Hot News

January 21, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुप्पी प्रखंड में बागमती नदी के अख्ता घाट पर होगा पुल निर्माण, स्वीकृति के बाद मिलेगी सौगात

सीतामढ़ी. जिले के सुप्पी प्रखंड अंतर्गत बागमती नदी के अख्ता घाट पर पुल निर्माण की उम्मीद जगी है. यह माना जा रहा है कि चालू वर्ष में जिला को उक्त पुल के निर्माण की स्वीकृति की सौगात मिल सकती है. पथ निर्माण विभाग की पुल निर्माण की पहल की समाचार से खास कर सुप्पी व बैरगनिया प्रखंड के लोग अधिक खुश है. यह खुशी लाजिमी है.– पुल बनने पर नाव से मिलेगी मुक्ति अख्ता घाट पर पुल बनने के बाद लोगों को एक ओर जहां बाढ़ के दौरान नाव से नदी पार करने से मुक्ति मिल जायेगी, तो दूसरी ओर सुप्पी से पूर्वी चंपारण की दूरी भी कम हो जाएगी. पुल से एक तरह से सुप्पी व अन्य प्रखंडों के लोगों का आवागमन सुगम व सुलभ हो जायेगा. बता दें कि अख्ता घाट पर पुल निर्माण की मांग दशकों से की जाती रही है. वर्तमान व पूर्व सांसद एवं विधायक भी पुल के लिए प्रयासरत रहे हैं.– पुल निर्माण के प्रस्ताव पर स्वीकृति मांगी पथ निर्माण के अभियंता प्रमुख ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के क्षेत्रीय पदाधिकारी को प्रस्ताव के साथ पत्र भेजा है. उन्होंने अख्ता घाट पर पुल निर्माण की स्वीकृति देने का आग्रह किया है. उन्होंने केन्द्रीय सड़क व अवसंरचना निधि (सीआरआइएफ) अंतर्गत उक्त पुल के योजना की स्वीकृति मांगी है. प्रस्ताव के अनुसार, पुल की लंबाई एक किमी होगी. इसे बनाने पर 26339.60 लाख रुपये खर्च होंगे. — पुल बनते ही 12 किमी दूरी की कमी बैरगनिया प्रखंड के बेंगाही के सुशील कुमार झा कहते है कि अख्ता घाट पर पुल नहीं होने से सुप्पी प्रखंड के लोगों को बैरगनिया होते हुए लालबकेया पुल होकर पूर्वी चंपारण आना-जाना पड़ता है. पुल का निर्माण होते ही वहां के लोग अख्ता व जमुआ होते हुए पूर्वी चंपारण चले जायेंगे. इससे करीब 12 किमी दूरी कम हो जायेगी. गौरतलब है कि पुल बनने के बाद अख्ता घाट के इस पर सुप्पी प्रखंड के अदौरी, अख्ता, मलाही व मारपा, तो उस पार बैरगनिया प्रखंड के चकवा पुनर्वास, अख्ता पश्चिमी व पताही गांव के लोगों को अधिक लाभ मिलेगा. वैसे यह पुल सीतामढ़ी व पूर्वी चंपारण जिला में आने-जाने का एक बड़ा सहूलियत बनेगा. पुल को लेकर डीएम से मिले थे पूर्व विधायक सीतामढ़ी. गौरतलब है कि अख्ता घाट पर पुल का निर्माण हो, को लेकर पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना भी डीएम रिची पांडेय से मिले थे. उनके साथ भाजपा नेता हेमंत कुमार मिश्रा व समाजसेवी राजनंदन गांधी भी थे. अख्ता घाट पर पुल निर्माण को पुल निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष सिकंदर महतो ने लंबे समय तक धरना दिया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सुप्पी प्रखंड में बागमती नदी के अख्ता घाट पर होगा पुल निर्माण, स्वीकृति के बाद मिलेगी सौगात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्वामी छोटेलाल टूर्नामेंट के फाइनल में सिमरी बख्तियारपुर टीम ने खिताबी शील्ड पर जमाया कब्जा

बेलदौर. प्रखंड के आदर्श इंटर विद्यालय पीरनगरा के स्पोर्ट्स मैदान में स्वामी छोटेलाल शिक्षण संस्थान पीरनगरा के सौजन्य से आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सहरसा की सिमरी बख्तियारपुर टीम ने मधेपुरा जिले के आलमनगर टीम को हराकर खिताबी शील्ड पर कब्जा जमा लिया. जानकारी के मुताबिक, गत सोमवार को आलमनगर बनाम सिमरी बख्तियारपुर टीम के बीच फाइनल मैच आयोजित की गयी. वहीं रोमांचक मुकाबले में आलमनगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करते आलमनगर टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर का सामना करते सभी विकेट गंवाकर 157 रन बनाये. वहीं जवाब में सिमरी बख्तियारपुर की टीम ने उक्त रोमांचक मुकाबले में 17 ओवर के गेंदों का सामना करते 8 विकेट खोकर लक्ष्य पार करते फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर लिया. वहीं लक्ष्य पार करते ही विजेता टीम के खिलाड़ियों में जश्न का माहौल छा गया. निर्णायक मंडली ने फाइनल मुकाबले में बेहतरीन स्पोर्ट्स प्रदर्शन करने वाले विजेता टीम के असजद आरिफ को मैन ऑफ द मैच घोषित किया. जिसे पंसस निभा देवी द्वारा सम्मानित किया गया, जबकि मैन ऑफ द सीरीज आकाश कुमार को पूर्व प्रमुख रंजो देवी एवं सरपंच गजेन्द्र राम ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया. वही खिलाड़ियों का खुलकर हौसला अफजाई करते जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने विजेता टीम को शील्ड एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित की. जबकि उप विजेता टीम को मुखिया मंजू देवी ने शील्ड एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके शिक्षक नेता ब्रजेश कुमार, मुखिया तेतराबाद मुन्ना प्रताप, अजीत यादव, विजय यादव, कृष्णा यादव, विक्रम विजेता, केशव यादव, संतोष शर्मा, संगम कुमार, अशोक यादव, रितु राज, बाबुल कुमार, सुभाष यादव, टुनटुन यादव, राहुल कुमार, अंपायर रंजीत यादव एवं प्रभाष कुमार, उद्घोषक सचिदानंद कुमार, मनमोहन कुमार समेत दर्जनों स्पोर्ट्स प्रेमी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्वामी छोटेलाल टूर्नामेंट के फाइनल में सिमरी बख्तियारपुर टीम ने खिताबी शील्ड पर जमाया कब्जा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. कतरनी चावल, जर्दालू आम, सिल्क व मंजूषा पेंटिंग की मेड इन भागलपुर के नाम से होगी ब्रांडिंग

भागलपुर के जीआइ टैग उत्पाद को बढ़ावा देने को लेकर मंगलवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि कतरनी चावल, जर्दालू आम, सिल्क व मंजूषा पेंटिंग की मेड इन भागलपुर के नाम से ब्रांडिंग की जायेगी. इससे भागलपुर को एक अलग पहचान मिलेगी. समीक्षा भवन में डीएम की अध्यक्षता में भागलपुर के जीआइ टैग उत्पाद कतरनी चावल, जर्दालू आम, भागलपुर के तसर सिल्क व मंजूषा पेंटिंग को बढ़ावा देने को लेकर संबंधित पदाधिकारी, किसान, बुनकर, व्यापारी व मंजूषा कलाकारों के साथ बैठक आयोजित की गयी थी. बैठक में इन उत्पादों को बढ़ावा देने को लेकर संबंधित किसानों बुनकरों एवं मंजूषा कलाकारों से विचार विमर्श किया गया व कई निर्णय लिये गये. डीएम ने कहा कि भागलपुर जिला को बहुत बड़ी सौगात मिली है. भागलपुर के चार उत्पादों को जीआइ टैग मिला है. इनके प्रोडक्शन को हम कैसे बढ़ाये साथ ही पैकेजिंग और प्रोसेसिंग कैसे करें ताकि उत्पादक को बेहतर लाभ मिल सके, इस पर काम होना चाहिए. डीएम ने कहा कि विमर्श के दौरान उन्होंने कई बिंदुओं को नोट किया है. निर्णय लिया है कि जिन विषयों का समाधान जिला स्तर से होने वाले हैं उनका समाधान जिला स्तर से करेंगे. जिन विषयों का समाधान राज्य स्तर से हो सकता है, उसका प्रस्ताव राज्य स्तर को भेजेंगे. उन्होंने कहा कि खास कर दो प्रोडक्ट्स को उन्होंने टारगेट किया है. पहला कतरनी चावल और दूसरा सिल्क. इन दोनों के प्रमोशन और एक्सपोर्ट पर वे काम कर रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि बहुत ही जल्द उन्हें सफलता मिलेगी. उन्होंने कहा कि सबसे पहले वे प्रोडक्ट्स की क्वालिटी को काफी बेहतर करेंगे. उसके बाद पैकेजिंग प्रोसेसिंग पर ध्यान देंगे. उन्होंने कहा कि उसके बाद मार्केट लिंक किया जायेगा. उन्होंने कहा कि मेड इन भागलपुर के नाम से इन उत्पादों की ब्रांडिंग की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news. कतरनी चावल, जर्दालू आम, सिल्क व मंजूषा पेंटिंग की मेड इन भागलपुर के नाम से होगी ब्रांडिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

खगड़िया. व्यवहार न्यायलय परिसर में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रशासन द्वारा संचालित सौ दिवसीय विशेष कार्य योजना के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त हिंदुस्तान अभियान की पहली वर्षगांठ पर जागरूकता रथ को रवाना किया. तटवासी समाज न्यास व जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्ति रथ का शुभारंभ किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्दन कुमार ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर दंडनीय अपराध है. बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के अनुसार लड़के की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं लड़की की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है. उन्होंने लोगों से अपील की कि बाल विवाह की किसी भी सूचना की तत्काल जानकारी प्रशासन को दें. इसके लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा आपातकालीन सेवा 112 पर संपर्क किया जा सकता है. बाल विवाह मुक्ति रथ जिला मुख्यालय से प्रारंभ होकर जिले के विभिन्न प्रखंड व गांव में भ्रमण कराया जा रहा है. कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार, राम कुमार, संजय प्रसाद यादव, ममता कुमारी, वरुण कुमार, रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. सरस्वती पूजा में डीजे पूर्ण प्रतिबंधित, बिना लाइसेंस के नहीं निकलेगा जुलूस

भागलपुर के समीक्षा भवन में सरस्वती पूजा के दौरान शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव की संयुक्त अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में स्पष्ट कहा गया कि पूजा के दौरान या विसर्जन में डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा. बिना लाइसेंस के कोई भी पूजा समिति विसर्जन जुलूस नहीं निकाल सकेगा. इसके लिए सभी पूजा समितियों से बांड भरवा लेने का निर्देश सभी थानों को दिया गया. सभी समितियों को लाइसेंस के साथ 10 से 15 सदस्यों का नाम और उनका आधार कार्ड की काॅपी भी थाने में देना होगा. जिलाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कि मां भगवती सरस्वती पूजा विद्या की देवी है. पूजा भक्ति और श्रद्धा के माहौल में करना चाहिए. बड़े पंडालों और विसर्जन रूट पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरा डीएम ने बताया कि बड़े पंडालों और विसर्जन के रास्ते में सीसीटीवी लगाया जायेगा. कृत्रिम तालाबों में पानी की व्यवस्था करने और पंडालों के आसपास साफ सफाई और ब्लिचिंग पाउडर छिड़काव करने की जिम्मेदारी संबंधित नगर निकाय हो दी गयी. डीएम ने शांति समिति के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि पूजा किशोरवय या युवा करते हैं. यह ध्यान रखना जरूरी होगा कि पूजा में कोई उन्मादी तत्व शामिल न हो जाये. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन कतई नहीं हो. अगर कोई ऐसा करता है तुरंत स्थानीय पदाधिकारी को सूचना दें. विसर्जन के समय यह ध्यान रखा जाय कि कोई बच्चा या किशोर पानी में न उतरे, अन्यथा उनके डूब जाने का खतरा रहेगा. बिजली के जर्जर तार को बदलने, बिजली विभाग को एक नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्देश दिया गया. राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को देखते हुए सभी शांति समिति के सदस्यों से 24 जनवरी को ही सभी प्रतिमा का विसर्जन शाम चार बजे तक करवा लेने की अपील की गयी. अश्लील गाना बजाने वालों पर भी होगी कार्रवाई एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि पूजा के दौरान अश्लील, गंदा और भड़काऊ गाना बजाने वालों पर कार्रवाई होगी. थाना स्तर पर पूजा समितियों की पैन ड्राइव, सीडी का प्ले लिस्ट चेक करने का निर्देश सभी थानों को दिया गया है. एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पूरी नजर रखी जायेगी. अगर कोई अफवाह की सूचना मिलती है है तो संबंधित थाना या स्थानीय अधिकारी को सूचित करें ना कि फॉरवर्ड करें. अफवाह फॉरवर्ड करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी. जुलूस में कोई भी हथियार, लाठी, डंडा लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. बैठक को डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह, नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने भी संबोधित किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news. सरस्वती पूजा में डीजे पूर्ण प्रतिबंधित, बिना लाइसेंस के नहीं निकलेगा जुलूस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बस चालक से मारपीट कर छिनतई करने की शिकायत

बेलदौर. नपं के बेलदौर बाजार स्थित काली स्थान चौक समीप बस चालक से मारपीट व नकदी छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित बस संचालक चौथम थाना क्षेत्र के कैथी निवासी पंकज पोद्दार ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित बस चालक व सवार यात्रियों के मुताबिक मंगलवार की अपराह्न करीब पौने तीन बजे सवारी लदी बस उक्त स्थल पर जब रूकी तो समीप के दुकानदार अमीत कुमार व इसके पिता सकलदेव रजक बस चालक से गाली-गलौज करते बस हटाने का दबाव देने लगे, इसका विरोध करने पर आरोपित मारपीट करते बस चालक के जेब से नकदी 85 सौ रुपये भी छिन लिया. पुलिस से घटना की शिकायत करने पर अप्रिय घटना को अंजाम देने की शिकायत की. घटना की पुष्टि बस पर सवार करीब आधे दर्जन यात्रियों ने भी करते आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने आवेदन की पुष्टि करते बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं घटना से सभी बस चालक व उपचालकों में रोष व्याप्त है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बस चालक से मारपीट कर छिनतई करने की शिकायत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. मेगा इंडस्ट्रियल पार्क के लिए 13.45 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

लोगों ने रखी तीन डिमांड, अफसरों ने कहा चार गुना मुआवजा देंगे गोराडीह में मेगा औद्योगिक पार्क के लिए अतिरिक्त 13.45 एकड़ रैयती जमीन का अधिग्रहण किया जाना है. इसकी प्रक्रिया के तहत आर्थिक सामाजिक अध्ययन (एसआइए) कराया जा रहा है. इसे लेकर मंगलवार को इसके लिए सार्वजनिक सुनवाई (पब्लिक हियरिंग) गोराडीह के मोहनपुर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में आयोजित की गयी. कुल 24 रैयतों से जमीन का अधिग्रहण होगा. सुनवाई में लगभग 50 ग्रामीण शामिल हुए. सुनवाई में एलएन मिश्रा आर्थिक अध्ययन व सामाजिक परिवर्तन संस्थान के विशेषज्ञ रणधीर प्रसाद सिंह ने ग्रामीणों से फीडबैक लिया. ग्रामीणों ने तीन मांगें रखीं. उनका कहना था कि जमीन के बदले जमीन या जमीन के बदले नौकरी या फिर जमीन के बदले अधिकतम मुआवजा मिले. उनसे कहा गया कि वे जिस निर्धारित दर पर जमीन की रजिस्ट्री करते या कराते हैं, उस दर से चार गुना अधिक दर के हिसाब से मुआवजा दिया जायेगा. इसके बाद सुनवाई समाप्त हुई. इस मौके पर जिला अपर भू-अर्जन पदाधिकारी विक्रम भास्कर झा, राजस्व अधिकारी मोना गुप्ता के अलावा अमीन व सहायक उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news. मेगा इंडस्ट्रियल पार्क के लिए 13.45 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News. गंगा करहरिया गांव में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

गोराडीह के गंगा करहरिया गांव में विलास मंडल के 20 वर्षीय पुत्र विक्रांत कुमार की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हो गयी है. पिता विलास मंडल ने बताया कि सोमवार को विक्रांत सुबह नौ बजे गोराडीह बाजार गया था. वह 12 बजे घर आया और अपनी मां के पास जा कर उल्टी करने लगा. उससे पूछा कि क्या हुआ, वह कुछ नहीं बोल सका. उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया. शाम छह बजे इलाज के क्रम में चिकित्सकों ने विक्रांत को मृत घोषित कर दिया. मंगलवार को बरारी थाना पुलिस ने विक्रांत के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. पिता ने बताया कि विक्रांत ने क्या खाया, उसे कुछ नहीं पता लेकिन उसके मुंह से काफी दुर्गंध आ रही थी. पिता ने यह भी बताया कि विक्रांत लुधियाना में रह कर कमाई करता था. डेढ़ माह पहले घर आया था. यह भी बताया कि जब से वह लुधियाना गया तब से शराब का आदि हो गया था. वह घर से बाइक ले कर अकेले निकलता था और शराब पी कर चला आता था. विक्रांत घर का बड़ा लड़का था. उसकी असामयिक मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में है. पुलिस ने जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका जतायी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur News. गंगा करहरिया गांव में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेष राशिफल 21 जनवरी 2026: ऑफिस में बढ़ेगा काम का बोझ, जानें करियर लव लाइफ और स्वास्थ्य का हाल

Mesh Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: आज 21 जनवरी, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जो रात 2 बजकर 01 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चतुर्थी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. आज की सूर्योदय कालीन ग्रह स्थिति की बात करें तो सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल, बुध और शुक्र तीनों ग्रह मकर राशि में स्थित हैं. मकर राशि में चतुग्रही योग बना है. जिससे कर्म, परिश्रम और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में तेजी देखने को मिल सकती है. देव गुरु गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं, जिससे पुराने फैसलों और योजनाओं पर दोबारा विचार करने की जरूरत पड़ेगी. शनि मीन राशि में हैं, जो धैर्य और अनुशासन की परीक्षा ले सकते हैं. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. आज का दिन कर्म प्रधान है. सही निर्णय, संयम और धैर्य से लिया गया हर कदम आगे चलकर लाभ दे सकता है. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का मेष राशिफल. आज का राशिफल का video देखने के लिए ऊपर दिए गए link पर click करें Mesh Aaj Ka Rashifal मेष आज का राशिफल मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. किसी दूर यात्रा की योजना बन सकती है और मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा. बड़ों का मार्गदर्शन आपके काम आएगा. स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं. प्राइवेट जॉब या बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं, जो किस्मत चमका सकते हैं. पिता के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे. करियर / बिजनेस : स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और अच्छे रिजल्ट मिलने के योग हैं. कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन पॉजिटिव है. प्राइवेट जॉब या बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, जो आगे चलकर बड़ा फायदा देंगे. बिजनेस में कॉन्ट्रैक्ट साइन करना आज शुभ रहेगा. जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो आज पहल कर सकते हैं. पिता का सहयोग और सलाह आपके करियर फैसलों को मजबूती देगी. रिलेशनशिप (परिवार): पिता के साथ रिश्ते और ज्यादा मजबूत होंगे. घर के बड़ों का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी साबित होगा. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. किसी दूर की यात्रा की योजना बन सकती है. मनपसंद भोजन और घरेलू सुख का आनंद मिलेगा, जिससे मूड बेहतर रहेगा. लव लाइफ: पुराने क्रश और नए क्रश दोनों से बातचीत के योग बन रहे हैं. माहौल हल्का और पॉजिटिव रहेगा. घरवालों के सामने अफेयर का राज खुलने की संभावना कम है. अगर किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है. पार्टनर से सपोर्ट मिलेगा और रिश्ता एक स्टेप आगे बढ़ सकता है. स्वास्थ्य: पीठ से जुड़ी परेशानी परेशान कर सकती है, इसलिए आराम का ध्यान रखें. तनाव से बचें, वरना शुगर से जुड़ी दिक्कत बढ़ सकती है. डेली एक्सरसाइज जरूरी है. स्क्रीन टाइम लिमिट में रखें और आंखों को बीच-बीच में आराम दें. पानी खूब पिएं, शरीर को हल्का रखें. आज की सावधानी ओवरकॉन्फिडेंस से बचें.सेहत के संकेतों को नजरअंदाज न करें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय: बुध देव की पूजा करें.सुबह गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का 11 बार मंत्र जप करें.हरी मूंग या हरी सब्जी का दान करें.नोट: यह उपाय मानसिक शांति, वाणी में मधुरता और कार्यक्षेत्र में स्थिरता प्रदान करता है. शुभ रंग: संतरीशुभ अंक: 9 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 21 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति Also Read:- विनायक चतुर्थी पर क्यों वर्जित है चंद्र दर्शन? जानें दोष के उपाय और चंद्रोदय का समय The post मेष राशिफल 21 जनवरी 2026: ऑफिस में बढ़ेगा काम का बोझ, जानें करियर लव लाइफ और स्वास्थ्य का हाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वृषभ राशिफल 21 जनवरी 2026: आज लव लाइफ में संयम रखें, किसी छिपे रिश्ते के कारण खड़ी हो सकती है परेशानी

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: आज 21 जनवरी, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जो रात 2 बजकर 01 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. आज की सूर्योदय कालीन ग्रह स्थिति की बात करें तो सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल, बुध और शुक्र तीनों ग्रह मकर राशि में स्थित हैं. मकर राशि में चतुग्रही योग बना है. जिससे कर्म, परिश्रम और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में तेजी देखने को मिल सकती है. देव गुरु गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं, जिससे पुराने फैसलों और योजनाओं पर दोबारा विचार करने की जरूरत पड़ेगी. शनि मीन राशि में हैं, जो धैर्य और अनुशासन की परीक्षा ले सकते हैं. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. आज का दिन कर्म प्रधान है. सही निर्णय, संयम और धैर्य से लिया गया हर कदम आगे चलकर लाभ दे सकता है. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन बुधवार …. आज का राशिफल का video देखने के लिए ऊपर दिए गए link पर click करें Vrishabh Aaj Ka Rashifal वृषभ आज का राशिफल वृषभ राशि वालों को आज थोड़ा संभलकर रहना होगा. प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है और घर की चिंता मन परेशान कर सकती है. वाणी पर कंट्रोल रखें, वरना विवाद हो सकता है. पुरानी बीमारी उभर सकती है. ऑफिस में काम से ज्यादा प्रेम संबंधों पर ध्यान देने से छवि खराब हो सकती है. ऐसा कोई काम न करें जिससे नौकरी पर खतरा आए. करियर / बिजनेस : ऑफिस में काम का दबाव और कॉम्पिटिशन दोनों रहेंगे. काम छोड़कर प्रेम संबंधों या निजी मामलों में ज्यादा उलझना आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे नौकरी पर खतरा आए. बिजनेस में आज रिस्क लेने से बचें, जो चल रहा है उसी को संभालना बेहतर रहेगा. रिलेशनशिप (परिवार): घर की जिम्मेदारियां या किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. वाणी में कठोरता विवाद का कारण बन सकती है. शांत रहकर बात करेंगे तो माहौल बेहतर रहेगा. बड़ों की सलाह आज अनदेखी न करें. लव लाइफ: लव लाइफ में आज संयम जरूरी है. ऑफिस रोमांस या किसी छिपे रिश्ते के कारण परेशानी खड़ी हो सकती है. भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें. आज दूरी और समझदारी ही रिश्ते को सुरक्षित रखेगी. स्वास्थ्य: पुरानी बीमारी उभर सकती है. लापरवाही नुकसानदायक होगी. दवा, खानपान और आराम का पूरा ध्यान रखें. तनाव और थकान से बचें, वरना समस्या बढ़ सकती है. आज की सावधानी वाणी पर नियंत्रण रखें.ऑफिस और निजी जीवन की सीमाएं स्पष्ट रखें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय बुध देव की पूजा करें.सुबह गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का 11 बार मंत्र जप करें.हरी मूंग या हरी सब्ज़ी का दान करें.नोट: यह उपाय वृषभ राशि वालों को मानसिक शांति, वाणी में मधुरता और स्थिरता प्रदान करता है. शुभ रंग: हराशुभ अंक: 7 ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 21 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति Also Read:- विनायक चतुर्थी पर क्यों वर्जित है चंद्र दर्शन? जानें दोष के उपाय और चंद्रोदय का समय The post वृषभ राशिफल 21 जनवरी 2026: आज लव लाइफ में संयम रखें, किसी छिपे रिश्ते के कारण खड़ी हो सकती है परेशानी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top