Hot News

January 21, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jfc under 14 team for aiff sub junior league : एआइएफएफ सब जूनियर लीग के लिए जेएफसी अंडर-14 टीम घोषित

जमशेदपुर. एआइएफएफ सब जूनियर फुटबॉल लीग के लिए जमशेदपुर एफसी की अंडर-14 टीम की घोषणा कर दी गयी है. जेएफसी की 20 सदस्यीय टीम में शामिल 19 खिलाड़ी मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं. वहीं, जेएफसी अंडर-14 टीम में टाटा स्टील फाउंडेशन के 16 खिलाड़ियों को जगह दी गयी है. टीम में शामिल कार्तिकेय एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका तालुक झारखंड से नहीं है. इस टीम के मुख्य कोच जमशेदपुर के राहुल राज हैं. हेड कोच राहुल राज ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत खास पल है. अंडर-14 टीम में झारखंड के 19 खिलाड़ियों का होना राज्य के ग्रासरूट सिस्टम से आने वाले टैलेंट की क्वालिटी को दिखाता है. जमशेदपुर एफसी की टीम इस लीग में अपने अभियान की शुरुआत 25 जनवरी को आरकेएमएस छत्तीसगढ़ के खिलाफ करेगी. टीम में हर्ष टोप्पो, चयन मालाकार और सोनू मुर्मू (गोलकीपर), कृष कुमार, आदित्य खालखो, बुद्धराम हो, गुरबा हेंब्रम, आदर्श गोप (डिफेंडर), पीयूष महतो, शुभम बेहरा, करण महाली, अरसल मुर्मू, प्रीतम अजिरीजत भद्रा (मिडफील्डर), दीपक बेहरा, कार्तिक मरांडी, अशरफुल रहबर, सोनाराम तुबिद, हरेंद्रनाथ सोरेन, इंद्र मरांडी और कार्तिकेयन एम (फॉरवर्ड) शामिल है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jfc under 14 team for aiff sub junior league : एआइएफएफ सब जूनियर लीग के लिए जेएफसी अंडर-14 टीम घोषित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जामताड़ा : एफएलसी ने गुरुकुल में बचत खाते के बारे में दी जानकारी

जामताड़ा. झारखंड ग्रामीण बैंक, जामताड़ा शाखा ने कल्याण गुरुकुल में वित्तीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया. बैंक के एफएलसी प्रशांत कुमार ने बचत खाते एवं प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा स्कीम के तहत पीएमएसबीवाइ, पीएमजेजेबीवाइ, एपीवाइ के बारे में विस्तार से बताया. साथ ही साइबर क्राइम व उससे बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने साइबर धोखाधड़ी हो जाने पर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करने के बारे में बताया. मौके पर जामताड़ा शाखा के फील्ड ऑफिसर अनुपमा कुंडु ने बैंक आरडी, एफडी, एसआइपी व बैंक के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया. मौके पर कल्याण गुरुकुल संस्थान के ट्रेनर मिलन विश्वास, भानु तिवारी, वार्डन मीना महराई उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जामताड़ा : एफएलसी ने गुरुकुल में बचत खाते के बारे में दी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लालगढ़ मोहल्ले में रखें अतिरिक्त चौकसी : एसपी

मधुपुर. देवघर एसपी सौरव ने बुधवार शाम को मधुपुर थाना पहुंचकर अधिकारियों के साथ एक बैठक की. इस दौरान लालगढ़ मोहल्ले के धोबी टोला में धार्मिक स्थल का जीर्णोद्धार के दौरान हुए विवाद के मामले में अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. साथ ही आवश्यक निर्देश दिया. इस मामले में दर्ज चारों केस के संबंध में जानकारी ली. एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने सरस्वती पूजा को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा है. इसके अलावा थाना परिसर में वर्षों से पड़े दो पहिया व चार पहिया वाहनों के निष्पादन के दिशा में अग्रेतर कार्रवाई के लिए कहा. इधर, लालगढ़ में विवाद के सात दिन बाद भी पुलिस व दंडाधिकारी लगातार मोहल्ले में निगरानी कर रहे हैं. धार्मिक स्थल के अलावा मुख्य सड़क में भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये है. मधुपुर व पाथरोल समेत जिला बल के अतिरिक्त जवान भी लगे हुए है. इसके अलावा गांधी चौक व डामलिया कूप में भी अधिकारी समेत जवान तैनात है. मामले में पुलिस पूरी सावधानी बरत रही है. धार्मिक स्थल के निकट बनाये गये अस्थायी पंडाल में भी दर्जनों जवान निगरानी कर रहे हैं. हाइलार्ट्स: पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ की बैठक डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लालगढ़ मोहल्ले में रखें अतिरिक्त चौकसी : एसपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: किराना दुकान में लगी आग, एक लाख नकद समेत लाखों की संपत्ति खाक

Dhanbad News: प्रतिनिधि, बरवाअड्डा. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर किसान चौक के समीप बुधवार की अहले सुबह दीपक किराना स्टोर में आग लगने से एक लाख नगदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. इस संबंध में किराना स्टोर संचालक दीपक कुमार साव ने बताया कि लगभग सुबह तीन बजे फोन से सूचना मिली कि उनके दुकान में आग लग गयी है. दुकान पहुंचे तो देखा की बरवाअड्डा पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है. लगभग एक घंटे के बाद टीम ने आग पर काबू पाया. तब तक दुकान में रखी चार से पांच लाख की खाद्य सामग्री के सामान जल कर बरबाद चुकी थी. दीपक ने यह भी बताया कि दुकान में फोन पे, गूगल पे के माध्यम से लोगों का पैसा भेजने का काम भी किया जाता है. इसमें प्राप्त हुए लगभग एक लाख रुपये दुकान के रैक में रखा था, जो जलकर राख हो गया. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जाता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: किराना दुकान में लगी आग, एक लाख नकद समेत लाखों की संपत्ति खाक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AIPOC: राष्ट्रीय विकास में विधायिकाओं की भूमिका पर जोर

AIPOC: उत्तर प्रदेश विधान मंडल में आयोजित 86 वें अखिल हिंदुस्तानीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (एआईपीओसी) का समापन बुधवार को हो गया. सम्मेलन के दौरान सार्थक और गहन चर्चा हुई साथ ही देशभर से आए पीठासीन अधिकारियों के विचारों के आदान-प्रदान से संसदीय विमर्श समृद्ध हुआ है. सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश ने  उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि सकल राज्य घरेलू उत्पाद, प्रति व्यक्ति आय, बजट आकार, निर्यात और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में राज्य ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं.  हरिवंश ने कहा कि नीति आयोग द्वारा कभी “समस्या ग्रस्त राज्य” कहे जाने वाला उत्तर प्रदेश अब राजस्व अधिशेष प्राप्त कर अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल हो चुका है और सुधारोन्मुखी शासन के लिए पहचान बना रहा है. उन्होंने वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में आर्थिक सशक्तता, रणनीतिक क्षमता और तकनीकी प्रगति को राष्ट्रीय विकास के लिए अनिवार्य बताते हुए कहा कि वर्ष 2014 के बाद से हिंदुस्तान इस दिशा में निर्णायक रूप से आगे बढ़ा है और उत्तर प्रदेश, प्रधानमंत्री के विकसित और आत्मनिर्भर हिंदुस्तान के विजन के अनुरूप अपनी नई पहचान गढ़ रहा है. नीति निर्माण का उदाहरण राज्य के विजन डॉक्यूमेंट–2047 का उल्लेख करते हुए उपसभापति ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के दोनों सदनों में 27 घंटे से अधिक समय तक चली चर्चा की सराहना की और इसे सहभागी शासन व सहमति आधारित नीति निर्माण का उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित हिंदुस्तान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्यों द्वारा स्पष्ट और दूरदर्शी विकास रोडमैप तैयार करना आवश्यक है, जिसमें उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है. वर्ष 2017 से 2025 के बीच उत्तर प्रदेश में लगभग छह करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं. उन्होंने राज्य प्रशासन के वर्ष 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर की वित्तीय स्थिति बनने, अगले पांच वर्षों में विकास दर 20 प्रतिशत तक ले जाने तथा 2047 तक छह ट्रिलियन डॉलर की वित्तीय स्थिति बनने के लक्ष्य का उल्लेख किया. इसके साथ ही राष्ट्रीय जीडीपी में राज्य की हिस्सेदारी 9.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 16 प्रतिशत करने का लक्ष्य भी रखा गया है.  विधायिकाओं और प्रशासनों की साझा जिम्मेदारी पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि सभी का समान उद्देश्य सूचित विमर्श, सुदृढ़ नीति निर्माण और दूरदर्शी दृष्टि के माध्यम से राष्ट्रीय विकास में योगदान देना है. उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक को संसदीय परंपराओं के साथ समन्वित करने से सदन की कार्यवाही अधिक प्रभावी और समावेशी बनी है. डिजिटल उपकरणों के उपयोग, प्रक्रिया नियमों में सुधार तथा अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज जैसी क्षेत्रीय बोलियों में समकालीन अनुवाद की व्यवस्था से जनप्रतिनिधियों की भागीदारी बढ़ी है. सम्मेलन के समापन उन्होंने विश्वास जताया कि 86वें अखिल हिंदुस्तानीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन से प्राप्त विचार और सुझाव देशभर की विधायी संस्थाओं को सशक्त बनाएंगे और हिंदुस्तान की लोकतांत्रिक नींव को और मजबूत करेंगे. The post AIPOC: राष्ट्रीय विकास में विधायिकाओं की भूमिका पर जोर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BCA के बाद कर सकते हैं ये सरकारी नौकरियां, सैलरी लाखों में

Government Job after BCA: बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन यानी बीसीए करने के बाद प्रशासनी नौकरी के कई मौके होते हैं. प्रशासनी विभागों में कई ऐसे पोस्ट होते हैं जिनपर बीसीए डिग्री रखने वालों की योग्यता मांगी जाती है. BCA एक प्रोफेशनल कंप्यूटर डिग्री है और इसी वजह से बैंक, SSC, रेलवे, UPSC और प्रशासनी IT सेक्टर में BCA ग्रेजुएट्स के लिए कई बड़े मौके मौजूद हैं. Government Job after BCA: बैंकिंग सेक्टर जॉब BCA करने के बाद सबसे पहला और बेस्ट ऑप्शन प्रशासनी बैंक माने जाते हैं. BCA ग्रेजुएट्स SBI PO, SBI Clerk, IBPS PO और IBPS Clerk जैसी परीक्षाओं में अप्लाई कर सकते हैं. इन परीक्षाओं में किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन मान्य होता है. बैंक में PO की शुरुआती सैलरी करीब 52 हजार से 60 हजार रुपये महीने तक होती है. प्रमोशन के बाद यह पैकेज 10 से 12 लाख रुपये सालाना तक पहुंच जाता है. रेलवे में BCA वालों के लिए मौके BCA के बाद रेलवे में भी नौकरी पाने के मौके होते हैं. रेलवे में स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, सीनियर क्लर्क और टिकट क्लर्क जैसे पोस्ट की वैकेंसी में बीसीए वाले आवेदन कर सकते हैं. रेलवे NTPC ग्रेजुएट लेवल की वैकेंसी हजारों खाली पदों को भरने के लिए होती है. रेलवे NTPC के जरिए Clerk और Data Entry से जुड़ी प्रशासनी नौकरियां (Government Job after BCA) मिलती हैं. सिविल सर्विस की परीक्षा अगर कोई बड़ा अफसर बनने का सपना देखता है, तो BCA के बाद UPSC Civil Services और State Public Service Commission की परीक्षाएं भी दी जा सकती हैं. इन परीक्षाओं के जरिए IAS, IPS, IRS, SDM और DSP जैसे पद मिलते हैं. बीसीए के बाद यह एक रोचक करियर ऑप्शन है. अन्य प्रशासनी नौकरियां BCA करने वालों के लिए सबसे खास मौका प्रशासनी IT और टेक्निकल जॉब्स में मिलता है. NIC, ISRO, DRDO और BARC जैसे विभागों में Scientist, Programmer और Technical Officer की पोस्ट निकलती हैं. इन पदों पर शुरुआती सैलरी 60 हजार से 80 हजार रुपये महीने तक होती है. यह भी पढ़ें: करियर का टर्निंग पॉइंट, 2026 में किस इंजीनियरिंग ब्रांच का होगा दबदबा The post BCA के बाद कर सकते हैं ये प्रशासनी नौकरियां, सैलरी लाखों में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Taz Bana Diha: शिल्पी राज की आवाज में रोमांटिक गाना ‘ताज बना दिह’ रिलीज, ब्लैक साड़ी में कहर ढाती नजर आईं आस्था सिंह

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Taz Bana Diha: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने अपने फैन्स के लिए नया रोमांटिक गाना ‘ताज बना दिह’ रिलीज कर दिया है. इस गाने में आस्था सिंह और राहुल रॉय ऑन-स्क्रीन कपल के रूप में नजर आ रहे हैं. वीडियो में आस्था सिंह कभी ब्लू साड़ी, तो कभी ब्लैक साड़ी में ग्लैमरस अंदाज में दिखाई देती हैं, वहीं राहुल रॉय ब्लैक डेनिम जैकेट में हैंडसम लग रहे हैं. आइए अब गाने की खास बातें बताते हैं. यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो- गाने की कहानी और थीम गाने की कहानी बेहद रोमांटिक है. आस्था सिंह अपने ऑन-स्क्रीन पति से कहती हैं कि उन्हें मुमताज समझकर ताज बना दें, एक प्रेम की निशानी जो दर्शकों को मजेदार और रिलेटेबल लग रही है. इस थीम ने फैंस के बीच काफी चर्चा और प्यार बटोरा है. बीट्स और म्यूजिक का धमाका गाने का बीट्स और म्यूजिक बेहद आकर्षक और एनर्जेटिक है. प्रियांशु सिंह के म्यूजिक डायरेक्शन ने इसे एक ऐसा रोमांटिक और थिरकने वाला ट्रैक बना दिया है, जिसे सुनकर कोई भी अपने पैरों को रोक नहीं पाएगा. गाने के बीट्स श्रोता को एकदम मूड में ले आते हैं और वीडियो के रोमांटिक सीन के साथ मेल खाते हैं, जिससे पूरे गाने का अनुभव और भी मजेदार बन जाता है. दर्शकों का रिएक्शन लॉन्च के बाद से ही गाने पर दर्शकों का रिएक्शन जबरदस्त है. कई लोग इसे सुपरहिट बता रहे हैं, तो कुछ ने शिल्पी राज की मधुर आवाज की तारीफ की है. सोशल मीडिया पर फैंस इस गाने के लिए रेड हार्ट कमेंट्स कर रहे हैं और वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. Shilpi raj new bhojpuri song taz bana diha: शिल्पी राज की आवाज में रोमांटिक गाना ‘ताज बना दिह’ रिलीज, ब्लैक साड़ी में कहर ढाती नजर आईं आस्था सिंह 2 गाने की टीम डिटेल्स गायक: शिल्पी राज गीत: प्रिंस प्रियदर्शी संगीत: प्रियांशु सिंह कलाकार: आस्था सिंह और राहुल रॉय वीडियो प्रोडक्शन: पैराडाइज़ प्रोडक्शन डॉप: वज़ीर कला कोरियोग्राफर: रौनक राऊत संपादक: संदीप यादव दी: रोहित सिंह प्रोजेक्ट हेड: पप्पू शर्मा निर्माता: महिपाल सिंह और राजीव कुमार यह भी पढ़ें: Goldi Yadav New Bhojpuri Song Rate Diya Butake: गोल्डी यादव का रोमांटिक ट्रैक ‘राते दिया बुताके’ छाया, अंकिता वर्मा की अदाओं ने बढ़ाया तापमान The post Shilpi Raj New Bhojpuri Song Taz Bana Diha: शिल्पी राज की आवाज में रोमांटिक गाना ‘ताज बना दिह’ रिलीज, ब्लैक साड़ी में कहर ढाती नजर आईं आस्था सिंह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश को भारत में ही खेलने होंगे वर्ल्ड कप मैच, ICC ने निकाल दी हेकड़ी

T20 World Cup 2026: 21 जनवरी बुधवार को हुई एक अहम बैठक के बाद ICC ने यह साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट अपने पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही चलेगा. ICC ने साफ कहा है कि बांग्लादेश के मैच हिंदुस्तान में ही स्पोर्ट्से जाएंगे क्योंकि वहां सुरक्षा का कोई खतरा नहीं है. यह फैसला वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई बोर्ड मीटिंग में लिया गया. BCB ने हिंदुस्तान में स्पोर्ट्सने को लेकर चिंता जताई थी, लेकिन ICC ने उनकी दलीलों को नहीं माना. एजेंसियों ने की सुरक्षा की जांच ICC ने अपने फैसले के पीछे सबसे बड़ा रीजन सुरक्षा जांच को बताया है. बोर्ड ने साफ किया कि उन्होंने सुरक्षा हालातों का जायजा लेने के लिए कई तरह के असेसमेंट किए थे. इसमें सिर्फ ICC की अपनी टीम ही नहीं, बल्कि स्वतंत्र सुरक्षा एजेंसियों (Independent Security Agencies) की रिपोर्ट भी शामिल थी. इन सभी रिपोर्ट में एक ही बात निकलकर सामने आई कि हिंदुस्तान में टूर्नामेंट के किसी भी वेन्यू पर बांग्लादेश के खिलाड़ियों, अधिकारियों, मीडिया के लोगों या फिर मैच देखने आने वाले फैंस को कोई खतरा नहीं है. जब सुरक्षा को लेकर कोई क्रेडिबल थ्रेट है ही नहीं, तो मैच दूसरी जगह कराने का कोई मतलब नहीं बनता. गलत परंपरा शुरू होने का था डर ICC ने यह भी कहा कि अगर वे बांग्लादेश की बात मानकर मैच शिफ्ट कर देते, तो यह भविष्य के लिए एक बहुत गलत मिसाल (precedent) बन जाती. ICC का मानना है कि बिना किसी ठोस कारण के शेड्यूल बदलना सही नहीं है. अगर आज सुरक्षा का बहाना बनाकर मैच हटाए जाते, तो कल को कोई और देश भी ऐसी ही मांग कर सकता था. इससे ICC के आयोजनों की प्योरिटी और एक ग्लोबल संस्था के रूप में उसकी निष्पक्षता कमजोर पड़ सकती थी. वैसे भी टूर्नामेंट अब काफी पास है, इतने कम समय में कार्यक्रम में बदलाव करना संभव नहीं था. The International Cricket Council (ICC) confirmed the ICC Men’s T20 World Cup 2026 will proceed as scheduled with Bangladesh’s matches to be played in India. The decision was taken following an ICC Board meeting on Wednesday, 21 January via video conference, which was convened… pic.twitter.com/DT7ngqceAK — ANI (@ANI) January 21, 2026 कई हफ्तों से चल रही थी बातचीत ICC ने जानकारी दी कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया है. उनका मैनेजमेंट पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के संपर्क में था. दोनों बोर्ड के बीच कई दौर की बैठकें हुईं और ईमेल के जरिए भी बात हुई. इन बातचीतों में ICC ने BCB को सुरक्षा व्यवस्था की पूरी डिटेल दी थी. उन्होंने बताया कि किस तरह से खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. मकसद यही था कि बांग्लादेश बोर्ड को भरोसा दिलाया जा सके कि हिंदुस्तान में उनकी टीम पूरी तरह महफूज रहेगी. पुलिस और एजेंसियों का पूरा प्लान तैयार सुरक्षा को लेकर ICC ने जो जानकारी शेयर की है, उसमें बताया गया है कि हिंदुस्तान की केंद्र और राज्य प्रशासनों की एजेंसियों के साथ मिलकर सुरक्षा का प्लान बनाया गया है. स्थानीय पुलिस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों (Law Enforcement Agencies) ने हर वेन्यू के लिए खास तैयारी की है. ICC ने BCB को भरोसा दिया है कि स्तरीय सुरक्षा घेरा खिलाड़ियों के लिए मौजूद रहेगा. इसी आधार पर ICC ने साफ कर दिया है कि मैच हिंदुस्तान में ही होंगे और अब इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. ये भी पढ़ें- IND vs NZ 1st T20: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, हिंदुस्तान की बैटिंग, ऐसी है दोनों टीम की प्लेइंग XI T20 World Cup 2026: बांग्लादेश का ICC को दो-टूक जवाब, हिंदुस्तान में स्पोर्ट्सने से किया इनकार, किसको मिल सकती है जगह? T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया  की बढ़ी मुश्किलें, स्टार गेंदबाज के बिना उतरेगी कंगारू टीम, इतने मैच नहीं स्पोर्ट्सेंगे The post T20 World Cup 2026: बांग्लादेश को हिंदुस्तान में ही स्पोर्ट्सने होंगे वर्ल्ड कप मैच, ICC ने निकाल दी हेकड़ी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AIPOC: सदन में व्यवधान की बजाय चर्चा और संवाद की संस्कृति को बनाना होगा सशक्त

AIPOC: विधायिका को अधिक प्रभावी, जनोपयोगी और उत्तरदायी बनाने के लिए एक ‘राष्ट्रीय विधायी सूचकांक’ (नेशनल लेजिस्लेटिव इंडेक्स) तैयार किया जाएगा. इसका मकसद देशभर के विधान मंडलों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, संवाद की गुणवत्ता और कार्यकुशलता में वृद्धि करना होगा. इस बाबत एक समिति का गठन होगा. लखनऊ में 19 से 21 जनवरी तक आयोजित 86 वें अखिल हिंदुस्तानीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (एआईपीओसी) के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यह बात कही. बिरला ने कहा कि राज्य विधान मंडल में हर साल कम से कम 30 बैठक होनी चाहिए. ऐसा होने से विधानमंडल जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति का एक प्रभावी मंच बन सकेगा क्योंकि सदन जितना अधिक चलेगा, उतनी ही अधिक सार्थक, गंभीर और परिणामोन्मुख चर्चा संभव होगी. पीठासीन अधिकारी केवल कार्यवाही संचालित करने वाले नहीं होते, बल्कि वे संविधान के प्रहरी और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के संरक्षक होते हैं और उनकी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और दृढ़ता ही सदन की दिशा तय करती है. लोकसभा अध्यक्ष ने आगामी बजट सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सभी को सहयोग देने को कहा. सदन में लगातार नियोजित गतिरोध और व्यवधान देश के लोकतंत्र के लिए उचित नहीं हैं. सदन में व्यवधान से सबसे अधिक नुकसान आम लोगों का होता है. सदन में गतिरोध की बजाय चर्चा और संवाद की संस्कृति को सशक्त बनाना होगा. लोकतंत्र में लोक सर्वोपरि है, और जनता के प्रति हमारी जवाबदेही केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर दिन और हर क्षण होती है.  विधानमंडल में हर साल कम से कम 30 बैठक होना जरूरी इस सम्मेलन में 6 महत्वपूर्ण संकल्प पारित किए गए. जैसे सभी पीठासीन अधिकारी अपनी-अपनी विधायिकाओं के कार्य संचालन के प्रति स्वयं को पुनः समर्पित करेंगे, ताकि वर्ष 2047 तक ‘विकसित हिंदुस्तान’ के राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति में योगदान दिया जा सके, सभी नेतृत्वक दलों के बीच सहमति बनाकर राज्य विधायी निकायों की न्यूनतम तीस (30)  बैठक सालाना की जाए तथा विधायी कार्यों के लिए उपलब्ध समय और संसाधनों का रचनात्मक एवं प्रभावी उपयोग किया जाए, ताकि लोकतांत्रिक संस्थाएं जनता के प्रति उत्तरदायी हो सके, विधायी कार्यों की सुगमता बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग को निरंतर सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे जनता और उनकी विधायिकाओं के बीच प्रभावी संपर्क स्थापित हो सके तथा सार्थक सहभागी शासन सुनिश्चित हो साथ ही सहभागी शासन की सभी संस्थाओं को आदर्श नेतृत्व प्रदान करना निरंतर जारी रखना, ताकि राष्ट्र की लोकतांत्रिक परंपरा और मूल्य और अधिक गहरे तथा सशक्त हो.  डिजिटल प्रौद्योगिकी के कुशल उपयोग के क्षेत्र में सांसदों एवं विधायकों की क्षमता निर्माण का निरंतर समर्थन तथा विधायिकाओं में होने वाली बहसों और चर्चाओं में जनप्रतिनिधियों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु शोध एवं अनुसंधान सहायता को सुदृढ़ करना और विधायी निकायों के कार्य संपादन का वस्तुनिष्ठ मानकों के आधार पर मूल्यांकन एवं तुलनात्मक आकलन (बेंचमार्किंग) करने हेतु एक ‘राष्ट्रीय विधायी सूचकांक’ का निर्माण, जिससे जनहित में अधिक उत्तरदायित्व के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने हेतु अनुकूल वातावरण स्थापित हो सके. गौरतलब है कि इस सम्मेलन में  24 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से 36 पीठासीन अधिकारियों ने भागीदारी की.   The post AIPOC: सदन में व्यवधान की बजाय चर्चा और संवाद की संस्कृति को बनाना होगा सशक्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनबाद में नाली का गंदा पानी बना आफत, आक्रोशित दुकानदारों ने मेन सड़क को किया जाम

Dhanbad Road News, धनबाद, (सुमन सिंह): धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिणा बाजार में जलजमाव और सड़क पर बहती नाली के दूषित पानी से त्रस्त दुकानदारों का आक्रोश सोमवार को फूट पड़ा. परेशान दुकानदारों ने हरिणा कॉलोनी के मेन सड़क को जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. सड़क जाम के कारण घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप रहा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. गंदे नाली के पानी से होकर गुजरना पड़ता है श्रद्धालुओं को प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों ने कहना था कि सड़क किनारे स्थित मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को गंदे नाली के पानी से होकर गुजरना पड़ता है. पवित्र स्थल के आसपास फैली गंदगी और बदबू से लोगों का जीना दूभर हो गया है. जलजमाव की समस्या के चलते दुकानों में ग्राहकों की आवाजाही भी बंद हो गई है, जिससे व्यापार पर सीधा असर पड़ा है. Also Read: टुसू के रंग में रंगा जमशेदपुर: गोपाल मैदान में टुसू मेले की धूम, झुमर सम्राट ने बांधा समां स्थानीय प्रशासन को कई बार कराया गया अवगत लेकिन कार्रवाई नहीं दुकानदारों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया. मजबूर होकर उन्हें सड़क पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस और बाघमारा अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद सड़क जाम हटाया गया और यातायात बहाल हुआ. Also Read: जिस पर पत्नी को था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने दागी गोली, वंदना कुमारी हमला मामले का खुलासा The post धनबाद में नाली का गंदा पानी बना आफत, आक्रोशित दुकानदारों ने मेन सड़क को किया जाम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top