Hot News

January 22, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रत्येक वार्ड में एक नगर मित्र का होगा चयन

संवाददाता, पटना. स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर पटना नगर निगम द्वारा एक नयी पहल की शुरुआत की जा रही है. अब हर वार्ड से एक ‘नगर मित्र’ का चयन होगा. इसकी मदद से अपने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी. नगर मित्र के चयन की प्रक्रिया पटना नगर निगम के सफाई इंस्पेक्टर व सिटी मैनेजर की निगरानी में होगी. चयन के दौरान संबंधित क्षेत्र के आसपास के घरों से भी जानकारी ली जायेगी, ताकि सही लोग का नगर मित्र के रूप में चुना जा सके. अपने आसपास में नियमित निगरानी करेंगे नगर मित्र : नगर मित्र की भूमिका केवल निगरानी तक नहीं होगी, बल्कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने, नागरिकों को जागरूक करने व स्वच्छ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित भी करेंगे. दो हजार नगर शत्रु चिह्नित : सभी अंचलों में निगम की टीम खुलेे में पेशाब व थुकने वाले को फाइन कर रही है. सबसे ज्यादा नगर शत्रु जंक्शन एरिया व मल्टी मॉडल हब में पकड़े गये. मालूम हो कि अभियान के तहत लगभग दो हजार लोगों को चिह्नित किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रत्येक वार्ड में एक नगर मित्र का होगा चयन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मल्टी लेवल पार्किंग में चालकों का हंगामा

पटना. मल्टी लेवल पार्किंग ऑटो स्टैंड में चालकों के हंगामे से बुधवार को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक ऑटो नहीं चले. सुबह आठ बजे गांधी मैदान के ऑटो चालक ऑटो को लेकर जंक्शन गोलंबर के पास जमा हो गये और सवारी लेने लगे. इसकी जानकारी अन्य ऑटो चालक को हुयी तो उन्होंने भी अपना ऑटो स्टैंड के बाहर ले जाने लगे. मल्टी लेवल पार्किंग संचालन समिति के महासचिव नवीन मिश्रा, अध्यक्ष नथुनी साह, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार, संयोजक जनक राय पहुंचे और यातायात संचालक को बुला कर मामले की जानकारी दी. चालकों की नाराजगी की वजह इ-रिक्शा के द्वारा जंक्शन गोलंबर के पास सवारी उठाना बताया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मल्टी लेवल पार्किंग में चालकों का हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शहर की सड़कों पर दौड़ रहे 26 हजार इ-रिक्शा , सिर्फ 2851 के पास डीएल

पटना. 26 हजार इ-रिक्शा पटना की सड़कों पर दौड़ रहे हैं. जिला परिवहन कार्यालय, पटना में बीते पांच वर्षों में 26,173 इ-रिक्शा पंजीकृत हुए हैं, जबकि इस अवधि में केवल 1330 लोगों को यहां से इ-रिक्शा का ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया है. यदि पहले जारी हुए इ-रिक्शा के लाइसेंस को भी शामिल कर लिया जाये, तो 2010 से अब तक कुल 2851 ड्राइविंग लाइसेंस जारी किये गये. यदि यह मान लिया जाये कि तीन-चार हजार ऐसे चालक भी इ-रिक्शा चला रहे हों, जिनके पास लाइट मोटर व्हीकल या हेवी मोटर व्हीकल को चलाने का कॉमर्शियल लाइसेंस हो और किसी वजह से उसको छोड़ कर वे इ-रिक्शा चलाने का काम कर रहे हैं. तब भी कम-से- कम 19-20 हजार चालक पटना शहर और जिले के विभिन्न हिस्सों में बिना लाइसेंस इ-रिक्शा चला रहे हैं. यह कुल चलने वाले इ-रिक्शा का लगभग 75 फीसदी हैं. इनमें भी लगभग 90 फीसदी ऐसे हैं, जो पटना शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं. 19- 20 हजार बगैर लाइसेंस के चल रहे नया विचार की टीम ने इ-रिक्शा के चाल क से पूछा कि ड्राइविंग कैसे सीखी तो उनमें से अधिकांश ने कहा कि इ-रिक्शा चलाना भी क्या अलग से सीखने की जरूरत हैं. जिस दिन उन्होंने इ-रिक्शा चलाने का निर्णय किया और उन्हें इ-रिक्शा चलाने के लिए दिया गया उसी दिन से उन्होंने यात्रियों को भी ढोना शुरू कर दिया. कईयों ने तो अपने पहला ट्रिप भी यात्रियों को बिठा कर ही लगाने की बात कही. बैटरी बचाने के लिए रात में भी नहीं जलाते लाइट : बैटरी बचाने के लिए कई इ-रिक्शा चालक शाम होने और अंधेरा हो जाने के बावजूद बिना लाइट जलाये इ-रिक्शा चलते दिखा जाते हैं. कई तो देर रात भी ऐसे सड़कों पर बिना लाइट इ-रिक्शा चलाते दिखते हैं, जहां स्ट्रीट लाइट होने से देखने लायक रोशनी रहती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शहर की सड़कों पर दौड़ रहे 26 हजार इ-रिक्शा , सिर्फ 2851 के पास डीएल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

jamshedpur news : एमजीएम अस्पताल में 20 डॉक्टरों की होगी नियुक्ति

रेसीडेंसी स्कीम के तहत एक साल के लिए होगा चयन अधीक्षक कार्यालय में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी jamshedpur news : एमजीएम अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है. उसकी तुलना में डॉक्टरों की संख्या काफी कम होती जा रही है. वहीं, अस्पताल में रेसीडेंसी स्कीम लागू की गयी है. इसके अंतर्गत चिकित्सकों का चयन क्लीनिकल विभाग में जूनियर रेजिडेंट (नन एकेडेमिक) के उपलब्ध रिक्त पदों पर एक साल के लिए नियमानुसार किये जाने का प्रावधान है. इसके तहत अस्पताल में खाली 20 पदों के लिए अस्पताल के अधीक्षक डॉ बलराम झा के द्वारा आवेदन की मांग की गयी है. इसमें चयनित डॉक्टरों को इमरजेंसी, आइसीयू, टीबी चेस्ट, एनेस्थिसिया विभाग में काम करना होगा. इसके लिए एमबीबीएस की डिग्री के साथ झारखंड राज्य मेडिकल काउंसिल का स्थायी निबंधन प्रमाण पत्र अनिवार्य है. इसके लिए इंटर्नशिप समाप्त होने की तिथि के चार वर्ष के भीतर तक के आवेदक आवेदन कर सकते हैं. वहीं, वर्तमान समय में इंटर्नशिप पूरा कर चुके एमजीएम मेडिकल कॉलेज के स्नातकों को प्राथमिकता दी जायेगी. इसमें चयनित आवेदक को किसी प्रकार का प्रशासनी छात्रावास व आवास की सुविधा उपलब्ध नहीं करायी जायेगी. इसके लिए अस्पताल अधीक्षक कार्यालय में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 को शाम पांच बजे तक है. वहीं, प्रमाण पत्रों की सत्यता की जांच 29 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे से होगी. काउंसेलिंग 30 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से एमजीएम अस्पताल में होगी. किस विभाग में कितनी सीटें खाली इमरजेंसी व आइसीयू- 10टीबी चेस्ट- 04 एनेस्थिसिया- 06 डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post jamshedpur news : एमजीएम अस्पताल में 20 डॉक्टरों की होगी नियुक्ति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

jamshedpur news : नये सहायक लोको पायलटों को आपदा राहत का दिया प्रशिक्षण

jamshedpur news : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने विंटर प्रशिक्षण शिविर सीजन-टू के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के नये सहायक लोको पायलटों को आपदा राहत कार्य का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में हार्ट अटैक व कार्डियक अरेस्ट में अंतर, सीपीआर देने की विधि डिजिटल व पीपीटी के माध्यम से समझायी गयी. सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने ठंड में हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे की जानकारी दी. साथ ही फायर फाइटिंग और एलपीजी गैस लीकेज से लगी आग बुझाने का डेमो भी कराया गया. इसमें रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड कोलकाता, मालदा, रांची के कुल 450 प्रशिक्षणार्थी सहायक लोको पायलट शामिल हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post jamshedpur news : नये सहायक लोको पायलटों को आपदा राहत का दिया प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

jamshedpur news : स्वच्छ भविष्य के लिए सौर ऊर्जा अपनाने पर जोर

सिंहभूम चेंबर के सेमिनार में उद्योगपति, व्यापारी व अन्य हुए शामिल उद्योगों और घरों में बिजली लागत घटाने पर हुआ मंथन jamshedpur news : सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआइ) की ओर से बुधवार की शाम बिष्टुपुर स्थित चेंबर भवन में “बेहतर एवं स्वच्छ भविष्य के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग” विषय पर एक जानकारीपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार में उद्योगपतियों, व्यापारियों, पेशेवरों और चेंबर सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की. कार्यक्रम का उद्देश्य सौर ऊर्जा के महत्व को रेखांकित करते हुए बिजली लागत में कमी और स्वच्छ व सतत ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देना था. सेमिनार में उद्योगों के लिए बिजली खर्च में कमी, सौर ऊर्जा प्रणाली की कार्यप्रणाली, निवेश पर प्रतिफल व पे-बैक अवधि, नेट मीटरिंग, रूफटॉप सोलर परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण विकल्प तथा आवासीय उपभोक्ताओं के लिए पीएम सूर्य घर योजना की सब्सिडी व पात्रता पर विस्तार से जानकारी दी गयी. मुख्य अतिथि जेबीवीएनआइएल के महाप्रबंधक अजीत कुमार तथा विशिष्ट अतिथि टीएसयूआइएसएल पावर सर्विसेज के महाप्रबंधक वीपी सिंह ने नवीकरणीय ऊर्जा की बढ़ती आवश्यकता पर जोर देते हुए सौर ऊर्जा को दीर्घकालिक आर्थिक व पर्यावरणीय लाभ का माध्यम बताया. एससीसीआइ के महासचिव पुनीत कावंटिया ने कहा कि चेंबर उद्योगों को सही तकनीकी मार्गदर्शन देने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करेगा. उपाध्यक्ष हर्ष बाकरेवाल ने कहा कि इस प्रकार के ज्ञान-आधारित कार्यक्रम नीति, प्रौद्योगिकी एवं क्रियान्वयन के बीच की दूरी को कम करने में सहायक होते हैं. कार्यक्रम का सह-प्रायोजन टाटा पावर सोलर रूफटॉप एवं केजीडीसी एंटरप्राइजेज एलएलपी ने किया, जिनके विशेषज्ञों ने सौर समाधानों, वित्तीय मॉडलों एवं क्रियान्वयन से जुड़ी चुनौतियों पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की. इस अवसर पर राजीव अग्रवाल, विनोद शर्मा, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, भरत मकानी, लिप्पू शर्मा, अनिल अग्रवाल रिंगासिया, अंशुल रिंगाशिया, चंद्रकांत जाटकिया, अशोक बिहानी, अनिल मोदी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन नेटवर्किंग एवं रात्रिभोज के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को विशेषज्ञों व अन्य सदस्यों से संवाद करने का अवसर मिला. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post jamshedpur news : स्वच्छ भविष्य के लिए सौर ऊर्जा अपनाने पर जोर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

jamshedpur news : निगम चुनाव में एनएसयू और श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर सर्वे करायेगा प्रभात खबर

जनता की प्राथमिकताएं, समस्याएं और अपेक्षाएं जानना है मकसद सर्वे में दोनों यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी लेंगे भाग jamshedpur news : झारखंड में नगर निगम चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियों के साथ ही उम्मीदवारों ने भी अपने-अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं. चुनावी समर में विकास, बुनियादी सुविधाएं और नागरिक समस्याएं प्रमुख मुद्दे के रूप में उभरने लगी हैं. वहीं, कई दावेदार मैदान में ताल ठोक चुके हैं. इसी बीच नगर निगम चुनाव को लेकर जनमत जानने के उद्देश्य से नया विचार द्वारा नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी (एनएसयू ) और श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के सहयोग से व्यापक सर्वे कराया जा रहा है. इसमें जनता की प्राथमिकताएं, समस्याएं और चुनावी अपेक्षाओं को जाना जायेगा. नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों द्वारा गुरुवार को मानगो क्षेत्र के 36 अलग-अलग वार्डों में सर्वे किया जायेगा. इसमें नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के मास कम्यूनिकेशन विभाग के 72 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे. वहीं, अगले दो दिनों में आदित्यपुर क्षेत्र में भी सर्वे होगा. आदित्यपुर क्षेत्र के सर्वे का कार्य श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी करेंगे. इस सर्वेक्षण कार्य में यूनिवर्सिटी के करीब 70 विद्यार्थी शामिल होंगे. विद्यार्थी टीमों में बंटकर प्रत्येक वार्ड में जाकर लोगों से सीधे संवाद करेंगे. सर्वे में युवा, बुजुर्ग, स्त्रीएं, प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाता और अधेड़ उम्र के वोटर शामिल होंगे. हर प्रतिभागी से 10-10 सवाल पूछे जायेंगे, जो उनके क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, नागरिक सुविधाओं, विकास कार्यों और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी अपेक्षाओं पर केंद्रित होंगे. दोनों क्षेत्रों में करीब 700 लोगों से बातचीत की जायेगी. सर्वे से प्राप्त आंकड़ों और जनमत के आधार पर नया विचार द्वारा एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की जायेगी, जिसमें मानगो के साथ ही आदित्यपुर की जनता की प्राथमिकताएं, समस्याएं और चुनावी अपेक्षाएं सामने लायी जायेंगी. यह सर्वे न केवल चुनावी माहौल को समझने में मदद करेगा, बल्कि दोनों क्षेत्र के मतदाताओं की वास्तविक आवाज को जनप्रतिनिधियों और प्रशासन तक पहुंचाने का माध्यम भी बनेगा. आदित्यपुर और मानगो के लोगों से विद्यार्थी करेंगे ये सवाल 1. आपके इलाके में नियमित सफाई और कचरा उठाव की क्या स्थिति है? 2. पानी की उपलब्धता और गुणवत्ता कैसी है? 3. जलजमाव व नाली जाम की स्थिति कैसी रहती है? 4. आपके इलाके की सड़कें और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कैसी है? 5. नगर निगम में शिकायत दर्ज कराने और उसके समाधान से आप कितने संतुष्ट हैं? 6. नगर निगम की सुविधाएं समय पर मिलती हैं या नहीं? 7. नगर निगम कर्मचारियों का व्यवहार कैसा है? 8. होल्डिंग, वाटर टैक्स आदि की जानकारी और भुगतान प्रक्रिया कितनी आसान है? 9. नगर निगम के नक्शा पास करने की प्रक्रिया कैसी है? 10. जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए कभी नगर निगम कर्मचारियों से पाला पड़ा है? यदि हां, तो उनका व्यवहार कैसा रहा? डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post jamshedpur news : निगम चुनाव में एनएसयू और श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर सर्वे करायेगा नया विचार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

jamshedpur news : मैथ्स के पेपर ने टाइम मैनेजमेंट बिगाड़ा, फिजिक्स रहा आसान

जेइइ मेन : पहले दिन परीक्षा में शामिल हुए 1100 परीक्षार्थी jamshedpur news : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जेइइ मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा बुधवार से शुरू हुई. इस परीक्षा को लेकर शहर में दो परीक्षा केंद्र ( पारडीह स्थित आयोन डिजिटल और गोविंद विद्यालय तामोलिया ) बनाये गये थे. दोनों परीक्षा केंद्रों पर जमशेदपुर व आसपास के क्षेत्र के करीब 1100 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया. पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई. परीक्षा दो पाली में हुई. पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 से 6 बजे से तक हुई. परीक्षार्थियों के अनुसार, पहली पाली का पेपर कुल मिलाकर मध्यम से कठिन स्तर का था. मैथ्स का पेपर सबसे कठिन और समय लेने वाला सेक्शन रहा. मैथ्स के पेपर को हल करने में अधिकांश परीक्षार्थियों का टाइम मैनेजमेंट बिगड़ गया, क्योंकि प्रश्न काफी उलझे हुए और लेंदी थे. जबकि फिजिक्स आसान से मध्यम और केमिस्ट्री मध्यम स्तर का था. वहीं, दूसरी पाली में भी मैथ्स कठिन थे. कैलकुलस, अलजेब्रा और वेक्टर्स से अधिक प्रश्न पूछे गये थे. सुबह 7 बजे से ही पहुंच गये थे परीक्षार्थी जेइइ मेन की परीक्षा के पहले दिन सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ जमा होने शुरू हो गयी थी. परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू हुई. हालांकि, सुबह सात बजे से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर जमा होने लगे. गहन जांच के बाद उन्हें इंट्री करायी गयी. एडमिट कार्ड में लगे फोटो के साथ ही परीक्षार्थियों के कपड़ों की भी जांच हुई. एनटीइ की गाइडलाइन का परीक्षार्थियों ने पालन किया. गुरुवार से शुरू होकर यह परीक्षा 29 जनवरी तक अलग-अलग दिन चलेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post jamshedpur news : मैथ्स के पेपर ने टाइम मैनेजमेंट बिगाड़ा, फिजिक्स रहा आसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मछली पकड़ने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट, पांच लोग घायल

शिकारीपाड़ा. थाना क्षेत्र अंतर्गत हथवारी गांव में एक निजी तालाब में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी, जिसमें कुल पांच लोग घायल हो गए. घायलों में एक पक्ष के चार तथा दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति शामिल है. इस संबंध में लखन मरांडी ने शिकारीपाड़ा थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने बताया कि ग्राम हथवारी के गड़िया टोला में उनका निजी तालाब है. बुधवार सुबह करीब 10 बजे उनके गोतिया रूबेन मरांडी, चांदलाल मरांडी, उसकी पत्नी, बुद्धिराम मरांडी, उसकी पत्नी, विजय मरांडी, शिवराम मरांडी एवं पार्वती मरांडी तालाब पर पहुंचे और लगभग 10 किलो मछली निकाल ली. जब उन्होंने और उनके परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि उक्त लोगों ने उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए. आरोप है कि जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गयी. लखन मरांडी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया कि मारपीट से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मछली पकड़ने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट, पांच लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मसानजोर की ढलान पर बार-बार हो रहे सड़क हादसे

रानीश्वर. मसानजोर डैम के नीचे झारखंड प्रशासन के सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन के समीप से बस पड़ाव तक का क्षेत्र सड़क दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बन चुका है. बीते वर्षों में इस मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं में दर्जनों हादसे में कई लोगों की जान जा चुकी है, इसके बावजूद प्रशासन और पथ निर्माण विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. जहां हाल ही में ट्रक दुर्घटना हुई, उसी स्थान से लगभग 200 फीट ऊपर सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन के पास दो दिन पूर्व खल्ली लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. इससे पहले भी कोयला लदा एक ट्रक सड़क किनारे कंक्रीट की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया था. करीब एक वर्ष पूर्व मकई लदा ट्रक पलटने से बिखरे बोरे के नीचे दबकर कई पर्यटकों की मौत हो गयी थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे. मसानजोर बस पड़ाव के समीप वर्ष 2022 में हुए भीषण सड़क हादसे में रानीश्वर के उपप्रमुख और एक पारा शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गयी थी. इसके अलावा बस पड़ाव क्षेत्र और मसानजोर ढलान पर धाजापाड़ा के समीप भी कई बार गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान गयी है. वर्ष 2022 में एक ही दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन, पथ निर्माण विभाग, सड़क सुरक्षा विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था. उस समय दुर्घटनाएं कम करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और रानीबहाल–बांदरकोंदा से जीतपुर होते हुए बाइपास सड़क निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई थी, लेकिन बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि मसानजोर डैम की पूर्व दिशा में बस पड़ाव की ओर ढलान के साथ तीखा मोड़ होने के कारण भारी वाहन, विशेषकर लोडेड ट्रक, बार-बार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं. इसी प्रकार हिल टॉप पार करने के बाद धाजापाड़ा के समीप भी ढलान और तीखे मोड़ के कारण हादसे होते रहते हैं. अतिक्रमण भी बन रहा बड़ी समस्या : पर्यटन स्थल मसानजोर में डैम और सड़क की प्रशासनी जमीन पर लगातार अवैध अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है. डैम प्रबंधन और प्रशासन की उदासीनता के कारण बाहरी लोग अवैध रूप से दुकानें लगाकर व्यवसाय कर रहे हैं. डैम के मुख्य गेट के पास अधिक भीड़ होने पर सड़क किनारे फुटपाथ पर राहगीरों के लिए खड़े होने तक की जगह नहीं बचती. करीब दो महीने पहले दुमका के अंचलाधिकारी अमर कुमार और मसानजोर थाना प्रभारी अवधेश कुमार की मौजूदगी में डैम के सामने स्थित कई झोपड़ियों को जेसीबी से हटाया गया था. हालांकि पक्की दुकानों को नहीं तोड़ा गया. इसके बाद अतिक्रमण करने वाले करीब 28 दुकानदारों को अंचल कार्यालय से नोटिस देकर बुलाया गया, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मसानजोर की ढलान पर बार-बार हो रहे सड़क हादसे appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top