Hot News

December 27, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: रैमकी के कर्मियों की हड़ताल समाप्त, आज से शुरू होगा कचरे का उठाव

Dhanbad News: मुख्य संवाददाता, धनबाद. अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे नगर निगम की आउटसोर्सिंग कंपनी रैमकी के कर्मियों का आंदोलन शुक्रवार को वार्ता में सहमति बनने के बाद समाप्त हो गया. झरिया विधायक रागिनी सिंह व संजीव सिंह ने कंपनी के सीइओ व जीएम के साथ वार्ता की. लंबे चली वार्ता में मजदूरों की सभी मांगें मान ली गयीं. साल में तीन की जगह 11 दिन छुट्टी देने पर सहमति बनी. बेकारबांध सड़क दुर्घटना में मारे गये कर्मियों की पत्नी को जॉब देने सहित अन्य मांगों पर कंपनी ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. कंपनी के प्रोजेक्ट हेड के खिलाफ ठोस कदम उठाने की बात कही. इसके बाद रैमकी के कर्मियों ने आंदोलन स्थगित करते हुए डोर टू डोर कचरा का उठाव शुरू कर दिया. हालांकि अपराह्न दो बजे के बाद गाड़ियां निकलीं. लिहाजा कुछ ही क्षेत्रों में डोर टू डोर कचरा का उठाव हो पाया. शनिवार से नियमित कचरा का उठाव किया जायेगा. बताते चलें कि सफाई कर्मी पिछले चार दिनों से नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे थे. वार्ता में जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह. लक्की सिंह, संजय यादव, शैलेंद्र सिंह उर्फ छोटू, हुजैफा अंसारी, धीरज यादव, सुनील कुमार वर्मा, रॉबिन गयाली, सन्नी सिंह, प्रेम प्रकाश पासवान, सतेंद्र नोनिया, राजेश रजक, रोहित सिन्हा सहित कई मजदूर मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: रैमकी के कर्मियों की हड़ताल समाप्त, आज से शुरू होगा कचरे का उठाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: राज्यपाल ने 165 विद्यार्थियों व शोधार्थियों को प्रदान की उपाधि व गोल्ड मेडल

Dhanbad News: धनबाद. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह शुक्रवार को उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया. गोल्फ ग्राउंड के समीप न्यू टाउन हॉल में आयोजित इस समारोह को लेकर बीबीएमकेयू के अधिकारी, शिक्षक व छात्र काफी उत्साहित थे. समारोह के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने खुद 165 उपाधि व गोल्ड मेडल विभिन्न कोर्स के विद्यार्थियों को प्रदान की. इसमें पीएचडी के 33, पीजी के 70, यूजी के 39, बेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट के तीन, बीस्ट ग्रेजुएट तीन, एमएड के तीन, एमबीबीएस के तीन, एलएलबी के चार, बीएससी नर्सिंग के एक और बीएड के दो, बीसीए के दो और बीबीए के दो उपाधि व गोल्ड मेडलिस्ट शामिल हैं. न्यू टाउन हॉल में उत्सव सरीखा माहौल : दीक्षांत समारोह के दौरान न्यू टाउन हॉल में उत्सव जैसा माहौल था. समारोह के तय समय से काफी पहले ही टाउन हॉल परिसर उपाधि व मेडल पाने वाले विद्यार्थियों की चहल-पहल शुरू थी. सफेद परिधानों में सजे छात्र, गर्व से भरे अभिभावक और मुस्कुराते शिक्षक इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए उत्साहित थे. समारोह स्थल पर प्रवेश करते ही विद्यार्थियों के चेहरों पर वर्षों की मेहनत का संतोष साफ झलक रहा था. उपाधि प्राप्त करने की खुशी ने छात्रों के आत्मविश्वास को नयी ऊंचाई दी. शिक्षकों के लिए यह पल अपने शिष्यों की सफलता देखने का था, जिस पर वे गर्व महसूस कर रहे थे.मंच से संबोधन, तालियों की गूंज और छात्रों की खुशी ने पूरे वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया. हर ओर कैमरों की फ्लैश लाइट, बधाइयों का आदान-प्रदान और भविष्य को लेकर चर्चाएं चल रही थीं. कुल मिलाकर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह शिक्षा, सम्मान और उम्मीदों का सजीव उत्सव बनकर उभरा, समारोह में उपाधि पाने वाला हर विद्यार्थी लंबे समय तक याद रखेगा. उपाधि पाने वालों में 55 प्रतिशत छात्राएं : बीबीएमकेयू के दीक्षांत समारोह की सबसे खास बात यह रहा कि उपाधि पाने वालों में 55 प्रतिशत छात्राएं शामिल थीं. इस दीक्षांत समारोह में यूजी और पीजी तीन एकेडमिक सत्रों (2021 से 2023) के 74,386 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गयी. इसमें 55 प्रतिशत छात्राएं हैं. इस दीक्षांत समारोह के लिए इन एकेडमिक वर्ष के 179 छात्र व छात्राओं को गोल्ड मेडल के लिए चयन किया गया था. इसमें 141 गोल्ड मेडल आधी आबादी की नाम रहा. इसमें अंडर ग्रेजुएट के 80 कोर्स के 66 गोल्ड मेडल छात्राओं को मिला, जबकि पीजी के 80 टॉपर्स में से 60 बेटियां शामिल थीं. इसी तरह एमबीबीएस कोर्स में पांच में से तीन, एलएलबी में चार में से तीन, जबकि एमएड, बीएड और बीसीए कोर्स के सभी तीनों गोल्ड मेडल छात्राओं ने हासिल किये हैं. बेस्ट पीजी स्टूडेंट में तीन में से दो और बेस्ट यूजी स्टूडेंट में तीनों वर्ष पर छात्राओं का ही दबदबा रहा. 22 से लेकर 68 वर्षीय विद्यार्थी को मिली उपाधि : बीबीएमकेयू के दीक्षांत समारोह में यूजी के 22 वर्षीय गोल्ड मेडलिस्ट से लेकर पीएचडी की उपाधि पाने वाले वाले 68 वर्षीय शोधार्थी शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: राज्यपाल ने 165 विद्यार्थियों व शोधार्थियों को प्रदान की उपाधि व गोल्ड मेडल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: शर्मनाक : कमरे में बंद कर पत्नी को पीटा, बेटी को भी किया घायल, आरोपी पति गिरफ्तार

Dhanbad News: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के देवली गांव में गुरुवार की शाम मामूली बात को लेकर मंटू गोराईं ने अपनी पत्नी शिवानी गोराईं को कमरे में बंद कर बुरी तरह पिटाई कर दी. मां को बचाने गयी बेटी के साथ भी उसने मारपीट की. घायल मां व बेटी का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है. बीच-बचाव में मुखिया शांतिराम रजवार, वार्ड सदस्य कृष्णा बनर्जी सहित कई लोग चोटिल हो गये. आरोपी ने पुलिस की पीसीआर वैन में भी तोड़फोड़ की. गोविंदपुर पुलिस ने शिवानी गोराईं की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पति मंटू गोराईं को शुक्रवार को धनबाद जेल भेज दिया. गोविंदपुर के देवली गांव में गुरुवार की शाम हुई घटना बताया जाता है कि शाम में स्वेटर में चेन लगाने को लेकर मामूली बात पर मंटू गोराईं ने पत्नी शिवानी गोराईं की पिटाई शुरू कर दी. मां को पीटते देख पुत्री उसे छुड़ाने गयी, तो मंटू ने उसकी भी पिटाई कर दी. इसके बाद पत्नी को कमरे में बंद कर पिटाई करने लगा. बेटी ने इसकी सूचना लोगों को दी. इसके बाद ग्रामीण, वार्ड सदस्य व मुखिया पहुंचे, लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खोल पाये. मुखिया की सूचना पर गोविंदपुर पुलिस पहुंची और आरोपी पति को बाहर निकाला और पीसीआर वैन में बैठा लिया. इससे पति आक्रोशित हो गया और वैन के अंदर शीशा में तोड़फोड़ करने लगा. पुलिस ने किसी तरह उसे नियंत्रित किया और थाना ले गयी. घायल मां-बेटी का एसएनएमएमसीएच में चल रहा इलाज इधर, पिटाई से पत्नी शिवानी बेहोश हो गयी. काफी मशक्कत के बाद उसे होश में लाया गया. पुलिस को दिये बयान में शिवानी ने कहा कि पति ने छोटी-मोटी बात को लेकर उसकी बुरी तरह पिटाई की. इससे उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट लगी है. उसका गला दबाने का प्रयास किया गया. चेन्नई में मजदूरी करता है आरोपी, एक दिन पहले ही लौटा था घर ग्रामीणों के अनुसार आरोपी मंटू गोराईं चेन्नई में मजदूरी करता है. एक दिन पहले ही वह चेन्नई से अपने घर लौटा था. दो माह पहले बड़ी बेटी कोयल गोराईं के साथ मारपीट की थी. उसकी किताब भी जला दिया था. डर के कारण वह अपने ननिहाल प्रधानखंता में रहती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: शर्मनाक : कमरे में बंद कर पत्नी को पीटा, बेटी को भी किया घायल, आरोपी पति गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ढाका में हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ आक्रोश

फूंका गया मोहम्मद यूनुस का पुतला जामुड़िया. पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में स्थानीय हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा है. शुक्रवार को जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक विशाल विरोध रैली निकाली और इस जघन्य कृत्य के खिलाफ कड़ी निंदा व्यक्त की. बाजार में निकाली विरोध रैली, खूब हुई नारेबाजी यह विरोध रैली जामुड़िया थाना मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर से आरंभ हुई. कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का हुजूम जामुड़िया बाजार के विभिन्न मार्गों से होता हुआ सिनेमा मोड़ पहुंचा. पूरे रास्ते प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. सिनेमा मोड़ पर प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की अंतरिम प्रशासन के मुख्य सलाहकार मोहम्मद युनिस का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया. ‘हिंदुस्तान प्रशासन ले कड़ा संज्ञान’ रैली के दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने दिवंगत दीपू चंद्र दास की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई. मौके पर मौजूद महेश सिंह ने कहा, “बांग्लादेश में जिस तरह से चुन-चुनकर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है और उनकी हत्याएं हो रही हैं, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस पर ध्यान देना चाहिए. ” उन्होंने हिंदुस्तान प्रशासन से अपील की कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर बांग्लादेश प्रशासन पर दबाव बनाया जाए ताकि वहां अल्पसंख्यक सुरक्षित रह सकें. सिनेमा मोड़ पर विरोध प्रदर्शन के बाद रैली वापस थाना मोड़ दुर्गा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई. प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि हिंदुओं पर अत्याचार नहीं रुके, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पोल्टू घोषाल, राहुल भारद्वाज, दीप घोषाल, संजय सिंह, उत्तम राय, राहुल सिंह सहित विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ढाका में हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ आक्रोश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामपुरहाट कोर्ट से केस ट्रांसफर की मांग, हाइकोर्ट में जमा हुई रिपोर्ट

बागटुई हत्याकांड का मामला 2022 में 21 मार्च को तृणमूल नेता की हत्या के बाद प्रतिक्रियास्वरूप 10 लोगों की गयी थीं जानें कोलकाता. वीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र में स्थित बागटुई सामूहिक हत्याकांड मामले को रामपुरहाट कोर्ट से अन्य अदालत में ट्रांसफर करने की मांग को लेकर सीबीआइ ने कलकत्ता हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी. इस संबंध में कलकत्ता हाइकोर्ट ने निचली अदालत से रिपोर्ट मांगी थी, जो शुक्रवार को निचली अदालत द्वारा हाइकोर्ट में पेश की गयी. जानकारी के अनुसार, हाइकोर्ट के निर्देश पर एडिशनल सेशंस जज ने सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट जमा की है. हाइकोर्ट ने मामले पर सुनवाई के दौरान कहा कि सीबीआइ इस मामले को कहां ट्रांसफर करना चाहती है, इस संबंध में हलफनामा के माध्यम से पूरी जानकारी देगी. इसके जवाब में सीबीआइ के अधिवक्ता ने कहा कि अगर मामले को कोलकाता की किसी सीबीआइ कोर्ट में ट्रांसफर किया जा सके तो यह आसान होगा. हालांकि, सीबीआइ ने कहा कि मामले को आसनसोल स्थित सीबीआइ कोर्ट में भी ट्रांसफर करने पर उनको कोई आपत्ति नहीं है. उल्लेखनीय है कि बीरभूम जिले के रामपुरहाट के बागटुई गांव में 21 मार्च, 2022 की रात को एक स्थानीय तृणमूल नेता की हत्या के बाद गांव के कई घरों को जलाकर 10 लोगों को मार दिया गया था. हाइकोर्ट के आदेश पर घटना की जांच सीबीआइ को ट्रांसफर कर दी गयी थी. लेकिन सीबीआइ ने मामले का ट्रायल बीरभूम जिले से किसी अन्य जिले में ट्रांसफर करने की मांग करते हुए कलकत्ता हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी. सीबीआइ का दावा है कि जिले में तृणमूल नेताओं का दबदबा है, जिससे मामले की सुनवाई के दौरान गवाहों को डराया-धमकाया जा सकता है. इसलिए इसे किसी अन्य जिले में ट्रांसफर किया जाना चाहिए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रामपुरहाट कोर्ट से केस ट्रांसफर की मांग, हाइकोर्ट में जमा हुई रिपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रक से चोरी 500 बोरी गोविंदभोग चावल बरामद, दो लोग गिरफ्तार

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के माधवडीही थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में एक ट्रक से लगभग 500 बोरी गोविंदभोग चावल बरामद किया. चोरी गये चावल की कीमत करीब 40 लाख रुपये बतायी गयी है. मामले में ट्रक के चालक व खलासी को दबोच लिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मिलन दास व तापस शर्मा के रूप में हुई है. उन्हें नदिया जिले के कृष्णानगर से गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार को बर्दवान अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड में लिया गया. घटना 20 दिसंबर की है, जब बालाजी एग्रो प्रोडक्ट्स राइस मिल से लगभग 500 बोरी चावल एक 12 पहिया ट्रक में लाद कर केरल के लिए रवाना किये गये थे. राइस मिल मालिक की शिकायत के आधार पर माधवडीही थाने की पुलिस ने जांच शुरू की थी. पूछताछ के बाद हुगली के बलागढ़ इलाके से ट्रक में रखे करीब 400 बोरी चावल बरामद कर लिये गये. पुलिस ने बताया कि बाकी चावल की बरामदी और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ट्रक से चोरी 500 बोरी गोविंदभोग चावल बरामद, दो लोग गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तृणमूल कांग्रेस सरकार पर सिविल डिफेंस फाइटर्स की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप

कहा : दान नहीं, अधिकार मांग रहे हैं कर्मचारी संवाददाता, कोलकातापश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार को राज्य सचिवालय नबान्न के पास मंदिरतला में नागरिक सुरक्षा कर्मियों के धरना मंच पर पहुंचे और उनकी सेवा संबंधी मांगों को लेकर जारी आंदोलन के प्रति समर्थन जताया. इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रशासन पर नागरिक सुरक्षा कर्मियों की ‘वैध मांगों’ को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया. वेस्ट बंगाल डिजास्टर मैनेजमेंट एंड सिविल डिफेंस फाइटर एसोसिएशन के धरना मंच से शुभेंदु अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि यह संगठन राज्य के करीब 14 हजार नागरिक सुरक्षा कर्मियों का प्रतिनिधित्व करता है. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आपदा प्रबंधन में अहम भूमिका निभाने और प्रशिक्षित होने के बावजूद प्रशासन उनकी समस्याओं को सुनने के लिए कोई प्रतिनिधि तक भेजने में विफल रही है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि नागरिक सुरक्षा कर्मी किसी तरह का दान नहीं मांग रहे हैं. ये प्रशिक्षित कर्मी हैं, जो आपदा की स्थिति में अपनी जान जोखिम में डालने को तैयार रहते हैं. उन्होंने प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनमें निश्चित काम, 60 वर्ष की आयु तक नौकरी की सुरक्षा, भविष्य निधि और चिकित्सा बीमा जैसे लाभ शामिल हैं. भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ‘रोजगार विरोधी’ रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य प्रशासन स्थायी रोजगार देने के बजाय ‘भत्तों की संस्कृति’ को बढ़ावा देकर श्रमिकों को आश्रित बनाए रखना चाहती है. उन्होंने प्रशासनी कर्मचारियों से महंगाई भत्ते (डीए) के अंतर पर भी ध्यान देने का आग्रह किया और दावा किया कि मौजूदा प्रशासन के बने रहने पर यह अंतर और बढ़ेगा. शुभेंदु अधिकारी ने वर्ष 2020 में आये चक्रवात अम्फान का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित नागरिक सुरक्षा कर्मियों के रहते हुए भी प्रशासन को कोलकाता में गिरे पेड़ों को हटाने के लिए ओडिशा से आपदा प्रबंधन कर्मियों को बुलाना पड़ा. उन्होंने राज्य प्रशासन की रोजगार नीति की तुलना ओडिशा प्रशासन से करते हुए कहा कि वहां आकस्मिक और संविदा श्रमिकों को नियमित किया जा रहा है, जबकि पश्चिम बंगाल में लगभग छह लाख स्थायी पद समाप्त कर दिए गये हैं और रोजगार एक्सचेंजों को बंद कर दिया गया है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा नागरिक सुरक्षा कर्मियों की मांगों के समर्थन में उनके साथ खड़ी है और प्रशासन पर इन मांगों को जल्द पूरा करने का दबाव बनायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तृणमूल कांग्रेस प्रशासन पर सिविल डिफेंस फाइटर्स की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिले के 42 केंद्रों पर शुरू होगी हियरिंग : डीएम

आसनसोल. एसआइआर को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय में पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी एस. पोन्नमबलम ने महत्वपूर्ण संवाददाता सम्मेलन किया. उन्होंने बताया कि शनिवार से पूरे प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी हियरिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह हियरिंग केवल नो मैपिंग मामलों के लिए होगी, यानी एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने के दौरान जिन मतदाताओं के नाम के साथ 2002 की मतदाता सूची में किसी भी मतदाता का लिंक नहीं मिला है. नो मैपिंग मामलों के लिए सुनवाई एस. पोन्नमबलम ने बताया कि जिले में ऐसे मतदाताओं की संख्या करीब 1.4 लाख है. इन्हीं मतदाताओं को हियरिंग के लिए बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को हियरिंग का नोटिस मिला है, यदि उनके मामले में 2002 के साथ लिंक मिल जाता है, तो ऐसे मामलों को ईआरओ मैपिंग केस के रूप में देखेंगे और उनसे किसी दस्तावेज की मांग नहीं की जाएगी. लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर अलग प्रक्रिया जिलाधिकारी ने कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी वाले मामलों को फिलहाल हियरिंग के लिए नहीं बुलाया जा रहा है. इस संबंध में चुनाव आयोग से अभी कोई अलग निर्देश नहीं मिला है. ऐसे मामलों का समाधान स्थानीय बीएलओ के माध्यम से किया जा रहा है. बीएलओ के मोबाइल में विशेष ऐप अपलोड किया गया है, जिसके जरिए वे अपने स्तर पर ही लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी का निपटारा कर रहे हैं. 42 केंद्रों पर होगी सुनवाई, सात फरवरी तक चलेगी प्रक्रिया उन्होंने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल 42 हियरिंग सेंटर बनाए गए हैं. इनमें पांडवेश्वर में पांच, दुर्गापुर पूर्व में छह, दुर्गापुर पश्चिम में पांच, रानीगंज में तीन, जामुडिया में पांच, आसनसोल दक्षिण में पांच, आसनसोल उत्तर में पांच, कुल्टी में पांच और बाराबनी में तीन केंद्र शामिल हैं. यह हियरिंग प्रक्रिया 7 फरवरी तक चलेगी. फॉर्म 6 और फॉर्म 8 को लेकर निर्देश एस. पोन्नमबलम ने कहा कि जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और जो 14 फरवरी को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में नाम जुड़वाना चाहते हैं, उन्हें फॉर्म 6 भरना होगा. वहीं जिन मतदाताओं के नाम में किसी तरह की त्रुटि है, उन्हें फॉर्म 8 भरना होगा. उन्होंने यह भी बताया कि सभी नेतृत्वक दलों को हियरिंग सेंटरों की जानकारी दे दी गई है. किस हियरिंग सेंटर पर कौन ईआरओ जाएगा, इसकी सूची भी जारी कर दी गई है. जिलाधिकारी ने दोहराया कि शनिवार से शुरू होने वाली हियरिंग केवल नो मैपिंग मामलों के लिए है, जबकि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से जुड़े मामलों का समाधान बीएलओ स्तर पर जारी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिले के 42 केंद्रों पर शुरू होगी हियरिंग : डीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

निंघा कोलियरी में इलेक्ट्रिक इंजन की मांग पर ””जैक”” का हल्लाबोल

जामुड़िया. इसीएल के सातग्राम-श्रीपुर एरिया स्थित नींघा कोलियारी में शुक्रवार को संयुक्त एक्शन कमेटी (जैक) के बैनर तले श्रमिकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.खदान में सुरक्षा और उत्पादन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से श्रमिक संगठनों ने वर्षों पुराने स्टीम इंजन को बदलकर आधुनिक इलेक्ट्रिक इंजन लगाने की मांग की. पिट टॉप पर धरना और अभिकर्ता का घेराव आंदोलन की शुरुआत में श्रमिकों ने नींघा कोलियारी के ””””पिट टॉप”””” पर धरना दिया. इसके बाद खदान परिसर में रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की गई. प्रदर्शनकारी मजदूरों ने नींघा खदान समूह के अभिकर्ता (एजेंट) विजय ठाकुर का घेराव किया और उन्हें अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा ””खतरे की घंटी”” बना अंगरेजों के जमाने का भाप इंजन प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सीटू नेता किशोर थर ने कहा कि नींघा कोलियारी लगभग 100 वर्ष पुरानी है. आज के आधुनिक युग में भी यहाँ ब्रिटिश काल के स्टीम इंजन का उपयोग किया जा रहा है, जो चिंता का विषय है.उन्होंने मुख्य समस्याओं को रेखांकित करते हुए कहा की स्टीम इंजन के स्पेयर पार्ट्स अब बाजार में उपलब्ध नहीं हैं, पुराने पड़ चुके इंजन के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. तकनीकी खामियों की वजह से कोयला उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. मंजूरी के बावजूद टेंडर में देर पर नाराजगी श्रमिक नेताओं ने बताया कि नेशनल सेफ्टी कॉन्फ्रेंस में पहले ही पुराने स्टीम इंजनों को इलेक्ट्रिक इंजन में बदलने का निर्णय लिया जा चुका है. ईसीएल मुख्यालय ने भी इसके लिए हरी झंडी दे दी है. किशोर थार ने आरोप लगाया कि प्रबंधन की ढुलमुल नीति के कारण अब तक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, जिससे यह महत्वपूर्ण कार्य अधर में लटका हुआ है. आंदोलन तेज करने की चेतावनी जैक ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही इलेक्ट्रिक इंजन लगाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो आंदोलन को कोलियारी स्तर से बढ़ाकर ईसीएल मुख्यालय तक ले जाया जायेगा. इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से सीटू के किशोर थार, रामजी कोइरी, हीरालाल मुखर्जी, बीएमएस के विजय सिंह, एटक के असगर अली खान, एचएमएस के राजकुमार सिंह और केकेएससी के राजेश ठाकुर सहित भारी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post निंघा कोलियरी में इलेक्ट्रिक इंजन की मांग पर ””जैक”” का हल्लाबोल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों को तुरंत रोकना होगा : शुभेंदु अधिकारी

संवाददाता, कोलकाता विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बांग्लादेश के उप-उच्चायोग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने की मांग की. भाजपा नेता ने इस सप्ताह की शुरुआत में उप-उच्चायोग के सामने प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य प्रशासन पर तीखा हमला भी किया. शुभेंदु अधिकारी ने बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए दावा किया कि उप-उच्चायोग के अधिकारियों ने सोमवार से उनसे मिलने से परहेज किया था और कार्यालय के बाहर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी देने के बाद ही वे बातचीत के लिए राजी हुए. पिछले साल अगस्त में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने और अंतरिम प्रशासन के सत्ता में आने के बाद से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं के खिलाफ कई घटनाएं हुई हैं. हाल ही में, मयमनसिंह में 25 वर्षीय हिंदू दीपू चंद्र दास की ‘फेसबुक’ पर कथित इस्लाम विरोधी पोस्ट करने के लिए भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने दास का मामला बांग्लादेशी राजनयिकों के समक्ष उठाया और उस पर लगे आरोपों के आधार पर भी सवाल उठाये. भाजपा नेता ने दावा किया कि दास को पुलिस हिरासत से रिहा करने के बाद पीटा गया और उस पर झूठा आरोप लगाया गया कि उसने वह पोस्ट लिखी थी जबकि उसके पास एक साधारण सा मोबाइल फोन था. शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवार को दिये गये मुआवजे के बारे में भी जानकारी मांगी. विपक्ष के नेता ने कहा कि उन्होंने पड़ोसी देश में हिंदू साधु चिन्मय कृष्ण दास की निरंतर हिरासत का मुद्दा उठाया और दावा किया कि उन्हें बिना किसी औचित्य के जेल में रखा गया है. अधिकारी ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश की पिछली प्रशासनों ने रोहिंग्या मुसलमानों को देश में प्रवेश करने की अनुमति दी थी लेकिन हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने पूछा कि हिंदुओं को क्यों पीटा जा रहा है और उनके घर क्यों जलाये जा रहे हैं? डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों को तुरंत रोकना होगा : शुभेंदु अधिकारी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top