CJI जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं को मुलाकात का समय देने से इनकार कर दिया है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे से CJI ने मिलने से इनकार कर दिया है. इन दोनों नेताओं ने रविवार को कथित ‘वोट चोरी’ और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मिलने का समय मांगा था. CJI को पत्र लिखकर सोमवार को शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच मुलाकात का अनुरोध किया था ताकि उन्हें ज्ञापन सौंपा जा सके.
ज्ञापन के बजाय याचिका दाखिल करने को कहा
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CJI की ओर से विपक्षी नेताओं को ईमेल के जरिए जवाब भेजा गया है. इसमें मुलाकात की मांग स्वीकार नहीं करने के कारण भी बताए गए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार जवाब में कहा गया कि इंडिया गठबंधन के नेताओं की ओर से उठाए गए मुद्दों पर न्यायिक प्रक्रिया के तहत विचार करना ज्यादा उचित होगा.
- CJI ने कहा कि चुनाव से जुड़े आरोपों पर अपनी बात रखने के लिए विपक्ष को प्रशासनिक तरीके से ज्ञापन सौंपने के बजाय अदालत की निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेना चाहिए. चूंकि मामला पहले से अदालत के विचाराधीन बताया गया है, इसलिए इस पर आगे की कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के जरिए ही हो सकती है.
अपडेट जारी है…
The post INDIA ब्लॉक से नहीं मिलेंगे CJI सूर्यकांत, राहुल गांधी और खरगे का प्रस्ताव ठुकराया appeared first on Naya Vichar.