Hot News

50 हजार रुपये गायब करने के आरोप में इरानी गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

वेस्ट पोर्ट थानाक्षेत्र के एक प्रशासनी बैंक के बाहर गत तीन नवंबर को हुई थी घटना

गिरोह के तीन सदस्यों से पुलिस ने 45 हजार रुपये किये बरामद

बैंक के नोट को नकली बता चेक करने के नाम पर गायब कर दिये थे रुपये

संवाददाता, कोलकाता

बैंक से रुपये निकाल कर बाहर निकले एक ग्राहक को उक्त नोटों को नकली बता उनकी जांच करने के बहाने 50 हजार रुपये पर हाथ साफ कर भागे तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके नाम जावेद हुसैन इरानी (55), आबीद इरानी (40) एवं सारू निशाद अली इरानी (59) बताये गये हैं. तीनों महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों के निवासी हैं. ये सभी इरानी गैंग के सदस्य हैं. इनके कब्जे से 45 हजार रुपये बरामद कर लिये गये हैं.

पुलिस के मुताबित पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बैंक से रुपये लेकर बाहर निकलने के बाद तीनों ने उन्हें घेर लिया. उन्होंने कहा कि सभी रुपये नकली हैं. इसके बाद उक्त रुपये की जांच के नाम पर सारे रुपये गायब कर वे फरार हो गये. इसके बाद इसकी शिकायत वेस्ट पोर्ट थाने में दर्ज होने के बाद मामले की जांच का भार लेकर वाच सेक्शन की टीम ने इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. तीनों से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post 50 हजार रुपये गायब करने के आरोप में इरानी गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top