Hot News

December 17, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pollution: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में नगर निगम के टोल प्लाजा को अस्थायी तौर पर बंद करने का दिया निर्देश

Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण एक बड़ी समस्या बना हुआ है. संसद में भी इस मामले पर चिंता जाहिर की जा चुकी है और प्रदूषण से निपटने के उपायों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है. वहीं अदालत में भी प्रदूषण के मामले में बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने दिल्ली नगर निगम को निर्देश दिया कि दिल्ली आने वाले 9 टोल प्लाजा के शुल्क वसूलने पर अस्थायी रोक लगाए. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायाधीश जयमाला बागची और न्यायाधीश विपुल पंचोली की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम को एक हफ्ते के अंदर टोल प्लाजा को अस्थायी तौर पर बंद करने का निर्देश दिया.  पीठ के समक्ष याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि टोल प्लाजा के कारण दिल्ली के सीमावर्ती क्षेत्र में लोगों को घंटों जाम का सामना करना होता है और इससे प्रदूषण की स्थिति और खराब हो रही है. पीठ ने नगर निगम को इस बाबत एक हफ्ते के अंदर टोल प्लाजा को अस्थायी तौर पर बंद करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देने का निर्देश दिया. साथ ही पीठ ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिया कि वह इस संभावना पर विचार करें कि दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित 9 टोल प्लाजा का कामकाज वह कैसे कर सकती है. अस्थायी तौर पर टोल प्लाजा बंद होने होने से आर्थिक नुकसान की भरपाई कैसे नगर निगम को की जा सकती है. पीठ ने यह निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की याचिका पर दिया. याचिका में कहा गया है कि दिल्ली के सीमावर्ती क्षेत्र में जाम की वजह नगर निगम के टोल प्लाजा हैं.   प्रदूषण से निपटने के लिए दीर्घकालीन नीति बनाने की जरूरत शीर्ष अदालत ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण एक बड़ी समस्या बन चुका है और इससे निपटने के लिए व्यापक दीर्घकालीन नीति बनाना जरूरी है और तय समय में नीति पर क्रियान्वयन होना चाहिए. अदालत ने कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट को शहरों में परिवहन की व्यवस्था, स्वच्छ ईंधन के प्रयोग, पराली को लेकर किसानों को संवेदनशील बनाने और पराली प्रबंधन पर जोर देने, निर्माण काम के लिए नियम बनाने और निर्माण काम बंद होने के दौरान कामगारों को मुआवजा देने और घरों से होने वाले प्रदूषण को रोकने पर गंभीरता से विचार करने को कहा.सुनवाई के दौरान स्कूलों को बंद करने का मामला भी उठा.  वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि प्रदूषण के कारण कक्षा 5 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं और इससे बच्चों की मिड-डे मील योजना प्रभावित हो रही है. गरीब परिवार के अभिभावक सड़कों पर काम कर आजीविका चला रहे हैं. क्या दिल्ली में बंद स्कूलों से अच्छी हवा घरों में मिल रही है. हाइब्रिड मोड में स्कूल संचालन से सिर्फ अमीर परिवार के बच्चों को लाभ हो रहा है. इसपर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह तर्क उचित नहीं है. प्रशासन की ओर से  अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से स्थिति काफी खराब है. प्रदूषण से निपटने के लिए सड़कों पर भीड़ कम करने के उपाय किए गए है.  The post Pollution: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में नगर निगम के टोल प्लाजा को अस्थायी तौर पर बंद करने का दिया निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP Weather Forecast: यूपी में मौसम ने ली करवट, भयंकर शीतलहर,  घने कोहरे के कारण जा रही लोगों की जान

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में मौसम के तेवर तल्ख हैं. कई जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. घना कोहरा  भी छा रहा है. बुधवार को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के असर के कारण सड़क और रेल यातायात भी बाधित हुआ. मऊ जिले में सुबह कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना में एक ट्रैक्टर चालक की जान चली गई.  शाहरोज फोर लेन सड़क पर बख्तावरगंज घाट पुल के पास अहले सुबह घने कोहरे के कारण कम दृश्यता के बीच एक ट्रेलर ने सीमेंट से लदे ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. घने कोहरे के कारण पहले भी हुआ था हादसा इससे पहले मंगलवार को राज्य भर में घने कोहरे के कारण हुई कई सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई थी और 59 लोग घायल हो गए थे. पुलिस ने बताया कि सबसे भीषण घटना मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई, जहां घने कोहरे के कारण कई वाहनों की टक्कर के बाद कुछ वाहनों में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई. इस बीच, स्थानीय मौसम कार्यालय ने घने कोहरे की स्थिति को लेकर 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 20 से अधिक जिलों को येलो अलर्ट के तहत रखा गया है. घने कोहरे की चेतावनी मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वी यूपी में घना कोहरा छाया रह सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि शीतलहर का प्रकोप भी जारी रहेगा. आईएमडी के मुताबिक  18 से 20 दिसंबर के दौरान उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय घना से अत्यंत घना कोहरा छाया रह सकता है. राजधानी लखनऊ में घना कोहरा जम रहा है. घने कोहरे और तापमान में अचानक गिरावट के कारण यातायात बाधित हो रहा है. शहर के कई हिस्सों में दृश्यता कम रही. वहीं देवरिया जिले में घने कोहरे के कारण ट्रकों की सड़क किनारे लंबी कतारें लगी रही. मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट उत्तर प्रदेश में मौसम के तल्ख तेवर को देखते हुए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग ने कहा कि अगले 72 घंटों तक घना कोहरा छाया रह सकता है. कोहरे का सबसे ज्यादा असर बरेली और आसपास के क्षेत्रों दिख सकता है. हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण वातावरण में सिरहन वाली सर्दी महसूस हो रही है. Also Read: Heavy Rain Alert: 18 से 23 दिसंबर तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, गरज-चमक के साथ तूफानी हवा The post UP Weather Forecast: यूपी में मौसम ने ली करवट, भयंकर शीतलहर,  घने कोहरे के कारण जा रही लोगों की जान appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

उमावि गंगापुर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के दौरान चिकित्सक डॉ. संजाता राय ने इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में उच्च अंक पाने वाली खुशी द्वय को 20-20 हजार की चेक राशि देकर सम्मानित किया। डॉ. राय ने अपने संबोधन में कहा कि शिशु देश के भविष्य हैं और उनकी ऊर्जा देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। कहा कि वह भी इसी स्कूल की छात्रा रही हैं, इसलिए वह प्रतिवर्ष अपनी ओर से दो मेधावी बच्चों को सम्मानित करेंगी। वहीं समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि बच्चों की सफलता व्यक्तिगत नहीं,बल्कि पूरे समाज की सफलता है। इसलिए शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत शिशु नौकरी पाने तक सीमित ना रहें,बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी अपना योगदान दें। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. त्रिभुवन नारायण मिश्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार ने किया। समारोह को डॉ. प्रेमवर्धन शाही, आनंद वर्धन, डॉ. एस. के. राय चौधरी,पं.शशि भूषण कुमार शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, जयकुमार सिंह, रतनलाल कर्ण, अजय कुमार, राकेश कुमार आदि ने संबोधित किया। मौके पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

समस्तीपुर

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में वंदे मातरम गीत की महत्ता विषयक परिचर्चा का आयोजन

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बथुआ बुजुर्ग में बुधवार को “हिंदुस्तानीय स्वतंत्रता आन्दोलन में वंदे मातरम गीत की महत्ता” विषय पर परिचचर्चा का आयोजन हुआ। वहीं विद्यालय के छात्र –छात्रा एवं शिक्षक – शिक्षकेत्तर कर्मियों द्वारा “वंदे मातरम गीत का समूह गान किया गया। परिचर्चा का औपचारिक उद्घाट्न मा सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सरायरंजन प्रखंड की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वंदे मातरम गीत ने हिंदुस्तानीय स्वतंत्रता आन्दोलन को प्रखरता प्रदान किया एवं हिंदुस्तानीय जनमानस को एकता के सूत्र में बांधा। प्रभारी प्रधानाध्यापक रतन कुमार ने वंदे मातरम् गीत को बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना बताते हुये इसकी महत्ता को रेखांकित किया। वंदे मातरम् गीत की ऐतिहासिक महत्ता पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक संतोष कुमार सुमन, रवीन्द्र मोहन कंठ, संजीव कुमार, समीरचंद्र गौरव ने अपने विचार रखे। परिचर्चा को संतोष कुमार, रणधीर कुमार, केशव कुमार, सरोज कुमार झा, संजना कुमारी, शाशिकला, रश्मि शांडिल्य आदि ने भी संबोधित कर अपने विचार रखे। परिचर्या का संचालन वरिष्ठ शिक्षक विश्वनाथ राम ने किया । धन्यवाद ज्ञापन विधालय के पूर्ववर्ती छात्र विजय कुमार चौरसिया ने किया। परिचचर्चा समाप्ति के बाद उपस्थित छात्र प्रिंस प्रियरंजन,स्नेहल आर्यन, मोहित कुमार पायल,कोमल, चांदनी , मुस्कान, मौसम,गौतम सहित अन्य छात्रा, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों द्वारा वंदे मातरम् गीत का समूह गायन किया गया।

समस्तीपुर

देसी शराब के साथ खजुरी पंचायत के मुखिया पति गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमारी कर घर से की 8 लीटर देसी शराब बरामद नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : शराब बंदी कानून लागू हुए 10 साल से अधिक हो गये । उसके बाद भी लोग शराब का कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस लगातार कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजती है। लेकिन उसके बाद भी कारोबारियों में प्रशासन का खौफ खत्म हो गया है। इसका कारण कहीं ना कहीं कारोबारी के ऊपर बैठे बड़े-बड़े रसूखदारों का आशीर्वाद होता है। जिसके कारण पुलिस द्वारा जेल भेजने के बाद उन्हें तुरंत छुड़ा लिया जाता है। इसकी वजह से अवैध कारोबार समाज में तेजी से फल फूल रहा है। इसी तरह का मामला घटहो थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत की मुखिया के घर पुलिस ने छापेमारी कर देसी शराब बरामद किया है। साथ में इस कारोबार में संलिप्त मुखिया के पति को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार मुखिया पति की पहचान खजुरी पंचायत की वर्तमान मुखिया मीना देवी के पति रामविलास महतो के रूप में की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रजनीश रंजन ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मुखिया पति के द्वारा अवैध रूप से देसी शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात में पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान घर से 8 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। साथ में कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछ-ताछ के पश्चात मुखिया पति को बुधवार को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के धंधे में संलिप्त लोगों के विरुद्ध पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

समस्तीपुर

चाय नाश्ता की दुकान में भीषण अगलगी, 50 हजार के नुकसान का अनुमान

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के तिसवारा चौर में चिमनी के निकट नथिया सहनी के चाय नाश्ता की दुकान में मंगलवार की रात अचानक आग लग गई।आग लगने से दुकान में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए। दुकान में किसानों के रखे तीन बंडल पानी पटवन करने वाले पाइप, चार बोरी यूरिया आदि पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गया। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चौर में चार –पांच चिमनी है। चिमनी में काम कर रहे मजदूरों के लिए उन्होंने चाय नाश्ता आदि की दुकान खोल रखी थी। उक्त रात दुकान बंद कर वे घर चले गये थे। बुधवार की सुबह जब वे दुकान खोलने आए तो दुकान एवं दुकान में रखे सभी सामान जलकर राख हो गया। इस अगलगी में करीब 50 हजार से अधिक का नुक्सान हुआ है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में डीएल टेस्ट पास करने के 24 घंटे में ही मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस, परिवहन मंत्री ने जारी किया आदेश

बिहार में अब ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) प्राप्त करने की प्रक्रिया और भी तेज तथा सुविधाजनक होने वाली है. परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश जारी किया है कि डीएल टेस्ट पास करने वाले योग्य आवेदकों को मात्र 24 घंटे के अंदर चिप-रहित लैमिनेटेड ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा. इससे लोगों को लंबे इंतजार से मुक्ति मिलेगी और असुविधा दूर करने का प्रयास किया गया है.  लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई: मंत्री परिवहन एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने विभाग के कामकाज की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसी डीएल जारी करने में एक सप्ताह से 10 दिन तक का समय लगा रही थी, जिससे आवेदकों को काफी परेशानी हो रही थी. उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था जनता की सुविधा के लिए है और इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. चयनित एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी जिलों में चिप-रहित लैमिनेटेड डीएल और वाहन रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र (आरसी) की प्रिंटिंग में तेजी लाई जाए. साथ ही हर जिले में कम से कम 90 दिनों की कार्ड प्रिंटिंग सामग्री हमेशा उपलब्ध रखी जाए. यदि एजेंसी इसमें लापरवाही बरतेगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश विभागीय अधिकारी को दिया गया है. सबसे अधिक डीएल आवेदनकर्ता मुजफ्फरपुर जिले से राज्य में डीएल के लिए प्रतिमाह 55 हजार से अधिक आवेदन जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) को प्राप्त हो रहें हैं. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 16 दिसंबर को कुल 1,840 आॅनलाइन आवेदन मिले हैं. इनमें सबसे अधिक 234 आवेदन मुजफ्फरपुर जिले से आए हैं. इसके बाद 163 पटना, 88 गोपालगंज, 87-87 समस्तीपुर व भागलपुर जिले से डीएल आवेदन विभाग को मिले हैं. परिवहन मंत्री ने सभी जिलों को डीएल निर्गत करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए डीटीओ को जरूरी निर्देश जारी किया है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें इस तरह बनवा सकते लाइसेंस बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी है, जो परिवहन मंत्रालय की सारथी पोर्टल sarathi.parivahan.gov.in के माध्यम से होती है. इसे भी पढ़ें: Bihar Panchayat Elections 2026: बिहार निर्वाचन आयोग ने बताया कब होगा पंचायत चुनाव? मल्टी पोस्ट EVM से होगी वोटिंग   The post बिहार में डीएल टेस्ट पास करने के 24 घंटे में ही मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस, परिवहन मंत्री ने जारी किया आदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chanakya Niti: सिर्फ मेहनत, अनुशासन नहीं, तरक्की चाहिए तो सफल इंसान की इन दिनचार्या को अपना लें

Chanakya Niti: सफलता प्राप्त करने की चाहत भला किसे नहीं होती है? लेकिन लोगों को सफल होने के लिए दैनिक जीवन में क्या क्या करना चाहिए इसकी जानकारी नहीं होती है. क्या जी तोड़ मेहनत और अनुशासन ही सफल होने के लिए काफी है. नहीं. क्योंकि इन दो चीजों के अलावा और भी कई चीजों की जरूरत पड़ती है, जिसे लोग नहीं समझ पाते हैं या फिर समझ भी लेते हैं तो बहुत कम लोग उन चीजों को फॉलो कर पाते हैं. लेकिन आचार्य चाणक्य ने हजारों साल पहले ही यह बता दिया था कि सफल लोग क्या अलग करते हैं. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा था कि व्यक्ति का उठना-बैठना, बोलचाल, समय का उपयोग और अनुशासन ही उसके भविष्य की दिशा तय करता है. चाणक्य नीति के अनुसार सफल लोग अपनी दिनचर्या में कुछ ऐसी चीज करते हैं जो सामान्य व्यक्ति नहीं कर पाते हैं. समय का महत्व सबसे ऊपर चाणक्य नीति में समय को सबसे बड़ा धन बताया गया है. सफल व्यक्ति दिन की शुरुआत एक तय समय पर करता है और अपने हर काम के लिए एक समय निर्धारित रखता है. वे न तो आलस्य में समय गंवाते हैं और न ही बेवजह की गतिविधियों में उलझते हैं. सुबह की शुरुआत संयम और चिंतन से चाणक्य के अनुसार सुबह का समय सबसे पवित्र और प्रोडक्टिव होता है. सफल लोग सुबह उठकर जल्दबाजी नहीं करते, बल्कि थोड़ी देर आत्मचिंतन, योजना और मन को स्थिर करने में लगाते हैं. इससे दिनभर के काम स्पष्ट दिशा में आगे बढ़ते हैं. Also Read: Chanakya Niti: सफल और समझदार लोग कभी इन चीजों पर पैसे नहीं करते खर्च, अमीर बनना है तो गांठ बांध लें चाणक्य की ये सीख कम बोलना, सोच-समझकर बोलना चाणक्य नीति कहती है कि अधिक बोलने वाला व्यक्ति अक्सर अपनी ही हानि करता है. सफल लोग हर जगह अपनी राय नहीं देते, बल्कि परिस्थिति और व्यक्ति को देखकर बोलते हैं. उनकी दिनचर्या में वाणी पर संयम एक अहम हिस्सा होता है. अनुशासन को आदत बनाना सफलता और अनुशासन का गहरा संबंध है. चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति नियमों का पालन खुद से नहीं करता, वह दूसरों से भी सम्मान नहीं पा सकता. सफल लोग खाने, सोने, काम करने और आराम करने के समय में अनुशासन बनाए रखते हैं. गलत संगत से दूरी चाणक्य नीति में बार-बार इस बात पर जोर दिया गया है कि संगत व्यक्ति के चरित्र और भविष्य को प्रभावित करती है. सफल लोग अपनी दिनचर्या में ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखते हैं जो नकारात्मक सोच फैलाते हैं या समय की बर्बादी करते हैं. ज्ञान और सीखने को प्राथमिकता देते हैं चाणक्य ने हमेशा माना है कि ज्ञान ऐसा धन है जिसे कोई छीन नहीं सकता. सफल लोग रोज कुछ न कुछ सीखने की आदत रखते हैं, चाहे वह किताब हो, अनुभव हो या किसी गलती से मिली सीख. उनकी दिनचर्या में सीखने का समय तय होता है. क्रोध और भावनाओं पर नियंत्रण चाणक्य नीति कहती है कि क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है. सफल लोग गुस्से में कोई फैसला नहीं लेते. वे अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखकर सोच-समझकर निर्णय लेते हैं, जिससे वह नुकसान से हमेशा बचे रहते हैं. लक्ष्य पर नजर और कर्म पर भरोसा सफल व्यक्ति हर दिन अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करता है. चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति केवल फल की चिंता करता है, वह कर्म से भटक जाता है. सफल लोग परिणाम की चिंता छोड़कर अपने कर्म पर ध्यान देते हैं. Also Read: Chanakya Niti: झूठे और धोखेबाज़ लोग ही करते है ये 7 तरह की बातें The post Chanakya Niti: सिर्फ मेहनत, अनुशासन नहीं, तरक्की चाहिए तो सफल इंसान की इन दिनचार्या को अपना लें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Beauty Tips: ब्यूटी पार्लर के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, ओट्स से पाएं खूबसूरत और प्रॉब्लम-फ्री स्किन

Beauty Tips: हर लड़की की यह चाहत होती है कि उसकी स्किन हमेशा खूबसूरत, ग्लोइंग और प्रॉब्लम फ्री बनी रहे. इसी ख्वाइश को पूरा करने के लिए अक्सर लड़कियां महंगे प्रोडक्ट्स और पार्लर की तरफ अपना रुख मोड़ती हैं. पार्लर जाकर या फिर प्रोडक्ट्स की वजह से मिलने वाली खूबसूरती लंबे समय तक टिकती नहीं है. कई बार तो ऐसा भी होता है केमिकल लोडेड प्रोडक्ट्स हमारी स्किन को फायदा नहीं बल्कि सिर्फ नुकसान ही पहुंचाते हैं. आपके स्किन को किसी भी तरह का नुकसान न हो इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नेचुरल ओट्स फेस पैक लेकर आए हैं जिनके इस्तेमाल से सिर्फ आपकी स्किन खूबसूरत और ग्लोइंग नहीं बनेगी बल्कि अगर आपको स्किन से जुड़ी किसी भी तरह की कोई प्रॉब्लम है तो आपको उससे भी छुटकारा मिल सकता है. आपकी स्किन टाइप कोई भी हो आप इन फेस पैक्स का इस्तेमाल बिना किसी टेंशन के कर सकते हैं. ओट्स और हल्दी फेस पैक अगर आपके चेहरे पर काफी ज्यादा एक्ने निकल आए हैं तो ऐसे में आपको ओट्स और हल्दी के फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए. नियमित तौर पर इसके इस्तेमाल से आपको एक्ने की प्रॉब्लम से काफी कम समय में छुटकारा मिल सकता है. इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको दो चम्मच ओट्स, आधी चम्मच हल्दी और थोड़े से गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी. इन सभी चीजों को एक कटोरे में लेकर आपको अच्छे से मिक्स कर लेना है और पेस्ट तैयार करना है. अब इस पेस्ट को आपको अपने पूरे चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ देना है. जब चेहरा सूख जाए तो नॉर्मल पानी से अपने चेहरे को धो लें. Beauty Tips: दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी महंगे सीरम्स को दे रहे हैं टक्कर, हर उम्र की स्त्रीओं के लिए खास स्किन केयर टिप्स ओट्स और दही फेस पैक अगर आपको अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना है तो इसमें ओट्स और दही आपकी काफी मदद कर सकता है. इसके लिए आपको एक चम्मच दही में दो चम्मच ओट्स और कुछ बूंद गुलाब जल को मिक्स कर देना है. जब एक पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से इसे रगड़कर धो लें. इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन अंदर से साफ होती है साथ ही पिग्मेंटेशन भी कम होता है. ओट्स, केला और दूध का फेस पैक अगर आप एक एंटी-एजिंग फेस पैक तैयार करना चाहते हैं तो आपको ओट्स, केले और दूध से बने फेस पैक का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको दो चम्मच ओट्स, आधा केला और एक चम्मच दूध की जरूरत पड़ेगी. इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके आपके एक फेस पैक तैयार कर लेना है और फिर आधे घंटे के लिए छोड़ देना है. इस फेस पैक के रेगुलर इस्तेमाल से आपकी स्किन टाइट और ग्लोइंग बनती है. ओट्स हनी फेस पैक अगर आप अपनी स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज करना चाहती हैं तो ओट्स और शहद से बेहतर आपके लिए कुछ और नहीं हो सकता है. इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको एक कटोरे में दो चम्मच ओट्स, एक चम्मच शहद और थोड़े से गुनगुने पानी की जरूरत पड़ेगी. इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें. यह भी पढ़ें: Rice Flour for Beautiful Skin: चावल के आटे से पाएं ग्लोइंग और फ्लॉलेस चेहरा, जानें इस्तेमाल करने का सबसे बेस्ट तरीका The post Beauty Tips: ब्यूटी पार्लर के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, ओट्स से पाएं खूबसूरत और प्रॉब्लम-फ्री स्किन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics: नेशनल हेराल्ड मामले में बवाल, गांधी परिवार के समर्थन में सड़कों पर उतरी कांग्रेस

Bihar Political News: प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया. इसपर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति बन गई. राजेश राम ने आरोप लगाया कि केंद्र प्रशासन नेतृत्वक द्वेषवश गांधी परिवार को निशाना बना रही है. उन्होंने कहा कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया, जिसे कांग्रेस अपनी जीत बता रही है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा ?  उन्होंने कहा कि “ईडी ने हमारे शीर्ष नेताओं को नाहक परेशान करने की कोशिश की. यह कार्रवाई भाजपा के इशारे पर हुई है. सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है कि ईडी कानून के दायरे में रहकर काम करे, जबकि मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में दोषसिद्धि का प्रतिशत 10% से भी कम है.” कांग्रेस प्रवक्ता ने क्या कहा ?  बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ स्नेहाशीष वर्धन पांडे ने कहा कि केंद्र की भाजपा प्रशासन के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के माध्यम से लगातार कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान और कांग्रेस पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नेतृत्वक द्वेष में नेशनल हेराल्ड के मामले को उछाला जा रहा है. अब जब राउज एवेन्यू दिल्ली कोर्ट ने इस मामले पर संज्ञान नहीं लेने का फैसला लिया है तो यह स्पष्ट है कि यह कार्रवाई एकतरफा है और केवल इसका मकसद हमारे नेतृत्व को परेशान करना है.  कांग्रेस ने फुंका पुतला प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया. कांग्रेस का कहना है कि विपक्ष की आवाज दबाने और कांग्रेस की छवि खराब करने के मकसद से इस केस को बार-बार उठाया जा रहा है. पार्टी ने प्रधानमंत्री और भाजपा से इस मामले में देश से माफी मांगने की मांग की. Also read: अवैध खनन पर शिकंजा, रोजाना लक्ष्य तय करने का निर्देश, 10 जिलों को जारी हुआ शो-कॉज नोटिस प्रदर्शन में शामिल रहे ये लोग  प्रदर्शन में पूर्व विधान पार्षद, पूर्व विधायक सहित कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. पुलिस ने आयकर गोलंबर के आगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया और प्रदर्शन वहीं समाप्त हो गया.  The post Bihar Politics: नेशनल हेराल्ड मामले में बवाल, गांधी परिवार के समर्थन में सड़कों पर उतरी कांग्रेस appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top