Hot News

January 19, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सम्मान समारोह में भावुक हुए थाना अध्यक्ष व ग्रामीण

आजमनगर थाना परिसर में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में वर्तमान थाना अध्यक्ष नीरज कुमार व निवर्तमान थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह कुछ देर के लिए भावुक हो गये. आजमनगर थाना क्षेत्र के ग्रामीणों का मिला प्यार कुंदन कुमार सिंह को भावुक होने के लिए विवश कर दिया. यह प्यार एक तरफा नहीं था. पुलिसिंग व्यवस्था के साथ-साथ लोगों का प्यार पाने के लिए कुंदन कुमार सिंह ने भी एक अच्छे व्यक्तित्व का सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ा था. यही वजह थी के थाना क्षेत्र के लोगों का प्यार कुंदन कुमार सिंह को भावुक होने के लिए भी विवश कर दिया. आलमपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इंजीनियर इजहार आलम, पूर्व मुखिया सुभान प्रशासन, जदयू के सुनील सिंह विश्व हिंदू परिषद के राजू सिंह, बुलबुल खान आदि लोगों ने 23 माह के कार्यकाल का बखान करते हुए कुंदन कुमार सिंह को एक अच्छे पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि पुलिसिंग व्यवस्था के साथ-साथ सोसाइटी के मामले में भी अहम भूमिका निभाते हुए थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ा है. बजरंग दल के सदस्य सनातन पोद्दार,पंचायत समिति सदस्य राकेश पोद्दार, मोनू भगत, मिस्टर आलम, कैसर आलम आदि सहित आजमनगर थाना में कार्यरत अवर निरीक्षक आर्यन कुमार, अपर थाना अध्यक्ष जीतलेश कुमार, नित्यानंद कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सम्मान समारोह में भावुक हुए थाना अध्यक्ष व ग्रामीण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नेशनल पब्लिक स्कूल में पतंग उत्सव का आयोजन

मनिहारी नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में पतंग उत्सव का आयोजन किया. स्कूल के नन्हे- मुन्हे बच्चों को देश की विविधतापूर्ण संस्कृति से परिचित कराने एवं उत्सव को उत्साह से मनाने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से पतंग उत्सव द काईट फेस्ट का आयोजन किया. उदघाटन स्कूल के प्रबन्धक न्यासी रामेश्वर पाण्डेय व संचालन शिक्षिका स्वेता कुमारी ने किया. प्रबन्धक न्यासी रामेश्वर पाण्डेय ने कहा कि मकर संक्रान्ति का त्योहार जम्मु कश्मीर से कन्या कुमारी तक विविध नामों से मनाया जाता है. अनेक राज्यों में मकर संक्रान्ति से वसंत पंचमी तक पतंग उत्सव मनाया जाता है. ट्रस्टी डाॅ ओम प्रकाश पाण्डेय ने बच्चों को सूर्य के उत्तरायण होने की खगोलीय घटना से प्रकृति में होने वाले सकारात्मक परिवर्तन से संबन्धित इस उत्सव के बारे में विस्तार से बताया. संचालिका स्वेता कुमारी ने कहा कि ये परंपरायें हमारे देश को एकात्मता का संदेश देती है. पतंग निर्माण में बच्चों ने बढ -चढ कर भाग लिया. अपनी कला दिखाते हुये रंग -बिरंगे पतंग बना कर तैयार किया. आन्या प्रकाश, प्रणिका प्रकाश, समर खान,अक्षत राज,स्नेहा कुमारी रोशनी कुमारी, युवराज कुमार, यशवन्त कुमार, रिषु राज, आयुषी जयसवाल, शालिनी कुमारी, सबा आमरीन ,जानवी राय,समायरा खान ने सबसे कम समय में सर्वाधिक सुन्दर पतंग बनाए. शिक्षक विजय कुमार परिहार, विजय कुमार राय, अजय कुमार राय, मधुमिता गुप्ता, नवीन कुमार सिन्हा, पियुष कुमार, प्रिया कुमारी, रुपम कुमारी, जयनारायण राय, मनीष कुमार, पूजा कुमारी, आशुतोष कुमार वर्मा आनम खातून, सुरेन्द्र कुमार चौरसिया, राज कुमार यादव, बिरबल कुमार सिंह, अमित कुमार मिर्धा उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नेशनल पब्लिक स्कूल में पतंग उत्सव का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बघवा में आग लगने से दो घर जलकर राख

रूपौली. टीकापट्टी थानाक्षेत्र की कोयली सिमरा पश्चिम पंचायत के बघवा गांव में रविवार की देर रात्रि आग लग जाने से गोपाल साह व काला देवी के घर जलकर राख हो गये. घटना के बारे में गोपाल साह ने बताया कि खाना खाकर घर में सोये थे. अचानक आग लग जाने से घर का सारा सामान, रुपये, अनाज जलकर राख हो गये. ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया. तब तक सब-कुछ जलकर राख हो गया. मौके पर स्थानीय मुखिया चंचल कुमारी, पंचायत सचिव रंजीत कुमार ने पहुंचकर पीड़ित परिवार के बीच कंबल वितरण किया. साथ ही खाने के सामान के लिये नकद सहायता दी. वहीं मुखिया चंचल कुमारी ने रूपौली सीओ से बात कर पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग की. सूचना पाकर राजस्व आरओ अमित कुमार, राजस्व कर्मचारी आशीफ खान ने पहुंचकर मामले की जांच की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बघवा में आग लगने से दो घर जलकर राख appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar News : शॉर्ट सर्किट से दो घरों लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

प्रतिनिधि, मोहनपुर : प्रखंड अंतर्गत बंका पंचायत के बरगच्छा गांव में रविवार की रात शॉर्ट सर्किट से खपरैल के दो घरों में आग लग गयी, जिससे लाखों की संपत्ति जल गयी. घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गयी. आग की चपेट में आकर कामदेव यादव और उनके भाई घनश्याम यादव के घर पूरी तरह जलकर राख हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात के समय अचानक घर से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलने के बाद अग्निशमन वाहन गांव पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों परिवारों के घर जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुके थे. पीड़ितों के अनुसार, घर में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, जरूरी कागजात, नकदी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गये. इससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. आग लगने की घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत के मुखिया रंजीत प्रधान मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को कंबल, खाद्य सामग्री के साथ आर्थिक सहयोग प्रदान किया. साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग से आपदा मद के तहत मुआवजा दिलाने का भरोसा भी दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar News : शॉर्ट सर्किट से दो घरों लगी आग, लाखों की संपत्ति राख appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खुद को पुलिस बताकर अवैध वसूली कर रहे दो युवक गिरफ्तार

प्रतिनिधि, मसलिया मसलिया थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है. खुद को पुलिसकर्मी बताकर राहगीरों से अवैध वसूली कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों की सतर्कता से मसलिया पुलिस ने धर दबोचा. यह घटना सोमवार की है. रानीघाघर से जरुवाडीह जानेवाली सड़क पर दो अपराधिक प्रवृत्ति के युवक राहगीरों को रोककर खुद को पुलिस बताकर डरा-धमका रहे थे, उनसे जबरन पैसे वसूल रहे थे. पीड़ित गौतम कुंडू ने बताया कि दोनों युवक रास्ते में दो कबाड़ी वालों को रोककर उनसे पैसे की मांग कर रहे थे. इसी दौरान जब गौतम कुंडू वहां पहुंचे तो उनसे भी जबरन पैसे मांगे गये. पीड़ित ने फोटो खींचने का प्रयास किया. दोनों युवकों ने उन्हें उठा लेने की धमकी दी, जिसके बाद इसकी सूचना मसलिया पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. एक युवक को घटनास्थल से ही पकड़ लिया, जबकि दूसरे युवक को खदेड़ कर दबोचा. दोनों आरोपियों ने अपना नाम सुल्तान अंसारी एवं जियाउल अंसारी, पता छेलापाथर बताया है. थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि दोनों को हिरासत में ले लिया गया है. पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post खुद को पुलिस बताकर अवैध वसूली कर रहे दो युवक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar news : स्वामी विवेकानंद के विचारों को संस्कृत नाटकों के जरिये किया पेश, बटोरीं तालियां

प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह स्थित रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल में रविवार को मेघावेशन वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीओ रवि कुमार व रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के प्राचार्य स्वामी दिव्यसुदानंद ने किया. स्कूल निर्देशक सौगात कर ने सभी अतिथि का स्वागत किया. छात्रों ने सरस्वती वंदना व आरकेवीवीएम विद्यालय गीत की प्रस्तुति दी. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य, संगीत, संस्कृत गीत, योगा, भाषण प्रस्तुत कर मौजूद लोगों का मनमोह लिया. वहीं विभिन्न भाषाओं पर आधारित नाटक की प्रस्तुत दी. छात्रों ने हिंदी नाटक में युवाओं की चुनौतियों व संभावनाओं और संस्कृत नाटकों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आज के समय के संदर्भ में प्रस्तुत किया. वर्षभर विद्यालय में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया. इस दौरान एसडीओ ने विद्यार्थियों से अपने भविष्य के प्रति समय रहते सही निर्णय लेने का आह्वान किया. उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेने के महत्व पर बल देते हुए कहा कि जीत और हार दोनों ही एक ही व्यवस्था के अभिन्न अंग है. वही स्वामी दिव्यसुदानंद ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों से विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करने का आग्रह किया. वही स्कूल के प्राचार्य सेट्टू वी ने स्कूल की वार्षिक उपलब्धियां की जानकारी दी. मौके पर देवघर सहोदया के अध्यक्ष रामसेवक गुंजन, फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर के प्राचार्य नापेंद्र लिंगवाल, स्कूल के निर्देशक सौगात कर, उप प्राचार्य कंचन बनर्जी, अनिल कुमार राय सहित स्कूल के सभी शिक्षक आदि मौजूद थे. ॰आरकेवीवीएम स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar news : स्वामी विवेकानंद के विचारों को संस्कृत नाटकों के जरिये किया पेश, बटोरीं तालियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सरस्वती पूजा में रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीपीओ

सरस्वती पूजा को लेकर जामताड़ा सदर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा सदर थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति के सदस्यों की बैठक हुई. सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातारण में संपन्न कराने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने की. बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी उपस्थित रहे. बैठक में पूजा के आयोजन, प्रतिमा विसर्जन, यातायात व्यवस्था, डीजे संचालन, सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी. सभी पूजा समितियों से अपील की गयी कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सरस्वती पूजा मनाएं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था उत्पन्न न हो. एसडीपीओ ने कहा कि डीजे संचालकों को समय-सीमा के संबंध में पूर्व से ही लिखित सूचना दी जायेगी. कहा कि रात 10 बजे के बाद कहीं भी डीजे बजते पाए जाने पर आम नागरिक 100 या 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दे सकते हैं. सूचना मिलने के 15 मिनट के भीतर पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करेगी. कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रशासन और शांति समिति के सहयोग से जामताड़ा में सभी पर्व-त्योहार शांति के साथ मनाए गए हैं. इसी परंपरा को आगे बढ़ाना है. इस बार भी सरस्वती पूजा भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जायेगा. बैठक का संचालन दुर्गादास भंडारी ने किया. मौके पर नगर प्रशासक सोमा खंडेत, अजीत दुबे, विजय दुबे, इरशाद उल हक आरसी, संतन मिश्रा, अशोक नायक, अनूप पांडे, अशोक सिंह, गौर बाउरी, नीलेश कुमार सहित अन्य थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सरस्वती पूजा में रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीपीओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

13 वर्षीय किशोर लापता, प्राथमिकी दर्ज

आरा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र पिरौंटा गांव निवासी 13 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में किशोर के पिता द्वारा थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दिये गये आवेदन में पिरौंटा वार्ड नंबर-10 निवासी टुन्नू कुमार ने कहा है कि उनका 13 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार उर्फ ढोड़ा सुबह करीब नौ पूर्व मुखिया के यहां दही-चूड़ा खाने गया था. शाम पांच बजे तक टीचर ट्रेनिंग स्कूल के पास स्पोर्ट्सते हुए उसे देखा गया. उसके बाद से वह गुम हो गया. इसकी जानकारी उसने सभी नाते- रिश्तेदारों के यहां दी. बावजूद इसके उसका कहीं पता नहीं चला. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 13 वर्षीय किशोर लापता, प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भागलुपर से ट्रैक्टर चोरी कर शंभुगंज में बेचने गये थे चोर

शंभुगंज में चोरी की ट्रैक्टर के साथ पकड़े गये दो चोरों को पुलिस ने भेजा जेल शंभुगंज. थाना क्षेत्र के गढ़ी बाटो गांव से चोरी के महिंद्रा ट्रैक्टर के साथ पकड़े गये दो शातिर चोरों से पूछताछ के दौरान पुलिस को बड़ी जानकारी मिली है. पुलिस के समक्ष दोनों आरोपियों ने न सिर्फ अपना अपराध स्वीकार किया, बल्कि चोरी की पूरी साजिश और नेटवर्क का भी खुलासा कर दिया है. धराये चोरों की पहचान अठमनिया गांव निवासी सुमन कुमार और पौकरी गांव निवासी दिलखुश कुमार उर्फ भोला के रूप में हुई है. पुलिस पदाधिकारी को पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र से महिंद्रा ट्रैक्टर की चोरी की थी. चोरी के बाद वे ट्रैक्टर को बेचने के उद्देश्य से शंभुगंज थाना क्षेत्र में लाये थे. हालांकि बिक्री से पहले ही पुलिस की सक्रियता के कारण वे गिरफ्त में आ गया. पुलिस के हत्थे चढ़ते ही दोनों ने अपने-अपने गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस अभिरक्षा में आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि इस चोरी की घटना को अंजाम देने में कुल तीन लोग शामिल थे. इनमें से एक आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी पहचान पुलिस ने कर ली है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. थाना पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि यह गिरोह संगठित तरीके से ट्रैक्टर जैसी कीमती कृषि मशीनरी की चोरी कर उसे दूसरे इलाकों में बेचने का काम करता था. पुलिस को आशंका है कि इससे पहले भी इस गिरोह ने कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया होगा. इसी को ध्यान में रखते हुवे पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस ने बरामद चोरी के महिंद्रा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, ताकि ट्रैक्टर को उसके असली मालिक को सौंपा जा सके. दोनों आरोपियों सुमन कुमार और दिलखुश कुमार उर्फ भोला को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में से सोमवार को बांका जेल भेज दिया. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोहों में हड़कंप मच गया है. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भागलुपर से ट्रैक्टर चोरी कर शंभुगंज में बेचने गये थे चोर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अपने कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा से करें चिकित्सक : सिविल सर्जन

मुंगेर. सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ राजू ने योगदान देने के बाद सोमवार को अपने कार्यालय में अस्पताल के सभी चिकित्सकों के साथ पहली बैठक की. इस दौरान उनके साथ उपाधीक्षक डॉ रामप्रवेश भी उपस्थित थे. बैठक में डॉ राजू ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने कार्यस्थल पर समय पर उपस्थित रहें और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध स्पष्टीकरण सहित वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी. सिविल सर्जन ने कहा कि सदर अस्पताल में अक्सर दलाली के मामले सामने आते हैं, ऐसे में चिकित्सकों को अपने ड्यूटी के दौरान पूरी तरह सजग रहने व किसी भी बाहरी व्यक्ति को अपने पास न बैठाने की आवश्यकता है. उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि वे अपने कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा से करें क्योंकि मरीज उम्मीद लेकर आते हैं कि उनका इलाज सही तरीके से होगा. हमारी जिम्मेदारी है कि मरीजों को बेहतर चिकित्सीय परामर्श और सेवा प्रदान की जाए. मौके पर डॉ. निरंजन, डॉ. स्मृति सिंह, डॉ. अनुराग, डॉ. असीम, डॉ. हेमंत कपूर, अस्पताल प्रबंधक मो. तौसिफ हसनैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अपने कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा से करें चिकित्सक : सिविल सर्जन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top