Hot News

January 18, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Latehar Road Accident: लातेहार में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत 30 से ज्यादा घायल

Latehar Road Accident: झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में छत्तीसगढ़ से आ रही एक रिजर्व बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. ग्रामीणों के मुताबिक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. दुर्घटना में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हादसा इतना भयानक था कि बस में सवार लगभग सभी यात्रियों को चोटें आई हैं. सभी लोग छत्तीसगढ़ बलरामपुर के महाराजगंज गांव से सगाई कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे. पुलिस और स्थानीय लोग राहत कार्य में लगे हुए हैं. स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर रिजर्व बस घाटी क्षेत्र में पहुंचते ही असंतुलित हो गई और बस पूरी तरह उलट गई. दुर्घटना होते ही स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन को जानकारी दी और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया. महुआडांड़ के एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट करते हुए तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए. एसडीएम के आदेश पर महुआडांड़, गारू और नेतरहाट की स्वास्थ्य टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची. घायलों को महुआडांड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है. कुछ लोगों को दूसरे अस्पतालों में भी शिफ्ट किया गया है. लातेहार में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. छत्तीसगढ़ से महुआडांड़ के लोध गांव आ रही एक बस पलट गई. हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की सूचना हैं. करीब 30 घायल लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. सभी यात्री छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के महाराजगंज गांव से सगाई कार्यक्रम में शामिल… pic.twitter.com/JszKhELmki — Naya Vichar (@prabhatkhabar) January 18, 2026 स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों से घायलों को पहुंचाया अस्पताल स्थानीय लोगों ने भी मानवता का परिचय देते हुए अपने निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने बताया कि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. करीब 30 से अधिक घायलों को इलाज के लिए लाया गया है. उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय जांच के बाद ही मृतकों की संख्या और घायलों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी दी जा सकेगी. अपडेट जारी है… ये भी पढ़ें… धुस्का, रुगड़ा की सब्जी और चना-घुघनी, Vande Bharat ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा अब झारखंडी खाने का स्वाद रांची में दो गुटों के बीच भिड़ंत: जमीन विवाद में पिस्का मोड़ के पास फायरिंग, 3 घायल, 10 हिरासत में The post Latehar Road Accident: लातेहार में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत 30 से ज्यादा घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Daryl Mitchell Century: इंदौर में मिचेल ने लगाई सेंचुरी, भारत के खिलाफ चौथी बार किया यह कारनामा

डैरिल मिचेल (Daryl Mitchell) जब क्रीज पर आए उस समय न्यूजीलैंड टीम का स्कोर 5 रन दो विकेट के नुकसान पर था. टीम की स्थिति काफी खराब थी और ऐसे संकट के समय में उन्होने ध्यान से पारी स्पोर्ट्सी और एक सेंचुरी लगाई. यह सीरीज का आखिरी मैच है और मिचेल की 137 रन की इस पारी ने टीम इंडिया को फिर से मुश्किल में डाल दिया है. डैरिल मिचेल का हिंदुस्तान के खिलाफ यह चौथा वनडे शतक है. शुरुआती झटकों के बाद संभाली पारी न्यूजीलैंड के लिए इस ‘करो या मरो’ वाले मुकाबले की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने सिर्फ 58 रन के स्कोर पर ही अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए थे. लेकिन डैरिल मिचेल ने क्रीज पर आते ही पारी को संभालने का काम किया. उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर एक मजबूत साझेदारी बनाई. दोनों के बीच चौथे विकेट टीम के लिए 219 रन की पार्टनरशिप हुई.  मिचेल ने पहले 56 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और फिर सेट होने के बाद 106 गेंदों में सेंचुरी लगा दी. मिचेल ने इंदौर में 131 बॉल स्पोर्ट्सी जिसमें उन्होने 15 चौके और तीन छक्के लगाए. इसी के चलते उन्होने 137 रन की पारी स्पोर्ट्सी.  लगातार रन बना रहे मिचेल  इस पूरी सीरीज में डैरिल मिचेल के बल्ले से रन निकल रहे हैं. सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 84 रनों की पारी स्पोर्ट्सी, जबकि दूसरे मैच में नाबाद 131 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी. अब तीसरे मैच में भी उन्होने 137 रन बनाकर साबित कर दिया है कि वह अच्छी फॉर्म में हैं. यह लगातार चौथी बार है जब उन्होंने हिंदुस्तान के खिलाफ वनडे में 50 से ज्यादा रन बनाए हैं. इस मामले में वह अब अपने ही देश के केन विलियमसन के बाद दूसरे नंबर पर आ गए हैं. विलियमसन ने 2014 में लगातार 5 बार 50 प्लस स्कोर बनाया था. 7 पारियों में 6 बार 50 के पार डैरिल मिचेल ने हिंदुस्तान के खिलाफ पिछले 7 वनडे मैचों में 6 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है. हिंदुस्तान के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड डराने वाला है. हिंदुस्तान के खिलाफ स्पोर्ट्सी गई पिछली 7 पारियों में उन्होंने 3 सेंचुरी और 3 फिफ्टी लगाई हैं. हिंदुस्तानीय पिचों पर स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों के खिलाफ वह काफी सहज नजर आते हैं. एबी डिविलियर्स के खास क्लब में एंट्री  इस शतक के साथ ही डैरिल मिचेल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह हिंदुस्तान के खिलाफ वनडे में 4 या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह कमाल साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने किया था, जिनके नाम हिंदुस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड 5 शतक हैं. मिचेल ने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी सलमान बट को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 3 शतक थे. खास बात यह है कि मिचेल ने हिंदुस्तान के खिलाफ सिर्फ 13 मैचों में ही ये 4 शतक ठोक दिए हैं. ये भी पढ़ें- IND vs NZ: हर्षित राणा vs डेवोन कॉनवे, इस सीरीज में कैसे है आकड़े? कितनी बार हुए आउट, जानें सबकुछ IND vs NZ 3rd ODI: हिंदुस्तान ने जीता टॉस, अर्शदीप की वापसी, ऐसी है दोनों टीम की प्लेइंग XI लॉन्ग ऑफ लॉन्ग ऑफ… मैदान पर लौटा T20 World Cup 2024 फाइनल का रोमांच, वैभव के कैच ने बदला मैच The post Daryl Mitchell Century: इंदौर में मिचेल ने लगाई सेंचुरी, हिंदुस्तान के खिलाफ चौथी बार किया यह कारनामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Success Tips: सफल लोग इन 4 चीजों के साथ कभी नहीं करते दिन की शुरुआत, आप भी जानें और लाएं अपने जीवन में बदलाव

Success Tips: सुबह के समय जब हम नींद से उठते हैं, तो अक्सर यही सोचते हैं कि हमारा आने वाला दिन सुखद और सफलताओं से भरा हो. सफलता की चाहत हर किसी को होती है, लेकिन ज्यादातर लोग यह नहीं समझ पाते कि इसकी शुरुआत कहां से और कैसे होती है. जब हम सफल लोगों की बात करते हैं, तो आमतौर पर उनके अचीवमेंट्स पर ध्यान देते हैं, लेकिन उनके डेली रूटीन और आदतों का जिक्र कम ही करते हैं. कहा जाता है कि अगर आप जीवन में सफलता हासिल करना चाहते हैं, तो आपको अपनी सुबह की आदतों पर खास ध्यान देना चाहिए. सुबह की आदतें ही आपके पूरे दिन और आने वाले भविष्य की दिशा तय करती हैं. सफल होने के लिए सिर्फ मेहनत करना ही काफी नहीं होता, बल्कि कुछ गलतियों को दोहराने से भी बचना जरूरी होता है. कहा जाता है कि अगर दिन की शुरुआत गलत हो जाए, तो पूरा दिन बिगड़ सकता है. आज हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें एक सफल व्यक्ति कभी भी दिन की शुरुआत करते समय नहीं दोहराता स्मार्टफोन देखने से ज्यादातर लोगों की यह आदत होती है कि वे सुबह आंखें खुलते ही सबसे पहले स्मार्टफोन उठा लेते हैं या सोशल मीडिया पर एक्टिव हो जाते हैं. सोशल मीडिया, मैसेज और नोटिफिकेशन दिमाग को उलझाने का काम करते हैं. यही एक बड़ा कारण है कि जो लोग जीवन में सफल होते हैं, वे कभी भी अपने दिन की शुरुआत मोबाइल देखने से नहीं करते. उन्हें सुबह के समय की अहमियत अच्छी तरह पता होती है. इसके अलावा, सुबह-सुबह फोन देखने से फोकस कम हो जाता है और पूरा माहौल निगेटिव हो जाता है. सफल लोग अपने दिन की शुरुआत खुद पर ध्यान देते हुए करते हैं, न कि स्मार्टफोन पर. ये भी पढ़ें: Relationship Tips: बाहर से हंसते-मुस्कुराते रिश्ते अंदर से क्यों होते हैं सबसे ज्यादा कमजोर? ये है टूटे हुए रिश्तों की कड़वी सच्चाई आलस और देर तक बिस्तर में पड़े रहने से जो भी सफल लोग होते हैं वे कभी भी अपने सुबह के समय को बिस्तर पर पड़े-पड़े या फिर आलस में नहीं बर्बाद करते हैं. उन्हें इस बात का अंदाजा होता है कि अगर सुबह आलस किया जाए तो यह पूरे दिन की एनर्जी को खत्म कर देता है. जब आप समय पर सोकर उठते हैं तो आप डिसिप्लिन सीखते हैं और साथ ही आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है. जो भी सफल व्यक्ति होता है वह दिन की शुरुआत में अपने लिए थोड़ा समय निकालता है. यह छोटी सी आदत उसके पूरे दिन को पॉजिटिव बना देता है. निगेटिव थिंकिंग से दिन की शुरुआत आप किसी भी सफल इंसान को देख लीजिये आपको उनमें कभी भी शिकायत करने की, बीते कल की गलतियों को याद करने की या फिर चिंता में डूबे रहने की आदत नहीं दिखेगी. जो भी इंसान जीवन में सफल होता है वह हमेशा ही एक पॉजिटिव सोच के साथ अपने दिन की शुरुआत करता है. उनकी सोच हमेशा यही रहती है कि जैसी सोच होगी पूरा दिन भी वैसा ही होगा. एक सफल व्यक्ति सुबह के समय खुद को मोटिवेट करता है और साथ ही अच्छी चीजों के बारे में सोचता है. बिना प्लानिंग के दिन शुरू करने से जो भी इंसान जीवन में सफल होता है वह कभी भी अपने दिन की शुरुआत को बिना प्लान किये नहीं करता है. दिन की शुरुआत से ही उन्हें इस बात का पता पहले से होता है कि उन्हें पूरे दिन क्या करना है और कैसे करना है. जब वे सुबह के समय प्लानिंग कर लेते हैं तो उन्हें पूरे दिन फोकस्ड रहने में मदद मिलती है. उनका मानना होता है कि बिना प्लानिंग के किसी काम को करने से समय की बर्बादी होती है और स्ट्रेस बढ़ता है. ये भी पढ़ें: Dirty Pillowcase Effects: तकिये का गंदा कवर कैसे आपके चेहरे को पहुंचा रहा नुकसान? जान लें इससे पहले हो जाए देर The post Success Tips: सफल लोग इन 4 चीजों के साथ कभी नहीं करते दिन की शुरुआत, आप भी जानें और लाएं अपने जीवन में बदलाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्टूडेंट्स की पहली पसंद, इन Top Engineering College में बिना JoSAA के मिलेगा एडमिशन

Top BTech College: बहुत से स्टूडेंट्स को ये लगता है कि जेईई परीक्षा में पास कर लिया तो IIT और NIT जैसे संस्थान में एडमिशन मिल जाता है. लेकिन ऐसा नहीं है. JoSAA यानी कि Joint Seat Allocation Authority काउंसलिंग के बाद ही कॉलेज पहुंच सकते हैं. लेकिन कई ऐसे फेमस संस्थान हैं, जहां बिना जोसा काउंसलिंग के भी एंट्री मिलती है. Top BTech College: बिना जोसा के भी मिल सकता है एडमिशन हिंदुस्तान के कई टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज (Top Engineering College) में JoSAA के जरिए एडमिशन मिलता है. लेकिन कई NITs, IIITs और GFTIs में एडमिशन के लिए JoSAA जरूरी नहीं है. इन संस्थान में JEE Main स्कोर के आधार पर अलग काउंसलिंग वेबसाइट के जरिए एडमिशन होता है. कॉलेज/यूनिवर्सिटी की लिस्ट जहां बिना जोसा के एडमिशन मिलता है इन कॉलेज और यूनिवर्सिटी में JEE Main Score के आधार पर एडमिशन मिलता है. इन कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए जोसा काउंसलिंग में शामिल होने की जरूरत नहीं है- IIIT Hyderabad IIIT Bangalore DA-IICT LNMIIT Thapar University (TIET) Nirma University Jaypee Institute (JIIT) Shiv Nadar University Amity University अलग से करना होता है अप्लाई इन कॉलेज/यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाने के लिए अलग से अप्लाई करना पड़ता है. हर कॉलेज जेईई परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद खुद की काउंसलिंग प्रक्रिया का डिटेल जारी करता है. तय डेडलाइन में अप्लाई करना होता है. 2026 में JoSAA से बाहर एडमिशन का सिस्टम 2026 में वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों के टेक्निकल बोर्ड्स ने ऑल इंडिया कोटा रिजर्व किया है, जो उन स्टूडेंट्स के लिए है जो JoSAA काउंसलिंग की कैटेगरी में नहीं आते हैं. लेकिन JEE Main के जरिए एडमिशन चाहते हैं. इसके अलावा कई प्राइवेट यूनिवर्सिटी ने भी ट्रेंड बदला है और जेईई मेन और बोर्ड मार्क्स के आधार पर एडमिशन मिलता है. यह भी पढ़ें- IIIT Ranchi में पढ़ने का सपना: जानें एडमिशन, फीस और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल The post स्टूडेंट्स की पहली पसंद, इन Top Engineering College में बिना JoSAA के मिलेगा एडमिशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ और घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही TMC, 15 साल के ‘महाजंगल राज’ को खत्म करना चाहता है बंगाल

खास बातें वंदे मातरम् को बनाना होगा बंगाल और देश के विकास का मंत्र – प्रधानमंत्री यूपीए प्रशासन ने बांग्ला को नहीं दिया क्लासिकल लैंग्वेज का दर्जा – पीएम मोदी लोगों तक केंद्र की योजना का लाभ नहीं पहुंचने दे रही टीएमसी प्रशासन – प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस प्रशासन को बताया ‘क्रूर’ टीएमसी के भ्रष्टाचार की गिरफ्त में बंगाल की शिक्षा व्यवस्था – मोदी प्रधानमंत्री ने बंगाल को दिया 830 करोड़ रुपए का गिफ्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन को ‘महाजंगल राज’ करार दिया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हर कोई तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के इस ‘महाजंगल राज’ को खत्म करना चाहता है. उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है. वह घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि वे उनके वोट बैंक हैं. वंदे मातरम् को बनाना होगा बंगाल और देश के विकास का मंत्र – प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हावड़ा जिले के सिंगूर में एक रैली को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं. पश्चिम बंगाल में 34 साल के वामदलों के शासन के खात्मे में अहम भूमिका निभाने वाले सिंगूर की धरती से पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल और देश के विकास के लिए वंदे मातरम् को मंत्र बनाना होगा. यूपीए प्रशासन ने बांग्ला को नहीं दिया क्लासिकल लैंग्वेज का दर्जा – पीएम मोदी उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस केंद्र की यूपीए प्रशासन का हिस्सा थी, लेकिन तब की प्रशासन ने बांग्ला भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा नहीं दिया. उन्होंने कहा कि केंद्र में जब बीजेपी की लीडरशिप में एनडीए की प्रशासन बनी, तब बांग्ला को शास्त्रीय भाषा (क्लासिकल लैंग्वेज) का दर्जा मिला. लोगों तक केंद्र की योजना का लाभ नहीं पहुंचने दे रही टीएमसी प्रशासन – प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने कहा कि वह बंगाल की जनता की सेवा करना चाहते हैं, लेकिन यहां की टीएमसी प्रशासन केंद्र प्रशासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचने से रोक रही है. उन्होंने पूछा कि क्या बंगाल की जनता को होने वाले लाभ को रोकने वाली तृणमूल कांग्रेस प्रशासन को दंडित नहीं किया जाना चाहिए? बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस प्रशासन को बताया ‘क्रूर’ पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस प्रशासन को ‘क्रूर’ करार देते हुए कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में जनता उसे सबक जरूर सिखायेगी. इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के विकास के लिए राज्य को भाजपा के ‘डबल इंजन’ वाली प्रशासन की जरूरत है. Electrifying atmosphere at the rally in Singur! The massive support for the BJP speaks volumes against TMC’s misgovernance and politics of fear.@BJP4Bengal https://t.co/pKk2GdG8rd — Narendra Modi (@narendramodi) January 18, 2026 टीएमसी के भ्रष्टाचार की गिरफ्त में बंगाल की शिक्षा व्यवस्था – मोदी विधानसभा चुनाव 2026 से पहले सिंगूर में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल की शिक्षा व्यवस्था तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है. छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित हैं. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से शिक्षकों की नौकरी न जाये, इसके लिए जरूरी है कि आप भाजपा को वोट करें. प्रधानमंत्री ने बंगाल को दिया 830 करोड़ रुपए का गिफ्ट इससे पहले, प्रधानमंत्री ने 830 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया. कोलकाता को हिंदुस्तान के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाली 3 अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि केंद्र प्रशासन पूर्वी हिंदुस्तान के विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए काम कर रही है. इसे भी पढ़ें तृणमूल के संरक्षण और सिंडिकेट राज के चलते बंगाल में बढ़ रही घुसपैठ, मालदा में बोले पीएम मोदी वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन से जुड़ी मां काली और मां कामाख्या की पवित्र धरती, पीएम मोदी ने मालदा में दिखायी हरी झंडी पलटानो दरकार, चाई बीजेपी प्रशासन, बंगाल चुनाव से पहले पीएम मोदी ने दिया नारा, कहा- जल्द समाप्त होगी धमकी की नेतृत्व ममता बनर्जी और टीएमसी पर संबित पात्रा का विस्फोटक बयान- रुपए लेकर रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बनाया जा रहा हिंदुस्तानीय नागरिक The post राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ और घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही TMC, 15 साल के ‘महाजंगल राज’ को खत्म करना चाहता है बंगाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना हॉस्टल कांड: कौन है शंभू गर्ल्स हॉस्टल का मालिक मनीष? 5 साल पहले आया पटना, चपरासी से बना करोड़ों का मालिक

Patna NEET Chhatra Case: (रोहित वर्मा, पटना) पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में जांच लगातार तेज हो रही है. रविवार को SIT यानी विशेष जांच टीम एक्शन में दिखी. टीम प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंची. शनिवार को टीम शंभू गर्ल्स हॉस्टल भी पहुंची थी. जहां से पुलिस को कई अहम जानकारियां हाथ लगी. सबके मन में बस यही सवाल है कि कौन है शंभू गर्ल्स हॉस्टल का मालिक? वह क्या करता है? कहां का रहने वाला है मनीष चंद्रवंशी? शंभू गर्ल्स हॉस्टल का मालिक का नाम मनीष चंद्रवंशी है. मनीष मूल रूप से जहानाबाद जिले का रहने वाला है. साल 2020 में वह जहानाबाद से पटना आया था. पटना आने के बाद उसने एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नौकरी शुरू की. वहां वह फोर्थ ग्रेड स्टाफ के तौर पर काम करता था. उस वक्त उसकी मासिक सैलरी करीब 15 हजार रुपये थी. ऑक्सीजन सप्लाई की एजेंसी भी शुरू की कोरोना काल के दौरान मनीष ने ऑक्सीजन सप्लाई की एजेंसी शुरू की. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इसके लिए पैसा कहां से आया. एजेंसी का टेंडर किसने दिया. इस दौरान मनीष की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव हुआ. आज मनीष के नाम पर पटना में कई जमीन और बिल्डिंग्स बताई जा रही हैं. जिनकी कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जा रही है. इतना ही नहीं, मनीष अपने गांव से मुखिया का चुनाव लड़ने की तैयारी में भी था. मनीष पर पहले से भी है मुकदमा मनीष का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है. उसके खिलाफ शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का मामला दर्ज है. उस घटना में गोली चलने से एक युवक घायल भी हुआ था. पुलिस अब मनीष से जुड़े पुराने मामलों की भी जांच कर रही है. शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची छात्राएं जिस शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा रह रही थी, वहां रहने वाली दूसरी छात्राएं भी रविवार को हॉस्टल के बाहर पहुंचीं. छात्राएं अपने माता-पिता के साथ अपना सामान लेने आई थीं. लेकिन हॉस्टल सीज है. अंदर ताला लगा हुआ है. सभी का सामान अंदर ही पड़ा है. पुलिस छात्राओं को थाने बुला रही है. इससे छात्राओं की परेशानी और बढ़ गई है. Also Read: पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा मौत मामले में नया मोड़, हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं बोलीं- डर का माहौल है… The post पटना हॉस्टल कांड: कौन है शंभू गर्ल्स हॉस्टल का मालिक मनीष? 5 साल पहले आया पटना, चपरासी से बना करोड़ों का मालिक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Amazon का धमाकेदार ऑफर, 10 हजार से कम में मिल रहे स्मार्टफोन, झपट लें मौका

दोस्तों, इस बार Amazon की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल ने सच में दिल खुश कर दिया है. हर तरफ डिस्काउंट की बारिश हो रही है और सबसे मजेदार बात ये है कि कई शानदार स्मार्टफोन अब 10 हजार रुपये से भी कम कीमत में मिल रहे हैं. सोचिए, इतनी कम कीमत में 5G फोन, बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा- मतलब टेक्नोलॉजी का पूरा मजा बजट में! iQOO Z10 Lite 5G : पावरफुल बैटरी वाला धांसू फोन iQOO ने इस बार कमाल कर दिया है. Z10 Lite 5G को बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलाकर 10 हजार से नीचे खरीदा जा सकता है. इसमें 6000mAh की बैटरी है जो लंबे समय तक साथ देती है. Dimensity 6300 5G चिपसेट और 50MP AI कैमरा इसे और भी खास बनाते हैं. Lava Bold N1 : बजट में बड़ा डिस्प्ले लावा का Bold N1 सिर्फ 8499 रुपये में मिल रहा है. इसमें 6.75 इंच का HD डिस्प्ले है, जो वीडियो देखने और गेम स्पोर्ट्सने वालों के लिए बढ़िया है. 5000mAh बैटरी और 13MP AI कैमरा इसे बजट सेगमेंट का मजबूत खिलाड़ी बना देते हैं. Realme C73 5G : ऑफर्स के बाद सस्ता Realme C73 5G की असली कीमत 11,499 रुपये है, लेकिन सेल में बैंक ऑफर्स के साथ इसे 10 हजार के आसपास खरीदा जा सकता है। इसमें 6.67 इंच का डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6000mAh बैटरी दी गई है.Dimensity 6300 5G Plus चिपसेट इसे तेज और स्मूद बनाता है. Samsung Galaxy M07 : भरोसेमंद ब्रांड का धमाका सैमसंग का Galaxy M07 इस सेल में सिर्फ 7,499 रुपये में मिल रहा है. Helio G99 चिपसेट और 50MP हाई-रेजॉल्यूशन कैमरा इसे खास बनाते हैं. साथ ही बैंक ऑफर्स से और भी कैशबैक मिल सकता है. POCO C71 : सबसे सस्ता और दमदार POCO C71 इस सेल का सबसे बजट-फ्रेंडली फोन है. 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट सिर्फ 6,899 रुपये में मिल रहा है. इसमें 5200mAh बैटरी, 32MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह भी पढ़ें: 85,700 रुपये में कैसे मिलेगा iPhone 17 Pro? Amazon Republic Day Sale में देखें बेस्ट ऑफर्स The post Amazon का धमाकेदार ऑफर, 10 हजार से कम में मिल रहे स्मार्टफोन, झपट लें मौका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

How To Make Mustard Powder: बिना किसी केमिकल के, घर पर बनाएं फ्रेश सरसों का पाउडर

How To Make Mustard Powder: क्या आप जानते हैं बाजार में मिलने वाले सरसों पाउडर को अब आप भी घर पर तैयार कर सकते हैं? जी हां, आज हम आपको घर पर ही बिना ज्यादा मेहनत किए सरसों पाउडर बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं. घर का बना हुआ सरसों पाउडर न सिर्फ फ्रेश और खुशबूदार होता है, बल्कि इसमें किसी केमिकल की मिलावट भी नहीं होती हैं. इसे आप अचार, करी या किसी भी सब्जी बनाने के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए बताते हैं आपको घर पर आसान तरीके से सरसों पाउडर बनाने की विधि.  सरसों पाउडर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? काली या सफेद सरसों – 100 ग्राम  यह भी पढ़ें- Homemade Protein Powder: बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत, बॉडी को मजबूत रखेगा ये देसी प्रोटीन पाउडर  यह भी पढ़ें: How to Make Soft Bhature: कड़क और सॉफ्ट भटूरे बनाने का परफेक्ट तरीका, जानें सीक्रेट टिप्स सरसों पाउडर बनाने की विधि क्या है? सबसे पहले आप सरसों को अच्छी तरह से धो लें और किसी भी गंदगी या कंकड़ को निकाल दें. इसके बाद आप इसे धूप पर अच्छी तरह सूखने दें.  अगर आप सरसों पाउडर को भूनना चाहते हैं, तो एक पैन में बिना तेल के सरसों के बीज को हल्की आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें. ध्यान रखें कि बीज जलें नहीं.  अब सरसों को अच्छे से ठंड हो जाने के बाद ब्लेंडर या ग्राइंडर में डालकर पाउडर बना लें.  अगर आप बहुत फाइन पाउडर बनाना चाहते हैं तो एक बारिक छलनी से छान लें. अब आप सरसों पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में रखें. अब तैयार है आपका घर पर बना सरसों का पाउडर, इसका इस्तेमाल अब आप किसी भी डिश को बनाने के लिए कर सकते हैं.  यह भी पढ़ें: How To Make Elaichi Powder: बाजार से खरीदना छोड़ें, घर पर ऐसे तैयार करें फ्रेश इलायची पाउडर यह भी पढ़ें: How To Make Murmura: बाजार से नहीं, घर पर बनाएं बहुत ही आसान तरीके से मुरमुरा The post How To Make Mustard Powder: बिना किसी केमिकल के, घर पर बनाएं फ्रेश सरसों का पाउडर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand Weather Update: बदलने वाला है मौसम का मिजाज… ठंड पर कब लगेगी ब्रेक?

Jharkhand Weather Update: झारखंड के मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच एक राहत भरी समाचार यह है कि सोमवार से राज्य के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल सकती है. आईएमडी के अनुसार वर्तमान में राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे बना हुआ है. पिछले 24 घंटों में गुमला सबसे ठंडा रहा, जहां सबसे कम तापमान 3.2°C दर्ज किया गया. अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान में खूंटी 4.3°C, हजारीबाग 4.9°C, डालटनगंज 5.4°C, लोहरदगा 5.5°C, रांची और बोकारो 7.2°C, सरायकेला 8.1°C, चायबासा और पाकुड़ 8.6°C, जमशेदपुर 9.2°C और लातेहार 9.4°C दर्ज किया गया. 21 जनवरी तक के लिए कोई अलर्ट नहीं मौसम विभाग की बुलेटिन के अनुसार, झारखंड के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. राज्य के लोगों को अगले चार से पांच दिन तक ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है. न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. सुबह और शाम में न्यूनतम तापमान में कमी रहेगी, जिससे ठंड रहेगी. हालांकि दिन में तापमान बढ़ने के कारण मौसम ड्राई रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र ने फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. 19 से 21 जनवरी तक आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे, हालांकि कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. तापमान में उतार-चढ़ाव से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में बदलते मौसम में लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गई है. दिन की धूप होने लगी थोड़ी कड़ी रविवार की सुबह राज्य के सभी हिस्सों में एकदम हल्के कोहरे छाये रहे, लेकिन दिन चढ़ने के बाद मौसम साफ हो गया और अच्छी धूप निकल गई. मौसम विभाग ने बदलते मौसम में सेहत के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी सब्जियों की फसलों को पाले से बचाने के लिए प्लास्टिक या खरपतवार से ढकें. आलू की फसल की सुरक्षा के लिए मेटालेक्सिन और मेनकोजेव के मिश्रण के छिड़काव का सुझाव दिया गया है. मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए उनके बाड़े में अलाव जलाने और उन्हें जूट के बोरे ओढ़ाने की सलाह दी गई है. हालांकि ठंड अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, लेकिन रविवार से मौसम में सुधार के संकेत मिल रहे हैं. स्थान अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C) रांची 23.7 07.2 जमशेदपुर 27.4 09.2 मेदिनीनगर 25.8 08.1 बोकारो 24.5 05.4 चाईबासा 27.8 07.2 गुमला 23.2 08.6 खूंटी 24.8 03.2 लातेहार 18.3 04.3 लोहरदगा 21.5 09.4 सरायकेला 27.4 05.5 ये भी पढ़ें… धुस्का, रुगड़ा की सब्जी और चना-घुघनी, Vande Bharat ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा अब झारखंडी खाने का स्वाद रांची में दो गुटों के बीच भिड़ंत: जमीन विवाद में पिस्का मोड़ के पास फायरिंग, 3 घायल, 10 हिरासत में The post Jharkhand Weather Update: बदलने वाला है मौसम का मिजाज… ठंड पर कब लगेगी ब्रेक? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ikkis Box Office Collection: 15 दिनों में ही ‘इक्कीस’ की सांसें फूलीं, टोटल कमाई में बटोरे फुटकर

Ikkis Box Office Collection: अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की वॉर ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है. शुरुआती दिनों में सिंगल डिजिट में कमाई करने वाली यह फिल्म अब 12वें दिन के बाद से ही लाखों में सिमट गई है. श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म से बेहतर शुरुआत की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन दर्शकों का रिस्पॉन्स कमजोर रहा. फिल्म की कमाई पर सबसे बड़ा असर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का पड़ा, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. इसके बाद प्रभास स्टारर हॉरर-कॉमेडी ‘द राजा साब’ की रिलीज ने भी इक्कीस की कमाई को और नुकसान पहुंचाया, क्योंकि यह फिल्म सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है. ऐसे में आइए अब इक्कीस की टोटल कमाई पर एक नजर डालते हैं. इक्कीस की टोटल कमाई Sacnilk के मुताबिक, इक्कीस ने रिलीज के 15वें दिन हिंदुस्तान में सिर्फ ₹0.48 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू (हिंदुस्तान में) नेट कलेक्शन ₹30.6 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹40.30 करोड़ बताया जा रहा है, जो उम्मीदों से काफी कम है. हालांकि फिल्म को रिलीज हुए अब 18 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन 15वें दिन के बाद इसके कलेक्शन के आंकड़े सामने नहीं आए हैं, जिससे साफ है कि फिल्म की कमाई अब लगभग थम चुकी है. डे वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट Day India Net Collection Day 1 (1st Thursday) ₹ 7 Cr Day 2 (1st Friday) ₹ 3.5 Cr Day 3 (1st Saturday) ₹ 4.65 Cr Day 4 (1st Sunday) ₹ 5 Cr Day 5 (1st Monday) ₹ 1.35 Cr Day 6 (1st Tuesday) ₹ 1.6 Cr Day 7 (1st Wednesday) ₹ 1.15 Cr Day 8 (2nd Thursday) ₹ 1.25 Cr Week 1 Collection ₹ 25.5 Cr Day 9 (2nd Friday) ₹ 0.85 Cr Day 10 (2nd Saturday) ₹ 1.15 Cr Day 11 (2nd Sunday) ₹ 1.3 Cr Day 12 (2nd Monday) ₹ 0.4 Cr Day 13 (2nd Tuesday) ₹ 0.42 Cr Day 14 (2nd Wednesday) ₹ 0.5 Cr Day 15 (3rd Thursday) ₹ 0.48 Cr Week 2 Collection ₹ 5.1 Cr Total Collection ₹ 30.6 Cr यह भी पढ़ें: Weekend OTT Watchlist: घर बैठे संडे को बना डालिए एंटरटेनमेंट डे, OTT पर एक-दो नहीं बल्कि 7 कंटेंट्स देंगे फुल मसाला The post Ikkis Box Office Collection: 15 दिनों में ही ‘इक्कीस’ की सांसें फूलीं, टोटल कमाई में बटोरे फुटकर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top