Hot News

January 16, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad News : भारत-श्रीलंका हिंदी गौरव से सम्मानित हुए जिले के साहित्यकार सत्येंद्र पाठक

जहानाबाद नगर. हिंदुस्तान और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों की डोर को हिंदी की मिठास से और मजबूत करते हुए कोलंबो की ऐतिहासिक धरती पर जिले के सत्येंद्र कुमार पाठक ने एक नया अध्याय लिख दिया है. पाठक को द्वितीय हिंदुस्तान-श्रीलंका हिंदी सम्मेलन के गौरवशाली मंच पर हिंदुस्तान-श्रीलंका हिंदी गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया. विश्व हिंदी दिवस और स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी (शिलांग) और केलणीय विश्वविद्यालय (श्रीलंका) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 20वें लेखक मिलन शिविर के अंतर्गत यह भव्य समारोह संपन्न हुआ. इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में पाठक ने “हिंदी: वैश्विक संवाद की भाषा ” विषय पर बीज वक्तव्य प्रस्तुत किया. अपने संबोधन में पाठक ने यह जोर दिया कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हिंदुस्तानीय वसुधैव कुटुंबकम् की संस्कृति को विश्व से जोड़ने वाला सशक्त माध्यम है. श्रीलंका फाउंडेशन, कोलंबो में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीलंका में हिंदुस्तानीय उच्चायुक्त संतोष झा, पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी के अध्यक्ष विमल कुमार बजाज, लेखक मिलन शिविर के संयोजक डॉ अकेला भाई और स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक प्रो अंकुरण दत्ता उपस्थित रहे. उन्होंने पाठक को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र और स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया. समारोह की महत्ता तब और बढ़ गयी जब हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष शुभकामना संदेश मंच से साझा किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह में भारी उत्साह भर दिया. पाठक की इस वैश्विक उपलब्धि पर जिले के विद्वानों ने हर्ष व्यक्त किया है और इसे हिंदी भाषा के अंतरराष्ट्रीय प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान बताया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad News : हिंदुस्तान-श्रीलंका हिंदी गौरव से सम्मानित हुए जिले के साहित्यकार सत्येंद्र पाठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सहयोग की भावना से ही उन्नति के मार्ग पर बढ़ता है समाज : कौशल

सिमडेगा. टापूडेगा पंडरीपानी स्थित शिव मंदिर में गुरुवार को ग्रामीणों ने सामूहिक मकर संक्रांति पर्व मनाया गया. मौके पर ग्रामीणों ने सामूहिक भजन व सत्संग का आयोजन किया. ग्रामीणों ने भगवान को तिल, चूड़ा व गुड़ का भोग लगा कर पूजा की तथा भगवान शिव व बजरंगबली से ग्राम की सुख-समृद्धि की कामना की तथा सभी ने मिल कर प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर बच्चों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव ने कहा अपने स्वरूप को जानना और धैर्य, शांति और संतोष के साथ जीवन में चलना ही आध्यात्मिक उन्नति है. अपने अंदर आध्यात्मिक विकास होने पर घर में और समाज में शांति और सहयोग की भावना बनी रहती है. सहयोग की भावना रहने से समाज उन्नति के मार्ग पर सदा बढ़ता रहता है और आनेवाली पीढ़ी का भविष्य भी उन्नत रहता है. प्राचीन काल में इस भावना ने समाज को उन्नति के शिखर पर पहुंचाया था. आध्यात्मिक उन्नति समाज की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है. इस अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले बच्चों बबली कुमारी, तृप्ति महतो, दीपिका कुमारी, गीता कुमारी, रौनक महतो, बबलू महतो, अनुभव महतो को उनका हौसला बढ़ाने के लिए पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुबोध महतो, अघनू बड़ाइक, सुकरा महतो, कुलदीप प्रसाद, जनका मांझी, जय प्रकाश गुप्ता, लालचंद, संतोष, विकास, रिखी मुनि देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी का सराहनीय योगदान रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सहयोग की भावना से ही उन्नति के मार्ग पर बढ़ता है समाज : कौशल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

योजनाओं की प्रगति में तेजी लायें : उपायुक्त

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिले में संचालित पीएमएफएमइ योजना, पीएमइजीपी योजना व प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी. समीक्षा में उपायुक्त ने पीएमएफएमइ योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित शत-प्रतिशत लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह योजना सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी. बैठक में उपायुक्त ने एलडीएम को पीएमइजीपी व प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत लंबित सभी ऋण आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र स्वीकृत करने का निर्देश दिया. कहा कि समय पर ऋण स्वीकृति से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं व कारीगरों को आर्थिक मजबूती प्राप्त होगी. साथ ही उपायुक्त ने महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र सिमडेगा को निर्देशित किया कि आगामी 10 दिनों के अंदर पुनः समीक्षा बैठक की जाये, ताकि योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की जा सके. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों को पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी व संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post योजनाओं की प्रगति में तेजी लायें : उपायुक्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो दिनों में सहियाओं के लंबित मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करें : विधायक

सिमडेगा. कुरडेग प्रखंड की सहियाओं को पिछले चार माह से मानदेय नहीं मिला है. इसको लेकर गुरुवार को विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा के कुरडेग दौरे के दौरान सहियाएं एकजुट होकर विधायक के पास पहुंच अपनी व्यथा सुनायी. सहियाओं ने बताया कि सितंबर माह से अब तक उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके समक्ष भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है. सहियाओं ने कहा कि वह गांव-गांव जाकर गर्भवती स्त्रीओं-नवजात शिशुओं का टीकाकरण, पोषण व स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करती हैं. लेकिन मेहनत के बदले समय पर मानदेय नहीं मिलने से उनका जीवन बेहद कठिन हो गया है. सहियाओं ने बताया कि घर चलाना मुश्किल हो गया है और बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है. सहियाओं की बात सुनते विधायक भूषण बाड़ा ने स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी जतायी. उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए मौके पर ही सिविल सर्जन डॉ सुंदर मोहन सामद और कुरडेग स्वास्थ्य प्रभारी को दूरभाष पर बातचीत करते हुए नाराजगी जतायी. विधायक ने निर्देश देते हुए कहा कि किसी हाल में दो दिनों के अंदर सहियाओं के लंबित मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जाये. विधायक ने कहा कि यदि तय समय सीमा के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वह इस पूरे मामले की शिकायत सीधे स्वास्थ्य मंत्री से करेंगे. कहा कि सहियाएं प्रशासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का काम करती हैं और उनके साथ इस तरह की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी. स्त्री जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने भी सहियाओं का समर्थन करते हुए कहा कि प्रशासन को सहियाओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और उनके मानदेय का भुगतान समय पर किया जाना चाहिए. मौके पर शीतल तिर्की, शीतल एक्का, सेराफिनुस कुल्लू, संजय तिर्की, जिशान फिरदौस, शमीम अंसारी, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, शोभेन तिग्गा आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो दिनों में सहियाओं के लंबित मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करें : विधायक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समाज को दिशा देने वाला प्रकाश स्तंभ होता है चर्च : मार्शल केरकेट्टा

सिमडेगा. जलडेगा प्रखंड के बराइबेड़ा मंडली में नवनिर्मित जीइएल चर्च का संस्कार समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम धार्मिक विधि-विधान, प्रार्थना व भक्ति गीतों के साथ संपन्न हुआ. मौके पर चर्च परिसर में सुबह से ही लोगों की चहल-पहल रही और पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखा. कार्यक्रम में उपस्थित मॉडरेटर मार्शल केरकेट्टा ने कहा कि चर्च केवल एक धार्मिक भवन नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाला प्रकाश स्तंभ होता है. कहा कि यहां से प्रेम, क्षमा, त्याग व सेवा का संदेश समाज में जायेगा. नया चर्च आने वाली पीढ़ियों को नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करेगा. उन्होंने मंडली के सभी सदस्यों को एकजुट होकर समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुंचाने का आह्वान किया. कहा कि चर्च का निर्माण ईश्वर के प्रति लोगों की अटूट आस्था व सामूहिक प्रयास का परिणाम है. कहा कि यह चर्च न केवल प्रार्थना का स्थान है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों का भी केंद्र बनेगा. उन्होंने विश्वासियों से आग्रह किया कि वह अपने जीवन में ईसाई मूल्यों को आत्मसात कर समाज में शांति और भाईचारे का वातावरण बनायें. कार्यक्रम में जिप सदस्य समरोम पॉल टोपनो, विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, ठेठईटांगर स्त्री मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष ज्योति लकड़ा, स्त्री मोर्चा नगर अध्यक्ष शोभेन तिग्गा, विजय किंडो, अशोक आदि उपस्थित थे. समाज को जोड़ते हैं धार्मिक संस्थान : विधायक कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि धार्मिक संस्थान समाज को जोड़ने का काम करते हैं. यह चर्च क्षेत्र में आपसी सद्भाव, समानता और सामाजिक न्याय को मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक सोच व सामूहिक विकास की नींव रखते हैं. विधायक ने मंडली को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया. स्त्रीओं की भागीदारी के बिना विकास संभव नहीं : जोसिमा जिप सदस्य सह कांग्रेस स्त्री मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने कहा कि स्त्रीओं व युवाओं की भागीदारी के बिना समाज का समुचित विकास संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि यह चर्च स्त्रीओं को नेतृत्व और सेवा के नये अवसर देगा तथा युवाओं को नशा, भटकाव व नकारात्मक सोच से दूर रखने में अहम भूमिका निभायेगा. उन्होंने मंडली के प्रयासों की सराहना करते हुए पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post समाज को दिशा देने वाला प्रकाश स्तंभ होता है चर्च : मार्शल केरकेट्टा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सौर ऊर्जा से सुदूरवर्ती गांवों को मिलेगी बिजली : उपायुक्त

सिमडेगा. जिले के सुदूरवर्ती व दुर्गम क्षेत्रों तक बिजली पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सिमडेगा के भट्ठीटोली में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया. सेवा केंद्र का उदघाटन उपायुक्त कंचन सिंह ने किया. यह सौर ऊर्जा सेवा केंद्र स्टोविजन करियर सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड व मेंटाज सर्विसेज एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त सहयोग से स्थापित किया गया है. उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने सौर ऊर्जा सेवा प्रदान कर रही कंपनियों के प्रतिनिधियों से जानकारी ली. उपायुक्त ने विशेष रूप से जिले के उन टोलों व गांवों पर चर्चा की, जहां भौगोलिक परिस्थितियों के कारण आज भी बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है. कहा कि अक्षय सौर ऊर्जा इन क्षेत्रों के लिए एक प्रभावी और व्यावहारिक समाधान है, जिससे न केवल घरों में रोशनी पहुंचेगी बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के अवसरों में भी सुधार होगा. साथ ही अक्षय ऊर्जा के उपयोग में कदम आगे बढ़ेगा व घरेलू बिजली की बचत होगी. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों समेत अन्य प्रशासनी भवनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर आसपास के टोलों तक बिजली पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने इसे आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में एक सशक्त कदम बताते हुए कहा कि सौर ऊर्जा पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ ग्रामीण विकास को भी गति देगी. कार्यक्रम में जिला इंचार्ज मो शौकत अली, समीर कुमार साह, निदेशक सरफराज खान, अजीत कुमार, अजय कुमार आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सौर ऊर्जा से सुदूरवर्ती गांवों को मिलेगी बिजली : उपायुक्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वृषभ राशिफल 16 जनवरी 2026: आज रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम और व्यापार में खुलेंगे नए द्वार, सेहत का रखें ख्याल

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 16 January 2026: आज 16 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि रात 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी उपरांत चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है . बुध और चंद्रमा धनु राशि में विराजमान हैं. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार. Vrishabh Aaj Ka Rashifal वृषभ आज का राशिफल आज का दिन आपको शांत लेकिन मज़बूत बनाएगा. आप बिना हड़बड़ी के सही जगह सही कदम रखेंगे. आपकी स्थिर सोच और प्रैक्टिकल अप्रोच लोगों को भरोसा दिलाएगी. दोपहर के बाद कोई स्थिति आपके पक्ष में मुड़ सकती है—बस धैर्य बनाए रखें. करियर / बिजनेस: आज “स्लो लेकिन सॉलिड” रणनीति काम करेगी. आप जिस काम को पकड़ेंगे, उसे अधूरा नहीं छोड़ेंगे. सीनियर्स आपकी विश्वसनीयता नोट करेंगे. बिजनेस में पुराने कॉन्टैक्ट से फायदा हो सकता है—जल्दबाज़ी नहीं, समझदारी से आगे बढ़ें. रिलेशनशिप (परिवार): घर का माहौल संतुलित रहेगा. आपकी समझदारी किसी तनाव को बिगड़ने से पहले संभाल लेगी. परिवार को आप पर भरोसा रहेगा और वही आपको मानसिक सुकून देगा. लव लाइफ: आज भावनाएं गहरी होंगी, दिखावे से दूर. पार्टनर के साथ ईमानदार बातचीत रिश्ता मजबूत करेगी. सिंगल हैं तो आज किसी की सादगी आपको आकर्षित कर सकती है. स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से ठीक रहेंगे, लेकिन मानसिक थकान महसूस हो सकती है. थोड़ा रिलैक्स करें, स्क्रीन टाइम कम रखें और नींद पूरी लें. आज की सावधानी: जिदी में आकर बात न अटकाएं. हर किसी की जिम्मेदारी अपने ऊपर न लें पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय: आज प्रदोष व्रत है, इसलिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विशेष फल देगी.शिव–पार्वती संयुक्त पूजन: संध्या काल में शिवलिंग पर जल में थोड़ा दूध मिलाकर अभिषेक करें.बेलपत्र, सफ़ेद पुष्प और अक्षत अर्पित करें.प्रदोष मंत्र जप: “ॐ नमः शिवाय 21 या 108 बार जाप करें. यह मन की अस्थिरता, चिंता और नकारात्मक विचारों को शांत करता है.माता पार्वती अर्पण: लाल पुष्प या श्रृंगार सामग्री अर्पित करें. यह संबंधों में स्थिरता और भावनात्मक संतुलन बढ़ाता है.दीपदान: घी का दीपक जलाएं. घर या शिव मंदिर में. इससे धैर्य, आत्मबल और भाग्य में मजबूती आती है.यह प्रदोष उपाय वृषभ राशि वालों को धैर्य , स्थिर प्रगति और सही निर्णय लेने की शक्ति देता है. शुभ रंग: सफ़ेदशुभ अंक: 6 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 16 January 2026: माघ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि उपरांत चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय Also Read:- Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष का महासंयोग, सुख-समृद्धि के लिए करें ये अचूक उपाय, जानें पूजा का शुभ समय The post वृषभ राशिफल 16 जनवरी 2026: आज रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम और व्यापार में खुलेंगे नए द्वार, सेहत का रखें ख्याल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिथुन राशिफल 16 जनवरी 2026: सेहत और रिश्तों के मामले में रहें सावधान, जानें कैसा रहेगा आर्थिक स्तिथि

Mithun Aaj Ka Rashifal 16 January 2026: आज 16 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि रात 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी उपरांत चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है . बुध और चंद्रमा धनु राशि में विराजमान हैं. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार. Mithun Aaj Ka Rashifal मिथुन आज का राशिफल आज का दिन आपको मेंटली अलर्ट और कम्युनिकेशन में शार्प बनाएगा. आपके शब्दों में असर होगा और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे. जो उलझनें अब तक चल रही थीं, आज उन पर क्लैरिटी आएगी. दोपहर के बाद कोई कॉल या मैसेज दिन का गेम बदल सकता है. करियर / बिजनेस: आज “स्मार्ट कम्युनिकेशन” से काम बनेगा. मीटिंग, इंटरव्यू या नेगोशिएशन में आपकी पकड़ मजबूत रहेगी. मीडिया, सेल्स, ऑनलाइन या ट्रेड से जुड़े लोगों को खास फायदा मिल सकता है. बिजनेस में नया कॉन्टैक्ट फायदेमंद रहेगा. डिटेल्स पर ध्यान दें. रिलेशनशिप (परिवार): घर में बातचीत का माहौल रहेगा. आपकी समझदारी किसी गलतफहमी को दूर कर सकती है. छोटे भाई-बहन या कजिन से जुड़ी कोई बात खुशी दे सकती है. लव लाइफ: आज फ्लर्टिंग और फीलिंग दोनों साथ चलेंगे. पार्टनर के साथ खुलकर बात करने से रिश्ता और मजबूत होगा. सिंगल हैं तो आज कोई आपकी बातों से ही इंप्रेस हो सकता है. स्वास्थ्य: मानसिक रूप से एक्टिव रहेंगे, लेकिन ओवरथिंकिंग से बचें. सिर या आंखों में हल्की थकान हो सकती है,थोड़ा ब्रेक जरूरी है. आज की सावधानी: एक साथ बहुत सारे वादे न करें. सुनी-सुनाई बातों पर तुरंत रिएक्ट न करें पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय: आज प्रदोष व्रत है, इसलिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विशेष फल देगी.शिव–पार्वती संयुक्त पूजन: संध्या काल में शिवलिंग पर जल में थोड़ा दूध मिलाकर अभिषेक करें. बेलपत्र, सफ़ेद पुष्प और अक्षत अर्पित करें.प्रदोष मंत्र जप: “ॐ नमः शिवाय 21 या 108 बार जाप करें. यह चंचल मन को स्थिर करता है और निर्णय शक्ति बढ़ाता है.माता पार्वती अर्पण: लाल पुष्प या श्रृंगार सामग्री अर्पित करें. यह संवाद में मधुरता और रिश्तों में संतुलन लाता है.दीपदान: घर या शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं. इससे मानसिक स्पष्टता और आत्मविश्वास बढ़ता है.यह प्रदोष उपाय मिथुन राशि वालों को स्पष्ट सोच , सही शब्द और सही समय देने में सहायक है. शुभ रंग: हराशुभ अंक: 5 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 16 January 2026: माघ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि उपरांत चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय Also Read:- Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष का महासंयोग, सुख-समृद्धि के लिए करें ये अचूक उपाय, जानें पूजा का शुभ समय The post मिथुन राशिफल 16 जनवरी 2026: सेहत और रिश्तों के मामले में रहें सावधान, जानें कैसा रहेगा आर्थिक स्तिथि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिंह राशिफल 16 जनवरी 2026: आज करियर में आपकी योजनाएं सफल होगी, लव लाइफ में भावुक निर्णय न लें

Singh Aaj Ka Rashifal 16 January 2026: आज 16 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि रात 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी उपरांत चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है. बुध और चंद्रमा धनु राशि में विराजमान हैं. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार …. Singh Aaj Ka Rashifal सिंह आज का राशिफल आज का दिन आपके कॉन्फिडेंस और प्रेजेंस को हाईलाइट करेगा. आप जहां होंगे, वहीं एनर्जी बदलेगी. लोग आपकी बातों और फैसलों को गंभीरता से लेंगे. दोपहर के बाद कोई मौका आपको लीडर की भूमिका में ला सकता है. पीछे मत हटिए. करियर / बिजनेस: आज “फ्रंट स्टेज” पर रहने का दिन है. मीटिंग, प्रेज़ेंटेशन या पब्लिक डीलिंग में आप छा सकते हैं. सीनियर्स आपकी क्षमता पहचानेंगे. बिजेनेस में ब्रांडिंग, प्रमोशन या नई स्ट्रैटेजी फायदेमंद रहेगी. ओवरकॉन्फिडेंस से बचें. रिलेशनशिप (परिवार): घर में आपकी बातों का असर दिखेगा. किसी फैसले में आप मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे. परिवार को आप पर गर्व महसूस होगा. लव लाइफ: आज आकर्षण अपने पीक पर रहेगा. पार्टनर को आपका अटेंशन और केयर खास महसूस होगी. सिंगल हैं तो आज किसी की नजर आप पर टिक सकती है. स्वास्थ्य: एनर्जी भरपूर रहेगी, लेकिन खुद को साबित करने की जल्दबाजी थकान दे सकती है. थोड़ा ब्रेक और बैलेंस जरूरी है. आज की सावधानी: हर बात को ईगो पर न लें. हर जगह खुद को साबित करने की कोशिश न करें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय आज प्रदोष व्रत है, इसलिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विशेष फल देगी.शिव–पार्वती संयुक्त पूजन: संध्या काल में शिवलिंग पर जल में थोड़ा दूध मिलाकर अभिषेक करें. बेलपत्र, सफ़ेद पुष्प और अक्षत अर्पित करें.प्रदोष मंत्र जप: “ॐ नमः शिवाय: 21 या 108 बार जाप करें. यह अहंकार को संतुलित कर नेतृत्व क्षमता को सकारात्मक बनाता है.माता पार्वती अर्पण: लाल पुष्प या श्रृंगार सामग्री अर्पित करें. यह रिश्तों में सम्मान और सामंजस्य बढ़ाता है.दीपदान: घर या शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं. इससे आत्मबल और स्थिर सफलता मिलती है.यह प्रदोष उपाय सिंह राशि वालों को नेतृत्व, संतुलन और सही दिशा प्रदान करता है. शुभ रंग: सुनहराशुभ अंक: 1 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 16 January 2026: माघ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि उपरांत चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय Also Read:- Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष का महासंयोग, सुख-समृद्धि के लिए करें ये अचूक उपाय, जानें पूजा का शुभ समय The post सिंह राशिफल 16 जनवरी 2026: आज करियर में आपकी योजनाएं सफल होगी, लव लाइफ में भावुक निर्णय न लें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कन्या राशिफल 16 जनवरी 2026: कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार के योग, पढ़ें आज का राशिफल

kanya Aaj Ka Rashifal 16 January 2026: आज 16 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि रात 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी उपरांत चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है . बुध और चंद्रमा धनु राशि में विराजमान हैं. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार. Kanya Aaj Ka Rashifal कन्या आज का राशिफल आज का दिन आपको डिटेल्स पर पकड़ और क्लियर सोच देगा. आप चीज़ों को प्लान के साथ आगे बढ़ाएंगे, इसलिए गलतियों की गुंजाइश कम रहेगी. जो काम उलझे लग रहे थे, आज उनके सॉल्यूशन दिखने लगेंगे. दोपहर बाद आपकी सूझ-बूझ किसी को इम्प्रेस कर सकती है. करियर / बिजनेस: आज “सिस्टम बनाकर चलने” का दिन है. डेटा, डॉक्युमेंटेशन या एनालिसिस से जुड़े कामों में बढ़त मिलेगी. सीनियर्स आपकी वर्क रिपोर्ट चेक कर सहते हैं. बिजनेस में आज प्रोसेस सुधारना या कॉस्ट कंट्रोल फायदेमंद रहेगा. छोटे बदलाव बड़ा रिजल्ट देंगे. रिलेशनशिप (परिवार): घर में आप समस्या-सुलझाने वाले रोल में रहेंगे. आपकी समझदारी से माहौल संतुलित रहेगा. परिवार को आपकी मौजूदगी से सुकून मिलेगा. लव लाइफ: आज भावनाओं से ज्यादा भरोसा और केयर दिखेगी. पार्टनर आपकी प्रैक्टिकल केयर से जुड़ाव महसूस करेगा. सिंगल हैं तो आज किसी की सादगी और ईमानदारी आपको आकर्षित कर सकती है. स्वास्थ्य: रूटीन अच्छा रहेगा, लेकिन ओवरथिंकिंग से थकान हो सकती है. हल्की एक्सरसाइज और समय पर ब्रेक मदद करेगा. आज की सावधानी: छोटी बातों पर ज़्यादा परफेक्शनिस्ट न बनें. हर किसी की गलती अपने सिर न लें पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय: आज प्रदोष व्रत है, इसलिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विशेष फल देगी.शिव–पार्वती संयुक्त पूजन: संध्या काल में शिवलिंग पर जल में थोड़ा दूध मिलाकर अभिषेक करें. बेलपत्र, सफेद पुष्प और अक्षत अर्पित करें.प्रदोष मंत्र जप: “ॐ नमः शिवाय: 21 या 108 बार जाप करें. यह मानसिक बोझ कम करता है और निर्णय क्षमता को स्थिर बनाता है.माता पार्वती अर्पण: लाल पुष्प या श्रृंगार सामग्री अर्पित करें. यह रिश्तों में भरोसा और संतुलन बढ़ाता है.दीपदान: घर या शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं. इससे मन की स्पष्टता और आत्मविश्वास बढ़ता है.यह प्रदोष उपाय कन्या राशि वालों को स्पष्ट सोच, स्थिर प्रगति, सही निर्णय लेने की शक्ति देता है. शुभ रंग: आसमानीशुभ अंक: 4 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 16 January 2026: माघ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि उपरांत चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय Also Read:- Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष का महासंयोग, सुख-समृद्धि के लिए करें ये अचूक उपाय, जानें पूजा का शुभ समय The post कन्या राशिफल 16 जनवरी 2026: कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार के योग, पढ़ें आज का राशिफल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top