Hot News

August 18, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नालंदा में शराब के पैसों को लेकर विवाद: महिला की गोली मारकर हत्या, बच्ची को ले जाने की कोशिश कर रहे थे बदमाश

Bihar: मनोज के अनुसार, बदमाश घर की एक लड़की को जबरन पकड़कर ले जाने की कोशिश करने लगे। जब परिवार वालों ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: ‘संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कांग्रेस की परंपरा’, राहुल गांधी और तेजस्वी पर बरसे BJP नेता शाहनवाज हुसैन

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करना कांग्रेस की परंपरा रही है और एसआईआर विरोध उसी का हिस्सा है। उन्होंने इस दौरान लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को भी आड़े हाथों लिया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: पांच किशोरों की डूबने से मौत से दहला गांव, शव पहुंचते ही गूंजी चीख-पुकार; परिजन हुए बेसुध

Bihar: जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि यह बेहद दर्दनाक हादसा है। मृतकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग के नियम के तहत प्रति परिवार चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिया जा रहा है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल; दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त

Bihar: बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने ईंट-पत्थर से पुलिस टीम और उनकी गाड़ियों पर हमला कर दिया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Election: SIR के जरिए वोट चोरी के आरोप पर सम्राट चौधरी बोले- चारा चोरी करने वाले लोग कर रहे सीना जोरी

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: गया में एनडीए की बैठक आयोजित की गई, जहां डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मतदाता अधिकार यात्रा को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पढ़ें पूरी समाचार…।

खेल, बिहार

ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल, जोगबनी ने किया कमाल — अंडर-14 कबड्डी में झटका कांस्य, सीमांचल का नाम किया रोशन

नया विचार न्यूज़ जोगबनी। –  झारखंड के गिरिडीह स्थित सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर सीबीएसई द्वारा आयोजित बिहार-झारखंड जोनल कबड्डी प्रतियोगिता में अररिया के ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल, जोगबनी के अंडर-14 बालक वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। तीन मैच लगातार जीतकर सेमीफाइनल तक पहुँची इस टीम ने कांस्य पदक और ट्रॉफी अपने नाम की और पूरे सीमांचल को गर्व का क्षण दिया। मैच का सफ़र – जीत से कांस्य तक पहला मैच : ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल v/s फाउंडेशन पब्लिक स्कूल — 49/56 अंकों से जीत दूसरा मैच : ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल v/s ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल — 45/58 अंकों से जीत क्वार्टर फाइनल : प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल v/s ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल — 37/51 अंकों से जीत सेमीफाइनल : ग्रिज्जली विद्यालय, झारखंड v/s ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल — 20/35 अंकों से हार तीसरे स्थान पर रहते हुए ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल की टीम को सीबीएसई की ओर से कांस्य पदक, चमचमाती ट्रॉफी और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। हीरो खिलाड़ी और मार्गदर्शक इस जीत के नायक रहे — आर्यन गुप्ता, हर्षवर्धन, अनश रॉय, अयान अंसारी, गोलू, प्रीतम कुमार, किसन कुमार, मोहम्मद फ़ज़ल, नैतिक राज, मानस कुमार, मोहन और मोहम्मद साहिल। टीम को प्रशिक्षित किया कबड्डी कोच विकाश कुमार ने। प्रिंसिपल कविता खान का बयान “सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में पूरे सीमांचल से सिर्फ हमारे स्कूल को मौका मिला। सौ से अधिक स्कूलों में तीसरा स्थान हासिल करना न सिर्फ ज़ेनिथ परिवार बल्कि पूरे अररिया और सीमांचल के लिए गौरव की बात है।” बधाई देने वालों की लंबी कतार इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देने वालों में पूर्व विधायक ज़ाकिर हुसैन खान, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष भोला शंकर तिवारी, राजू राय, बासुकीनाथ राय, अनवर हुसैन, तरन्नुम नाज़, बासु दा, अररिया से सत्यन शरण, चाँद आज़मी, ओमप्रकाश, मासूम रेज़ा, नेपाल से राजेश गुप्ता, आज़ाद आलम समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे। यह जीत न सिर्फ़ बच्चों की मेहनत और कोच की रणनीति की गवाही है, बल्कि सीमांचल की स्पोर्ट्स प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला मील का पत्थर भी है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किशनगंज में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप: शिक्षक कर रहे थे दीवार निर्माण, अंचल अधिकारी ने कराया काम बंद

Bihar: शिकायत मिलने के बाद ठाकुरगंज अंचल अधिकारी मृत्युंजय कुमार ने 13 अगस्त को आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BSSC News: 12,543 पदों पर होगी बहाली, दो परीक्षाओं के नतीजे जारी; तीन बड़ी परीक्षाओं की तैयारी अंतिम चरण में

बिहार एसएससी के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि आयोग समयबद्ध तरीके से प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन कर रहा है और जल्द परिणाम भी घोषित किए जा रहे हैं। इससे न केवल युवाओं को समय पर रोजगार मिल रहा है बल्कि प्रशासनी विभागों में कार्य क्षमता भी बढ़ी है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: श्री जगदंबा पुस्तकालय का शताब्दी समापन समारोह धूमधाम से संपन्न, डिप्टी सीएम व राज्यपाल रहे मौजूद

Bihar: सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने कहा कि बड़हिया आकर उन्हें विशेष प्रसन्नता हुई है। उन्होंने कहा कि पुस्तकें हमेशा से उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: स्टूडेंट यूनियन का जोरदार प्रदर्शन, SDM कार्यालय का घेराव कर घुसे सैकड़ों लोग; जानें मामला

Bihar: बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान कई लोग अनुमंडल कार्यालय के अंदर पहुंच गए और करीब एक घंटे तक नारेबाजी की। बाद में वे बाहर आकर मुख्य द्वार पर डटे रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top