल अपने नए घर, पांचोपुर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वे पांचोपुर चौक के समीप पहुँचे, उसी समय रोसड़ा से भिरहा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार टैंक लॉरी ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नाथो सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक के पुत्र सुनील सहनी ने बताया कि उनके पिता किसी व्यक्ति से पैसे की तगादा कर घर लौट रहे थे, उसी दौरान यह घटना घटी।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार की सुबह शव के साथ आक्रोशित लोगों ने रोसड़ा सिंघिया मुख्य सड़क के पाचोपुर चौक के समीप सड़क को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वृद्ध की अचानक हुई मृत्यु से गांव एवं आस-पास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने एवं चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

खेल, समस्तीपुर

माय भारत समस्तीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा तीन दिवसीय आवासीय लीडरशिप बुट कैंप का हुआ शुभारंभ 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर –  माय हिंदुस्तान समस्तीपुर के तत्वावधान में तीन दिवसीय बुट कैंप का आयोजन गजराज पैलेस मथुरापुर समस्तीपुर में किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, माय हिंदुस्तान के जिला युवा अधिकारी सुश्री दीक्षा मिश्रा,लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक श्री केदारनाथ सिंह, नमामि गंगे डीपीओ नीरजेश कुमार, प्रशिक्षक पी एन झा,पवन कुमार, मनीष अग्रवाल ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से पैंतीस युवा और युवती ने भाग लिया।सभी प्रशिक्षु को प्रशिक्षण कीट प्रदान किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में गुड्डू नटराज डांस एकेडमी के बच्चों ने स्वागत एवं अन्य पारंपरिक गीतों पर अपना नृत्य प्रस्तुत किया।प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को वित्तीय साक्षरता, युवा नेतृत्व, संचार कौशल आदि प्रदान करना है।कार्यक्रम का संचालन पप्पू कुमार ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में रजनीश,अजय,एजाज, निशि, मुस्कान, अली,रूपेश,संजीत,सिंटू,राम ने अहम योगदान दिया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: औराई में नाबालिग से दुष्कर्म पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरकार पर हमला, कहा- हर मोर्चे पर ये फेल

Bihar: राजेश कुमार राम सोमवार को एसकेएमसीएच पहुंचे, जहां उन्होंने औराई दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात की। वहां से निकलने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर भी हमला बोला।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पश्चिम चंपारण में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना: बंधक बनाकर युवती की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

मानवता को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक युवती को बेल्ट से बेरहमी से पीटा जाता दिख रहा है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: 102वां बिहार स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट खगड़िया में संपन्न, रणवीर-वैष्णवी बने एकल चैंपियन

Bihar: अंडर-19 बालक युगल वर्ग में पटना के रणवीर सिंह और मुंगेर के पराग सिंह की जोड़ी ने समस्तीपुर के रिशव राज और पटना के सक्षम वत्स की जोड़ी को 21-17, 21-19 से मात देकर डबल्स का खिताब अपने नाम किया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यात्रीगण ध्यान दें: गोड्डा और अजमेर के दौराई के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, हर हफ्ते होगी आवाजाही; यहां ठहराव

Railway News: इस ट्रेन में कुल 19 डिब्बे होंगे, जिनमें द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के दो, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के तीन, तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के सात और साधारण श्रेणी के चार कोच शामिल होंगे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, पिता को खाना देने जा रहे थे दोनों; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Khagaria News: दोनों शिशु अपने पिता को खाना देने जा रहे थे। पानी भरे गड्ढे में दोनों का पैर फिसल गया। दोनों ने लोगों से मदद की गुहार लगाई लेकिन किसी ने उनकी आवाजें नहीं सुनीं। दोनों ने दम तोड़ दिया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: दो लाख के इनामी फरार नक्सली भोला कोरा ने किया आत्मसमर्पण, एसपी सैयद इमरान मसूद के समक्ष किया सरेंडर

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने जानकारी दी कि 5 जुलाई को मुंगेर के राजासराय जंगलों में चलाए गए विशेष अभियान और लगातार हो रही दबिश के कारण नक्सलियों पर भारी दबाव बना है

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top