Hot News

August 25, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: पटना में अटल पथ पर बवाल, भाई-बहन की मौत से गुस्साए लोगों ने आगजनी की, पुलिस टीम पर भी किया हमला

Patna Police: अटल पथ पर बढ़ते बवाल के बाद इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस टीम पर हमला करने वालों की तलाश की जा रही है। इधर, स्थानीय लोगों में अब भी आक्रोश है और वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्णिया में हैवानियत: आइसक्रीम का लालच देकर मासूम से दरिंदगी, बच्चा जिंदगी और मौत से जूझ रहा; आरोपी फरार

Bihar: मामले पर सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि उन्हें अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि डायल 112 की टीम ने शिशु को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के बाढ़ में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित वाहन ने पांच को रौंदा, नानी और दो नातिन समेत चार की मौत; एक रेफर

Bihar: रात में सुधा देवी अपनी पुत्री, दो नातिनों और एक पड़ोसी के साथ शौच के लिए निकली थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने उन्हें कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: मुंगेर में नाबालिग फुआ-भतीजे की शादी पर बवाल, लड़की के माता-पिता की जमकर पिटाई; जानें

Bihar: अजीत अपनी पत्नी को लेकर घर से बाहर चला गया। इस बात से लड़के के घरवाले और भड़क उठे। आरोप है कि सोमवार को संजीत दास और उनके परिजनों ने मिलकर लड़की के माता-पिता की जमकर पिटाई कर दी।

समस्तीपुर

जनसुराज ने किया बिहार बदलाव सभा का आयोजन 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के झखड़ा गांव स्थित राम आह्लाद उच्च विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को जन सुराज पार्टी द्वारा बिहार बदलाव सभा का आयोजन किया गया। आयोजित बिहार बदलाव सभा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज हिंदुस्तानी ने कहा कि बिहार में जो प्रशासन है,इस प्रशासन से लोग पूरी तरह ऊब चुके हैं। इसलिए बिहार के लोग अब बदलाव चाह रहे हैं। बिहार में भ्रष्टाचार, लूट, मार डक़ैती, हत्या, बलात्कार, लूट खसोट की वारदात अधिक बढ़ गई है । प्रशासन इन घटनाओं पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल हो चुकी है। आए दिनों जगह –जगह घटनाएं हो रही हैं और प्रशासन मौन है। पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। इसलिए लोग हमारे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के साथ आ रहे हैं। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राज कपूर ने की। मंच संचालन नवीन कुमार सिंह ने किया। सभा को प्रदेश स्तरीय नेता एन पी मंडल , जितेन्द्र मिश्रा , प्रो. भूपेन्द्र यादव, जिला अभियान कमिटी के संयोजक निरंजन ठाकुर , जिला किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष साकेत सिंह , प्रखण्ड अध्यक्ष विजय कुमार झा , रामबली झा आदि ने संबोधित किया। मौके पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

समस्तीपुर

शिक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास से प्राप्त होते हैं अधिकार : डॉ.सुग्रीव दास

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : शिक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास से प्राप्त होते हैं अधिकार। यह बात प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग में सोमवार को निरीक्षण में पधारे बाल संरक्षण एवं अधिकार आयोग बिहार प्रशासन के सदस्य डॉ. सुग्रीव ने छात्राओं से परिचर्चा के क्रम में कहीं। डॉ .सुग्रीव ने कहा कि वर्तमान समय सूचना प्रौद्योगिकी के तीव्र विकास से काफी आगे आ चुका है। आज इस बात की बड़ी आवश्यकता है कि हम प्राप्त संसाधनों का उपयोग अपने व्यक्तित्व एवं सामाजिक विकास में करें। उन्होंने कहा कि बाल-विवाह, अस्पृश्यता, लैंगिक अस-मानता एवं असुरक्षा के विरुद्ध छात्राओं को दृढ़ सं-कल्पित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। ज्ञातव्य हो कि बाल संरक्षण एवं अधिकार आयोग, बिहार प्रशासन के माननीय सदस्य डॉ. सुग्रीव दो दिवसीय प्रशासनी, प्रवास पर समस्तीपुर जिला के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण कर रहे हैं एवं बच्चों से परियची, कर बाल संरक्षण एवं बाले अधिकार के वैधानिक प्रावधानों की जानकारी दे रहे हैं।निरीक्षण कार्यक्रम जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मा. शिक्षा एवं साक्षरता) प्रेमशंकर कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी हिमांशु कुमार सहित कई अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित थे। आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रभारी रवींद्र मोहन कंठ ने पाग, चादर एवं पुष्पगुच्छ देकर किया। कार्यक्रम का संचालन श्री विश्वनाथ राम ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक शरतन कुमार ने किया। इस अवसर पर रणधीर कुमार, संजीव कुमार कुमार, नीलेश कुमार, केशव कुमार, चम्पिका, शशिकला, संजना, रश्मि शांडिल्य, डॉ. रेणु कुमारी आदि उपस्थित थे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: औरंगाबाद जेजे बोर्ड का अनूठा फैसला, किशोर को मिली अस्पताल में सेवा की सजा; जानें क्यों

अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने कहा कि किशोर न्याय बोर्ड के ये फैसले नजीर साबित होंगे। इससे न केवल विधि विरुद्ध किशोरों को सुधरने का मौका मिलेगा बल्कि समाज को भी यह संदेश जाएगा कि अपराध की राह छोड़कर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar SIR: जिंदा शख्स को बना दिया मुर्दा, वोटर लिस्ट से नाम गायब! पीड़ित बोला…’लेकिन मैं तो जीवित हूं’

Bihar: मुद्रिका शर्मा के पास 2005 में जारी वोटर आईडी (नंबर BLJ 5973 714) मौजूद है। उन्होंने बताया कुछ दिन पहले बीएलओ हमारे घर आई थीं। मैंने और पत्नी ने फॉर्म भरा और जरूरी दस्तावेज भी जमा किए।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: मुजफ्फरपुर में अनुकंपा पर 138 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, डिप्टी सीएम ने कहा- सब खुशहाल रहें

नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी के आंसू झलक उठे। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद आज उनका सपना पूरा हुआ है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: ‘उनके शासन काल में लोगों को साइकिल नसीब नहीं थी, आज मोटरसाइकिल…’, राहुल गांधी पर शाहनवाज हुसैन का तंज

Bihar: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्राओं पर भी तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी से पूछा गया कि बिहार का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा, तो उन्होंने कन्नी काट ली। इससे साफ है कि महागठबंधन में अंदरूनी मतभेद है।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top