Hot News

August 27, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar : महिला की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने सड़क जामकर किया हंगामा, बाइक की टक्कर से घायल महिला की हुई थी मौत

Bihar : आक्रोशित लोग सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। घटना से भड़के लोग आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े थे, लेकिन पुलिस उनको समझाने में लगी हुई थी। सड़क हादसे में स्त्री की मौत के बाद यह हंगामा हो रहा था।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर, समस्तीपुर

हावड़ा से रक्सौल के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: आगामी पर्व त्यौहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु रेलवे द्वारा पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाता है। इसी कड़ी में हावड़ा से रक्सौल के मध्य एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –  1. गाड़ी सं. 03043/03044 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल: गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल दिनांक 27.09.2025 से 15.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार को हावड़ा से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन रविवार को 06.40 बजे झाझा, 07.38 बजे किउल, 09.30 बजे बरौनी, 10.10 बजे दलसिंहसराय, 11.20 बजे समस्तीपुर, 12.40 बजे दरभंगा, 13.10 बजे कमतौल, 13.38 बजे जनकपुर रोड, 14.30 बजे सीतामढ़ी तथा 15.08 बजे बैरगनिया रूकते हुए 16.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी । इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल दिनांक 28.09.2025 से 16.11.2025 तक प्रत्येक रविवार को रक्सौल से 17.45 बजे खुलकर 18.35 बजे बैरगनिया, 19.25 बजे सीतामढ़ी, 20.05 जनकपुर रोड, 20.27 बजे कमतौल, 21.00 बजे दरभंगा, 22.10 बजे समस्तीपुर, 22.40 बजे दलसिंहसराय, 23.45 बजे बरौनी, अगले दिन 01.30 बजे किउल, 03.00 बजे झाझा रूकते हुए 10.50 बजे हावड़ा पहुंचेगी । इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोच, शयनयान श्रेणी के 09 कोच तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच लगेंगे ।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: आपसी विवाद में दो परिवारों के बीच झड़प, चाचा पर भतीजे ने किया हंसिया से हमला, एक गंभीर घायल

Bihar: परिजनों का आरोप है कि पहले से ही घर के रास्ते को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था और उसी को लेकर बुधवार को हमला किया गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: नेपाल जा रहा तेल टैंकर पलटा, चालक घायल; ग्रामीण मौका देख बाल्टी-ड्रम में भरकर भागे

Bihar: इधर, टैंकर पलटने के बाद उसमें से कच्चा तेल सड़क पर बहने लगा। यह देखते ही ग्रामीण बाल्टी, ड्रम, बोतल और यहां तक कि कपड़े तक लेकर तेल इकट्ठा करने लगे। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लोग खुलेआम तेल लूटते रहे। 

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: जहानाबाद में निकला ‘तेजस्वी संदेश रथ’, सांसद सुरेंद्र यादव ने दिखाई हरी झंडी

 सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। उन्होंने घोषणा की है कि अगर उनकी प्रशासन बनी तो स्त्रीओं को प्रतिमाह ₹2500 दिए जाएंगे। इसी योजना के प्रचार-प्रसार के लिए यह रथ निकाला गया है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar : निगरानी टीम ने तीन जिलों में की कार्रवाई, बीईओ, राजस्व अधिकारी और उद्योग केंद्र के कर्मी गिरफ्तार

Bihar : निगरानी टीम ने आज एक साथ तीन जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। रिश्वत लेते हुए बीईओ, राजस्व अधिकारी और उद्योग केंद्र के एमएसएमआई को गिरफ्तार किया गया है। सब की कहानी अलग-अलग है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: निगरानी टीम ने उद्योग विभाग के कर्मचारी को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, मचा हड़कंप

Bihar: डीएसपी ने बताया कि मोहम्मद मुसाहिद ने सुशील यादव से लघु उद्योग के तहत लिए गए 2 लाख रुपये के ऋण में एक किस्त का भुगतान करवाने के एवज में घूस मांगी थी।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: पति ही निकला पत्नी का किडनैपर, पुलिस ने पति सहित दो को दबोचा; महिला सकुशल बरामद

Bihar: पीड़िता ने बताया कि जैसे ही वह न्यायालय के पश्चिम दरवाजे पर पहुंची तो वहां पहले से घात लगाए बैठे आरोपी पति अपने साथियों के साथ मिलकर स्वाति को जबरन कार में बैठाकर फरार हो गया।

समस्तीपुर

गंगापुर वार्ड 2 में एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के गंगापुर वार्ड 2 में विगत एक माह से नल जल के तहत पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे एक दर्जन से अधिक परिवारों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो एक माह पूर्व उनके वार्ड में पाइप लाइन के फट जाने से जलापूर्ति ठप हुई है। नतीजतन उक्त वार्ड के लोगों को दूर –दराज से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। हद तो यह है कि इस आशय की जानकारी विभागीय कनीय अभियंता को भी दी गई है। फिर भी कोई फलाफल नहीं निकला है। इस संबंध में पूछे जाने पर पंचायत के मुखिया विजय कुमार राय ने बताया कि करीब एक दर्जन घरों में पानी नहीं जा रहा है। इसके लिए विभागीय अभियंता से उनकी बात हो चुकी है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में जल संसाधन मंत्री ने किया सम्राट अशोक भवन का शिलान्यास

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत में बुधवार को 01 करोड़ 54 लाख की लागत से बनने वाले सम्राट अशोक भवन का समारोहपूर्वक शिलान्यास किया गया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय जदयू विधायक सह राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुसरीघरारी में सार्वजनिक सभागार नहीं होने के कारण यहां सम्राट अशोक भवन की सख्त जरूरत थी। इसी उद्देश्य से आज अशोक सम्राट अशोक भवन का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि ये बहुउद्देशीय भवन होंगे,जिनका उपयोग शादी विवाह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मीटिंग और वर्कशॉप जैसे आयोजनों के लिए किया जाएगा। इनका उद्देश्य आम नागरिकों को कम शुल्क पर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। समारोह की अध्यक्षता मुसरीघरारी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद दिव्या कुमारी ने की। संचालन प्रो. सत्संध भारद्वाज ने किया। मौके पर विधान पार्षद डॉ.तरुण कुमार, सदर एसडीओ दिलीप कुमार, सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे, उपमुख पार्षद मंजू देवी,प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, पंकज कुमार झा,अनिल सिंह बाबा,प्रो. अमरेंद्र कुमार, शाकिर रजा, जय कुमार सिंह, विद्याकर झा, पवन कुमार शर्मा,कृष्ण कुमार झा, गौतम गोस्वामी,अमर कुमार, सुधीर कुमार,महेश कुमार, नागराज झा सहित एनडीए के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर, मंत्री विजय कुमार चौधरी क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखंड के बरबट्टा में स्व.पवित्र दास के शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। इसके बाद मंत्री नरघोघी में राम दयाल दास के घर पर आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में शामिल हुए। वहीं अरमौली निवासी दिनेश साह के निवास पर जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इन कार्यक्रमों में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top