Hot News

मतदाता दिवस पर दिलायी शपथ, लोकतंत्र को सशक्त बनाने का लिया गया संकल्प

चौथम. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर चौथम प्रखंड मुख्यालय में रविवार को शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाता शपथ दिलायी. सभी ने निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं भयमुक्त मतदान के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लिया. बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मताधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है. प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे. उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखते हैं. इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं कर्मी मौजूद रहे. सभी ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने, संविधान में आस्था रखने तथा स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने की शपथ ली. कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा. अंत में उपस्थित अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता को लेकर निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post मतदाता दिवस पर दिलायी शपथ, लोकतंत्र को सशक्त बनाने का लिया गया संकल्प appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top