Hot News

December 30, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama Upcoming Twist: इस शख्स को बुरी तरह मारेगा प्रेम, प्रेरणा और अनुपमा के रिश्ते का हुआ खुलासा

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही खुद को दिवाकर के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश करती है. राही मदद के लिए चिल्लाती है. दिवाकर उसे नहीं चिल्लाने के लिए कहता है. तभी प्रेम वहां पर आ जाता है और दिवाकर को खूब मारता है. वह पुलिस को बुलाने का फैसला करता है, लेकिन दिवाकर गिड़गिड़ाने लगता है. दिवाकर कहता है कि वह समझ गया कि राही सिर्फ उससे ही प्यार करती है. राही, प्रेम से दिवाकर को जाने देने के लिए कहती है. हालांकि प्रेम को लगता है कि दिवाकर को जाने दिया तो वह फिर से ये सब कर सकता है. दिवाकर को खूब मारेगा प्रेम अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु, हिंदुस्तानी को दुल्हन के रूप में तैयार करने में मदद करती है. हिंदुस्तानी उसकी जिंदगी में खुशी लाने के लिए अनु को थैंक्यू कहती है. रजनी और वरुण बारात लेकर आते हैं और अनु उनका स्वागत करती है. राही को अभी भी लग रहा कि रजनी कुछ छिपा रही है. प्रेम, राही से फ्लर्ट करता है. राही उसे रोकती है. राही अपने पति से शादी में दूसरी लड़कियों को देखने से मना करती है. प्रेम कहता है कि अगर उन लड़कियों ने उसे देखा तो. राही फिर कहती है कि वह उन लड़कियों को नहीं छोड़ेगी फिर. प्रेम उसे भरोसा दिलाता है उनके बीच कोई नहीं आएगा. प्रेम पर पड़ी प्रेरणा की नजर पंडित वरुण को उसकी बहन को बुलाने के लिए कहता है ताकि रस्म पूरा हो सके. ये सुनकर रस्म करने के लिए आगे आती है, तभी प्रेरणा आ जाती है. प्रेरणा की एंट्री से वरुण और रजनी हैरान हो जाते हैं. वरुण अपनी बहन को अपनी शादी में देखकर थोड़ा भावुक हो जाता है. रजनी अपनी बेटी से मिलने की कोशिश करती है, लेकिन वह उसे नजरअंदाज करती है. अनु उसे समझाती है कि वह परेशान ना हो. प्रेम पर प्रेरणा की नजर पड़ती है और वह खुश हो जाती है. राही ये देखकर शॉक्ड हो जाती है. यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: शो में एंट्री लेने पर भावना अजवानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रेरणा के आने से ट्रैक में एक नई एनर्जी आएगी The post Anupama Upcoming Twist: इस शख्स को बुरी तरह मारेगा प्रेम, प्रेरणा और अनुपमा के रिश्ते का हुआ खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chanakya Niti: इन बेकार की चीज़ों में उलझे तो जीवन भर रह जाएंगे पीछे, आज ही छोड़ दें ये आदतें

हर रोज हमारे आस पास ना जाने कितनी चीजें कितनी बातें होती है जिनका काम सिर्फ हमारी मेंटल स्टेट को परेशान करना होता है. Chanakya Niti हमें सिखाती है कि जरूरी नहीं कि हर बात का जवाब दिया जायें. हर आलोचना पर प्रतिक्रिया दी जायें और हर नकारात्मक व्यक्ति से उलझना बुद्धिमानी नहीं, बल्कि ऊर्जा की बर्बादी होती है. चाणक्य के अनुसार, जीवन में सफलता और मानसिक शांति पाने के लिए अनदेखा करने की कला सीखना बेहद ज़रूरी है. जो व्यक्ति बेकार के विवादों से ऊपर उठ जाता है, वही अपने लक्ष्य पर फोकस कर पाता है. Chanakya Niti: कौन-सी चीज़ें चुपचाप आपकी मानसिक शक्ति खत्म कर देती हैं? 1. सबसे पहले मन पर नियंत्रण रखें और सकारात्मक सोच अपनाएं आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मन ही सबसे बड़ी शक्ति और सबसे बड़ी कमजोरी है. नकारात्मक विचारों में उलझकर अपनी ऊर्जा नष्ट न करें. 2. हर किसी को जवाब देना जरूरी नहीं याद रखिएं समय सबसे बड़ा उत्तर देता है. मौन और निरंतर कर्म, बेकार की बहस से कहीं ज़्यादा प्रभावी होते हैं. 3. ना कहना सीखें अपनी सीमाएं तय करना बुद्धिमानी है. हर किसी को खुश करने की कोशिश आपको कमज़ोर बनाती है. 4. छोड़ना सीखें तरक्की के लिए अनावश्यक बोझ छोड़ना ज़रूरी है अब चाहे वह रिश्ते हों या नकारात्मक सोच. 5. खुद को बार-बार साबित करना बंद करें अत्यधिक सफ़ाई देना आपकी ऊर्जा और आत्मसम्मान दोनों को कम करता है. मौन कई समस्याओं का समाधान है. 6. अपने लक्ष्य पर फोकस रखें छोटी-छोटी बातों में उलझकर बड़े लक्ष्य से भटकना मूर्खता है. समझदार व्यक्ति छोटी हार स्वीकार कर बड़ी जीत हासिल करता है. 7. जरूरत से ज्यादा सीधे-सादे न बनें अत्यधिक सरलता आपको शोषण का शिकार बना सकती है. बुद्धिमत्ता और आत्मरक्षा दोनों के लिए यह ज़रूरी है. सीधा होना गलत नहीं है पर आपके भोलेपन का कोई गलत फायदा उठाएं ये गलत है. 8. गॉसिप और नकारात्मक चर्चाओं से दूरी बनाएं आपके बारे में कही जा रही बेकार बातों को अनदेखा करना ही सबसे बड़ा जवाब है क्यूंकी कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना और आपका करना. Chanakya Niti हमें सिखाती है कि हर लड़ाई लड़ना ज़रूरी नहीं. जो व्यक्ति नकारात्मकता को इग्नोर कर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करता है, वही जीवन में शांति, सम्मान और सफलता प्राप्त करता है. Also Read: Chanakya Niti: रिश्तेदारों से छुपाकर रखें ये 11 बातें – चाणक्य नीति से जाने रिश्तेदारों का कड़वा सच Also Read: Chanakya Niti: पड़ोसी की ये आदतें डाल देती हैं रिश्तों में दरार – पति पत्नी रहें सतर्क Also Read: Chanakya Niti: व्यक्ति को जान से भी प्यारी होती हैं ये 3 चीजें Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Chanakya Niti: इन बेकार की चीज़ों में उलझे तो जीवन भर रह जाएंगे पीछे, आज ही छोड़ दें ये आदतें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

New Year 2026 Remedies for Success: नए साल में सफलता पाने के लिए अपनाएं ये जीवन मंत्र

New Year 2026 Remedies for Life Success: हर व्यक्ति चाहता है कि नया साल उसे जीवन में आगे बढ़ाए. कुछ सरल धार्मिक और मानसिक उपाय अपनाकर सफलता के मार्ग को आसान बनाया जा सकता है. नए साल में जीवन सफलता की ओर कैसे बढ़े नया साल जीवन में नई शुरुआत, नए संकल्प और नई संभावनाओं का समय होता है. हर व्यक्ति चाहता है कि आने वाला वर्ष उसके लिए सफलता, शांति और संतोष लेकर आए. सनातन परंपरा और जीवन मूल्यों के अनुसार, यदि नए साल की शुरुआत सही सोच और सही आदतों के साथ की जाए, तो सफलता का मार्ग स्वतः ही प्रशस्त होने लगता है. लक्ष्य स्पष्ट करना है सबसे पहला कदम नए साल की शुरुआत में अपने जीवन के लक्ष्य स्पष्ट रूप से तय करें. उन्हें कागज पर लिखना और समय-समय पर दोहराना बेहद उपयोगी होता है. जब लक्ष्य स्पष्ट होते हैं, तो मन भ्रमित नहीं होता और सफलता की दिशा साफ दिखाई देती है. छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर धीरे-धीरे आगे बढ़ना अधिक प्रभावी होता है. नियमित पूजा और ध्यान से बढ़ेगी एकाग्रता प्रतिदिन कुछ समय पूजा, ध्यान और ईश्वर स्मरण के लिए निकालना मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाता है. ध्यान से मन स्थिर होता है और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नियमित साधना से नकारात्मक विचार दूर होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है. ये भी पढ़ें: नए साल 2026 पर करें ये उपाय, भाग्य और सफलता दोनों होंगे मजबूत  नकारात्मक आदतों को छोड़ने का लें संकल्प नया साल पुरानी गलतियों और नकारात्मक आदतों को पीछे छोड़ने का अवसर देता है. आलस्य, क्रोध, टालमटोल और निराशा जैसी आदतें सफलता की राह में सबसे बड़ी बाधा बनती हैं. नए साल में इन आदतों को त्यागने का दृढ़ संकल्प लें और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाएं. गुरु और बड़ों का सम्मान दिलाएगा आशीर्वाद गुरु, माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करना सनातन संस्कृति की मूल भावना है. उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन के कठिन निर्णयों में सही दिशा दिखाता है. माना जाता है कि जिनके जीवन में बड़ों का आशीर्वाद होता है, उन्हें सफलता देर से सही, लेकिन अवश्य मिलती है. आत्मविश्वास ही है सच्ची सफलता की कुंजी नए साल में असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेने की आदत डालें. आत्मविश्वास बनाए रखें और हर अनुभव को आगे बढ़ने का अवसर समझें. यही सोच आपको सच्ची सफलता और संतुलित जीवन की ओर ले जाती है. The post New Year 2026 Remedies for Success: नए साल में सफलता पाने के लिए अपनाएं ये जीवन मंत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Desi Sandwich Recipe: घर पर बनाएं चटपटा देसी सैंडविच, स्वाद ऐसा कि हर कोई मांग ले दोबारा

Desi Sandwich Recipe: देसी सैंडविच एक स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला हिंदुस्तानीय नाश्ता है, जिसमें देसी मसालों और ताज़ी सब्ज़ियों का बेहतरीन मेल होता है. यह सैंडविच न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. आलू, प्याज़, टमाटर और हरी चटनी से बना यह सैंडविच बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. सुबह के नाश्ते, शाम की चाय या टिफिन के लिए देसी सैंडविच एक परफेक्ट और आसान विकल्प है. देसी सैंडविच बनाने के लिए सामान ⦁ ब्रेड स्लाइस – 6⦁ उबले आलू – 2 (मैश किए हुए)⦁ प्याज़ – 1 (बारीक कटा)⦁ टमाटर – 1 (बारीक कटा)⦁ शिमला मिर्च – ½ कप (बारीक कटी)⦁ हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)⦁ हरा धनिया – 2 टेबलस्पून⦁ चाट मसाला – ½ टीस्पून⦁ लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून⦁ नमक – स्वादानुसार⦁ मक्खन या तेल – सेकने के लिए⦁ हरी चटनी – 2 टेबलस्पून⦁ टोमैटो सॉस – 1 टेबलस्पून कैसे बनाते हैं देसी सैंडविच ⦁ सबसे पहले एक बाउल में उबले आलू, प्याज़, टमाटर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालें.⦁ अब इसमें नमक, लाल मिर्च और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला लें.⦁ ब्रेड के एक स्लाइस पर हरी चटनी और दूसरे पर टोमैटो सॉस लगाएं.⦁ अब तैयार सब्ज़ी वाला मिश्रण ब्रेड पर फैलाएं.⦁ ऊपर से दूसरा ब्रेड स्लाइस रखकर हल्का दबाएं.⦁ तवे पर मक्खन लगाकर सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.⦁ गरमागरम देसी सैंडविच को चटनी या सॉस के साथ परोसें. यह भी पढ़ें: Karela Cookies Recipe: स्वाद और सेहत का मेल, घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी करेला कुकीज यह भी पढ़ें: Gajar Dosa Recipe: चना, चावल नहीं अब गाजर से बनाइए स्वादिष्ट डोसा, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी The post Desi Sandwich Recipe: घर पर बनाएं चटपटा देसी सैंडविच, स्वाद ऐसा कि हर कोई मांग ले दोबारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pausha Putrada Ekadashi: आज है साल की आखिरी एकादशी, करें भगवान विष्णु चालीसा का पाठ, हर मनोकामना होगी पूरी

Pausha Putrada Ekadashi 2025: आज 30 दिसंबर 2025, मंगलवार को इस साल की आखिरी एकादशी है. यह भगवान नारायण को समर्पित 24 एकादशियों में से एक है. इसे पौष पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस दिन साधक विशेष रूप से अपनी संतान की सलामती और रक्षा के लिए व्रत रखते हैं. यह दिन भगवान नारायण की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत उत्तम माना गया है.आज के दिन भगवान विष्णु की आराधना के साथ विष्णु चालीसा का पाठ करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है. यहां आप भगवान विष्णु चालीसा के लिरिक्स पढ़ सकते हैं. भगवान विष्णु चालीसा हिंदी में (Bhagwan Vishnu Chalisa Lyrics) दोहा विष्णु सुनिए विनय, सेवक की चितलाय। कीरत कुछ वर्णन करूँ, दीजै ज्ञान बताय॥ विष्णु चालीसा चौपाई नमो विष्णु भगवान खरारी। कष्ट नशावन अखिल बिहारी॥ प्रबल जगत में शक्ति तुम्हारी। त्रिभुवन फैल रही उजियारी॥ सुन्दर रूप मनोहर सूरत। सरल स्वभाव मोहनी मूरत॥ तन पर पीताम्बर अति सोहत। बैजन्ती माला मन मोहत॥ शंख चक्र कर गदा बिराजे। देखत दैत्य असुर दल भाजे॥ सत्य धर्म मद लोभ न गाजे। काम क्रोध मद लोभ न छाजे॥ सन्तभक्त सज्जन मनरंजन। दनुज असुर दुष्टन दल गंजन॥ सुख उपजाय कष्ट सब भंजन। दोष मिटाय करत जन सज्जन॥ पाप काट भव सिन्धु उतारण। कष्ट नाशकर भक्त उबारण॥ करत अनेक रूप प्रभु धारण। केवल आप भक्ति के कारण॥ धरणि धेनु बन तुमहिं पुकारा। तब तुम रूप राम का धारा॥ भार उतार असुर दल मारा। रावण आदिक को संहारा॥ आप वाराह रूप बनाया। हिरण्याक्ष को मार गिराया॥ धर मत्स्य तन सिन्धु बनाया। चौदह रतनन को निकलाया॥ अमिलख असुरन द्वन्द मचाया। रूप मोहनी आप दिखाया॥ देवन को अमृत पान कराया। असुरन को छबि से बहलाया॥ कूर्म रूप धर सिन्धु मझाया। मन्द्राचल गिरि तुरत उठाया॥ शंकर का तुम फन्द छुड़ाया। भस्मासुर को रूप दिखाया॥ वेदन को जब असुर डुबाया। कर प्रबन्ध उन्हें ढुँढवाया॥ मोहित बनकर खलहि नचाया। उसही कर से भस्म कराया॥ असुर जलंधर अति बलदाई। शंकर से उन कीन्ह लड़ाई॥ हार पार शिव सकल बनाई। कीन सती से छल खल जाई॥ सुमिरन कीन तुम्हें शिवरानी। बतलाई सब विपत कहानी॥ तब तुम बने मुनीश्वर ज्ञानी। वृन्दा की सब सुरति भुलानी॥ देखत तीन दनुज शैतानी। वृन्दा आय तुम्हें लपटानी॥ हो स्पर्श धर्म क्षति मानी। हना असुर उर शिव शैतानी॥ तुमने धुरू प्रहलाद उबारे। हिरणाकुश आदिक खल मारे॥ गणिका और अजामिल तारे। बहुत भक्त भव सिन्धु उतारे॥ हरहु सकल संताप हमारे। कृपा करहु हरि सिरजन हारे॥ देखहुँ मैं निज दरश तुम्हारे। दीन बन्धु भक्तन हितकारे॥ चहत आपका सेवक दर्शन। करहु दया अपनी मधुसूदन॥ जानूं नहीं योग्य जप पूजन। होय यज्ञ स्तुति अनुमोदन॥ शीलदया सन्तोष सुलक्षण। विदित नहीं व्रतबोध विलक्षण॥ करहुँ आपका किस विधि पूजन। कुमति विलोक होत दुख भीषण॥ करहुँ प्रणाम कौन विधिसुमिरण। कौन भांति मैं करहुँ समर्पण॥ सुर मुनि करत सदा सिवकाई। हर्षित रहत परम गति पाई॥ दीन दुखिन पर सदा सहाई। निज जन जान लेव अपनाई॥ पाप दोष संताप नशाओ। भव बन्धन से मुक्त कराओ॥ सुत सम्पति दे सुख उपजाओ। निज चरनन का दास बनाओ॥ निगम सदा ये विनय सुनावै। पढ़ै सुनै सो जन सुख पावै॥ श्री मंदिर साहित्य में पाएं सभी मंगलमय चालीसा का संग्रह। यह भी पढ़ें: Paush Putrada Ekadashi 2025: साल की आखिरी एकादशी के व्रत को रखने से मिलेगा दोहरा लाभ, जानें कैसे यह भी पढ़ें: Pausha Putrada Ekadashi 2025: 30 दिसंबर को साल की आखिरी एकादशी, करें इन 5 चीजों का दान, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा The post Pausha Putrada Ekadashi: आज है साल की आखिरी एकादशी, करें भगवान विष्णु चालीसा का पाठ, हर मनोकामना होगी पूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj ka Mausam : शीतलहर से कांपेंगे इन राज्यों के लोग, 1 जनवरी तक के लिए अलर्ट जारी

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी 2026 तक कोहरे का असर बना रह सकता है, इसके बाद धीरे-धीरे कमी आएगी. जम्मू और उत्तरी मध्य प्रदेश में 30 दिसंबर तक कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में 5 जनवरी तक कोहरे का प्रभाव रह सकता है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में 31 दिसंबर तक कोहरा रहने के आसार हैं. इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और झारखंड के कई इलाकों में भी अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है. दिल्ली में ‘येलो’ अलर्ट मौसम विभाग ने ‘येलो’ अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि मंगलवार को दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. मंगलवार को अधिकतम तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना दिसंबर के अंत के करीब पहुंचने के बावजूद अब तक सूनी पड़ी उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर आने वाले दिनों में बर्फबारी की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के बनने से उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में ऊंचाई वाले स्थानों पर मंगलवार से दो जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. राजस्थान में शीतलहर की स्थिति राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड बनी हुई है. सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में फिलहाल शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है. ओडिशा में ठंड का असर जारी आईएमडी के अनुसार, ओडिशा में सोमवार को भी शीत लहर का असर बना रहा. राज्य के कम से कम 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. आईएमडी ने पांच दिनों की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि नव वर्ष तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. यह भी पढ़ें : IMD Alert: 30 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी तक बिगड़ा रहेगा मौसम, कड़ाके की ठंड- शीतलहर और कोहरे का अलर्ट झारखंड के कई हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी आईएमडी के रांची स्थित केंद्र ने झारखंड के कई हिस्सों में शीत लहर और घने कोहरे की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया. मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और रांची के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में मंगलवार तक भीषण ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना है. इन राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 31 दिसंबर तक कोल्ड डे से लेकर सिवियर कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की बहुत अधिक संभावना व्यक्त की गई है. हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को, उत्तराखंड में 29 और 30 दिसंबर को कोल्ड डे की स्थिति नजर आ सकती है. वहीं बिहार में 30 से 31 दिसंबर के दौरान अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनने के आसार हैं. The post Aaj ka Mausam : शीतलहर से कांपेंगे इन राज्यों के लोग, 1 जनवरी तक के लिए अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सात नंबर की पोजिशन अहम… टेस्ट टीम में हार्दिक की वापसी पर रॉबिन उथप्पा की खुली राय

Robin Uthappa on Hardik Pandya: हिंदुस्तानीय क्रिकेट में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का नाम हमेशा चर्चा में रहता है. सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनकी सफलता किसी से छिपी नहीं है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट से उनकी दूरी लंबे समय से सवालों के घेरे में रही है. अब पूर्व हिंदुस्तानीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने हार्दिक की टेस्ट टीम में वापसी को लेकर खुलकर बात की है. उथप्पा का मानना है कि अगर हार्दिक फिट हैं और टेस्ट क्रिकेट स्पोर्ट्सने का मन बना लेते हैं तो BCCI उन्हें रोकने वाली नहीं है. खासतौर पर नंबर सात की भूमिका में हार्दिक की वापसी टीम इंडिया के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है. नंबर सात पर हार्दिक की अहमियत रॉबिन उथप्पा ने कहा कि टेस्ट टीम में नंबर सात का स्थान हमेशा संतुलन तय करता है. हार्दिक पांड्या इस भूमिका में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से टीम को मजबूती दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह हार्दिक इस समय स्पोर्ट्स रहे हैं उसमें कुछ भी असंभव नहीं है. क्रिकेट में कभी भी कुछ भी हो सकता है. अगर हार्दिक टेस्ट क्रिकेट स्पोर्ट्सने का फैसला करते हैं और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) जीतने की इच्छा रखते हैं तो बोर्ड उन्हें मना नहीं करेगा. उथप्पा के अनुसार BCCI केवल उनकी फिटनेस को लेकर आश्वस्त होना चाहती है. फिटनेस और गेंदबाजी का सवाल हार्दिक पांड्या ने आखिरी बार 2018 में टेस्ट मैच स्पोर्ट्सा था. पीठ की चोट के बाद वह लाल गेंद के क्रिकेट से दूर हो गए. उथप्पा ने इस मुद्दे पर साफ कहा कि मौजूदा समय में भी कई ऑलराउंडर एक पारी में बहुत ज्यादा ओवर नहीं डाल रहे हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि नितीश कुमार रेड्डी भी एक पारी में करीब 12 ओवर ही गेंदबाजी कर रहे हैं. अगर हार्दिक 12 से 15 ओवर प्रति पारी डाल सकते हैं तो वह मौजूदा फिटनेस के साथ यह जिम्मेदारी निभा सकते हैं. उथप्पा का मानना है कि फैसला पूरी तरह हार्दिक के हाथ में है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का सपना उथप्पा ने यह भी कहा कि हार्दिक पांड्या पहले ही कई आईसीसी खिताब जीत चुके हैं. वह एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे हैं. अब अगर वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतना चाहते हैं तो यह उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी. उथप्पा के अनुसार कोई भी क्रिकेटर अपने देश के लिए सभी बड़े खिताब जीतना चाहेगा. हार्दिक इस लक्ष्य से ज्यादा दूर नहीं हैं और टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर वह इस सपने को पूरा कर सकते हैं. हिंदुस्तानीय तेज गेंदबाजी पर उथप्पा की राय रॉबिन उथप्पा ने मौजूदा हिंदुस्तानीय टेस्ट टीम की तेज गेंदबाजी पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि इस समय उन्हें जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के अलावा कोई और तेज गेंदबाज पूरी तरह भरोसेमंद नहीं दिखता. उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में निरंतर प्रभाव डालना जरूरी होता है. उथप्पा के अनुसार टेस्ट क्रिकेट में अब इकॉनमी रेट से ज्यादा विकेट लेने की सोच अहम हो गई है. इस लिहाज से प्रसिद्ध में अभी और सुधार की गुंजाइश है. ये भी पढ़ें- MCG की पिच पर चला ICC का चाबुक, बॉक्सिंग डे टेस्ट को लेकर दी बड़ी सजा इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, इस तेज गेंदबाज को लगी चोट, एशेज से हुआ बाहर IND vs NZ: 11 जनवरी से वनडे सीरीज, आखिर कब होगा स्क्वाड का ऐलान? कहां देखें मैच, जानें डिटेल The post सात नंबर की पोजिशन अहम… टेस्ट टीम में हार्दिक की वापसी पर रॉबिन उथप्पा की खुली राय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नाले में बाइक के साथ गिरा मिला युवक अस्पताल ले जाने पर बताया गया मृत

कोलकाता. पोर्ट इलाके में स्थित वेस्ट पोर्ट में बाइक पर सवार एक युवक को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे नाले से पाया गया. एसएसकेएम अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया गया. मृतक की पहचान रामपद पुरकाइत (43) के तौर पर हुई है. घटना रविवार व सोमवार की दरमियानी रात 1.15 बजे नेपाली बस्ती के पास पहाड़पुर रोड इलाके की है. रामपद दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर का रहने वाला था और चौरंगी लेन इलाके में एक ऑफिस में काम करता था. क्या है घटना बताया जाता है कि रविवार देर रात स्थानीय लोगों ने एक युवक को बाइक के साथ सड़क के किनारे नाले में गिरा देखा. बताया जाता है कि वह सोनारपुर रोड की तरफ से आ रहा था और इसी दौरान वह नेपाली बस्ती के पास पहाड़पुर रोड के किनारे नाले में गिर गया. स्थानीय लोगों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी. जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तो देखा कि युवक नाले में औंधे मुंह गिरा पड़ा है. बाइक भी नाले में पड़ी थी. उसे स्थानीय एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया. उसके पास से मिले पहचान पत्र से पता चला कि उसका नाम रामपद पुरकाइत है और सोनारपुर के खुरिगाछी इलाके का निवासी है. नाइट ड्यूटी में जाने के लिए घर से निकला था युवक पता चला कि वह रविवार रात करीब नौ बजे अपनी बाइक से नाइट ड्यूटी के लिए ऑफिस की ओर रवाना हुआ था. हालांकि, बाकी समय बीत जाने के बाद भी जब वह ऑफिस नहीं पहुंचा, तो उसके साथियों ने बार-बार उसके मोबाइल पर फोन कर संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन फिर भी उससे कॉन्टैक्ट नहीं हो पाया. शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि युवक को शराब पीने की लत लगी थी. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि घटना के समय वह नशे में था या नहीं. समाचार लिखे जाने तक इस घटना में किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नाले में बाइक के साथ गिरा मिला युवक अस्पताल ले जाने पर बताया गया मृत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनियाखाली में सुनवाई में आयी बाधा, कई मतदाता बिना सुनवाई के लौटे

हुगली. धनियाखाली में मतदाता सूची से संबंधित सुनवाई के दौरान स्थिति पूरी तरह अव्यवस्थित हो गयी. जिन केंद्रों पर बीएलए को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी, वहां सुनवाई रोक दी गयी. इस मुद्दे को लेकर धनियाखाली बीडीओ कार्यालय परिसर में तनाव का माहौल देखा गया. सुनवाई के लिए आए मतदाता दोपहर 12 बजे से लाइन में खड़े रहे, लेकिन तीन बजे तक भी किसी को सुनवाई के लिए नहीं बुलाया गया. लंबे इंतजार से नाराज कई मतदाता बिना सुनवाई कराये ही घर लौट गये. धनियाखाली में सुनवाई बंद रहने के मामले पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है. इधर, विधायक असीमा पात्र ने स्पष्ट कहा कि यदि बीएलए को उपस्थित रहने की अनुमति नहीं दी गयी, तो सुनवाई जारी नहीं रहेगी. उन्होंने यह भी मांग की कि बुजुर्ग मतदाताओं की घर जाकर सुनवाई की व्यवस्था की जाये. विधायक ने यह तर्क भी रखा कि बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक राज्य और देश के बाहर काम कर रहे हैं. ऐसे मामलों में उनके परिजन ही फॉर्म जमा करते हैं, इसलिए सुनवाई के समय परिवार के सदस्यों को उपस्थित रहने से रोका जाना उचित नहीं है. साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि यदि प्रवासी श्रमिकों को सुनवाई के लिए बाहर से बुलाया जाता है, तो उनके यात्रा खर्च की जिम्मेदारी कौन लेगा. इस पर निर्वाचन आयोग को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post धनियाखाली में सुनवाई में आयी बाधा, कई मतदाता बिना सुनवाई के लौटे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur News : बम दस्ता और डॉग स्क्वायड की मदद से पुल-पुलियों की हुई जांच

Jamshedpur News : करनडीह स्थित जाहेरथान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर सोमवार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. सोनारी हवाई अड्डा से लेकर करनडीह चौक और फिर आदित्यपुर नदी ब्रिज तक चप्पे- चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. वहीं राष्ट्रपति के कारकेड के गुजरने वाले मार्ग पर हवाई अड्डा से करनडीह और आदित्यपुर ब्रिज तक सोमवार की सुबह सुरक्षा की जांच की गयी. इस दौरान बम दस्ता, डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच की. उक्त मार्ग पर जितने भी नाले, पुल-पुलिया और संदिग्ध स्थानों की मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड से जांच की गयी. कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की जांच भी काफी बारीकी से की गयी. कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को कोई भी सामान अंदर ले जाने नहीं दिया गया. कार्यक्रम स्थल पर मेडल डिटेक्टर गेट से ही सभी को जांच के बाद प्रवेश कराया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur News : बम दस्ता और डॉग स्क्वायड की मदद से पुल-पुलियों की हुई जांच appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top