Hot News

December 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विधान परिषद के कोसी स्नातक क्षेत्र के कटिहार जिले में हैं 9121 मतदाता

– 18 मतदान केंद्र पर ली जा रही है दावा-आपत्ति कटिहार बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक सूची की तैयारी के क्रम में शनिवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त नेतृत्वक दलो के जिला अध्यक्ष व सचिव के साथ समाहरणालय स्थित एनआईसी सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जानकारी दी गयी कि निर्वाचन विभाग की ओर से बिहार विधान परिषद के लिए कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 25 नवंबर 2025 को कर दिया गया है. जबकि प्रारूप मतदाता सूची में आगामी 10 दिसंबर तक दावा एवं आपत्ति ली जा रही है. बैठक में बताया गया कटिहार जिले में 18 मतदान केंद्र में कुल 9121 मतदाता है. जिसमें 6964 पुरुष व 2155 स्त्री मतदाता है. विभागीय दिशा निर्देश के अनुसार दावा एवं आपत्ति का निष्पादन 25 दिसंबर तक किया जायेगा. जबकि 30 दिसंबर को अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा. निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन के उपरांत प्रारूप प्रकाशित निर्वाचक सूची की हार्ड एवं सॉफ्ट प्रति मान्यता प्राप्त नेतृत्वक दलो के जिला अध्यक्ष व सचिव को उपलब्ध करायी जा चुकी है. बैठक में नोडल अधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार पासवान व विभिन्न नेतृत्वक दल के प्रतिनिधि मौजूद थे. 10 दिसंबर तक कर सकते है दावा-आपत्ति डीएम ने बताया कि दिनांक 25-11-2025 को प्रारूप प्रकाशन के उपरांत कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चिन्हित मतदान केन्द्र स्तर, सभी प्रखंड व अंचल स्तर तथा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिये अधिसूचित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय एवं ऑनलाईन माध्यम से दावा-आपत्ति प्रपत्र दिनांक 10-12-2025 तक प्राप्त किया जायेगा. साथ ही दावा-आपत्ति प्रपत्र ऑनलाईन निर्धारित ऑफिसियल वेबसाइट माध्यम से भी प्राप्त किया जा रहा है. कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक सूची में पंजीकरण के लिए प्रपत्र 18, प्रारूप प्रकाशित निर्वाचक सूची से नाम विलोपन हेतु प्रपत्र सात एवं निर्वाचक सूची में किसी भी प्रकार का संशोधन के लिए प्रपत्र आठ में आवेदन समर्पित कर सकते है. मतदान केंद्र का स्थान कुल मतदाता —————— ————– प्रखंड परिसर फलका 384 प्रखंड परिसर समेली 354 प्रखंड परिसर कुर्सेला 222 प्रखंड परिसर बरारी 1194 प्रखंड परिसर कोढा 766 नगर निगम कार्यालय उत्तर भाग 1824 नगर निगम कार्यालय दक्षिण भाग 685 प्रखंड परिसर कटिहार 320 प्रखंड परिसर हसनगंज 158 प्रखंड परिसर डंडखोरा 176 प्रखंड परिसर कदवा 503 प्रखंड परिसर बलरामपुर 242 प्रखंड परिसर बारसोई 294 प्रखंड परिसर आजमनगर 175 प्रखंड परिसर प्राणपुर 274 प्रखंड परिसर मनसाही 362 प्रखंड परिसर मनिहारी 879 प्रखंड परिसर अमदाबाद 309 —————- —————- कुल 9121 डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विधान परिषद के कोसी स्नातक क्षेत्र के कटिहार जिले में हैं 9121 मतदाता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अपहृता नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद

बेलहर. थाना कांड संख्या 299/25 की अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कटोरिया से छापामारी कर बरामद कर लिया. जिसे पुलिस 164 की बयान के लिए न्यायालय ले गयी है. एक वर्ष पूर्व अपहृत नाबालिग लड़की की मां ने अपनी पुत्री के शादी की नीयत से अपहरण कर लेने के मामले में न्यायालय में कटोरिया के चार लोगों के विरुद्ध शिकायत करायी थी. इसके बाद न्यायालय के आदेश पर लगभग 8 दिन पूर्व बेलहर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसके बाद पुलिस मामले में संज्ञान लेते हुए लड़की को बरामद कर लिया है. वहीं एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. हालांकि अपहृत लड़की की वैवाहिक जीवन में एक बच्चा भी हो चुका है. इस छापामारी अभियान में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के साथ पुअनि श्रुति कुमारी एवं पुलिस जवान शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अपहृता नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्टूडेंट ऑफ द मंथ अवार्ड से चार बच्चे सम्मानित

कटिहार. जिले के प्राथमिक विद्यालय मननपुर, हसनगंज में विद्यालय प्रधान शिक्षक नीरज नयन आनंद ने माह अक्तूबर से शत प्रतिशत उपस्थित होने वाले बच्चों को चेतना सत्र में शत प्रतिशत उपस्थिति अभियान के तहत स्टूडेंट ऑफ़ ट मंथ अवार्ड से सम्मानित किये जाने का पहल की है. नवंबर 2025 में 100 प्रतिशत उपस्थिति के लिए वर्ग एक की छात्रा मुस्कान खातून, जिसका वर्ग क्रमांक दो है तथा वर्ग दो की छात्रा नाज़ेरा खातुन, जिसका वर्ग क्रमांक 32 है. साथ वर्ग तीन की छात्रा निकहत प्रवीण, जिसका वर्ग क्रमांक 23 है. वर्ग चार का छात्र अंसूर आलम, जिसका वर्ग क्रमांक 42 है. चारों छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रधान शिक्षक नीरज नयन आनंद ने चेतना सत्र में प्रशस्ति पत्र के साथ शब्दकोष, कलर सेट आदि प्रदान कर स्टूडेंट ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्टूडेंट ऑफ द मंथ अवार्ड से चार शिशु सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास

प्रतिनिधि, फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में शनिवार को दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा. पूर्व निर्धारित समय सीमा के अनुसार बेलडांगा में बाबरी मस्जिद के निर्माण की आधारशिला रखी गई. इस दौरान अप्रत्याशित भीड़ देखी गई. अपराह्न करीब 12 से 2 बजे तक दुआ और कुरआन तिलावत में तृणमूल कांग्रेस पार्टी से निलंबित भरतपुर विधायक हुमायूं कबीर के साथ-साथ लाखों लोग शामिल हुए. यहां विधिवत रूप से सऊदी अरब के अतिथियों ने फीता काटकर मस्जिद निर्माण का शिलान्यास किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम का विस्तृत सर्वेक्षण पूरा, जल्द शुरू होगा काम

हाजीपुर. हाजीपुर शहर की दशकों पुरानी जल जमाव की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए बिहार प्रशासन द्वारा स्वीकृत 129 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. परियोजना का विस्तृत सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है और शनिवार को जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र (एनआईसी) कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह और डीएम वर्षा सिंह की उपस्थिति में परियोजना की प्रगति पर चर्चा की गई. बैठक में नगर सभापति संगीता कुमारी, कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधि, सर्वे टीम, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, बुडको के सहायक अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. इस दौरान बताया गया कि परियोजना के शीघ्र कार्यारंभ के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विस्तृत कार्ययोजना पर मुहर लगाई गई. विधायक अवधेश सिंह के नेतृत्व में रविवार से परियोजना क्षेत्र का स्थल निरीक्षण शुरू होगा, जिसके बाद निर्माण कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा. विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रशासन हाजीपुर के सर्वांगीण विकास और जनसुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. समय से पूरी करें परियोजना : डीएम डीएम वर्षा सिंह ने भी परियोजना को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यह परियोजना हाजीपुर शहर के नागरिकों के लिए एक ऐतिहासिक तोहफा साबित होगी और शहर के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगी. शहर में बारिश के दौरान जल जमाव की समस्या बहुत गंभीर है. कई प्रमुख मुहल्लों में महीनों तक पानी नहीं निकल पाता है. इस वजह से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और नगर परिषद को कई दिनों तक मोटर के माध्यम से पानी निकासी करनी पड़ती है, बावजूद इसके जल निकासी पूरी तरह नहीं हो पाती. इस स्थिति में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम परियोजना हाजीपुर वासियों के लिए राहत लेकर आ सकती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम का विस्तृत सर्वेक्षण पूरा, जल्द शुरू होगा काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अपराधियों ने युवक को मारी गोली, घायल

बिहरा थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के समीप अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम सत्तरकटैया . बिहरा थाना क्षेत्र में अपराधियों का तांडव दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है. जिसके कारण क्षेत्रवासियो में भय का माहौल बन गया है. शनिवार को शाम करीब साढ़े चार बजे सहरसा विशनपुर मेनहा रोड में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. घायल युवक स्वयं बाइक चलाकर किसी तरह सदर अस्पताल सहरसा पहुंचा. मिली जानकारी के अनुसार सुपौल जिले के जगतपुर वार्ड नं 10 निवासी नीरज कुमार मिश्रा सीटीई सहरसा में एमएड का प्रशिक्षण लेकर अपनी बाइक से घर वापस जा रहा था. विशनपुर पेट्रोल पम्प से जैसे ही आगे बढ़ा पीछे से एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर गोली चला दी. गोली युवक के दाहिना जांघ में लगी. इस रोड से अन्य गाड़ी व लोगों को आते देख अपराधी मेनहा की तरफ भाग गया. घायल युवक ने खुद को संभाला और बाइक पर सवार होकर सदर अस्पताल पहुंच गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घायल युवक ने पुलिस को बताया कि अपराधी लूटपाट के उद्देश्य से गोली मारा है. उसे लगा की यह कलेक्शन एजेंट है और पैसा लेकर जा रहा है. मेरे पर कुछ मिला नही. इस मामले में पूछने पर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि लूटपाट के उदेश्य से गोली चलाई गईं है. घायल का इलाज सहरसा में चल रहा है. अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मालूम हो कि हाल ही में सत्तर गांव निवासी मो अजीम को उसके घर के पास ही गोली मारकर घायल कर दिया गया था. वही सदर थाना क्षेत्र के मतस्यगंधा के आसपास सत्तर गांव निवासी मृत्युंजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. लेकिन किसी भी मामले में अपराधी नही पकड़ा गया है. जिसके कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है और लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अपराधियों ने युवक को मारी गोली, घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari : चार दिवसीय शौर्य समृद्धि 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत

अरेराज. अखिल विश्व गायत्री शक्तिपीठ अरेराज द्वारा आयोजित चार दिवसीय शौर्य समृद्धि 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत शनिवार को हो गई. इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति की रक्षा और मानवता की भलाई है. महायज्ञ के पहले दिन गायत्री मंदिर जनेरवा से 1008 कन्याओं ने पूजन कर सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर स्थित पार्वती तालाब में जलबोझी कर माथे पर कलश व वैदिक ग्रन्थों को रख बैंड बाजे, घुड़सवार, हिंदुस्तान माता व गायत्री माता की मनमोहक झांकियों के साथ कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में स्त्रीएं पीले वस्त्र पहनकर चल रही थी, जिसमें गायत्री परिवार शामिल थे. बग्घी में मां सरस्वती व गायत्री परिवार प्रेरणास्रोत आचार्य श्रीराम शर्मा व भगवती शर्मा की तस्वीरों के अलावा चार झांकी निकाली गई. महायज्ञ के दौरान शांतिकुंज हरिद्वार के पंडित राजकुमार भृगु के नेतृत्व में पांच सदस्यों की टोली ने संगीत प्रस्तुत किया गया. महायज्ञ के आयोजन के लिए गायत्री तीर्थ, शांतिकुंज हरिद्वार, उत्तराखंड से सदस्य टोली यज्ञ स्थल पहुंची है. गायत्री महायज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि राजकुमार भृगु ने कहा गया है कि यज्ञ सत्प्रवृत्ति संवर्धन और दुष्ट प्रवृत्ति उन्मूलन के उद्देश्य से है. गुरु का ज्ञान जीवन की असली पूंजी बने, जिसके सहारे सभी व्यक्ति भ्रम और दुखों से दूर हो. इस दौरान शांतिकुंज प्रतिनिधि बृजेन्द्र त्रिपाठी, रामबीर नेगी, हुकुमचंद, मृणाल पाल रमाशंकर तिवारी, प्रो.राजेश्वर यादव, मिनाक्षी वर्मा, आशुतोष सिंह, सतीश कुमार, प्रदीप वर्मा, ध्रुवनारायण श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद, सुभाष पाठक, सुदिष्ट् मिश्रा, प्रमोद मिश्रा सहित हजारों की संख्या में नगरवासी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari : चार दिवसीय शौर्य समृद्धि 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari : मजदूरी मांगने पर पिटाई से जख्मी युवक की पांच दिन बाद मौत

-चेन्नई में उसके साथ की गयी थी मारपीट -मृतक के शरीर पर थे जख्मनों के निशान चकिया. नगर परिषद क्षेत्र के हिन्दू चकिया वार्ड नंबर 15 निवासी युवक को अपने मेहनत के पैसा मांगना भारी पड़ गया. मालिक और उसके लोगों द्वारा बेरहमी से की गई पिटाई से शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई. मामला चेन्नई के एसपी कालोनी इलाके की है, जहां पेंटर का काम कर रहे कुंदन कुमार पटेल (35) पिता भोला राय को अपने मेहनताने की राशि मांगने पर बुरी तरह मारा-पीटा गया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल कुंदन को ट्रेन में बैठा कर रवाना कर दिया गया. परिजनों को सूचना मिली कि कुंदन घायल अवस्था में झाझा स्टेशन के बाहर है, जिसके बाद आनन-फानन में उसके पिता झाझा पहुंचे. जहां से वें घायल कुंदन को घर ले जाने के लिए रवाना हुए, लेकिन गंभीर रूप से जख्मी कुंदन की मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंचने पर मौत हो गई. उसके शरीर पर जगह-जगह गंभीर चोट के निशान थे .मृतक के हाथ और कंधे पर जलने के निशान थे. ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मारपीट के दौरान उस पर तेजाब आदि भी फेंका गया. कुंदन शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है. उसे दस और छ साल के दो पुत्र हैं. मृतक की पत्नी पूजा ने बताया कि लगभग दस माह पूर्व हिन्दू चकिया निवासी एक ठेकेदार ही उसे ज्यादा मजदूरी देने की बात कह कर चेन्नई ले गया था, जहां एसपी कालोनी में वह पेंटर का काम कर रहा था. इधर मृतक का शव चकिया पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. परिजनों द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari : मजदूरी मांगने पर पिटाई से जख्मी युवक की पांच दिन बाद मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari : छतौनी में 90 लाख के गांजा के साथ स्कार्पियो सवार दो तस्कर गिरफ्तार

15 बंडल में रखा था करीब 169 किलोग्राम गांजा घोड़ासहन से गांजा लेकर जा रहे थे मुजफ्फरपुर चिरैया थाने के खोड़ा गांव के रहने वाले है दोनों मोतिहारी . जिले में नशा के कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को शनिवार सुबह बड़ी उपलब्धि मिली है. छतौनी पुलिस ने मठिया मोड़ के पास से स्कार्पियो सवार दो तस्करों को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया. तस्करों के पास से 15 बंडल में रखा करीब 169 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है. उसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 90 लाख रूपये किमत बतायी जा रही है. सदर डीएसपी 1 दिलीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में चिरैया थाने के खोड़ा गांव का रमेश कुमार व रवि कुमार शामिल है. पूछताछ में दोनों बताया है कि उन्होंने गांजा को घोड़ासहन में लोड किया था. उसे लेकर दोनों मुजफ्फरपुर डिलीवरी देने जा रहे थे. पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली. गुप्तचरों ने पुलिस को बताया कि स्कार्पियो नम्बर डीए3सीसीसी-1772 से गांजा लेकर दो तस्कर घाेड़ासहन से छतौनी होते हुए मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे है. सूचना मिलते ही पुलिस ने एनएच 28 पर फिल्डिंग लगायी, जहां मठिया मोड़ के पास उक्त नम्बर की स्कार्पियो को रोका गया. उसकी तलाशी ली गयी तो 15 बंडल में रखा 169 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. प्राथमिकी दर्ज कर दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में सदर डीएसपी के साथ छतौनी के अपर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, जमादार सुमन कुमार सहित थाना के सशस्त्र बल शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari : छतौनी में 90 लाख के गांजा के साथ स्कार्पियो सवार दो तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari : चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

गोविंदगंज. मलाही पुलिस ने शनिवार की सुबह चिंतामनपुर गांव में छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक चिंतामनपुर गांव का राजन कुमार है, जिसे पुलिस पूछताछ में जुटी थी. घर में चोरी की बाइक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजन के घर में छुपाकर रखा एच एफ डीलक्स बाइक को अपने अभिरक्षा में लेकर चेसिस व इंजन नंबर का मिलान कागजात से की, जहां कागज व अन्य नंबर भिन्न पाया गया, जिसमें पुलिस ने बाइक के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष करण सिंह ने पूछताछ मिले सुराग के आधार पर अग्रतर कारवाई करने की बात बतायी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari : चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top