Hot News

December 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भोजपुरी गाने पर पिस्टल लहराने और फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

संवाददाता, मुजफ्फरपुर भोजपुरी गानाें पर पिस्टल लहराने और फायरिंग करने का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि रात के समय में कार्यक्रम के दौरान एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर बारबालाओं के साथ के साथ डांस कर रहा है. युवक न केवल सरेआम हथियार लहरा रहा है. बल्कि वह डांस के दौरान फायरिंग भी कर रहा है. यह 26 सेकेंड का वायरल वीडियो सदर थाना क्षेत्र का बताया गया है. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि नया विचार नहीं करता है. फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर युवक की पहचान और तलाश में जुटी है. सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है. इसकी गंभीरता को देखते हुए सदर थानेदार को तत्काल जांच के आदेश दिए गए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. इसमें संलिप्त युवक की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जायेगा. जांच में यह भी पता चला कि वीडियो काफी पुराना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भोजपुरी गाने पर पिस्टल लहराने और फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पानापुर थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म, हालत गंभीर

संवाददाता, मुजफ्फरपुर पानापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. घटना के बाद पीड़िता की हालत गंभीर हो गई. उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता की भाभी एसकेएमसीएच में भर्ती थीं, जहां उनका ऑपरेशन होना था. इसी कारण परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में मौजूद थे, जबकि पीड़िता घर में अकेली थी. इसी का फायदा उठाकर गांव का ही एक युवक जबरन घर में घुस गया. पीड़िता ने अस्पताल में बयान देते हुए बताया कि आरोपी ने चाकू दिखाकर उसे डराया और जबरन घटना को अंजाम दिया. विरोध करने पर आरोपी ने युवती की आवाज दबाने की कोशिश की और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में पानापुर थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पानापुर थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म, हालत गंभीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर का ताला काट कर 15 लाख की संपत्ति की चोरी

संवाददाता, मुजफ्फरपुर अहियापुर थाना क्षेत्र के आयाची ग्राम रोड नंबर–2 में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. गृहस्वामी शैलेंद्र कुमार ने अहियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित के अनुसार चोरों ने घर का ताला काटकर नकदी व आभूषण समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. शैलेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वे पारिवारिक कारणों से अपने पैतृक गांव चोचाही छपरा गये हुए थे. घर में ताला बंद था. चार दिनों तक कोई मौजूद नहीं था. जब वे चार दिन बाद अपने डेरा लौटे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है. अंदर प्रवेश करने पर पूरा घर अस्त-व्यस्त मिला. सामान बिखरा पड़ा था. घर में रखी गोदरेज अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था. आलमारी की जांच करने पर पता चला कि उसमें रखे कीमती आभूषण और चांदी के सामान गायब हैं. चाेरों ने करीब 15 लाख की संपत्ति की चोरी की है. पीड़ित ने आशंका जताया कि घर के बगल में काम कर रहे कुछ मजदूरों की गतिविधियां संदिग्ध थीं. इसी आधार पर उन्होंने बगल में काम कर रहे मजदूरों समेत पांच अज्ञात चोरों पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. अहियापुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post घर का ताला काट कर 15 लाख की संपत्ति की चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news हड़ताल से गंदगी का अंबार,शाम में काम पर लौटे सफाईकर्मी

सुलतानगंज नगर परिषद की सफाई एजेंसी से जुड़े एनजीओ सफाई कर्मियों की हड़ताल रविवार को भी जारी रहने से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई. कचरा उठाव और सफाई कार्य ठप रहने के कारण कई इलाकों में कूड़ा सड़कों पर बिखरा नजर आया. दिनभर परेशानी झेलने के बाद शाम होते-होते हड़ताल समाप्त हुई और सफाई कर्मी पुनः काम पर लौट आए. रविवार को एनजीओ सफाई कर्मियों की हड़ताल पर रहने से नगर परिषद क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और सफाई कार्य प्रभावित रहा. जगह-जगह कचरे के ढेर लगने से लोगों को बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ा. इस बीच हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी अपनी समस्याओं को लेकर सुलतानगंज विधायक प्रो ललित नारायण मंडल से उनके आवास पर मिले. विधायक ने सफाई कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से मोबाइल पर वार्ता की और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया. इसके बाद नगर परिषद के मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने बताया कि रविवार शाम एनजीओ सफाई कर्मियों के साथ वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त हो गई है. शाम से ही सफाई कर्मी काम पर लौट आए हैं और सफाई व्यवस्था बहाल कर दी गई है. यात्री की सतर्कता और आरपीएफ की मुस्तैदी से सुरक्षित लौटा बैग सुलतानगंज. ट्रेन में यात्रा के दौरान एक यात्री का लैपटॉप रखा बैग ट्रेन में छूट गया, जिसे सुलतानगंज स्टेशन पर तैनात आरपीएफ ने बरामद कर सही पहचान के बाद यात्री को सुरक्षित लौटा दिया. इस मानवीय पहल से यात्री ने राहत की सांस ली. आरपीएफ के अनुसार डाउन पटना-दुमका ट्रेन की जनरल बोगी में सफर कर रहे मुंगेर निवासी यात्री रविराज जमालपुर स्टेशन पर उतर गए, लेकिन उनका लैपटॉप रखा बैग ट्रेन में ही छूट गया. स्टेशन से बाहर निकलने पर जब उन्हें अपने पास बैग नहीं मिला, तो वे परेशान हो गए और इसकी सूचना आरपीएफ जमालपुर को दी. जमालपुर आरपीएफ द्वारा तुरंत सुलतानगंज आरपीएफ को इसकी जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही सुलतानगंज आरपीएफ ने संबंधित बोगी की जांच कर बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया. इसके बाद यात्री को सूचना दी गई. सूचना मिलने पर सुलतानगंज पहुंचे यात्री ने बैग और उसमें रखे लैपटॉप की पहचान की, जिसके बाद आरपीएफ ने उन्हें सुरक्षित बैग सौंप दिया. आरपीएफ की तत्परता की यात्री एवं अन्य लोगों ने सराहना की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news हड़ताल से गंदगी का अंबार,शाम में काम पर लौटे सफाईकर्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news वास भूमि मिलने तक अतिक्रमण हटाने का विरोध करेंगे भूमिहीन

नारायणपुर रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को विस्थापित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले भूमिहीन विस्थापितों ने बैठक कर प्रशासन से बास योग्य भूमि उपलब्ध कराने की मांग की. बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के मो शमशाद, मो भानू, बागेश्वर साह, अशोक ऋषिदेव सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि अतिक्रमण हटाने से पहले विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था प्रशासन को सुनिश्चित करनी चाहिए. बैठक में मौजमाबाद, चकरामी, नारायणपुर, मधुरापुर और मौजमा गांवों से काफी संख्या में लोग पहुंचे. मधुरापुर के विस्थापित मदन पोद्दार ने बताया कि 23 दिसंबर को अतिक्रमण मुक्ति अभियान में जीएन बांध पर रेलवे की जमीन पर बना उनका घर तोड़ दिया गया, जिससे उनका परिवार बेघर हो गया. गंगापुर के अकाली मंडल, कारे मंडल और गुड्डू ने कहा कि उन्हें पर्चा तो मिला है, लेकिन अब तक दखल नहीं मिल सका है. वरीय अधिकारियों को आवेदन दिया गया है. मौजमा के छोटे लाल और मूसो देवी ने बताया कि प्रशासन से मिले 60 हजार रुपये और अपनी जमा पूंजी से भगवान पेट्रोल पंप के आसपास 10 धूर जमीन खरीदी, लेकिन तीन वर्षों से म्यूटेशन नहीं हो पाया है. चकरामी रेलवे स्टेशन क्षेत्र के शंकर दास ने कहा कि उन्हें अब तक पर्चा नहीं मिला है, ऐसे में घर टूटने के बाद वह कहां जाएं. चकरामी की सविता देवी ने बताया कि पति बाहर मजदूरी करते हैं और घर टूटने का भय हमेशा बना रहता है. छात्र सोनू, विशाल, भास्कर, प्रिंस और सपना ने कहा कि घर उजड़ने की आशंका से पढ़ाई प्रभावित हो रही है और मैट्रिक परीक्षा की तैयारी में परेशानी हो रही है. मो शमशाद ने कहा कि ठंड के मौसम में शिशु, बुजुर्ग और स्त्रीएं कहां जाएंगे, यह प्रशासन को सोचना चाहिए. बैठक में सैकड़ों की संख्या में भूमिहीन विस्थापित स्त्री-पुरुष मौजूद थे और प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news वास भूमि मिलने तक अतिक्रमण हटाने का विरोध करेंगे भूमिहीन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news मानक के अनुरूप हो एनएच-80 का निर्माण

कहलगांव शहर के बीचोबीच एनएच-80 के चल रहे निर्माण कार्य को लेकर नागरिक विकास समिति के बैनर तले शहर के गणमान्य लोगों व विभिन्न सामाजिक संगठनों व अन्य प्रबुद्ध लोगो की बैठक गंगुली पार्क में हुई. अध्यक्षता रणधीर चौधरी ने की. बैठक में कहलगांव नगर पंचायत क्षेत्र में हो रहे एनएच-80 निर्माण को लेकर सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि शहर में एनएच-80 का निर्माण मानक के अनुरूप हो.बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही समिति का एक प्रतिनिधि एसडीओ सहित डीएम से मिल कर कहलगांव की समस्या से अवगत करायेगा. नक्शा से पैमाइस करा कर एनएच-80 का निर्माण कराने का आग्रह करेगा. समिति के सदस्यों ने कहलगांव में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क को मानक के अनुरूप बनाने का निर्णय लिया.बैठक में शहर में बढ़ रहे सूखा नशा पर युवाओं-किशोरो में बढ़ते प्रचलन पर गहरी चिंता व्यक्त कर इस पर रोक लगाने पर भी विचार किया. कहलगांव एनएच किनारे बसे शहरी लोगो से आग्रह किया कि वह अपने आप खुद सड़क पर से अतिक्रमण हटा लें. ऐसा नहीं करने पर अतिक्रमण को हटवाया जायेगा. शहर की अन्य ज्वलंत मुद्दे पर भी उपस्थित लोगों ने विचार विमर्श किया. बैठक का संचालन मनीष पांडेय ने किया. बैठक में डाॅ पवन कुमार सिंह, डाॅ प्रेमशंकर सिंह, पवन कुमार चौधरी, डाॅ संतोष कुमार, श्याम चौधरी, बद्री प्रसाद मंडल, रामकुमार पाठक, देवकीनंदन शर्मा, नीतिन कुमार, पवन कुमार हिंदुस्तानी, संजीव कुमार के अलावा काफी संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे. हाइवा की चपेट में आया टोटो चालक, मायागंज रेफर घोघा छोटी ओलपुरा गांव के पास एसएच-84 पर रविवार रात करीब 8:30 बजे अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल टोटो चालक की पहचान घोघा थाना क्षेत्र के जानीडीह के गौतम कुमार गोस्वामी के रूप में हुई है. सूचना पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अनुमंडल अस्पताल, कहलगांव में भर्ती कराया. चिकित्सकों के अनुसार दुर्घटना में गौतम कुमार गोस्वामी का एक हाथ और एक पैर टूट गया है, जबकि सिर में गंभीर चोट आयी है. अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार टोटो चालक छोटी ओलपुरा गांव के पास एसएच-84 सड़क किनारे एक दुकान के समीप टोटो खड़ा कर सड़क पर खड़ा था, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने उसे ठोकर मार दी. दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news मानक के अनुरूप हो एनएच-80 का निर्माण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. गोराडही में प्रखंड कार्यालय बिल्डिंग निर्माण के लिए आधा दर्जन एजेंसियों ने भरा टेंडर

जिले के गोराडीह में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कार्य के लिए निविदा की तकनीकी बिड खोली गयी. इसमें आधा दर्जन एजेंसियों ने टेंडर भरा है. वहीं, प्राप्त तकनीकी बिड पर मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक की कार्यवाही में चार एजेंसी सफल हुए हैं, जबकि, दो एजेंसी को असफल घोषित किया गया है. तकनीकी बिड में सफल होने वाली एजेंसियों में कटिहार की राजेंद्र पोद्दार इंजिकॉन प्राइवेट लिमिटेड, जमुई की बालकृष्ण भालोटिया कंस्ट्रक्शन, भागलपुर चुनिहारी टोला की रूंगटा मल्टीकॉन प्राइवेट लिमिटेड एवं न्यू दिल्ली की जेनेक्स इंफ्रा होम्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं. वहीं, असफल घोषित एजेंसियों में गोड्डा पथरगामा की मेसर्स एसके टेकरीवाल एवं बिहार शरीफ की अरुण देव कुमार है. इधर, अब सफल एजेंसियों का फाइनेंसियल बिड खोला जायेगा. इमसें जिस एजेंसी का बिड रेड सबसे कम होगा, उनके नाम से फाइनेंसियल बिड खुलेगा और चयनित कर उन्हें वर्क ऑर्डर दिया जायेगा. इसके बाद भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो नये साल से बिल्डिंग का निर्माण होने लगेगा. 20 करोड़ से अधिक लागत से बनेगा भवन निर्माण पर 20 करोड़ 54 लाख 59 हजार रुपये खर्च होंगे. इसका निर्माण भवन निर्माण विभाग कार्य प्रमंडल, भागलपुर करायेगा. ऐसे इस बिल्डिंग के लिए प्रशासनिक स्वीकृति 30 करोड़ 74 लाख 17 हजार रुपये की मिली है लेकिन, तकनीकी स्वीकृति 20 करोड़ 54 लाख 59 हजार रुपये की मिली है. जबकि, निविदा की राशि 23 करोड़ 59 लाख 14 हजार 156 रुपये निर्धारित की गयी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news. गोराडही में प्रखंड कार्यालय बिल्डिंग निर्माण के लिए आधा दर्जन एजेंसियों ने भरा टेंडर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. न्याय सुलभ और त्वरित हुआ, लेकिन पुलिस अनुसंधान में अभी सुधार जरूरी

आदमपुर स्थित नया विचार कार्यालय में रविवार को आयोजित लीगल काउंसलिंग में वरीय अधिवक्ता ऋषिकेश चौधरी ने पाठकों को कानूनी सलाह दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की न्यायिक व्यवस्था में बीते वर्षों में व्यापक और सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है. कहा कि न्यायालयों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे मामलों के निष्पादन की गति पहले के मुकाबले तेज हुई है. लोक अदालत के माध्यम से भी वादों का त्वरित और सुलभ निष्पादन संभव हो सका है. कहा कि न्यायालयों में तकनीक के बढ़ते उपयोग से न्याय प्रक्रिया में बड़ा बदलाव आया है. ऑनलाइन सुनवाई, ई-फाइलिंग और डिजिटल रिकॉर्ड के कारण अब पीड़ित व्यक्ति को न्याय पहले की तुलना में अधिक सुलभ हुआ है. प्रशासन की ओर से आर्थिक रूप से विपन्न लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे गरीब और जरूरतमंद वर्ग को भी मुफ्त और त्वरित न्याय मिल रहा है. नये कानून लागू होने के बाद न्यायिक प्रक्रिया में आमूलचूल परिवर्तन देखा जा रहा है. इससे थानों और प्रशासन की जिम्मेदारी भी बढ़ी है. अब थानों में शिकायतों को पहले की तुलना में अधिक गंभीरता से सुना जा रहा है. हालांकि, अधिवक्ता ने पुलिस की कार्यप्रणाली और अनुसंधान प्रक्रिया में और सुधार की आवश्यकता जताई. कहा कि पुलिस और प्रशासन को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ तकनीकी अनुसंधान को अपनाना चाहिए, तभी न्याय व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी. अधिवक्ता ने बड़ी संख्या में पाठकों के प्रश्नों का उत्तर दिया. प्रश्न – मेरी शादी को सात साल हो गए. कोई बच्चा नहीं है, इसलिए मैं दूसरी शादी करना चाहता हूं. मेरे घर वाले दूसरी शादी के लिए प्रेशर बना रहे हैं, लेकिन पत्नी और उसके मायके वाले तैयार नहीं हैं. क्या है कानूनी प्रावधान. एक पाठक, उर्दू बाजार, भागलपुर. उत्तर – पहली शादी के कायम रहते आप दूसरी शादी नहीं कर सकते. बेहतर होगा कि आप अच्छे चिकित्सक के परामर्श लें. आप अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं. प्रश्न – शिक्षक की नौकरी लगाने के एवज में भागलपुर के ही एक नेता ने मुझसे डेढ़ लाख रुपए ले लिए. अब देने में आनाकानी कर रहा है, क्या करना चाहिए जिससे रकम प्राप्त किया जा सके. अभिनव, सुर्खिकल, भागलपुर उत्तर – आप न्यायालय में मुकदमा दायर कर रकम प्राप्त कर सकते हैं. प्रश्न – मेरे पति काफी शराब पीते हैं, इस कारण घर की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है. अगर पुलिस को सूचना देती हूं तो वे जेल चले जाएंगे और मेरे घर की स्थिति और ज्यादा खराब हो जाएगी. जब शराब बंद है तो पुलिस बेचने वाले पर कार्रवाई क्यों नहीं करती है. मुझे कानूनी सलाह दें. एक पाठिका, मोजाहिदपुर, भागलपुर. उत्तर – जेएलएनएमसीएच में एक नशा मुक्ति केंद्र संचालित है. वहां आप अपने पति का इलाज करवाईये. आपके पति को नशे से मुक्ति मिल जाएगी. प्रश्न – मैं इन दिनों एक अजीब उधेड़बुन में हूं. मेरे पति दिल्ली में रहते हैं और वहां उन्होंने दूसरी शादी कर ली है. अब न तो वे खर्चा भेजते हैं और न ही फोन करते हैं. मुझे क्या करना चाहिए. अलका कुमारी, भागलपुर. उत्तर – फैमिली कोर्ट में मेंटनेंस केस करें. आप अपने पति से मेंटनेंस लेने की हकदार हैं. प्रश्न – तीन साल से मेरी पत्नी मायके में है. वह आना नहीं चाहती. फैमिली कोर्ट गये तो वहां न्यायालय से एक्स पार्टी कर दिया गया है और अब गवाहों को गवाही देने को कहा जा रहा है. राजेश मंडल, घोघा, भागलपुर. उत्तर – आप सही न्यायिक प्रक्रिया में हैं. अपने वकील के माध्यम से केस की उचित पैरवी करवाते रहें. आपको निश्चित रूप से न्याय मिलेगा. प्रश्न – मैंने डाऊट बाट में जमीन की खरीददारी की. घर बना लिया और रह भी रहा हूं. तीन साल बाद एक व्यक्ति आ कर उक्त जमीन पर दावेदारी कर रहा है कि पहले उसने जमीन खरीदी है. क्या करें. उत्तर – आप विक्रेता को लीगल नोटिस भेजें और स्थिति स्पष्ट करने को कहें. प्रश्न – मेरी पत्नी ने मुझपर झूठा मुकदमा कर दिया है. तलाक का मामला भी विचाराधीन है. न्यायालय के आदेश पर दस हजार रुपये मेंटनेंस दे रहा हूं, जो काफी अत्यधिक है. अब तलाक के एवज में पत्नी 20 लाख मांग रही है. उत्तर – मेंटनेंस ज्यादा है तो आप अपनी बात को संबंधित अदालत या वरीय अदालत में रख सकते हैं. 20 लाख रुपये निश्चित रूप से मौखिक रूप से मांग रही होगी. इसके लिए बेफिक्र रहें, आपको तलाक निश्चित रूप से मिल जाएगा. स्त्रीओं को शिक्षित और स्वावलंबी होना जरूरी वरीय अधिवक्ता ने कहा कि स्त्रीओं में साक्षरता की कमी, आर्थिक दिक्कत और रोजगार के अवसरों का अभाव उन्हें घरेलू हिंसा जैसी समस्याओं के प्रति अधिक संवेदनशील बनाता है. जब स्त्री शिक्षित नहीं होती या आर्थिक रूप से दूसरों पर निर्भर रहती है, तो वह अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने में असमर्थ हो जाती है. घरेलू हिंसा के कई मामलों में असहायता और निर्भरता ही सबसे बड़ा कारण बनती है. स्त्रीओं को पुरुषों की बराबरी में खड़ा होने के लिए शिक्षित और स्वावलंबी होना अत्यंत आवश्यक है. शिक्षा से जागरूकता आती है और रोजगार से आत्मनिर्भरता, जिससे स्त्रीएं अपने सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा कर सकती है. न्यायिक व्यवस्था में ग्राम कचहरी की भूमिका अहम अधिवक्ता ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था में ग्राम कचहरी ने जमीनी स्तर पर विवादों के त्वरित और सुलभ निपटारे में अहम भूमिका निभाई है. छोटे-मोटे विवादों का समाधान गांव में ही होने से लोगों को समय और खर्च दोनों की बचत होती है. इससे न्याय आम लोगों के और करीब पहुंचा है. हालांकि, ग्राम कचहरी के कार्य निष्पादन को और अधिक प्रभावशाली बनाने की आवश्यकता है. इसके लिए ग्राम कचहरी के क्रियान्वयन के दायरे को बढ़ाना, अधिकारों को स्पष्ट करना और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था मजबूत करना जरूरी है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायिक व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी. प्रस्तुति – ऋषव मिश्रा कृष्णा डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news. न्याय सुलभ और त्वरित हुआ, लेकिन पुलिस अनुसंधान में अभी सुधार जरूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news कटहरा गांव में युवक ने की आत्महत्या, मचा कोहराम

सुलतानगंज कटहरा पंचायत अंतर्गत कटहरा गांव में रविवार को युवक ने आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की. मृतक की पहचान कटहरा ग्राम के चिंटू कुमार सिंह (33) पिता रंजय कुमार मंडल के रूप में हुई है. चिंटू ने अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंचे सुलतानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने शव को थाना लाये. पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिया है. परिजनों के अनुसार मृतक घर में अपनी मां हेमलता देवी के साथ रहता था. हेमलता देवी सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी है. चिंटू दो भाइयों में छोटा था. उसका बड़ा भाई पत्नी के साथ बाहर रहता है. पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका है. चिंटू की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व शेखपुरा में हुई थी.उसकी एक छोटी पुत्री है. मृतक चेन्नई में नौकरी करता था और करीब दो माह पूर्व घर लौटा था. एक माह पहले उसकी पत्नी बच्ची के साथ मायका चली गयी थी. आत्महत्या से पहले मृतक ने वीडियो कॉल पर पत्नी से बातचीत की थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी कहलगांव पूरब टोला में रविवार को बीए पार्ट टू की पढ़ाई कर रही एक 19 वर्षीया छात्रा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान अंतिचक थाना क्षेत्र के नयन सुख नगर चांदनी चौक के अनुभव नारायण दास की पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है. काजल कहलगांव में किराये के मकान में रह कर पढ़ाई कर रही थी. घटना के समय वह घर में अकेली थी. उसने कमरे को चारों ओर से बंद कर लिया और पलंग पर रखी कुर्सी की मदद से गले में फंदा डाल कर पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने मकान मालिक व पुलिस को सूचित किया. सूचना पर कहलगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मृतका के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने कोई सुसाइड नोट बरामद होने की पुष्टि नहीं की है. पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके. थानाध्यक्ष श्यामला कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम को सूचना दी गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा. पुलिस जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news कटहरा गांव में युवक ने की आत्महत्या, मचा कोहराम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. भक्त के लिए भगवान रहते हैं जागृत, तभी भक्त चैन से सोते हैं

मानस सत्संग सद्भावना समिति की ओर से रविवार को मानस सद्भावना सम्मेलन के छठे दिन मानस कोकिला कृष्णा मिश्रा समेत देश के विभिन्न क्षेत्र के विद्वानों ने प्रवचन किया. आयोजन में मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ एनके यादव ने हिस्सा लिया. सामूहिक सुंदरकांड पाठ और हवन से मारवाड़ी पाठशाला परिसर व आसपास क्षेत्र भक्तिमय हो गया. मानस कोकिला कृष्णा मिश्रा ने कहा कि भक्त के लिए जब भगवान जागते हैं, तभी भक्त चैन से सोते हैं. लोग बोलने के पहले बहिर्मुख होते हैं, लेकिन जब अंतर्मुखी होते हैं, तो उन्हें ईश्वर की वाणी होती है. रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि जिसके जीवन में त्याग है, वही शांति को प्राप्त करते हैं. पंकज रामायणी ने कहा कि भगवान को भी गंगा पार करने के लिए केवट के नाव का सहारा लिया था, पर केवट ने उत्तराई के रूप में उनके चरण धोए. यह भक्ति थी. वास्तव में केवट पिछले जन्म में कछुआ था, जो भगवान के चरणों की सेवा करना चाहता था. पर क्षीरसागर में शेषनाग और लक्ष्मी जी के कारण उसे मौका नहीं मिलता. राम अवतार में भगवान ने उसे यह मौका दिया. नीलम शास्त्री ने कहा कि परमार्थ के लिए ही कार्य करना ईश्वर का कार्य होता है. रघुनंदन ठाकुर ने भी प्रवचन किया. रवि किशन जी महाराज ने कहा कि व्यक्ति को प्रभु श्रीराम की मर्यादा ही नहीं, उनके स्वभाव का भी अनुकरण करना चाहिए. मंच संचालन प्रमोद मिश्रा ने किया. आयोजन की अध्यक्षता अध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह ने की, तो कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्वेता सिंह ने किया. इस मौके पर अमरेंद्र कुमार सिन्हा, हरि किशोर सिंह कर्ण, रत्नाकर झा, महेश राय, सुनील चटर्जी, सुनीता सिंह, विनीता मिश्रा, पंडित अरुण शुक्ला, चंदन कर्ण, बलजीत सिंह, कुणाल सिंह, विनोद सिन्हा, मनोरमा देवी आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news. भक्त के लिए भगवान रहते हैं जागृत, तभी भक्त चैन से सोते हैं appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top