Hot News

How To Make Mustard Powder: बिना किसी केमिकल के, घर पर बनाएं फ्रेश सरसों का पाउडर

How To Make Mustard Powder: क्या आप जानते हैं बाजार में मिलने वाले सरसों पाउडर को अब आप भी घर पर तैयार कर सकते हैं? जी हां, आज हम आपको घर पर ही बिना ज्यादा मेहनत किए सरसों पाउडर बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं. घर का बना हुआ सरसों पाउडर न सिर्फ फ्रेश और खुशबूदार होता है, बल्कि इसमें किसी केमिकल की मिलावट भी नहीं होती हैं. इसे आप अचार, करी या किसी भी सब्जी बनाने के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए बताते हैं आपको घर पर आसान तरीके से सरसों पाउडर बनाने की विधि. 

सरसों पाउडर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • काली या सफेद सरसों – 100 ग्राम 

यह भी पढ़ें- Homemade Protein Powder: बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत, बॉडी को मजबूत रखेगा ये देसी प्रोटीन पाउडर 

यह भी पढ़ें: How to Make Soft Bhature: कड़क और सॉफ्ट भटूरे बनाने का परफेक्ट तरीका, जानें सीक्रेट टिप्स

सरसों पाउडर बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप सरसों को अच्छी तरह से धो लें और किसी भी गंदगी या कंकड़ को निकाल दें. इसके बाद आप इसे धूप पर अच्छी तरह सूखने दें. 
  • अगर आप सरसों पाउडर को भूनना चाहते हैं, तो एक पैन में बिना तेल के सरसों के बीज को हल्की आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें. ध्यान रखें कि बीज जलें नहीं. 
  • अब सरसों को अच्छे से ठंड हो जाने के बाद ब्लेंडर या ग्राइंडर में डालकर पाउडर बना लें. 
  • अगर आप बहुत फाइन पाउडर बनाना चाहते हैं तो एक बारिक छलनी से छान लें. अब आप सरसों पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में रखें. अब तैयार है आपका घर पर बना सरसों का पाउडर, इसका इस्तेमाल अब आप किसी भी डिश को बनाने के लिए कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: How To Make Elaichi Powder: बाजार से खरीदना छोड़ें, घर पर ऐसे तैयार करें फ्रेश इलायची पाउडर

यह भी पढ़ें: How To Make Murmura: बाजार से नहीं, घर पर बनाएं बहुत ही आसान तरीके से मुरमुरा

The post How To Make Mustard Powder: बिना किसी केमिकल के, घर पर बनाएं फ्रेश सरसों का पाउडर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top