Hot News

jamshedpur news : निगम चुनाव में एनएसयू और श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर सर्वे करायेगा प्रभात खबर

जनता की प्राथमिकताएं, समस्याएं और अपेक्षाएं जानना है मकसद

सर्वे में दोनों यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी लेंगे भाग

jamshedpur news :

झारखंड में नगर निगम चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियों के साथ ही उम्मीदवारों ने भी अपने-अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं. चुनावी समर में विकास, बुनियादी सुविधाएं और नागरिक समस्याएं प्रमुख मुद्दे के रूप में उभरने लगी हैं. वहीं, कई दावेदार मैदान में ताल ठोक चुके हैं. इसी बीच नगर निगम चुनाव को लेकर जनमत जानने के उद्देश्य से नया विचार द्वारा नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी (एनएसयू ) और श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के सहयोग से व्यापक सर्वे कराया जा रहा है. इसमें जनता की प्राथमिकताएं, समस्याएं और चुनावी अपेक्षाओं को जाना जायेगा.

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों द्वारा गुरुवार को मानगो क्षेत्र के 36 अलग-अलग वार्डों में सर्वे किया जायेगा. इसमें नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के मास कम्यूनिकेशन विभाग के 72 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे. वहीं, अगले दो दिनों में आदित्यपुर क्षेत्र में भी सर्वे होगा. आदित्यपुर क्षेत्र के सर्वे का कार्य श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी करेंगे. इस सर्वेक्षण कार्य में यूनिवर्सिटी के करीब 70 विद्यार्थी शामिल होंगे. विद्यार्थी टीमों में बंटकर प्रत्येक वार्ड में जाकर लोगों से सीधे संवाद करेंगे. सर्वे में युवा, बुजुर्ग, स्त्रीएं, प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाता और अधेड़ उम्र के वोटर शामिल होंगे. हर प्रतिभागी से 10-10 सवाल पूछे जायेंगे, जो उनके क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, नागरिक सुविधाओं, विकास कार्यों और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी अपेक्षाओं पर केंद्रित होंगे. दोनों क्षेत्रों में करीब 700 लोगों से बातचीत की जायेगी. सर्वे से प्राप्त आंकड़ों और जनमत के आधार पर नया विचार द्वारा एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की जायेगी, जिसमें मानगो के साथ ही आदित्यपुर की जनता की प्राथमिकताएं, समस्याएं और चुनावी अपेक्षाएं सामने लायी जायेंगी. यह सर्वे न केवल चुनावी माहौल को समझने में मदद करेगा, बल्कि दोनों क्षेत्र के मतदाताओं की वास्तविक आवाज को जनप्रतिनिधियों और प्रशासन तक पहुंचाने का माध्यम भी बनेगा.

आदित्यपुर और मानगो के लोगों से विद्यार्थी करेंगे ये सवाल

1. आपके इलाके में नियमित सफाई और कचरा उठाव की क्या स्थिति है?

2. पानी की उपलब्धता और गुणवत्ता कैसी है?

3. जलजमाव व नाली जाम की स्थिति कैसी रहती है?

4. आपके इलाके की सड़कें और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कैसी है?

5. नगर निगम में शिकायत दर्ज कराने और उसके समाधान से आप कितने संतुष्ट हैं?

6. नगर निगम की सुविधाएं समय पर मिलती हैं या नहीं?

7. नगर निगम कर्मचारियों का व्यवहार कैसा है?

8. होल्डिंग, वाटर टैक्स आदि की जानकारी और भुगतान प्रक्रिया कितनी आसान है?

9. नगर निगम के नक्शा पास करने की प्रक्रिया कैसी है?

10. जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए कभी नगर निगम कर्मचारियों से पाला पड़ा है? यदि हां, तो उनका व्यवहार कैसा रहा?

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post jamshedpur news : निगम चुनाव में एनएसयू और श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर सर्वे करायेगा नया विचार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top