Hot News

November 25, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: आइटीबीपी जवान का हुआ अंतिम संस्कार, जवानों ने दी सलामी

Dhanbad News: आइटीबीपी 36 बटालियन के जवान गौतम कुमार यादव का दाह संस्कार चिरकुंडा श्मशान घाट पर सोमवार की सुबह किया गया. मृत जवान के पुत्र कन्हैया यादव उर्फ गोलू ने मुखाग्नि दी. जवानों ने तिरंगा झंडा में लिपटा शव पिता बिहारी यादव को सौंपा. श्मशान घाट जाने से पूर्व सैकड़ों की संख्या में युवा तिरंगा झंडा के साथ नारा लगाते गांजा गली से श्मशान घाट तक गये. रांची से आये आइटीबीपी के जवानों ने फायरिंग कर सलामी देकर अंतिम विदाई दी. मृत जवान के बड़े भाई सिक्किम में आर्मी में तैनात पप्पू कुमार यादव भी देर रात चिरकुंडा पहुंचे. उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में उनके भाई की भर्ती आईटीबीपी में हुई थी. इस दौरान विधायक अरूप चटर्जी भी श्मशान घाट पहुंचे और दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में चिरकुंडा नप के निवर्तमान अध्यक्ष डबलू बाउरी, भाजपा नेता अनिल यादव, राजद नेता घमंडी यादव, दशरथ साव, विजय सिंह सहित अन्य शामिल हैं. बिहार के पश्चिम चंपारण से रविवार की शाम शव को चिरकुंडा स्थित आवास लाया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: आइटीबीपी जवान का हुआ अंतिम संस्कार, जवानों ने दी सलामी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: क्षेत्रीय विवाद को ले सुनैना किन्नर ने दिया रणधीर वर्मा चौक धरना, 29 को वार्ता

ट्रैफिक पुलिस ने बार-बार हटने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने उठने से साफ इनकार कर दिया. बाद में धनबाद थाना पुलिस भी पहुंची और समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई हल नहीं निकला. धरनास्थल पर मौजूद सुनैना किन्नर ने आरोप लगाया कि छमछम देवी गुट लगातार उनके निर्धारित क्षेत्र में दखल देकर पारंपरिक मांगने-बधाई के काम में बाधा डालता है. विरोध करने पर उनके साथियों के साथ मारपीट की जाती है. दावा किया कि बीते दिन भी उनके समूह के सदस्यों के साथ गंभीर हमला हुआ, लेकिन पुलिस में शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. सुनैना किन्नर ने चेतावनी दी कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाती, उनका धरना जारी रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा है, लेकिन वे पीछे हटने वाली नहीं हैं. मौके पर धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडे ने भी उन्हें समझाया उसीके बाद उन्होंने अपना धारणा खत्म किया. बता दें की दोनों गुटों को एसडीएम की ओर से 29 नवंबर को वार्ता के लिए बुलाया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: क्षेत्रीय विवाद को ले सुनैना किन्नर ने दिया रणधीर वर्मा चौक धरना, 29 को वार्ता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वर्कशॉप में कुम्हार पर हमला गर्दन व हाथ पर चाकू से कई वार

हमलावर की तलाश में पुलिस, घायल अस्पताल में भर्ती संवाददाता, कोलकाता पाटुली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक कुम्हार के वर्कशॉप में घुसकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया. घटना के बाद रामगढ़ और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया. गंभीर रूप से घायल अधेड़ की पहचान 50 वर्षीय निखिल पाल के रूप में हुई है, जो मशहूर कुम्हार लक्ष्मण पाल का बेटा है. निखिल को बाघाजतिन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी गर्दन और हाथ में चाकू से एक के बाद एक कई वार किये गये. डॉक्टरों के अनुसार सर्जरी के बाद उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, निखिल सोमवार सुबह करीब नौ बजे गांगुली बागान बाजार स्थित अपने वर्कशॉप पर पहुंचा था, जिसे स्थानीय लोग लक्ष्मण पाल की गली के नाम से जानते हैं. चश्मदीदों ने बताया कि निखिल अखबार पढ़ रहा था, तभी अचानक एक अज्ञात युवक वर्कशॉप में घुस आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में उसके शरीर से काफी खून बहने लगा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर लगा कि कोई नस कट गयी है, लेकिन जांच में पता चला कि नस पर गहरा असर नहीं हुआ, केवल मांसपेशियों में गंभीर चोटें आयी हैं. इससे निखिल एक बड़े खतरे से बच गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अस्पताल में पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान निखिल ने बताया कि उसे समझ नहीं आ रहा कि उस पर किसने हमला किया और क्यों. परिवार का भी कहना है कि निखिल की किसी से दुश्मनी नहीं थी और वह किसी विवाद में भी शामिल नहीं रहते थे. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों के बयान के आधार पर हमलावर की पहचान करने की कोशिश कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वर्कशॉप में कुम्हार पर हमला गर्दन व हाथ पर चाकू से कई वार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नौकरी का झांसा देकर 1.5 लाख रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता. विधाननगर के नरायणपुर थाने की पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर 1.5 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसका नाम विशाल कुमार कैलाश है. गत 21 अप्रैल को हावड़ा के जगाछा का निवासी सुभाष भुईंया ने नारायणपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी कि एक निजी होटल मैनेजमेंट संस्थान के पूर्व डीन विशाल कुमार कैलाश ने एक बड़े होटल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.5 लाख रुपये लिये, लेकिन न ही कोई नौकरी मिली और न ही रुपये वापस मिले. शिकायत पर नारायणपुर थाने की पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. उसके पास से 1,49,700 रुपये रिकवर कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पीड़ित को वापस किये गये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नौकरी का झांसा देकर 1.5 लाख रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अपर प्राइमरी के अभ्यर्थियों का भी विकास भवन मार्च

कोलकाता. 2016 के अपर प्राइमरी बैच के सैकड़ों उम्मीदवारों ने करुणामयी से विकास भवन तक सोमवार को मार्च किया. उन्होंने आरोप लगाया कि लगभग एक दशक पहले परीक्षा परिणाम जारी होने के बावजूद 14,052 पदों पर नियुक्ति अभी तक पूरी नहीं हुई है. इनमें से 1,241 उम्मीदवार इंटरव्यू सहित सारी औपचारिकताएं पूरी कर चुके हैं, फिर भी नियुक्ति आदेश जारी नहीं किया गया. केंद्रीय पार्क के पास धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का कहना था कि हर बार उन्हें अधिकारियों के बीच धकेला जाता है. कभी चेयरमैन के पास, तो कभी विकास भवन के अफसरों के पास. अभ्यर्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर तक काउंसलिंग पूरी करने की समयसीमा तय की थी, लेकिन अब तक प्रक्रिया शुरू न होना कोर्ट के आदेश की अवमानना है. उन्होंने कहा कि वर्षों से नियुक्ति का इंतजार करते-करते उनका भविष्य अनिश्चितता में फंसा हुआ है और प्रशासनिक अनिर्णय ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अपर प्राइमरी के अभ्यर्थियों का भी विकास भवन मार्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नियुक्ति में धांधली व 10 अतिरिक्त अंक देने के खिलाफ एसएससी अभ्यर्थी सड़क पर

नाराजगी. दो अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन, धक्का-मुक्की के बीच पुलिस से अभ्यर्थियों की नोकझोंक संवाददाता, कोलकातापश्चिम बंगाल में स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया पर नाराजगी एक बार फिर सड़क पर दिखायी दी. सोमवार को कोलकाता में दो अलग-अलग समूहों के अभ्यर्थियों ने नियुक्ति में कथित अनियमितताओं और देरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. एसएलएसटी परीक्षा का परिणाम जारी होने से कुछ घंटे पहले ही शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन तेज हो गया. सुबह नये एसएससी अभ्यर्थियों ने कक्षा 11वीं-12वीं की नियुक्ति में गैरकानूनी 10 अनुभव अंक जोड़ने के खिलाफ सियालदह से मार्च निकाला. सैकड़ों उम्मीदवारों ने पुलिस बैरिकेड तोड़कर एस्प्लेनेड के डोरिना क्रॉसिंग तक रैली निकाली और लगभग 40 मिनट तक मुख्य सड़क पर जाम लगाया. पुलिस के बार-बार अनुरोध के बावजूद अभ्यर्थी वैकल्पिक मार्ग से जाने को तैयार नहीं हुए. अंततः पुलिस को कई प्रदर्शनकारियों को शारीरिक रूप से हटाकर वाहनों में बैठाना पड़ा, जिसके बाद जाम खुल सका. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और कुछ अन्य अभ्यर्थियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. नये अभ्यर्थियों ने लगाया आरोप : उच्चतम न्यायालय द्वारा 12 हजार से अधिक शिक्षकों की नौकरी रद्द होने के बाद भी बोनस अंक देना न्यायसंगत नहीं नये अभ्यर्थियों का कहना था कि एसएससी द्वारा उन शिक्षकों को 10 अनुभव अंक देना अनुचित है, जिनकी नियुक्ति स्कूल नियुक्ति घोटाले में रद्द हो चुकी है. अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 12,000 से अधिक शिक्षकों की नौकरी रद्द किये जाने के बाद भी उन्हें दोबारा परीक्षा में बोनस अंक देना न्यायसंगत नहीं है. कुछ उम्मीदवारों ने कहा कि वे लिखित परीक्षा में लगभग पूर्ण अंक पाने के बावजूद इन अतिरिक्त अंकों के कारण चयन सूची से बाहर हो जा रहे हैं. अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट सार्वजनिक करने और एक लाख अतिरिक्त पद सृजित करने की मांग भी रखी. 10 अनुभव अंक का मुद्दा अब कानूनी लड़ाई का हिस्सा बन चुका है. अभ्यर्थियों ने इस नियम को सुप्रीम कोर्ट और कलकत्ता हाइकोर्ट में चुनौती देते हुए इसे निष्पक्ष प्रतियोगिता के खिलाफ बताया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नियुक्ति में धांधली व 10 अतिरिक्त अंक देने के खिलाफ एसएससी अभ्यर्थी सड़क पर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गलत प्रश्न पर अभ्यर्थियों को मिलेंगे एक-एक अतिरिक्त अंक

संवाददाता, कोलकाता राज्य के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित टीइटी परीक्षा में गलत प्रश्न पूछे जाने को लेकर दायर याचिकाओं पर सोमवार को हाइकोर्ट में सुनवाई हुई. याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2017 और 2022 की टीईटी परीक्षाओं में कुल 47 गलत प्रश्न पूछे गये थे. 2017 में 23 और 2022 में 24 प्रश्न. हाइकोर्ट के निर्देश पर गठित विशेषज्ञ समिति ने अपनी रिपोर्ट अदालत में पेश की. समिति ने बताया कि विस्तृत परीक्षण के बाद पाया गया कि 2017 की टीइटी परीक्षा में केवल एक प्रश्न गलत था, जबकि 2022 की परीक्षा में कोई भी प्रश्न गलत नहीं पाया गया. इसके बाद प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अधिवक्ता ने अदालत को सूचित किया कि 2017 की परीक्षा में पाये गये गलत प्रश्न के लिए सभी अभ्यर्थियों को एक-एक अतिरिक्त अंक दिया जायेगा, चाहे उन्होंने उस प्रश्न का उत्तर दिया हो या नहीं. न्यायमूर्ति विश्वजीत बसु ने आदेश देते हुए कहा कि 2017 की टीइटी परीक्षा की विशेषज्ञ समिति की पूरी रिपोर्ट सात दिनों के भीतर और 2022 टीइटी की विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट दो दिनों के भीतर प्राथमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की जाये. अदालत ने याचिकाकर्ताओं को रिपोर्टों पर अपना पक्ष रखने का निर्देश भी दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गलत प्रश्न पर अभ्यर्थियों को मिलेंगे एक-एक अतिरिक्त अंक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

50 हजार रुपये गायब करने के आरोप में इरानी गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

वेस्ट पोर्ट थानाक्षेत्र के एक प्रशासनी बैंक के बाहर गत तीन नवंबर को हुई थी घटना गिरोह के तीन सदस्यों से पुलिस ने 45 हजार रुपये किये बरामद बैंक के नोट को नकली बता चेक करने के नाम पर गायब कर दिये थे रुपये संवाददाता, कोलकाता बैंक से रुपये निकाल कर बाहर निकले एक ग्राहक को उक्त नोटों को नकली बता उनकी जांच करने के बहाने 50 हजार रुपये पर हाथ साफ कर भागे तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके नाम जावेद हुसैन इरानी (55), आबीद इरानी (40) एवं सारू निशाद अली इरानी (59) बताये गये हैं. तीनों महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों के निवासी हैं. ये सभी इरानी गैंग के सदस्य हैं. इनके कब्जे से 45 हजार रुपये बरामद कर लिये गये हैं. पुलिस के मुताबित पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बैंक से रुपये लेकर बाहर निकलने के बाद तीनों ने उन्हें घेर लिया. उन्होंने कहा कि सभी रुपये नकली हैं. इसके बाद उक्त रुपये की जांच के नाम पर सारे रुपये गायब कर वे फरार हो गये. इसके बाद इसकी शिकायत वेस्ट पोर्ट थाने में दर्ज होने के बाद मामले की जांच का भार लेकर वाच सेक्शन की टीम ने इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. तीनों से पूछताछ की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 50 हजार रुपये गायब करने के आरोप में इरानी गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बड़ाबाजार : डोनेशन बॉक्स से रुपये गायब करने वाला अरेस्ट

गत 25 अक्तूबर की देर रात हुई थी चोरी संवाददाता, कोलकाताबड़ाबाजार इलाके में स्थित एक मस्जिद की दान पेटी से 50 हजार रुपये गायब करने के आरोप में लालबाजार के वाच सेक्शन की टीम ने मोहम्मद शब्बीर (35) नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से 49 हजार 100 रुपये बरामद किये गये हैं. पुलिस को इस घटना को लेकर दर्ज शिकायत में बताया गया है कि गत 25 अक्तूबर की देर रात 02.56 बजे से 03.08 बजे के बीच अज्ञात युवक ने डोनेशन बाॅक्स से रुपये चुराये और फरार हो गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी के बारे में सुराग मिला. इसके बाद तपसिया इलाके से मोहम्मद शब्बीर नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में सीधे तौर पर शामिल है. उससे बारीकी से पूछताछ में उसके बयान के अनुसार, उससे 49 हजार 100 रुपये बरामद कर लिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बड़ाबाजार : डोनेशन बॉक्स से रुपये गायब करने वाला अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजारहाट : रेस्तरां में चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

कोलकाता. विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के राजारहाट थाना क्षेत्र स्थित एक रेस्तरां में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान सैदुल अली मोल्ला उर्फ सैफुल अली के रूप में हुई है, जो बागुइहाटी के विश्वासपाड़ा स्थित अटघरा का निवासी है. रेस्तरां मालिक अजय सेठी ने 20 नवंबर को शिकायत दर्ज करायी थी कि अज्ञात बदमाशों ने उनके प्रतिष्ठान को निशाना बनाकर कीमती सामान एवं एयर-कंडीशनिंग यूनिट की बिजली की वायरिंग चुरा ली. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और सुरागों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राजारहाट : रेस्तरां में चोरी के मामले में एक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top