Hot News

January 7, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वारंटी के घर में पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

पालोजोरी. खागा पुलिस ने थाना कांड संख्या 41/2025 में फरार वारंटी के घर रघुनाथपुर में बुधवार को इश्तिहार चिपकाया. इस कांड में रघुनाथपुर के अमन अंसारी पिता इम्तियाज अंसारी काफी दिनों से फरार चल रहा है. अमन अंसारी पर रेप का केस दर्ज है. इस मामले में फरार वारंटी के घर में बुधवार को पुलिस ने उसके घर पर ढोल बजाकर, स्थानीय गवाह के समक्ष न्यायालय से प्राप्त इश्तेहार चिपकाया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वारंटी के घर में पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मधुपुर में नियमों की अनदेखी कर दुकानदार खुले में बेच रहे हैं मांस

मधुपुर. शहर के विभिन्न प्रमुख सड़कों किनारे स्वच्छता मानकों की अनदेखी कर दुकानदार खुले में मांस की बिक्री कर रहे हैं. इससे राहगीर भी परेशान है. बताया जाता है कि अधिकतर मांस दुकानदार के पास खाद्य सुरक्षा विभाग का लाइसेंस नहीं है. शहर में दर्जनों अवैध वधशाला का धड़ल्ले से खुलेआम संचालन हो रहा है. नियम-कानून को ठेंगा दिखाकर स्टेशन रोड, हटिया रोड, भेड़वा, एसआर डालमिया रोड, शेखपुरा, पनाहकोला समेत विभिन्न स्थानों पर अवैध वधशाला का संचालन किया जा रहा है. नगर परिषद के द्वारा मांस विक्रेताओं को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश कई बार दिया जा चुका है. बावजूद निर्देशों की अनदेखी हो रही है. ऊंचाई पर रखकर, ढककर मांस बेचने का निर्देश है, लेकिन सारे नियमों को ताख पर रख दिया गया है. घटिया मांस बिक्री पर रोक लगाने के लिए पूर्व में बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया था, लेकिन इसका पालन भी नहीं हो रहा है. नियमानुसार बिना अनुज्ञप्ति के मांस, मुर्गा की बिक्री किया जाना अवैध है. नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 464 के तहत कोई भी व्यक्ति तब तक पशु का मांस बिक्री नहीं करेगा जब तक नप का मुहर पशु शव पर नहीं लगा हो. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मधुपुर में नियमों की अनदेखी कर दुकानदार खुले में बेच रहे हैं मांस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : न्यू मधुबन कोल वाशरी में वार्ता के बाद जेएलकेएम व आजसू का धरना समाप्त

Dhanbad News : बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र की न्यू मधुबन कोल वाशरी के लोडिंग प्वाइंट पर जेएलकेएम व आजसू का आंदोलन बुधवार को वार्ता के बाद समाप्त हो गया. पहले जीएम कुमार रंजीव ने जेएलकेएम नेताओं के साथ क्षेत्रीय कार्यालय में थाना प्रभारी अजीत कुमार की मौजूदगी में वार्ता हुई. उसमें पांच लोगों को नियोजन दिये जाने पर सहमति बनी. दो दिनों के अंदर दो लोगों को काम दिया जायेगा. उसके बाद जेएलकेएम ने आंदोलन समाप्त कर दिया. मौके पर एपीएम अनील कुमार, उपप्रबंधक अजय सिंह यादव, पीओ राजेश कुमार तथा जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार रवानी, जिलाध्यक्ष शक्तिनाथ महतो, पप्पू महतो, रमेश रवानी, विकास कुमार महतो, पप्पू पहाड़ी आदि थे., इधर, वाशरी पीओ राजेश कुमार एवं क्षेत्रीय प्रबंधन ( मासं) अजय सिंह यादव आजसू के धरनास्थल पहुंचे और वार्ता की. पानी का छिडकाव करने, संवेदक कंपनी में कार्यरत कर्मियों (ड्राइवर) से आठ घंटे प्रतिदिन के हिसाब से काम करवाना निश्चित किया गया. रोड क्रॉसिंग पर झंडा दिखाने के लिए चार लोगों को तैनात किया जायेगा. प्रभावित गांवों में पानी बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर सहमति बनी. उसके बाद आजसू ने आंदोलन समाप्त कर दिया. मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि सुभाष चंद्र रवानी, मुखिया प्रतिनिधि गोपाल महतो, खानू महतो, राजेश महतो आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : न्यू मधुबन कोल वाशरी में वार्ता के बाद जेएलकेएम व आजसू का धरना समाप्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनखड़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

मांझा. प्रखंड के धनखड़ गांव में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा, डीडीसी निशांत कुमार विवेक, स्थानीय विधायक मंजीत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपलब्ध भूमि, पहुंच पथ, बिजली व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाओं की स्थिति का बारीकी से आकलन किया गया. जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मेडिकल कॉलेज स्थापना से जुड़े विस्तृत प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर भेजने का स्पष्ट निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी, वहीं स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नये अवसर भी प्राप्त होंगे. इससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी. मौके पर बीडीओ विनीत कुमार, सीओ मुन्ना कुमार, प्रखंड राजस्व पदाधिकारी गोपाल गिरधारी, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि संजीत कुमार चौबे, भाजपा नेता मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post धनखड़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर डीएम ने किया स्थल निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डॉ विनोद कुमार सुमन ने बीपीएस कॉलेज के नये प्राचार्य के रूप में संभाला कार्यभार

भोरे. जेपी विश्वविद्यालय के अंतर्गत बीपीएस कॉलेज में नए नियमित प्राचार्य के रूप में डॉ विनोद कुमार सुमन ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने निवर्तमान प्रभारी प्राचार्य डॉ महेश चौधरी से विधिवत प्रभार लिया. डॉ सुमन का चयन विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से प्राचार्य पद पर हुआ है. इससे पूर्व वे मगध विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित गया कॉलेज में पदस्थापित थे. पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. विनोद कुमार सुमन ने कॉलेज के विकास को लेकर अपना विजन साझा किया. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता इस ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेज को शिक्षा के क्षेत्र में शिखर पर ले जाना है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कॉलेज में शैक्षणिक माहौल को और बेहतर बनाया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को शहर जाने की जरूरत न पड़े. पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक (वोकेशनल) कोर्स शुरू करने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर खुल सकें. इस मौके पर कुंज बिहारी मिश्र सहित कॉलेज के कई शिक्षक, कर्मचारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डॉ विनोद कुमार सुमन ने बीपीएस कॉलेज के नये प्राचार्य के रूप में संभाला कार्यभार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चोरी से बिजली इस्तेमाल करने पर कंपनी ने वसूला दो लाख जुर्माना

सहार. प्रखंड क्षेत्र के गुलजारपुर गांव में मिल मालिक द्वारा बिजली चोरी करने के मामले में बिजली कंपनी के जेइ चंदन कुमार के द्वारा सहार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जेइ ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर करते हुए गुलजारपुर निवासी स्व रामजन्म राय के पुत्र श्रीभगवान राय के मिल में छापेमारी की, जिसमें मीटर से बिजली बाइपास कर चोरी से जलायी जा रही थी. इसमें बिजली कंपनी के द्वारा दो लाख 02 हजार 125 रुपये जुर्माना करते हुए सहार थाने में एफआइआर दर्ज की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चोरी से बिजली इस्तेमाल करने पर कंपनी ने वसूला दो लाख जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीएचसी कर्रा में लगे स्वास्थ्य मेले में 482 लोगों का इलाज

कर्रा. कर्रा सीएचसी में बुधवार को स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग के सौजन्य से स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. मेला का उद्घाटन खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा, झामुमो जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद और बीडीओ स्मिता नगेशिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. स्वास्थ्य मेला में 482 लोगों का इलाज किया गया. वहीं 60 लोगों का यूनानी पद्धति, 20 लोगों का आयुष पद्धति से इलाज किया गया. आयुष्मान हिंदुस्तान डिजिटल मिशन कार्यक्रम के तहत 39 लोगों का आभा कार्ड, 23 लोगों का आयुष्मान कार्ड से इलाज किया गया. 25 मरीजों के टेलीकंस्टेशन किये गये. छह लोगों ने रक्तदान किया, एनसी चेकअप 23 का और 10 कुपोषित बच्चा की जांच की गयी. दो बच्चों का टीकाकरण हुआ, फैमिली प्लानिंग परामर्श में 56, राष्ट्रीय किशोर-किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम में 33, मलेरिया जांच में 27, टीबी जांच में 13, नेत्र जांच में 67, बीपी जांच में 58, शुगर जांच में 45, दंत जांच में 54, कुल लैब जांच 252, एक्स-रे 15, यूनानी ओपीडी 60, आयुष ओपीडी 20, होम्योपैथी 27, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श 50 लोगों की जांच की गयी. मेला में टीबी के 30 मरीजों को पोषण आहार युक्त खाद्य सामग्री दी गयी. स्वास्थ्य मेला का सफल बनाने में सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी, डॉ. अनीता कुमारी, डॉ शकील अहमद, डॉ. विजय प्रसाद, डॉ. सीमा एक्का, डॉ कल्पलता, प्रदीप कुंडू, विकास कुमार, उदय बड़ाइक, अश्विनी कुमार, जयप्रकाश, जेनी मिंज, शेख इदरीश, सरवर इकबाल, सचिन कुमार सिंह, बैजू, सूरज, बिपुल, नंदलाल, राजू सिंह सहित अन्य का योगदान रहा. मेला में टीबी के 30 मरीजों को पोषण आहार युक्त खाद्य सामग्री दी गयीB डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सीएचसी कर्रा में लगे स्वास्थ्य मेले में 482 लोगों का इलाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्वास्थ्य मेला में लोंगो की हुई स्वास्थ्य जांच

प्रतापपुर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक जर्नादन पासवान, बीडीओ अभिषेक पांडेय, सीओ विकास टुडू, जिप सदस्य रीना देवी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार संजीव ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में कई स्टॉल लगाये गये थे. जिसमें यक्ष्मा, कुष्ठ रोगो की जांच के साथ-साथ अन्य मरीजो की जांच की गयी. साथ ही दवाई दी गयी. मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष गौरी यादव, कांग्रेस के रकीबुल इमाम, समाजसेवी भोला प्रसाद, मुखिया किशोर यादव, अमरेश सिंह, सुरेश राम सहित अन्य उपस्थित थे. पत्थलगड्डा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. उदघाटन जिप सदस्य रामसेवक दांगी, बीडीओ उदल राम, मुखिया राधिका देवी, कुमारी संगीता सिन्हा व बीपीएम मारूफ खान ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में कई गरीब व असहाय लोगो का स्वास्थ्य जांच किया गया. साथ ही दवाई दी गयी. मौके पर डॉ संजीत सहाय, डॉ अशोक कुमार, डॉ निरंजन शमी, डासॅ सत्यवीर कुमार सिंह, डॉ प्रवीण कुमार सिंह समेत कई उपस्थित थे. गिद्धौर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ. शुभारंभ प्रमुख अनिता यादव, बीडीओ राहुल देव, सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. शिविर में नेत्र, मातृ, बाल स्वास्थ्य, किशोरी स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण समेत अन्य स्टॉल लगाये गये. कई लोगों की जांच की गयी. साथ ही दवाई दी गयी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि कपील कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, मुखिया निर्मला देवी, चिकित्सा प्रभारी डॉ सुमित कुमार जायसवाल, डॉ अंजली कुमारी भगत, सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार राणा, विरेंद्र दांगी समेत अन्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्वास्थ्य मेला में लोंगो की हुई स्वास्थ्य जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शहीद दिवस को लेकर कोईल कारो जनसंगठन की बैठक

तोरपा. तपकरा के शहीद भवन में बुधवार को दो फरवरी शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कोईल कारो जनसंगठन शीर्ष कमेटी की बैठक उपाध्यक्ष जोन जुरसेन गुड़िया की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से शहीद दिवस के दिन डूब क्षेत्र के गांव में पारिवारिक कार्यक्रम स्थगित रखने का निर्णय लिया गया. निर्णय लिया गया कि अगर किसी गांव के किसी परिवार में वैसा आयोजन होता है, तो उसका उत्तरदायी ग्राम सभा होगी. शहादत दिवस कार्यक्रम में सभी गांव को अपने ग्राम सभा के बैनर के साथ आने के लिए कहा गया. झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने कहा कि कोईल कारो जनसंगठन, डूब क्षेत्र के सभी पारंपरिक ग्राम सभा तथा पड़हा व्यवस्था के लिए पेसा नियमावली – 2025 बहुत बड़ी चुनौती है. नवनिर्मित पेसा नियमावली में भू अर्जन और पुनर्स्थापन के विषय में पारंपरिक ग्राम सभा के पूर्व सहमति का प्रावधान तो किया गया है किंतु पारंपरिक ग्राम सभा के पहले बैठक के जिस कोरम और दूसरी बैठक में कोरम की बाध्यता समाप्त कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि झारखंड प्रशासन नीति नियम की आड़ में अनुसूचित क्षेत्र के निवासियों के साथ जैसा व्यवहार कर रही है. उस परिस्थिति में डूब क्षेत्र के ग्रामीणों को एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार होना होगा. बैठक में मसीहदास गुड़िया, जीवन हेमरोम, रेजन गुड़िया, निकोलस कंडुलना, जोसेफ गुड़िया, अमृत गुड़िया, पूरन प्रसाद गुड़िया, बिनोद गुड़िया, परमानंद कोनगाड़ी, झिरगा कंडुलना, एरियल कंडुलना, मदन सिंह, भजू कंडुलना, बेनेदिक्त नवरंगी सहित अन्य उपस्थित थे. दो फरवरी के शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारी में लिये गये निर्णयB डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शहीद दिवस को लेकर कोईल कारो जनसंगठन की बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सदाचार समिति के सभापति ने विभागों की समीक्षा की, दिये कई निर्देश, कहा

समन्वय को और सुदृढ़ बनायें 07 सीएच 14- बैठक में उपस्थित सभापति व अन्य. चतरा. झारखंड विधानसभा के सदाचार समिति के दो सदस्य बुधवार को चतरा के परिसदन भवन पहुंचे. जहां उपायुक्त कीर्तिश्री जी व एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने दोनों को पौधा भेंट कर स्वागत किया. इसके बाद परिसदन भवन के सभा कक्ष में सभापति सह मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने बैठक की. बैठक में सदस्य सह सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो समेत कई जिले के कई पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की गयी. समिति ने प्रशासन व्यवस्था, प्रशासनी योजनाओं के क्रियान्वयन, कार्यालयीय कार्यप्रणाली, जनसेवा से जुड़े विषयो व नैतिक आचरण से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गयी. सभापति ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता बनाये रखने व आम लोगों से जुड़े मामलो में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही विभागों के समन्वय को और सृदृढ़ करने की बात कही. डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने जिले में संचालित योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा किये जा रहे प्रयासों को बताया. आगे कहा कि जिले में सुशासन, पारदर्शिता व जवाबदेही को प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों द्वारा नियमानुसार कार्य किया जा रहा है. बैठक में डीएफओ मुकेश कुमार, एसी अरविंद कुमार, डीआरडीए डायरेक्टर अलका कुमारी, डीटीओ महेश्वरी प्रसाद, डीएलओ वैभव सिंह समेत कई उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सदाचार समिति के सभापति ने विभागों की समीक्षा की, दिये कई निर्देश, कहा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top