Hot News

January 25, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur : सीसीटीवी कैमरा तोड़ घर से लाखों के सामान की चोरी

प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र में चोचहां गांव में शनिवार की रात एक बंद घर में चोरों ने धावा बोला और करीब चार लाख के सामान ले भागे. चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों की सूचना पर मुजफ्फरपुर से गांव पहुंचे गृहस्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को दी. अजीजपुर नाका प्रभारी एएसआइ प्रेमचंद्र शर्मा ने घटनास्थल का छानबीन की. पीड़ित गृहस्वामी शिशिर कुमार ने सरैया थाने में अज्ञात चोरों पर आभूषण सहित लगभग चार लाख के सामान की चोरी करने लेकर आवेदन दिया है. बताया कि चोचहां गांव स्थित पैतृक घर में हम तीनों भाई हेमंत कुमार, शिशिर कुमार और शरद कुमार फ्लैट व कमरे में रहते हैं. माताजी का भी एक कमरा अलग है. पैतृक घर पर हम तीनों भाइयों के नहीं रहने के कारण घर में ताला लगा रहता है. सप्ताह में घर पर एक-दो दिन रुकने का मौका मिलता है. शनिवार की देर रात चोर घर के पीछे से दरवाजा तोड़ कर घुस गये और कमरों का ताला तोड़कर सोने की चैन, नगदी सहित अन्य सामान ले भागे. थानाप्रभारी सुभाष मुखिया ने बताया कि घटना की सूचना पर छानबीन की गयी. पीड़ित गृहस्वामी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Muzaffarpur : सीसीटीवी कैमरा तोड़ घर से लाखों के सामान की चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

श्रीमद्भागवत गीता आध्यात्मिक रहस्य व द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला का भव्य शुभारंभ

परबत्ता. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में कुल्हड़िया गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत गीता आध्यात्मिक रहस्य व द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्त्री-पुरुष शामिल हुए, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया. संध्या काल में आयोजित कार्यक्रम में मंच का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, डायल 112 पटना पुलिस अधीक्षक मिथिलेश कुमार, पूर्व डीडीसी रविकांत तिवारी, सेवानिवृत्त शिक्षक झाड़ीलाल साह वरिष्ठ राजयोगिनी, शिक्षिका मीना दीदी जी. सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. दीप प्रज्वलन के उपरांत अपने संबोधन में एसपी राकेश कुमार ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला महान दर्शन है. ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. 112 पटना पुलिस अधीक्षक मिथिलेश कुमार ने कहा कि आध्यात्मिक चेतना से ही व्यक्ति के भीतर अनुशासन, शांति और सेवा भावना का विकास होता है. द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला लोगों को हिंदुस्तानीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने युवाओं से ऐसे आयोजनों से जुड़कर जीवन को सकारात्मक दिशा देने की अपील की. आयोजन समिति के अनुसार यह आध्यात्मिक मेला 25 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन आध्यात्मिक प्रवचन, गीता रहस्य पर चर्चा तथा द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की व्यवस्था की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post श्रीमद्भागवत गीता आध्यात्मिक रहस्य व द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला का भव्य शुभारंभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोंडीहा में बच्चों ने बिखेरा जलवा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

पसराहा. मां सरस्वती की पूजा के अवसर पर पसराहा थाना क्षेत्र के सोंडीहा गांव में नवयुवक संघ द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय छोटे-छोटे बच्चों ने प्रतिभा से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया. मेरे ढोलना गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर राजनंदनी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त की. वहीं, मिथिला की लोक संस्कृति ””जाट-जाटिन”” नृत्य पर दीक्षा और दिव्या की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही. तेरे लखन ने गीत पर शानदार प्रदर्शन के लिए करिश्मा हिंदुस्तानी को तृतीय स्थान मिला. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक छोटी बच्ची सोनाक्षी कुमारी का ””मरुआ की रोटी”” रिकॉर्डिंग डांस रहा. जिसने महफिल लूट ली. इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन सीएसपी संचालक सुनील यादव और शत्रुधन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. वहीं विजेता प्रतिभागियों को पंचायत समिति सदस्य जय चंद्र कुमार, डॉ. दिनेश सिंह, सुनील यादव, शत्रुधन सिंह, नवयुवक संघ के शशि कुमार, मुन्ना कुमार, संजीत कुमार, लालन ठाकुर ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मंच का सफल संचालन दीपक कुमार ने किया. मौके पर सुमन कुमार, अंकित कुमार, नीरज कुमार, अरविंद कुमार, पूजा कुमारी आदि मौजूद थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सोंडीहा में बच्चों ने बिखेरा जलवा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मतदाता दिवस पर दिलायी शपथ, लोकतंत्र को सशक्त बनाने का लिया गया संकल्प

चौथम. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर चौथम प्रखंड मुख्यालय में रविवार को शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाता शपथ दिलायी. सभी ने निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं भयमुक्त मतदान के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लिया. बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मताधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है. प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे. उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखते हैं. इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं कर्मी मौजूद रहे. सभी ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने, संविधान में आस्था रखने तथा स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने की शपथ ली. कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा. अंत में उपस्थित अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता को लेकर निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मतदाता दिवस पर दिलायी शपथ, लोकतंत्र को सशक्त बनाने का लिया गया संकल्प appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सरस्वती पूजा मेला के पहले दिन दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम

पसराहा. सरस्वती पूजा समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मेला के प्रथम दिन दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्थानीय नवोदित पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेंच और ताकत का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी. मेले के पहले दिन हुए मुकाबलों में स्थानीय पहलवानों का दबदबा रहा. बिट्टु पहलवान (पसराहा) ने सोनू पहलवान (मड़ैया) को कड़ी शिकस्त दी. नीतीश पहलवान (पसराहा) ने गजाधर पहलवान (गांधीनगर) को चित कर मुकाबला अपने नाम किया. सुमित पहलवान (पसराहा) ने चिक्कू पहलवान (फुदकीचक) को पटखनी दी. अन्य मुकाबलों में प्रिंस पहलवान ने धीरज और राजू को पराजित किया. रवि किशन पहलवान ने मूक-बधिर पहलवान शिवम को हराया. हालांकि बाद में सन्नी पहलवान ने रवि किशन को धूल चटा दी. दंगल का औपचारिक उद्घाटन मिथलेश कुमार हिंदुस्तानी द्वारा किया गया. प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक मंडल के रूप में सूबेदार झालेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रकाश सिंह बादल, दिनेश सिंह ने मुख्य भूमिका निभायी. मौके पर अंशु हिंदुस्तानी, डॉ. सुधीर कुमार, कुंदन कुमार, बागेश्वर सिंह, मकुनी सिंह, देवी यादव, वरुण सिंह आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सरस्वती पूजा मेला के पहले दिन दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News: आज शान से लहरायेगा बोकारो-चास के हर घर में तिरंगा

चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं को सजाया गया है. फूलों की लडी व चमचमाती रोशनी की लड़ियों से बोकारो के प्रमुख व चास के मुख्य जगहों को सजाया गया है. बोकारो में 77वां गणतंत्र दिवस की शुरूआत पुलिस लाइन स्थित सेक्टर 12 मैदान में पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद झंडोत्तोलन के साथ करेंगे. जबकि सीआइएसएफ ग्राउंड में बीएसएल के डीआइसी प्रिय रंजन ध्वजारोहण करेंगे. इसके पूर्व पुलिस लाइन में सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स, झारखंड आर्म्ड पुलिस फोर्स (जैप 4), जिला बल पुरुष, जिला बल स्त्री, गृह रक्षक बल, चौकीदार पुरूष, चौकीदार स्त्री, नेशनल कैडेट कॉर्प्स डिस्ट्रिक (बालक) रामरूद्रा सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस, नेशनल कैडेट कॉर्प्स डिस्ट्रिक (बालिका) रामरूद्रा सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चास व पेंटाकोस्टल एसेंबली स्कूल के प्लाटून द्वारा परेड किया जायेगा. साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा झांकी निकाली जायेगी. जिला मुख्यालय के अलावा अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ, सभी प्रखंडों में भी बीडीओ व सीओ द्वारा झंडोत्तोल किया जायेगा. ध्वजारोहण स्थल-अतिथि का नाम-निर्धारित समय पुलिस लाइन सेक्टर 12-मंत्री योगेंद्र प्रसाद-09.00 सुबहसीआइएसएफ परेड ग्राउंड बीएसएल-डीआइसी-09.00 सुबहडीसी कार्यालय कैंप दो-डीसी अजयनाथ झा-10.45 सुबहएसपी कार्यालय कैंप दो-एसपी हरविंदर सिंह-11.00 सुबहसूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय कैंप दो-डीपीआरओ रवि कुमार-11.20 सुबहएसडीओ कार्यालय चास-एसडीओ प्रांजल ढाडा-11.25 सुबहझारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप 4)-कमांडेंट शंभु सिंह-08.15 सुबहप्राइवेट नर्सिंग होम-एसोसिएशन अध्यक्ष कुमार प्रभात रंजन-10.00 सुबहजिला परिषद कार्यालय कैंप दो-डीडीसी शताब्दी मजुमदार-11.15 सुबहसिविल सर्जन कार्यालय कैंप दो-सीएस डॉ अभय भूषण प्रसाद-09.30 सुबहसदर अस्पताल कार्यालय कैंप दो-डीएस डॉ एनपी सिंह-10.00 सुबहचास अनुमंडल अस्पताल चास-डीएस डॉ आभा इंदू तिर्की-10.50 सुबह डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News: आज शान से लहरायेगा बोकारो-चास के हर घर में तिरंगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News: 25 नेत्र रोगियों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में रविवार को एक नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आये 25 नेत्र रोगियों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ दयानंद मोदी व डॉ अंजू ने सफलता पूर्वक करके लेंस का प्रत्यारोपण किया. इसके पूर्व साध्वी दर्शना बाई महासती व स्वाति बाई महासती ने मंगलाचरण की प्रस्तुति कर निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर की शुरुआत की. मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाने वाले सभी नेत्र रोगियों को दवा, भोजन और चश्मा भी उपलब्ध कराया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News: 25 नेत्र रोगियों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News: भाजपा की बैठक में चास नगर निगम के चुनाव पर बनी रणनीति

इस दौरान शहरी निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनायी गयी. दलीय आधार पर ईवीएम से चुनाव कराने की अपने पूर्व की मांग पर अडिग भाजपा के नेताओं ने कहा कि प्रशासन में शामिल दलों की मंशा निष्पक्ष चुनाव कराने की नहीं है. इसलिए वे ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराना चाहती है, यह ठीक नहीं है. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने कहा कि नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर और शीघ्र हो इसके लिए भाजपा संघर्षरत है वार्ड और मेयर भाजपा कार्यकर्ता बनने से जनता का भला होगा व चास क्षेत्र का समुचित विकास होगा.भाजपा लगातार प्रशासन पर दवाब बनाती रहेगी कि राज्य में शहरी निकाय का चुनाव दलीय आधार पर होना चाहिए. इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था में अच्छे और दल के नीति सिद्धांत से जुड़े लोग जनप्रतिनिधि बनते हैं तो उसका लाभ भी जनता को ही मिलता है नहीं होने पर भी भाजपा समर्थक उम्मीदवार को जीतने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को वार्ड और मेयर पद के उम्मीदवार को जीतने के लिए अभी से बूथ स्तर पर संपर्क तेज करना है वार्ड और मेयर पद पर भाजपा कार्यकता के निर्वाचित होने से निगम क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा. मौके पर जिला उपाध्यक्ष धीरज झा संजय त्यागी, टिंकू तापड़िया, अशोक कुमार पप्पू, आरती राणा ,मुकेश राय,अविनाश सिंह ,अर्चना सिंह,ऋतुरानी सिंह, विक्रम महतो ,ऋषभ राय अभिषेक कुमार ध्रुव,अरविंद राय, विक्की राय, अमर स्वर्णकार, चन्द्र शेखर सिंह, हरीश सिंह,पन्नालाल कांदू , प्रदीप अंबुज,ब्रज दुबे, सुनीता देवी, नरेश प्रसाद, राजेश घोषाल, झंटू दे , संदीप टुन्ना,बबीता देवी, प्रीति गुप्ता, विकास पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News: भाजपा की बैठक में चास नगर निगम के चुनाव पर बनी रणनीति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीएसएल : 62 साल की यात्रा में राष्ट्र को नया भविष्य, 15 करोड़ टन से अधिक स्टील का रिकॉर्ड उत्पादन

हिंदुस्तान में सार्वजनिक क्षेत्र में चौथे एकीकृत कारखाने (बोकारो स्टील प्लांट) की कल्पना 1959 में की गयी थी. बोकारो इस्पात कारखाने से संबंधित प्रस्ताव सोवियत संघ के सहयोग से 1965 में सामने आया. कारखाने की स्थापना संबंधी समझौते पर 25 जनवरी 1965 को हस्ताक्षर हुआ. डिजाइन के अनुसार कारखाने के प्रथम चरण में उत्पादन क्षमता 17 लाख टन व दूसरे चरण में 40 लाख टन निश्चित की गयी. कारखाने के और विस्तार की व्यवस्था भी की गयी थी. निर्माण कार्य 06 अप्रैल 1968 को शुरू हुआ. बोकारो इस्पात कारखाने की स्थापना 29 जनवरी 1969 को एक लिमिटेड कंपनी के तौर पर हुआ था. 24 जनवरी 1973 को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) बनने पर बीएसएल सेल के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी बन गयी. अंतत: 01 मई 1978 को सार्वजनिक क्षेत्र लौह एवं इस्पात कंपनियां (पुनर्गठन व विविध प्रावधान) अधिनियम 1978 के अंतर्गत बोकारो स्टील प्लांट का सेल में विलय हो गया. हिंदुस्तान में विश्व स्तरीय फ्लैट स्टील के लिए वन-स्टॉप-शॉप बनने की दिशा में अग्रसर है बीएसएल बीएसएल ने स्थापना से वर्ष 2024-25 तक 15,40,03,874 टन क्रूड स्टील का सफल उत्पादन किया है, जो न केवल प्लांट की तकनीकी प्रगति को दर्शा रही है, बल्कि झारखंड के विकास और स्थानीय लोगों की समृद्धि से उसके गहरे संबंध को भी रेखांकित कर रहा है. बीएसएल हिंदुस्तान में विश्व स्तरीय फ्लैट स्टील के लिए वन-स्टॉप-शॉप बनने की दिशा में अग्रसर है. हिंदुस्तान और झारखंड को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा बीएसएल : निदेशक प्रभारी बीएसएल आने वाले वर्षों में भी उद्योग, वित्तीय स्थिति और समाज में अपने प्रभावशाली योगदान से हिंदुस्तान और झारखंड को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा. ग्रीन स्टील और संसाधनों के सस्टेनेबल उपयोग की दिशा में बीएसएल लगातार नई तकनीकों को अपना रहा है. – प्रिय रंजन, निदेशक प्रभारी-बीएसएल डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बीएसएल : 62 साल की यात्रा में राष्ट्र को नया भविष्य, 15 करोड़ टन से अधिक स्टील का रिकॉर्ड उत्पादन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग करता रहेगा JMM, पद्म भूषण सम्मान का किया स्वागत

Shibu Soren: झारखंड आंदोलन के सबसे आगे के नेता, अलग झारखंड राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को हिंदुस्तान प्रशासन ने मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान देने की घोषणा की है. केंद्र प्रशासन ने रविवार को पद्म पुरस्कारों की सूची जारी की, जिसमें लोक कल्याण और सामाजिक योगदान के लिए गुरुजी के नाम को शामिल किया गया है. गुरुजी को यह सम्मान मिलने से झारखंड के लोगों में खुशी का माहौल है और उनकी पार्टी जेएमएम ने भी इस सम्मान का स्वागत किया है. हालांकि जेएमएम ने स्पष्ट किया है कि वह गुरुजी के लिए हिंदुस्तान रत्न की मांग करता रहेगा. संघर्ष से शुरू हुआ जीवन, आंदोलन से बनी पहचान दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को झारखंड के रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हुआ था. जब शिबू सोरेन किशोर थे, तभी उनके पिता की हत्या हो जाने के बाद से उनका जीवन संघर्षों से भर गया. महाजनों के शोषण, जमीन की लूट और सामाजिक अन्याय के खिलाफ उन्होंने आंदोलन का रास्ता चुना और गांव-गांव जाकर लोगों को उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया. जल, जंगल और जमीन की रक्षा गुरुजी के जीवन का मूल मंत्र रहा. उन्होंने नशा मुक्ति, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के लिए भी लगातार काम किया, जिससे आदिवासी और मूलवासी समाज को नई दिशा मिली. झारखंड आंदोलन के सबसे बड़े चेहरे गुरुजी करीब चार दशकों तक झारखंड आंदोलन का चेहरा रहे. उनके संघर्षों के परिणाम है कि झारखंड अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया. वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने और दुमका लोकसभा क्षेत्र से आठ बार सांसद चुने गए. इसके अलावा वे राज्यसभा सदस्य और केंद्र प्रशासन में मंत्री भी रहे. 4 अगस्त 2025 को 81 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया, लेकिन उनके विचार, संघर्ष और आदर्श आज भी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं. जेएमएम ने क्या कहा पद्म भूषण सम्मान की घोषणा के बाद झारखंड समेत पूरे देश में उनके समर्थकों और झामुमो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने केंद्र प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि गुरुजी हिंदुस्तानीय मिट्टी के सच्चे सपूत थे, जिन्होंने देश के जंगलों और आदिवासी समाज की आवाज को संसद तक पहुंचाया. उन्होंने कहा कि गुरुजी ने हाशिये पर खड़े समाज को मुख्यधारा में लाने का काम किया. हिंदुस्तान रत्न की मांग जारी विनोद पांडेय ने यह भी स्पष्ट किया कि पद्म भूषण सम्मान के बावजूद गुरुजी को हिंदुस्तान रत्न देने की मांग आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि गुरुजी का जीवन और संघर्ष इस बात का प्रमाण है कि वे हिंदुस्तान रत्न के सच्चे हकदार हैं. गुरुजी के निधन के बाद झारखंड विधानसभा पहले ही सर्वसम्मति से गुरुजी को हिंदुस्तान रत्न देने के प्रस्ताव को पारित कर केंद्र प्रशासन को भेज चुकी है. विनोद पांडे ने कहा, ‘वैसे हिंदुस्तान प्रशासन ने दिशोम गुरु जी को पद्म विभूषण से सम्मानित करने का निर्णय लिया है इसके लिए उन्हें साधुवाद, लेकिन मैं फिर दोहराऊंगा कि मेरे साथ-साथ दिशोम गुरूजी के करोड़ों समर्थक चाहेंगे कि उन्हें हिंदुस्तान रत्न मिले.’ ये भी पढ़ें… दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, आदिवासियों की हक की लड़ाई को मिला सम्मान The post शिबू सोरेन को हिंदुस्तान रत्न देने की मांग करता रहेगा JMM, पद्म भूषण सम्मान का किया स्वागत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top