Hot News

October 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विवाहिता ने की आत्महत्या, मृतक की मां ने लगाया हत्या करने का आरोप

आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस ने शव बरामद कर कराया पोस्टमार्टम लखीसराय. जिले के रामगढ़ चौक थाना के परसावां गांव में शनिवार को एक विवाहिता द्वारा अपने ससुराल में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों की सही से जानकारी उपलब्ध नहीं हो पायी है. वहीं मृतक की मां ने अपनी पुत्री की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार परसावां निवासी मोनू सिंह की 22 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी उर्फ अनु ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सरस्वती की शादी तीन वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मोनू सिंह से हुई थी. सरस्वती का मायका पिपरिया दियारा है. पिपरिया निवासी अविनाश सिंह की पत्नी ललिता देवी का आरोप है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है. बल्कि उसके ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या कर दी है. फिलहाल अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है. रामगढ़ चौक थाना की पुलिस ने शव को बरामद कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मायके पक्ष लोगों द्वारा अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन देने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. —————————————————————– डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विवाहिता ने की आत्महत्या, मृतक की मां ने लगाया हत्या करने का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एमयू के कॉलेजों में विज्ञान व वाणिज्य विषयों से दूर हो रहे विद्यार्थी

कॉलेजों में बदहाल प्रयोगशाला व लाइब्रेरी घटा रहे नामांकन, 70 प्रतिशत से अधिक सीटें रिक्त मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय भले ही अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा देने का दावा करता हो, लेकिन हकीकत में एमयू के कॉलेजों की बदहाल हालत के कारण विद्यार्थी नामांकन से कतरा रहे हैं. इसे केवल इसी बात से समझा जा सकता है कि कॉलेजों में बदहाल प्रयोगशाला व लाइब्रेरी के कारण वर्तमान के डिजिटल युग में विद्यार्थी विज्ञान एवं वाणिज्य जैसे विषयों से दूर हो रहे हैं. हाल यह है कि एमयू के कॉलेजों में सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में 70 प्रतिशत से अधिक सीटें रिक्त रह गयी हैं. 15 हजार सीटों पर 5,974 विद्यार्थियों ने आवेदन किया बता दें कि एमयू द्वारा अपने 33 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन लगभग 4 माह लंबी प्रक्रिया के बाद पूर्ण की गयी. इस दौरान जहां उक्त सत्र में नामांकन को लेकर विज्ञान संकाय में लगभग 15 हजार सीटों पर 5,974 विद्यार्थियों ने आवेदन किया. वहीं वाणिज्य संकाय के लगभग 3 हजार सीटों पर 421 विद्यार्थियों ने आवेदन किया. जिसके बाद उक्त सत्र के विज्ञान संकाय में 5,579 विद्यार्थियों ने ही नामांकन लिया. जबकि वाणिज्य संकाय में 398 विद्यार्थियों ने ही नामांकन लिया. हद तो यह है कि इसके बाद उक्त सत्र के विज्ञान संकाय में जहां मात्र 5,064 विद्यार्थियों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया. वहीं वाणिज्य संकाय में मात्र 359 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया. प्रयोगशालाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए मिले थे दो लाख एमयू के अंतर्गत पांच जिले मुंगेर, जमुई, खगड़िया, लखीसराय व शेखपुरा में कुल 33 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेज हैं. जिसमें अधिकांश कॉलेजों में लाइब्रेरी व प्रयोगशालाओं की स्थिति बदहाल है. हाल यह है कि कई कॉलेजों में तो लाइब्रेरी व प्रयोगशालाओं में न तो नियमित रूप से शिक्षक हैं और न ही कर्मी. जबकि प्रयोगशालाओं में सालों से प्रायोगिक उपकरण तथा कैमिकल तक नहीं है. हलांकि साल 2021 में विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेजों को प्रयोगशालाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए दो लाख तथा लाइब्रेरी के लिए एक लाख की राशि दी गयी, लेकिन कॉलेजों के उदासीन रवैये के कारण इन राशि का उपयोग प्रयोगशालाओं और लाइब्रेरी को सुदृढ़ करने के लिये नहीं किया गया. जिसके कारण अबतक कॉलेजों में प्रयोगशाला व लाइब्रेरी की स्थिति बदहाल है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एमयू के कॉलेजों में विज्ञान व वाणिज्य विषयों से दूर हो रहे विद्यार्थी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news. एटीएम गार्ड्स का डब्ल्यूडब्ल्यूएसओ पर शोषण का आरोप, विधायक से शिकायत

Jamshedpur news. डब्ल्यूडब्ल्यूएसओ कंपनी के एटीएम गार्ड्स ने कंपनी, एएलसी (चाईबासा) और आरबीओ (जमशेदपुर) पर शोषण का आरोप लगाया है. गार्ड्स प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को एक ज्ञापन सौंपा. विधायक की अनुपस्थिति में जदयू नेता आशुतोष राय ने ज्ञापन लिया. ज्ञापन में 34 गार्ड्स के हस्ताक्षर हैं. सौंपे गये ज्ञापन में आरोप लगाया कि डब्ल्यूडब्ल्यूएसओ कंपनी कर्मचारियों शोषण कर रही है. प्रशासनी नियम के तहत प्रतिदिन 783 रुपये का भुगतान करना चाहिये, लेकिन कंपनी उन्हें सिर्फ 504 रुपये दे रही है. गार्ड्स का यह भी आरोप है कि उन्हें वेतन हर महीने की सात तारीख को मिल जाना चाहिए, लेकिन उन्हें महीना पूरा होने के 20-25 दिनों के बाद भुगतान किया जाता है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) और डब्ल्यूडब्ल्यूएसओ के बीच अब बिना किसी टेंडर के ही एग्रीमेंट हो गया है, जिसे गार्ड्स अवैध बता रहे हैं. पहले एग्रीमेंट जनवरी 2025 तक वैध था, लेकिन एसबीआइ ने बिना किसी उचित प्रक्रिया के डब्ल्यूडब्ल्यूएसओ का एग्रीमेंट 2025 से 2026 तक रिन्युअल कर दिया. जदयू नेता आशुतोष राय का कहना है कि एसबीआइ के आला अफसरों को इस मामले हस्तक्षेप करना चाहिये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news. एटीएम गार्ड्स का डब्ल्यूडब्ल्यूएसओ पर शोषण का आरोप, विधायक से शिकायत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लोकतंत्र को सशक्त बनाये रखने के लिए मतदाताओं को जागरूक होना जरूरी

समाहरणालय के सभाकक्ष में विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन डीआरसीसी में नामांकित छात्र व छात्राओं को दिलायी शपथ औरंगाबाद शहर. विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने व शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा निरंतर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी क्रम में शनिवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में निर्वाचन साक्षरता क्लब अंतर्गत विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह ने की. इस कार्यक्रम में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) में नामांकित छात्र एवं छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही. कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया में नागरिकों की भूमिका, मताधिकार के महत्व एवं लोकतंत्र की सुदृढ़ता में प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक तंत्र है और इसे सशक्त एवं अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए प्रत्येक मतदाता का जागरूक एवं सक्रिय होना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने उपस्थित सभी को स्वयं अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने तथा निर्वाचन में भाग लेकर अपने लोकतांत्रिक दायित्व का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया. इसके उपरांत उपस्थित छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आस्था बनाये रखने तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन में सक्रिय योगदान देने के लिए शपथ दिलायी गयी. सभी प्रतिभागियों द्वारा सामूहिक रूप से शपथ दिलायी गयी कि हम, हिंदुस्तान के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस मौके पर योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शनी, आपदा प्रभारी अंतरा कुमारी, डीआरसीसी प्रबंधक स्नेहा कुमारी सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम में डीआरसीसी में नामांकित बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लोकतंत्र को सशक्त बनाये रखने के लिए मतदाताओं को जागरूक होना जरूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:सिमरी गांव में तार के पेड़ से दब कर साइकिल सवार अधेड़ की मौत,सड़क जाम

Samastipur News:विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के गढ़सिसई चौक के पास मुख्य सड़क पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. सड़क किनारे तार का बड़ा पेड़ एचटी वायर के संपर्क में आने से जल कर बीच सड़क पर गिर गया. दुर्भाग्यवश, उसी समय वहां से गुजर रहे एक साइकिल सवार अधेड़ उसकी चपेट में आ गया. सिर पर गंभीर चोट लगने व पेड़ से दबने के कारण मौके पर ही अधेड़ की मौत हो गई. मृतक की पहचान गढ़सिसई गांव के वार्ड सात निवासी स्व. मानकी महतो के पुत्र रामचरण महतो ( 55 ) के रूप में कई गयी. घटना अपराह्न 1.30 बजे की है. बताया गया कि अधेड़ दलसिंहसराय शहर से वापस अपने घर साइकिल से जा रहा था. इस दौरान गढ़सिसई चौक के निकट सड़क किनारे सूखा व बड़ा तार का पेड़ ग्यारह हजार विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क से धु-धुकर जल रहा था. जो कुछ ही देर बाद सड़क पर गिर गया. उस समय साइकिल सवार अधेड़ इस सड़क से गुजर रहा था. सिर पर पेड़ गिरने व पेड़ के नीचे दबने से मौके पर अधेड़ की मौत हो गयी. एचटी वायर से जल कर बीच सड़क पर गिर पड़ा था तार पेड़ घटना की जानकारी पर गांव में हंगामा मच गया. आक्रोशित ग्रामीण घटना स्थल पर जमा होकर सड़क को जाम कर दिया. इससे गाड़ियों का परिचालन ठप हो गया. हादसा व सड़क जाम की जानकारी पर सीओ कुमार हर्ष,एसएचओ सुरज कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच आक्रोशितों को शांत कराने के प्रयास में जुटे रहे. गुस्साए लोग मुआवजा की मांग एवं विद्युत विभाग की लापरवाही पर कार्रवाई की डिमांड पर अड़े थे. मुआवजे का भरोसा दिए जाने पर दो घंटे बाद अधिकारी को सफलता मिली. सड़क जाम समाप्त कराया गया. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल समतीपुर भेजा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:सिमरी गांव में तार के पेड़ से दब कर साइकिल सवार अधेड़ की मौत,सड़क जाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वृत्ताकार ग्लास ब्रिज मत्स्यगंधा झील को लगायेगा चार चांद

अगले एक वर्ष में निर्माण हो जायेगा पूरा सहरसा . जिला मुख्यालय स्थित मत्स्यगंधा झील अब पर्यटकों व श्रद्धालुओं का प्रमुख केंद्र बनेगी. केंद्र प्रशासन बिहार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत 98 करोड़ रुपये की लागत से इस झील के कायाकल्प का कार्य शुरू हो चुका है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसका शिलान्यास किया. वहीं जिलाधिकारी दीपेश कुमार व स्थानीय विधायक डॉ आलोक रंजन ने बुधवार को साइट पर जाकर कार्यारंभ की औपचारिक शुरुआत कर दी है. यह परियोजना झील को धार्मिक आस्था का प्रतीक बनायेगी व सहरसा को बिहार के पर्यटन मानचित्र पर चमकदार जगह दिलायेगी. केंद्र प्रशासन ने इसके लिए 97.61 करोड़ राशि की मंजूरी दी है. इस झील के किनारे 400 मीटर लंबा घाट, वृत्ताकार ग्लास ब्रिज व विशाल पार्किंग का निर्माण होगा, जो राजगीर के मशहूर ग्लास ब्रिज की तर्ज पर बनेगा. बिहार का यह दूसरा ग्लास ब्रिज पर्यटकों के लिए रोमांच का केंद्र बनेगा. जिसमें अनुभव केंद्र, शौचालय, शिशु देखभाल कक्ष सहित स्मृति चिन्ह दुकानें, परावर्तन कुंड, संगीतमय फव्वारा, सेल्फी पॉइंट, भोजनालय, प्रशासनिक भवन, शहरी हाट, वृत्ताकार लॉन व भव्य मुख्य द्वार जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं. इससे यह झील आस्था का केंद्र भी बनेगा एवं राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन स्थल भी. इस परियोजना से सहरसा की स्थानीय वित्तीय स्थिति को नयी जान मिलेगी. हस्तशिल्प, होटल, परिवहन एवं गाइड जैसे क्षेत्रों में हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे. यह जिले के सर्वांगीण विकास का प्रतीक होगा. जहां ग्रामीण युवाओं को स्किल ट्रेनिंग व बाजार से जोड़ा जायेगा. यह पहल बिहार को पर्यटन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है. मत्स्यगंधा झील पहले स्थानीय स्तर पर सीमित थी. लेकिन अब यह देश-विदेश के सैलानियों को आकर्षित करेगी. कार्यान्वयन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर जोर दिया जा रहा है. जिससे 2026 तक पूरा हो सके. जिले के निवासियों के लिए यह ना सिर्फ आर्थिक उछाल लायेगा, बल्कि यहां की सांस्कृतिक विरासत को नयी ऊंचाई भी देगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वृत्ताकार ग्लास ब्रिज मत्स्यगंधा झील को लगायेगा चार चांद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news. जसकनडीह में आदिवासी जनाक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर किया मंथन

Jamshedpur news. परसुडीह क्षेत्र के जसकनडीह में शनिवार को आदिवासी समाज की एक बैठक जगन्नाथ देवगम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कुड़मी को आदिवासी सूची में शामिल किये जाने के विरोध में 9 अक्तूबर को उपायुक्त कार्यालय के सामने आयोजित आदिवासी जनाक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में मौजूद आदिवासी हो समाज, संताल समाज, मुंडा समाज एवं भूमिज समाज के बुद्धिजीवियों ने कहा कि सभी समाज अपने-अपने पारंपरिक वाद्ययंत्र व पोशाक के साथ शामिल हों, ताकि आदिवासी जनाक्रोश रैली में एकता व अखंडता प्रदर्शित हो. बैठक में शिव कुमार हांसदा, मोना देवगम, सुनीता कुंकल, सुनील देवगम, चंद्राय मार्डी, कोंका हेंब्रम, लखींदर कुंकल, मजूमदार हेंब्रम, खुदीराम हांसदा, पूर्णिमा हेंब्रम, जांबी देवगम, विरंग देवगम, ठिरकी देवगम, राहुल कुंकल, डोडरा बानरा, प्रकाश सामद, दीपक सामद, लोगड़ो सामद, मारंग देवगम, सावित्री देवगम आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news. जसकनडीह में आदिवासी जनाक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर किया मंथन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

saran news. लगातार हुई बारिश से कमर तक जलजमाव, कई घर व पेड़ गिरे

छपरा. सारण जिले में करीब 10 घंटे तक तूफान के साथ नॉनस्टॉप हुई बारिश ने जमकर तबाही मचायी है. तबाही इस कदर हुई है कि डेढ़ सौ से अधिक घर और पेड़ धराशाई हो गये हैं. जिला मुख्यालय पूरी तरह डूब चुका था. कलेक्ट्रेट के परिसर में कौन कहे कार्यालय के अंदर तक पानी घुस चुका था. कई कार्यालय के फाइल और कागजात भी डूब चुके हैं. जिलाधिकारी ने अति वृष्टि को देखते हुए और आपदा के तहत कदम उठाते हुए शनिवार को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ाई बंद रखने का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी कर दिया. बिजली ग्रेड में पानी जमा हो जाने के कारण 20 घंटे तक बिजली गुल रही. टेलीफोन व्यवस्था, मोबाइल व्यवस्था समेत अन्य प्रशासनी सेवा तक ठप हो गए थे. जिला प्रशासन ने जारी किया दिशा निर्देश जिलाधिकारी अमन समीर ने अतिवृष्टि को आपदा के रूप में भापते हुए कई दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं. डीएम के हवाले से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सारण जिला में अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन सजग एवं सतर्क है. लोग यथासंभव अपने घर में ही सुरक्षित रहें. जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी प्रखंड और अंचल अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया है. साथ ही अभी आवश्यक सेवाओं को जल्द से जल्द शुरू करने का भी आदेश दिया है. नवीगंज में घर पर गिरा पेड़, लाखों की क्षति निगम क्षेत्र के नवीगंज इलाके में एक घर पर नीम का विशाल पेड़ गिर जाने की वजह से पूरा घर धराशाई हो चुका है. यह तो गनीमत थी कि बारिश की वजह से परिवार के कई सदस्य दूसरे कमरे में सोने चले गए थे जबकि जो सदस्य वहां सोए हुए थे वह बुरी तरह से घायल हो गया जिनका इलाज स्थानीय और सदर अस्पताल में चल रहा है. गृह स्वामी भोला प्रसाद ने बताया कि रात की तूफानी बारिश में मकान तो क्षतिग्रस्त हुआ ही है साथ ही साथ घर में रखे कई सामान भी बर्बाद हुए हैं जिनकी कीमत लाखों में है. घर के अन्य सदस्य महेश प्रसाद, चंदन प्रसाद, वर्मा प्रसाद ,संतोष प्रसाद आदि ने बताया कि जिला प्रशासन को चाहिए कि इस आपदा के समय मदद करें ताकि फिर से मकान खड़ा किया जा सके. इसी तरह शहर के एसएसपी सेंट्रल स्कूल की दीवार पर भी विशाल पेड़ गिरने से दीवाल सहित स्कूल का कई हिस्सा ध्वस्त हो गया है. शहर के कई और इलाके में भी पेड़ गिरने और मकान ध्वस्त होने की घटनाएं हुईहै. जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी दर्जनों जगह पर इस तरह की घटनाएं हुई हैं. अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने का आदेश मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश जारी रहेगी ऐसे में जिलाधिकारी ने जिले के सभी अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने का आदेश दिया है उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में स्थिति पर रखें निरंतर नजर, सभी माध्यमों से स्थिति की जानकारी प्राप्त करें.सभी नगर निकायों में जल निकासी के लिये आवश्यकतानुसार पर्याप्त संख्या में पम्पिंग सेट एवं जेनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश भी दियागया है.पेड़ गिरने से जहाँ भी यातायात बाधित हुआ हो, उसे तुरंत चालू करने को कहा गया है. पावर ग्रिड और स्टेशनों में जलजमाव, आपूर्ति बाधित सारण के जिला मुख्यालय समेत कई ग्रेड और सब स्टेशन में 4 से 5 फीट तक जल जमा हो गया है जिसके वजह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है. तेलपा ग्रिड में जलजमाव के कारण छपरा शहर में बिजली आपूर्ति बाधित है. 3:00 बजे दोपहर तक बिजली नहीं आई थी. इस तरह लगभग 18 घंटे से बिजली गुल थी. पम्पिंग सेट के माध्यम से ग्रिड से जलनिकासी किया जा रहा है, सुरक्षित स्थिति आते ही बिजली आपूर्ति बहाल की जायेगी. आंधी पानी में कई जगह बिजली तार टूटने की भी सूचना प्राप्त हुई है. जहाँ भी बिजली के पोल गिरने या बिजली के तार टूटने की घटना हुई है, उसे सर्वोच्च प्राथमिकता देकर अविलंब ठीक कराने का स्पष्ट निदेश बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रहने का निदेश देते हुए जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को कहा है कि अपनी वह तैयारी पूरी रखें. एन्टी स्नेक इंजेक्शन सभी अस्पतालों में उपलब्ध रखने का निदेश दिया गया है. सभी महत्वपूर्ण संस्थानों- अस्पताल, जेल, पर्यवेक्षण गृह आदि का स्थल निरीक्षण कर आवश्यकता के अनुरूप उचित कार्रवाई का निदेश दिया गया है. आगामी 24 घंटे तक वर्षा का है पूर्वानुमान है ऐसे में अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है. हेल्पलाइन जारी किया गया आपदा प्रबंधन को लेकर किसी भी तरह की सूचना एवं जानकारी जिला आपदा संचालन केंद्र में दूरभाष संख्या 06152 245023 पर दे सकते हैं. लोगों से अपील की गई है कि अगर किसी तरह की कोई मदद की जरूरत है तो इस पर सूचना देकर मदद प्राप्त कर सकते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post saran news. लगातार हुई बारिश से कमर तक जलजमाव, कई घर व पेड़ गिरे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्णिया में रुक-रुक कर कहीं कम तो कहीं हुई मध्यम बारिश

पूर्णिया. बारिश का सिलसिला शनिवार को भी नहीं थमा. हालांकि लगातार मूसलाधार बारिश नहीं हुई पर रुक-रुक कर कहीं कम तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश से शनिवार को दिन भर लोग परेशान रहे. इस दौरान तामपान में भी गिरावट आयी है जिससे गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग की मानें तो अभी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह का बना रहेगा. मौसम विभाग की ओर से पूर्णिया के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भी तेज हवा के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं. इधर, शनिवार को पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 29.8 एवं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स में आगामी 8 अक्टूबर तक बारिश की संभावना बतायी गई है. इसमें तेज हवा जारी रहने के भी संकेत दिए गये हैं. मौसम विज्ञानियों के अनुसार, हवा में नमी की मात्रा अधिक होने से अगले 2-3 दिनों तक राज्य में लगातार बारिश होने की संभावना है. इस दौरान एक या दो स्थानों पर भारी तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. आईएमडी के अनुसार, 7 अक्टूबर के बाद बारिश संबंधी गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आएगी और मौसम सामान्य हो जाएगा. वर्षा का खेती पर मिला जुला असर : डॉ गोविन्द कुमार पूर्णिया. दुर्गापूजा के बाद से हुई बारिश का जिले की खेती पर मिला जुला असर पड़ेगा. इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ के कृषि वैज्ञानिक डॉ गोविन्द कुमार ने बताया कि धान की फसल के लिए यह बारिश अच्छी कही जा सकती है बशर्ते उसकी अवस्था फूल खिलने वाली न हो अन्यथा उसे कुछ नुकसान पहुंच सकता है. शेष अवस्थाओं के लिए धान में यह वर्षा बेहद कारगर रहेगी. दूसरी ओर जो किसान खरीफ की तैयार फसलों की कटाई की प्रतीक्षा में हैं उन्हें परेशानी हो सकती है. इनमें मक्का के अलावा तिल और कुछ मोटे अनाजों वाली फसलें हैं. वहीं अगात रबी मौसम की फसलों के लिए जिन किसान भाइयों ने खेत की तैयारी कर ली है वे अब इस बारिश के बाद फसलों जैसे राई, तोड़ी, सरसों, दलहन आदि की बुआई के लिए इस नमी का 15 दिनों बाद उपयोग कर सकते हैं. आलू की बुआई के लिए भी किसानों को नमी कम होने का इन्तजार करना पड़ेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पूर्णिया में रुक-रुक कर कहीं कम तो कहीं हुई मध्यम बारिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शव की हुई पहचान, परिजन ने लगाया हत्या करने का आरोप

सौरबाजार पूर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 3 कांप टोला ठेंगहा की थी मृतका महिषी. शुक्रवार को महिषी थाना क्षेत्र के महिषी- तेघरा के मध्य कोसी तटबंध के पास पानी में मिले स्त्री के अज्ञात शव की पहचान कर ली गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका सौरबाजार थाना क्षेत्र के सौरबाजार पूर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 3 कांप टोला ठेंगहा निवासी बबुआन राम की पुत्री संगीता कुमारी थी. मृतका एक अक्तूबर से ही अपने घर से लापता थी. मृतका के पिता द्वारा सौरबजार थाना में 3 अक्तूबर को अपनी विवाहिता लड़की के लापता होने से संबंधित मामला दर्ज करवाया गया था. मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पिता ने लड़की के ससुराल वालों पर लड़की की हत्या कर शव को कहीं अन्यत्र ठिकाने लगाने जाने आशंका जताते हुए केस दर्ज करवाया था. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका ने अपने परिजनों के मर्जी के खिलाफ वर्ष 2013-14 में सौरबाजार थाना क्षेत्र के बखरी निवासी स्व जागो साह के पुत्र रमेश साह उर्फ टोनी साह के साथ प्रेम विवाह कर लिया था. इससे उसे एक लड़का भी होने की जानकारी मिल रही है. शव की पहचान होते ही महिषी थाना पुलिस द्वारा सौर बाजार थाना में दर्ज केस के अनुसंधानकर्ता के समक्ष मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शव की हुई पहचान, परिजन ने लगाया हत्या करने का आरोप appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top