Hot News

August 26, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: इंडिया ब्लॉक का आरोप- मतदाता सूची में 5000 से ज्यादा UP के लोगों के नाम शामिल, चुनाव आयोग ने किया खंडन

Bihar: इंडिया ब्लॉक का आरोप- मतदाता सूची में 5000 से ज्यादा UP के लोगों के नाम शामिल, चुनाव आयोग ने किया खंडन India Block allegation Bihar voter list includes names of more than 5000 people from UP EC denies

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: तिरंगा के अपमान पर भाजयुमो व जदयू कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, थाने में की शिकायत

Bihar : भाजयुमो और जदयू कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने घटना को लेकर पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा को लेकर झंझारपुर में उमड़ा जनसैलाब, स्वागत को जुटी भीड़

Bihar: यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जगह-जगह लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और युवाओं से हाथ भी मिलाया। इसके बाद उनका काफिला फुलपरास विधानसभा क्षेत्र के सिजौलिया गांव पहुंचा, जहां दुर्गा मंदिर के पास लंच ब्रेक लिया गया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: कैमूर में तीज की खुशियां मातम में बदली, पोखर में डूबे तीन भाई-बहन, दो की मौत; परिजन बेसुध

Bihar: तीनों को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंशिका और खुशबू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नेहा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। 

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar SIR: 20 साल से बंद मकान का दावा निकला झूठा? कटिहार में कांग्रेस बनाम प्रशासन; क्या है पूरा मामला

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक ट्वीट कर दावा किया कि इस मकान में 197 मतदाता दर्ज हैं, जबकि यह मकान पिछले 20 साल से बंद है। उनका आरोप था कि इतने मतदाता एक बंद मकान में दर्ज होना चुनावी गड़बड़ी का उदाहरण है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: पूर्णिया में निर्दलीय विधायक पर गंभीर आरोप, मारपीट और जमीन हड़पने का मामला; जानें

परिवार का कहना है कि विधायक पिछले छह महीने से जमीन खाली करने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि 23 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे 20 से 30 हथियारबंद लोग, जो कथित तौर पर विधायक के समर्थक थे, घर पर पहुंचे और परिजनों के साथ जमकर मारपीट की।

समस्तीपुर

मंत्री श्रवण कुमार करेंगे आधुनिक ग्रामीण हाट एवं योगा पार्क का उद्घाटन

नया विचार न्यूज़ रोसड़ा/समस्तीपुर – रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत मोतीपुर में ग्रामीण विकास की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए मनरेगा योजना के तहत निर्मित आधुनिक मॉडल ग्रामीण हाट एवं योग पार्क का उद्घाटन बुधवार को किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में बिहार प्रशासन के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार बतौर मुख्य अतिथि और उद्घाटनकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी करेंगी, जबकि निवेदन की जिम्मेदारी रंजीत कुमार सहनी निभाएँगे। स्थानीय प्रशासन एवं पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से इस कार्यक्रम की तैयारियाँ जोर-शोर से की जा रही हैं। गाँव में बनाए गए आधुनिक मॉडल ग्रामीण हाट से किसानों, शिल्पकारों और छोटे व्यवसायियों को अपने उत्पाद बेचने के लिए बेहतर मंच मिलेगा। अब ग्रामीणों को अपने सामान बेचने के लिए दूरदराज़ के बाजारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। लोगों का मानना है कि इस हाट से गाँव की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और ग्रामीण स्वावलंबन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही निर्मित योगा पार्क ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। यहाँ पर लोग प्रतिदिन योगाभ्यास और व्यायाम कर सकेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि गाँव में योगा पार्क का निर्माण स्वास्थ्य सुधार की दिशा में सकारात्मक कदम है। मोतीपुर पंचायत में पहली बार इस तरह की सुविधा मिलने से ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह हाट और पार्क न केवल गाँव की तस्वीर बदलेगा बल्कि युवाओं को भी नए अवसर प्रदान करेगा।

समस्तीपुर

आगामी बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने किया कोषांग व नोडल पदाधिकारीयों के साथ बैठक लिए कई निर्देश

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – आगामी बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 की तैयारी के क्रम में मंगलवार दिन को रोशन कुशवाहा, भा०प्र०से०, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के अध्यक्षता में सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक किया गया है, उक्त आयोजित बैठक में सभी वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि कोषांगों के लिये सूयोग्य कर्मियों का प्रस्ताव तैयार कर दो दिनों के अन्दर जिला निर्वाचन कार्यालय, समस्तीपुर को समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि आगामी बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 की तैयारी हेतु, कोषांग के गठन से संबंधित कार्यालय आदेश निर्गत किया जा सके। साथ ही ब्रजगृह कोषांग के वरीय पदाधिकारी / नोडल पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि दिनांक 27.08.2025 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के साथ समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में जाकर स्थल निरीक्षण कर वज्रगृह एवं रिसिविंग स्थल आदि का निर्धारण किया जा सके। बैठक में उप विकास आयुक्त समस्तीपुर शैलजा पांडेय, अपर समाहर्ता बृजेश कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह , उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BPSC: बिहार में एक के बाद एक नौकरियों की लगी कतार, अब पॉलिटेक्निक कॉलेजों में विभागाध्यक्ष पदों पर निकली भर्ती

BPSC HOD 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने एक और पद पर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती राज्य के पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष पद के लिए है। इसके माध्यम से विभिन्न 200 से अधिक पदों को भरा जाएगा।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान राहुल गांधी पर जमकर बरसे, कहा-  एक तो चोरी और उपर से…

Bihar : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पटना पहुंचते ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला किया। धर्मेन्द्र प्रधान ने राहुल गांधी को जिस तरह से कहा है, अब यह चर्चा का विषय बन गया है।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top