Hot News

सहयोग की भावना से ही उन्नति के मार्ग पर बढ़ता है समाज : कौशल

सिमडेगा. टापूडेगा पंडरीपानी स्थित शिव मंदिर में गुरुवार को ग्रामीणों ने सामूहिक मकर संक्रांति पर्व मनाया गया. मौके पर ग्रामीणों ने सामूहिक भजन व सत्संग का आयोजन किया. ग्रामीणों ने भगवान को तिल, चूड़ा व गुड़ का भोग लगा कर पूजा की तथा भगवान शिव व बजरंगबली से ग्राम की सुख-समृद्धि की कामना की तथा सभी ने मिल कर प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर बच्चों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव ने कहा अपने स्वरूप को जानना और धैर्य, शांति और संतोष के साथ जीवन में चलना ही आध्यात्मिक उन्नति है. अपने अंदर आध्यात्मिक विकास होने पर घर में और समाज में शांति और सहयोग की भावना बनी रहती है. सहयोग की भावना रहने से समाज उन्नति के मार्ग पर सदा बढ़ता रहता है और आनेवाली पीढ़ी का भविष्य भी उन्नत रहता है. प्राचीन काल में इस भावना ने समाज को उन्नति के शिखर पर पहुंचाया था. आध्यात्मिक उन्नति समाज की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है. इस अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले बच्चों बबली कुमारी, तृप्ति महतो, दीपिका कुमारी, गीता कुमारी, रौनक महतो, बबलू महतो, अनुभव महतो को उनका हौसला बढ़ाने के लिए पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुबोध महतो, अघनू बड़ाइक, सुकरा महतो, कुलदीप प्रसाद, जनका मांझी, जय प्रकाश गुप्ता, लालचंद, संतोष, विकास, रिखी मुनि देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सहयोग की भावना से ही उन्नति के मार्ग पर बढ़ता है समाज : कौशल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top