Hot News

November 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उच्च विद्यालय बेगमगंज के प्रधानाध्यापक पर अतिरिक्त शुल्क लेने का आरोप

उधवा उधवा प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय बेगमगंज में मैट्रिक परीक्षा फॉर्म फिलअप के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने तथा लिये गये शुल्क की रसीद न देने का मामला सामने आया है. इस संबंध में एक अभिभावक ने बीईईओ (उधवा) को आवेदन देकर प्रधानाध्यापक के विरुद्ध जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार बेगमगंज पंचायत निवासी अभिभावक तपन कुमार बसाक ने बीईईओ उधवा के नाम लिखित शिकायत दर्ज करायी है, जिसकी प्रतिलिपि डीसी साहिबगंज एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को भी भेजी गयी है. अभिभावक ने बताया कि उनके तीन शिशु उक्त विद्यालय में अध्ययनरत हैं और विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरोजीत दास उर्फ बुलेट द्वारा एडमिशन शुल्क, फॉर्म फिलअप शुल्क एवं अन्य मदों में मनमाने ढंग से पैसे वसूले जा रहे हैं. अभिभावक का आरोप है कि मैट्रिक परीक्षा फॉर्म भरने के नाम पर 1,350 रुपये की वसूली की गयी, जबकि उसकी कोई रसीद प्रदान नहीं की गयी. उन्होंने कहा कि जब रसीद की मांग की गयी तो प्रधानाध्यापक ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दिया और कहा कि मैं हेडमास्टर हूं, रसीद नहीं दूंगा, जो करना है कर लो. अभिभावक ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक ने कथित रूप से कहा कि सभी लोग मुझे घूस देते हैं, तुम्हें भी देना पड़ेगा. अभिभावक ने प्रधानाध्यापक के विरुद्ध तत्काल जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. मैट्रिक परीक्षा फॉर्म फिलअप के लिए निर्धारित शुल्क ही लिया जाना चाहिए तथा रसीद प्रदान करना अनिवार्य है. -अटल बिहारी भगत, बीपीओ, शिक्षा विभाग, उधवा अभिभावक द्वारा लगाये गये सभी आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं. नियमानुसार ही शुल्क लिया जा रहा है. -सुरोजित दास, प्रधानाध्यापक, उच्च विद्यालय बेगमगंज डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उच्च विद्यालय बेगमगंज के प्रधानाध्यापक पर अतिरिक्त शुल्क लेने का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जाहेर थान में पेड़ हटाने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों का विरोध, प्रशासन और कंपनी की उपस्थिति न होने पर नाराजगी जतायी

पोड़ैयाहाट प्रखंड सभागार में सीओ अमित किस्कू की अध्यक्षता में महगामा-हंसडीहा एनएच के फोर लेन सड़क निर्माण से जुड़ा जाहेर थान विवाद को लेकर बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में कई पंचायतों के मुखिया, प्रबुद्ध नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित हुए. बैठक में ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अंचल प्रशासन द्वारा निर्गत नोटिस के बावजूद डीबीएल कंपनी और एनएचआई के अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं हुए, जिससे उन्हें बैठक को लेकर संदेह हुआ. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आदिवासी समाज को बैठक के नाम पर बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है, जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सीओ द्वारा जाहेर थान स्थित एक पेड़ को हटाकर दूसरी जगह लगाने का सुझाव दिया गया, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध करते हुए कहा कि यह पेड़ उनके पूर्वजों द्वारा लगाया गया था और यह उनके देवताओं का पूजनीय स्थल है, जिसे किसी भी कीमत पर अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य के लिए प्रशासनी जमीन और रैयती जमीन का अधिग्रहण किया जा सकता है, लेकिन पूजनीय स्थल का सम्मान किया जाये. ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने अंचल प्रशासन के नोटिस का सम्मान करते हुए बैठक में भाग लिया है, लेकिन विवादित जाहेर थान का निर्णय केवल डीसी की उपस्थिति और आदेश के बाद ही लिया जाएगा. बैठक में झामुमो के जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश हांसदा, केंद्रीय समिति सदस्य पुष्पेंद्र टुडू, श्याम हेंब्रम, प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा, मुखिया मुन्नी हांसदा, अनिल टुडू, रावल हेंब्रम, मेरी मुर्मू, सुरेन्द्र मुर्मू, नवल किशोर किस्कू, मांझी बाबा देवलाल मरांडी, सुभाष मरांडी, शैलेन्द्र मरांडी, सोनोत टुडू, दिलीप हांसदा, देवेंद्र किस्कू, नरेश किस्कू तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे. बैठक में विवादित मामला केवल उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में ही सुलझाने पर जोर दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जाहेर थान में पेड़ हटाने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों का विरोध, प्रशासन और कंपनी की उपस्थिति न होने पर नाराजगी जतायी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन

शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले लोगों को बिना दावा की जमा राशियों की खोज, सत्यापन व दावा प्रक्रिया से अवगत करना तथा उन्हें उनकी जमाराशियों को प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना था. इस शिविर में लगभग सौ लोगों ने भाग लिया. उपस्थित सभी लोगों को अभियान की विस्तृत जानकारी दी गयी. विभिन्न बैंकों के ग्राहक जिनकी अदावाकृत जमाराशियों का निपटान हो चुका है, उन्हें प्रमाणपत्र भी दिया गया. बैंकों ने लगाये स्टॉल जिले के सभी प्रमुख बैंकों के स्टॉल भी शिविर में लगाये थे. एक अक्तूबर से चल रहे इस अभियान में अब तक जिले के लगभग 2.37 करोड़ की राशि का निपटान बैंकों द्वारा किया जा चुका है. कार्यक्रम के संचालन के दौरान बताया गया कि 31 अगस्त तक 77.84 करोड़ कि अदावाकृत जमाराशि जिले के 14 बैंकों के 255600 खातों में है. आरबीआई के प्रबंधक रोशन कुमार घिरिया ने संबोधित करते हुए उदगम पोर्टल कि विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम में गिरिडीह सदर के बीडीओ गणेश रजक उपस्थित हुए और बैंकों की सराहना की. एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष सिन्हा, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कनोजिया, बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक अंगोम रामचंद्र सिंह व सर्वोत्तम प्रसाद, डीडीएम नाबार्ड आशुतोष प्रकाश, एलआइसी के अधिकारी सुजीत घोष, अग्रणी जिला प्रबंधक अमृत कुमार चौधरी, विभिन्न बैंकों के अधिकारी, बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि एवं खाताधारक भी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :लापरवाह स्वास्थ्य कर्मी कार्रवाई के लिए चिह्नित किये जायें : डीसी

डीसी रामनिवास यादव ने कड़े शब्दों में काम में लापरवाही बरतनेवाले स्वास्थ्य कर्मी, चिकित्सक, नर्स, एएनएम को चिह्नित कर कार्रवाई के लिए अनुशंसित करने का निर्देश दिया. कहा कि सबकी जवाबदेही तय की जायेगी. स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता में सुधार पर बल मौके पर सदर अस्पताल समेत सभी सीएचसी की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को ले अस्पताल प्रबंधन की बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता में सुधार व विस्तार का अधिकाधिक लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए विभाग में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग करना जरूरी है. इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेवारी एवं संवेदनशीलता के साथ प्रयास करना होगा. एमओआइसी को नियमित समीक्षा का निर्देश उपायुक्त ने एमओआइसी को नियमित समीक्षा को ले निर्देशित किया. आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच करने, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की जिम्मेवारी निबाहने को कहा. इसके अलावा डीसी ने सदर अस्पताल में कार्यरत कर्मियों की संख्या, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा नियमित मॉनिटरिंग, दवाओं की उपलब्धता, संसाधनों की उपलब्धता, अस्पताल की नियमित साफ-सफाई, स्त्री चिकित्सकों/नर्सों की उपस्थिति, ओपीडी का संचालन एवं रख-रखाव, आयुष्मान हिंदुस्तान के तहत लाभान्वित संख्या, ब्लड बैंक का संचालन समेत विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा कर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुगम बनाने का निर्देश दिया. स्वास्थ्य सेवाओं में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देशित किया कि मरीजों को सुगम तरीके से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले, यह सुनिश्चित करें. इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही और कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वास्थ्य सेवाओं को जनहित में सर्वोच्च प्राथमिकता दें और निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें. डीसी ने सीएस को सभी अनुमंडल अस्पतालों में अनुभवी चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति करने की बात कही ताकि अस्पतालों में रोगी देखभाल की गुणवत्ता और विशेषज्ञता को बढ़ावा मिलेगा. इनकी थी उपस्थिति बैठक में डीडीसी स्मृता कुमारी, एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते, सिविल सर्जन डॉ शेख जफरूल्ला, अस्पताल उपाधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, डीपीएम, एनएचएम समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :लापरवाह स्वास्थ्य कर्मी कार्रवाई के लिए चिह्नित किये जायें : डीसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत निकला कैंडल मार्च

मौके पर वार्डन संध्या कुमारी ने छात्राओं को बाल विवाह की कुप्रथा को जड़ से खत्म करने का संकल्प दिलाया. विदित हो कि गत 27 नवंबर को अभियान का एक वर्ष पूरा हो गया. इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने और बाल विवाह मुक्त हिंदुस्तान के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु किये जा रहे प्रयासों को और तेज करने के लिए निर्णय लिया गया है. 27 नवंबर 2025 से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 100 दिनों का थीम आधारित अभियान शुरू हुआ है. मनाया गया दीपोत्सव इस अभियान के समर्थन में कस्तूरबा परिवार ने कैंडल मार्च निकाला और दीपोत्सव मनाया. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चैताडीह की सहायक शिक्षिका वंदना सिन्हा, लेखपाल पंकज पांडेय ने आयोजन में सहयोग किया. गिरिडीह जिले में बाल विवाह मुक्त हिंदुस्तान अभियान से जुड़ी स्थानीय स्वयं सेवी संस्था बनवासी विकास आश्रम, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सुरेश कुमार शक्ति ने कहा कि गिरिडीह जिला बाल विवाह मुक्त जिला बने, इसके लिए सतत विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. अभियान में समुदाय स्तरीय कार्यकर्ता उत्तम कुमार, भागीरथी देवी, रूपा कुमारी, उत्तम सिंह, उज्ज्वल मिश्रा, राकेश कुमार, सुधा कुमारी आदि जुटे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :बाल विवाह मुक्त हिंदुस्तान अभियान के तहत निकला कैंडल मार्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :संपत्ति लूटने व घर पर कब्जा कर बेघर करने का आरोप

स्त्री ने कहा है कि उसके दूर का संबंधी परमानंद कोड़ा वर्षों से उसके घर में ही रह रहा था. आवेदन में कहा गया है कि उसके पति और पुत्र का निधन पहले ही हो गया था. वर्ष 2023 में उनकी पतोहू का भी देहांत हो गया. उस वक्त उसकी गोतनी ने उसके साथ मिलकर उसका क्रियाकर्म व श्राद्ध किया. इसके बाद परमानंद कोड़ा ने उसे अकेली देखकर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया. उस समय से वह दर-दर भटकते हुए मांगकर खा रही है. जान से मारने की दी जाती है धमकी घर जाती है, तो जान से मारने की धमकी दी जाती है. कहा है कि मामले को लेकर उसने अपने गोतिया, बरजो के मुखिया, रिश्तेदार तथा गणमान्य पंचों के साथ बैठक रखी, पर वह बहाना बनाकर बैठक में नहीं आता है. इस कारण उसकी लाखों की संपत्ति लूटने की नीयत से उसे परेशान कर रहा है. उसने प्रशासन से अतिक्रमण किये गये उसके मकान को अतिक्रमणमुक्त कर न्याय दिलाने की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि खोरीमहुआ के एसडीपीओ, धनवार के सीओ व परसन ओपी को भी प्रेषित की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :संपत्ति लूटने व घर पर कब्जा कर बेघर करने का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :शिकायत के चार घंटे में पुलिस ने जब्त किया टोटो

प्रखंड के गांधीनगर निवासी संगीता देवी का गायब टोटो वाहन 15 दिन बाद पुलिस की सक्रियता से वापस मिल गया. पुलिस ने शिकायत के चार घंटे बाद ही टोटो को बरामद कर स्त्री को सौंप दिया. संगीता ने बताया कि वह गांडेय की रहनेवाली है. उसकी शादी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भंडारीडीह निवासी राजेश प्रसाद गुप्ता से हुई थी. वह व्यवसाय के लिए गांडेय के गांधीनगर में एक किराये के घर में रह रही थी. बताया कि पति ने रोजगार के लिए एक टोटो खरीदी थी. इस बीच बीमारी से बीते दिनों पति का निधन हो गयी. इसके बाद उन्होंने गांधीनगर के संजीव गुप्ता को टोटो भाड़े पर चलाने के लिए दे दिया था. इससे प्रतिदिन 300 से 400 रुपये की आमदनी उसे होती थी. उसी राशि से वह खुद और अपनी बेटी का भरण-पोषण कर रही थी. इधर, 15 दिनों पूर्व से संजीव ना तो उसे पैसा दे रहा था और ना ही टोटो घर ला रहा था. वाहन बेचने की मिली जानकारी खोजबीन करने पर उसे गांडेय के मेदनीपुर में उक्त टोटो के बेचे जाने की जानकारी मिली. उसने आसपास के लोगों ने मदद मांगी, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. इसके बाद उसने धनबाद की एशिका एनजीओ के सदस्य को इसकी जानकारी दी. संस्थान की स्त्रीओं की एक टीम गांडेय थाना पहुंची और पुलिस से स्त्री की मदद करने का आग्रह किया. उनके आग्रह पर गांडेय के पुलिस अवर निरीक्षक मणिलाल सिंह सदल-बल मेदनीपुर निवासी पुष्कर यादव के घर छापेमारी की, लेकिन वह टोटो के साथ घर से गायब मला. हालांकि, पुलिस की दबिश पर पुष्पर ने कुछ देर में ही टोटो को थाना पहुंचाया. पुलिस ने टोटो को संगीता देवी को सौंप दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :शिकायत के चार घंटे में पुलिस ने जब्त किया टोटो appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top