Hot News

January 25, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फाॅरेस्ट गार्ड महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

पति व एक वर्षीय बच्ची के साथ छुट्टी बिता लौट रही थी ड्यूटी पर खगडिया के उसराहा के समीप बाइक सवार ने मार दी ठोकर, पति व बच्ची सलामत सोनवर्षाराज. अंचल क्षेत्र के काशनगर पंचायत स्थित सिमरिया गांव निवासी एक फाॅरेस्ट गार्ड स्त्री की सडक दुर्घटना में शनिवार की रात हुई असामायिक मौत से मातम छा गया है. रविवार को शव के सिमरिया पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और देखने वाले ग्रामीणों की भारी भीड़ मृतक के दरवाजे पर जुट गयी. मिली जानकारी के अनुसार सिमरिया गांव निवासी राहुल कुमार व मोतिहारी जिला के चकिया में फाॅरेस्ट गार्ड के पद पर पदस्थापित उनकी पत्नी 27 वर्षीय रीना कुमारी छुट्टी पर घर आए हुए थे. राहुल भी मोतिहारी में रेलवे में नौकरी करते है. दोनों पति पत्नी अपने एक वर्षीय पुत्री के साथ बाइक पर सवार होकर नौकरी करने शनिवार की शाम घर से निकले थे. इसी दौरान उसराहा पुल पर विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार द्वारा उन्हें ठोकर मार दिया.गया. जिससे रीना कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. आनन-फानन में उसे खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन देर रात उनकी मौत हो गयी. हालांकि दुर्घटना में पति राहुल एवं एक वर्षीय बच्ची पूरी तरह सुरक्षित बच गये. लेकिन मां की मौत के बाद परिजनों के लिए दुधमुंहे बच्ची का पालन पोषण गंभीर समस्या बन गयी है. छह वर्ष पूर्व ही रीना कुमारी ने वन विभाग में फाॅरेस्ट गार्ड की नौकरी ज्वायन की थी. मृतक के शव के पहुंचते ही परिजनों के करुण क्रंदन से मौजूद लोगों की भी आंखे भर जाती थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फाॅरेस्ट गार्ड स्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लखीसराय संग्रहालय में उतरा बसंत का उल्लास, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

उपमुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया महोत्सव का आगाज, मतदाता जागरूकता व सांस्कृतिक चेतना पर दिया जोर लखीसराय. जिला संग्रहालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के साथ-साथ ”बसंत पंचमी महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, डीएम मिथिलेश मिश्र व एसपी अवधेश दीक्षित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरा परिसर सांस्कृतिक उल्लास और मां शारदे की भक्ति से ओत-प्रोत हो गया. लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी : उपमुख्यमंत्री उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मतदाता दिवस और बसंत पंचमी का यह संगम लोकतांत्रिक मूल्यों व सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है. उन्होंने मतदाता जागरूकता को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए नागरिकों से चुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ज्ञान की देवी की पूजा के साथ-साथ हमें अपने नागरिक कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए. ताल यात्रा व कथक नृत्य ने बांधा समां महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. प्रो प्रवीण उद्धव व उनके सहयोगियों व जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन द्वारा प्रस्तुत “ताल यात्रा” ने विशेष छाप छोड़ी. वहीं, मनमोहक कथक नृत्य की प्रस्तुति को दर्शकों की भरपूर सराहना मिली. डीएम मिथिलेश मिश्र ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ जिले की सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करते हैं. मेरा गांव, मेरी धरोहर” के प्रति किया गया जागरूक महोत्सव से पूर्व मेरा गांव, मेरी धरोहर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसका उद्देश्य जिले की ऐतिहासिक व पुरातात्विक विरासत के प्रति युवाओं को जागरूक करना था. डीएम ने कहा कि हर गांव की अपनी एक विशिष्ट पहचान है, जिसे संजोना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने युवाओं से पर्यटन विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. जिले के पर्यटन स्थलों की दी गयी जानकारी प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिले के प्रमुख स्थलों के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. इसमें मुख्य रूप से लाली पहाड़ी, श्रृंगी ऋषि धाम, अशोक धाम व जलप्पा स्थान व मोरवे डैम व बिछवे पहाड़ी की चर्चा की गयी. कार्यक्रम में जिले के कई गणमान्य अतिथि, पदाधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. इस सफल आयोजन ने जिले में सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक चेतना की एक नयी अलख जगायी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लखीसराय संग्रहालय में उतरा बसंत का उल्लास, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लग्जरी वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत

आरा. आरा-बक्सर फोरलेन पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बीजेपी कार्यालय के समीप रविवार की सुबह लग्जरी वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया. हादसे में बाइक पर पीछे बैठी स्त्री की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं, बाइक चला रहे मृतका के पति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना के बाद चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़ मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार मृतका बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई गांव निवासी रमाकांत सिंह की 40 वर्षीया पत्नी विमल देवी हैं. हादसे में मृतका के पति पति रमाकांत सिंह जख्मी हो गये. दंपती वर्तमान में पटना जिले के इंद्रपुरी में अपना मकान बनाकर रहते हैं. इधर, मृतका के परिजन ने बताया कि वह पटना स्थित इंद्रपुरी से बाइक से अपने गांव जा रहे थे. उसी दौरान आरा-बक्सर फोरलेन पर स्थित बीजेपी कार्यालय के समीप लग्जरी वाहन ने उन्हें रौंद दिया. इसके बाद (1033) हाइवे एंबुलेंस एवं डायल 112 नंबर पुलिस वाहन के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने विमल देवी को मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे. टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतका को एक पुत्री श्रेया सिंह एवं एक पुत्र रविकांत सिंह है. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लग्जरी वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज लगेगा महारक्तदान शिविर

फारबिसगंज. गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को फारबिसगंज में लाइफ सेवियर फाउंडेशन के बैनर तले महारक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम की सफलता को लेकर एक बैठक की गयी. बैठक में व्यवसायी विजय प्रकाश, रजत रंजन, फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष राज, नवल राही, आदित्य भगत, अविनाश कनौजिया अंशु, संजय तालुकदार, लक्ष्मी रंजन, राजा दास, सौरव कुमार, राहुल यादव सहित फाउंडेशन के कार्यकर्ता उपस्थित थें. बैठक को संबोधित करते हुए मनीष राज व मीडिया प्रभारी सह ट्रस्टी अविनाश कन्नौजिया अंशु ने बताया कि यह फारबिसगंज का अब तक का सबसे बड़ा रक्तदान कार्यक्रम होगा, जिसमें तीन ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहेगी. शिविर में करीब 250 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि रक्तदान के क्षेत्र में चर्चित ब्लड मैन मुकेश हिसारिया भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. इस अवसर पर रक्तदान शिविर के साथ-साथ स्वास्थ्य जांच शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जायेगा. — मारपीट में स्त्री सहित आधा दर्जन जख्मी अररिया. महलगांव थाना क्षेत्र के पछियारी पिपडा बेलवा वार्ड संख्या चार में रविवार को बकाया रुपये मांगने के कारण दो पक्षों के बीच हुई मारपीट हो गयी जिसमें कई लोग घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल अररिया लाया गया है. जिसका इलाज डॉ कुमार मार्कण्डेय की देखरेख में चल रहा है. जानकारी अनुसार गांव के मो मंजूर के पास एक लाख रुपये बकाया था. वही रुपये मांगने के कारण दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हो गयी जिसमें बीवी प्रमिना खातून, रूबाना खातून, रूहाना खातून, बीवी आशियाना जख्मी हो गयी. एक अन्य मारपीट की घटना में अररिया आरएस थाना क्षेत्र के हडियाबाड़ा गांव में मारपीट में छोटू ऋषिदेव, रतन ऋषिदेव घायल होग गये. चिकित्सक के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद सूचना थाना को भेज दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आज लगेगा महारक्तदान शिविर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यूजीसी एक्ट आने वाले समय में साबित होगा मिल का पत्थरः डॉ अभिषेक वर्धन

सहरसा . यूजीसी के नयी गाइडलाइन को लेकर चल रहे बहस के बीच हिंदुस्तानीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया आईटी सेल प्रदेश सह संयोजक डॉ अभिषेक वर्धन ने कहा कि यह यूजीसी द्वारा संस्थानों में चले आ रहे भेदभाव को रोकने में अहम साबित होगा. संस्थागत भेदभाव के वजह से अवसरों की समानता से समाज के वंचित वर्ग प्रभावित हो रहे थे. इस वजह से कई सारे संस्थानों में कई प्रकार की भेदभाव देखने को मिलती थी. इसमें नस्लों के आधार पर जातीय आधार पर, जन्म के आधार पर, दिव्यंगता के आधार पर स्थान के आधार पर किये जाने वाले भेदभाव पर लगाम लगेगी. उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा यूजीसी एक्ट 2026 के खिलाफ भ्रम फैलाकर समाज में वैमनस्यता फैलाने का काम प्रारंभ किया जा चुका है. जब किसी संस्थान में किसी छात्र-छात्रा को इस प्रकार के भेदभाव का सामना करना पड़ता है व वह इस भेदभाव से आत्महत्या तक कर लेते हैं तब विपक्ष पूरी तरह से चुप्पी साध लेता है. लेकिन जैसे ही मोदी प्रशासन ऐसे कानून को लाती है जिससे संस्थागत भेदभाव पर अंकुश लग सके तो विपक्ष समाज को लड़वाने के लिए नया-नया हथकंडा अपनाता है. प्रशासन द्वारा बनाया गया यूजीसी एक्ट 2026 आने वाले समय में मिल का पत्थर साबित होगा एवं संस्थागत भेदभाव के उन्मूलन में अहम साबित होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post यूजीसी एक्ट आने वाले समय में साबित होगा मिल का पत्थरः डॉ अभिषेक वर्धन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लोकतंत्र की मजबूती व देश के विकास के लिए स्वच्छ छवि वाली सरकार जरूरी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रखंड मुख्यालय से लेकर मतदान केंद्रों पर दिलायी शपथ धोरैया. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को प्रखंड मुख्यालय धोरैया में बीडीओ अरविंद कुमार ने कर्मियों को शपथ दिलायी. इसके अलावा प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर भी मतदाताओं को शपथ दिलायी गयी. इसको लेकर चुनाव आयोग के निर्देशों को अवगत कराते हुए सभी कर्मियों को मतदान के प्रति शपथ दिलायी गयी. बीडीओ ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और देश के विकास के लिए स्वच्छ छवि वाली प्रशासन बनना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता बनने के साथ ही अपने आसपास वाले 18 साल से ऊपर के हर नागरिक को मतदाता बनने और निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें. बीडीओ ने शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सभी अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे व स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भिक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लोकतंत्र की मजबूती व देश के विकास के लिए स्वच्छ छवि वाली प्रशासन जरूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

औरंगाबाद -पटना मुख्य पथ चौड़ीकरण का जल्द निकलेगा टेंडर : विधायक

ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र का नवयुवक दुर्गा क्लब में अभिनंदन, विकास कार्यों पर चर्चा फोटो-52-विधायक डॉ प्रकाशचंद्र को सम्मानित करते लोगप्रतिनिधि, दाउदनगर. पटवा टोली स्थित नवयुवक दुर्गा क्लब पान तांती समाज भवन में ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर आयोजकों ने माला पहनाकर व समाज द्वारा बुने गये वस्त्र एवं अंगवस्त्र देकर विधायक का सम्मान किया. वहीं विधायक ने कहा कि वे ओबरा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. जितनी भी सड़कों की स्थिति खराब थी, उनकी सूची बनाकर विभागीय स्तर पर सौंपा गया. उन्होंने कहा कि एनएच 139 औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ को फोरलेन बनाने के लिए संघर्ष करेंगे, लेकिन उससे पहले एनएच 139 को तीन-तीन फीट चौड़ा कराने का प्रयास करेंगे. इसके लिए उन्होंने पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल व विभागीय सचिव से मुलाकात की. इस मामले को दिशा की बैठक में भी उठाया गया. पथ निर्माण विभाग ने प्रस्ताव केंद्र प्रशासन को भेज दिया. अब जल्द ही एनएच 139 औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ के दोनों तरफ तीन-तीन फीट चौड़ीकरण का टेंडर भी निकलने वाला है. उन्होंने कहा कि कोराईपुर, पिसाय और महुआंव में पुल निर्माण का प्रस्ताव प्रशासन तक पहुंच चुका है. सबके सम्मान और हित में वे पूरे ओबरा के विकास के लिए कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि अपने वायदे के अनुसार वे अपने निजी कोष से नवयुवक दुर्गा क्लब को विकसित करने के लिए 11 लाख रुपये प्रदान कर रहे हैं. अगले महीने इसमें काम शुरू हो जायेगा. उन्होंने कहा कि पूरे अनुमंडल में पहला पार्क नगर परिषद ने दाउदनगर में बनाया. शहर में विकास तेजी से हो रहा है. उन्होंने दाउदनगर के जिउतिया लोकोत्सव पर भी चर्चा की. वार्ड संख्या 17 में लाइब्रेरी का निर्माण मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी ने नगर परिषद की ओर से किये जा रहे विकासात्मक कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि वार्ड संख्या 17 में लगभग 66 लाख रुपए की राशि से लाइब्रेरी का निर्माण कराया जा रहा है. दो और लाइब्रेरी और एक वृद्धाश्रम की योजना है. एक पार्क बनवाया गया है. शहीद प्रमोद सिंह चौक पर लगभग 20 मीटर ऊंचा यानी 66 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया गया है. कार्यक्रम का संचालन शंभू कुमार व संदीप कुमार तांती ने किया. मौके पर उपमुख्य पार्षद कमला देवी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण प्रसाद तांती, वार्ड पार्षद दिनेश प्रसाद, रीमा देवी, डॉ केदारनाथ सिंह, चिंटू मिश्रा, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गणेश प्रसाद, गनौरी प्रसाद, शिव कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार तांती, बैजू प्रसाद, अशोक कुमार, रामेश्वर प्रसाद, स्वर्णकार आभूषण व्यवसायी संघ दाउदनगर के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद सर्राफ आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post औरंगाबाद -पटना मुख्य पथ चौड़ीकरण का जल्द निकलेगा टेंडर : विधायक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हम खेलना चाहते थे, बांग्लादेश के T20 World Cup 2026 से बाहर होने के बाद BCB डायरेक्टर का बड़ा बयान

Table of Contents अब्दुर रज्जाक का बड़ा बयान श्रीलंका में मैच कराने की मांग हुई खारिज ICC ने दिया था 24 घंटे का अल्टीमेटम सुरक्षा को लेकर क्या था डर? T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और ICC के बीच पिछले कई हफ्तों से चल रही खींचतान अब खत्म हो गई है. बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड की टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी. यह फैसला तब आया जब बांग्लादेश प्रशासन ने अपनी टीम को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए हिंदुस्तान भेजने से साफ मना कर दिया. 7 फरवरी 2026 से हिंदुस्तान और श्रीलंका में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में अब बांग्लादेशी फैंस अपनी टीम को नहीं देख पाएंगे. अब्दुर रज्जाक का बड़ा बयान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर अब्दुर रज्जाक (Abdur Razzak) ने साफ किया कि बोर्ड तो स्पोर्ट्सना चाहता था, लेकिन उन्हें अपनी प्रशासन का फैसला मानना पड़ा. आरटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, रज्जाक ने कहा, हमने हमेशा कहा है कि हम स्पोर्ट्सना चाहते हैं, लेकिन यह प्रशासन का फैसला है. हमें वही करना होगा जो प्रशासन कहेगी. यह नियम सिर्फ वर्ल्ड कप के लिए नहीं है, बल्कि हर दौरे के लिए हमें पहले प्रशासन से मंजूरी लेनी पड़ती है. बीसीबी के मीडिया कमेटी चेयरमैन अमजद हुसैन ने भी इस बात की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने साफ कर दिया था कि अगर मैचों की जगह नहीं बदली गई, तो टीम हिंदुस्तान नहीं जा सकती. श्रीलंका में मैच कराने की मांग हुई खारिज बीसीबी ने आईसीसी से बहुत अपील की थी कि उनके मैच हिंदुस्तान से हटाकर श्रीलंका में कराए जाएं. अमजद हुसैन ने बताया कि हमने आईसीसी से कई बार गुजारिश की. हमारे और आईसीसी के बीच कई बैठकें हुईं, जिनमें प्रशासनी अधिकारी भी शामिल थे. एक जूम मीटिंग के बाद आईसीसी ने साफ कह दिया कि वे हमारे मैच किसी और जगह शिफ्ट नहीं कर सकते. हमें तय शेड्यूल के हिसाब से हिंदुस्तान में ही स्पोर्ट्सना होगा. इसके बाद बांग्लादेश प्रशासन ने कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया कि मौजूदा हालात में टीम को हिंदुस्तान भेजना सुरक्षित नहीं है. ICC ने दिया था 24 घंटे का अल्टीमेटम जब बांग्लादेश ने अपनी असमर्थता जताई, तो आईसीसी ने उन्हें सोचने के लिए 24 घंटे का समय दिया था. BCB को बताना था कि वे टूर्नामेंट में स्पोर्ट्सेंगे या नहीं. अमजद हुसैन ने कहा कि हमने 24 घंटे के अंदर आईसीसी को फिर से विनम्रता से बता दिया कि हमारे लिए इन फिक्सचर के हिसाब से स्पोर्ट्सना मुमकिन नहीं है. चूंकि आईसीसी मैच शिफ्ट नहीं कर सकता और हमारी प्रशासन सुरक्षा को लेकर चिंतित है, इसलिए हमने आईसीसी का फैसला स्वीकार कर लिया है. अब हम इस मामले में कोई आगे की कार्रवाई नहीं करेंगे. सुरक्षा को लेकर क्या था डर? बांग्लादेश प्रशासन का मानना था कि उनके खिलाड़ियों, अधिकारियों और पत्रकारों के लिए हिंदुस्तान का दौरा करना सुरक्षित नहीं है. तनाव तब और बढ़ गया जब ऐसी समाचारें आईं कि आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के लिए कहा गया. बीसीबी ने इसे एक संकेत के रूप में लिया कि हिंदुस्तानीय अधिकारी शायद सुरक्षा की गारंटी नहीं दे पा रहे हैं. हालांकि, आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने सुरक्षा का पूरा जायजा लिया था. आईसीसी के मुताबिक, विशेषज्ञों ने जांच के बाद बताया था कि बांग्लादेशी टीम को हिंदुस्तान में कोई खतरा नहीं है. आईसीसी का कहना था कि टूर्नामेंट के शेड्यूल की पवित्रता बनाए रखना जरूरी है. ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को ICC ने दी चेतावनी! अगर बायकॉट किया तो झेलनी होंगी ये 3 खौफनाक सजाएं T20 World Cup 2026: पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर पर भरोसा लेकिन रिजवान-रउफ की छुट्टी, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी BBL Final 2026: पर्थ स्कॉर्चर्स ने रचा इतिहास, सिडनी सिक्सर्स को हराकर 6वीं बार जीता खिताब The post हम स्पोर्ट्सना चाहते थे, बांग्लादेश के T20 World Cup 2026 से बाहर होने के बाद BCB डायरेक्टर का बड़ा बयान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कौन है यह लड़का जिसने अनिरुद्धाचार्य जी को 15,000 करोड़ का ऑफर दिया ? हकीकत जानकर सिर पकड़ लेंगे!

Viral Video: देश के जाने-माने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज (अनिल राम तिवारी), जो वृंदावन स्थित गौरी गोपाल आश्रम के संस्थापक हैं. उनके ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया गया. इस वीडियो में एक लड़का कहता है कि उसने 2022 में अपने पैसों से पांच साल के लिए एक एफडी की थी, जो अब बढ़कर 30 हजार करोड़ रुपये होने वाली है. वह यह भी कहता है कि वह इस राशि का 50 प्रतिशत सनातन धर्म के लिए दान करना चाहता है और उसमें बागेश्वर धाम को भी शामिल करना चाहता है. इस पर अनिरुद्धाचार्य जी महाराज पूछते हैं कि 30 हजार करोड़ रुपये कहां से आए? तब वह लड़का जवाब देता है कि वह बिटकॉइन में ट्रेडिंग करता है. वह यह भी दावा करता है कि उसने एक किताब लिखी है, जो फ्लिपकार्ट पर बिकती है, और अपनी किताब दिखाता है. इसके बाद अनिरुद्धाचार्य जी महाराज कहते हैं कि खूब कमाओ और खूब समाज की सेवा करो. यदि दान देना हो तो उन्हें देना जरूरी नहीं है, बल्कि उस पैसे से एक अच्छा विद्यालय बनाओ, जहां कक्षा 1 से 12 तक निःशुल्क शिक्षा दी जाए. आईए पॉइंट्स में समझते है इस दावे की असली सच्चाई जब हमने उस वीडियो के कमेंट्स पढ़ने शुरू किए, तो पाया कि hey_chapra नाम के हैंडल से “सच्चाई” बताते हुए एक कमेंट किया गया है. कमेंट में कहा गया है कि उसका नाम आदित्य सिंह है. उसके पिता का नाम शेखर सिंह और दादा का नाम ज्वाला सिंह बताया गया है. कमेंट के अनुसार वह गांव बसंत, थाना गड़खा, जिला छपरा का रहने वाला है. इसमें यह भी लिखा गया है कि उसके घर में आज तक बाथरूम की सुविधा नहीं है. कमेंट के मुताबिक उसके पिता बेंगलुरु में लेबर का काम करते हैं और पूरा परिवार कर्ज में डूबा हुआ है. आगे लिखा गया है कि कोविड के दौरान उसने अपने पिता से 2 लाख रुपये किताब छपवाने के नाम पर लिए थे, लेकिन अब तक किताब नहीं छपवाई. कमेंट में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ साल पहले उसे जेल जाना पड़ा था. साथ ही यह लिखा गया है कि कर्ज ज्यादा होने के कारण वह गांव नहीं आता, और घर में फिलहाल सिर्फ उसकी दादी रहती हैं. जब हमने गड़खा थाना प्रभारी से फोन पर संपर्क किया, तो उन्होंने जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि वह अभी क्षेत्र में हैं और इस बारे में कुछ नहीं बता सकते. इसके बाद जब हमने दोबारा कॉल किया, तो थाना प्रभारी ने कहा कि इस संबंध में जानकारी के लिए कोर्ट से पता किया जाए. आदित्य का घर जिसमें इसकी दादी रहती हैं View this post on Instagram A post shared by Dr. Aniruddhacharya Ji (@aniruddhacharyajimaharaj) अब आते हैं मैथमेटिक्स के लॉजिक पर कि इतना पैसा कब और कैसे बन सकता है उस लड़के ने दावा किया कि उसने 2022 में ₹30,000 की FD (फिक्स्ड डिपॉज़िट) की थी, जो 5 साल में ₹30,000 करोड़ हो जाएगी. यदि ₹30,000 को ₹30,000 करोड़ बनना है, तो उस पैसे को लगभग 1 करोड़ गुना (1,00,00,000 गुना) बढ़ना होगा. दुनिया का कोई भी बैंक या निवेश माध्यम 5 साल में ऐसा रिटर्न नहीं देता. हिंदुस्तान में FD पर ब्याज दर आमतौर पर 7–8 प्रतिशत होती है. इस दर से ₹30,000 पांच साल बाद लगभग ₹40,000 से ₹45,000 तक ही पहुंच सकते हैं. बाद में उस लड़के ने कहा कि वह बिटकॉइन में ट्रेडिंग करता है और उसने एक किताब भी लिखी है. यदि पैसा बिटकॉइन या किसी अन्य क्रिप्टो निवेश से कमाया गया है, तो उसे “बैंक की FD” कहना तकनीकी रूप से गलत है. बिटकॉइन में भी 2022 से अब तक ऐसा कोई उछाल नहीं आया है जिससे ₹30,000 की राशि हजारों करोड़ रुपये में बदल जाए. दुनिया के सबसे बड़े निवेशक, जैसे एलन मस्क या वॉरेन बफेट, भी इस तरह का असंभव रिटर्न हासिल नहीं कर पाए हैं. सोशल मीडिया के दौर में कुछ लोग आध्यात्मिक गुरुओं के बड़े मंचों का इस्तेमाल सिर्फ लाइमलाइट में आने के लिए करते हैं. ऐसे मंचों पर लाखों लोग लाइव देखते हैं, जहां हजारों करोड़ के दान जैसी बातें कहना सुर्खियां बटोरने का आसान तरीका बन जाता है, चाहे उसमें सच्चाई न के बराबर ही क्यों न हो. Also Read: बजट 2026 में ₹9000 हो सकती है सम्मान निधि, जानें 12 करोड़ किसानों के लिए क्या है बड़ी तैयारी The post कौन है यह लड़का जिसने अनिरुद्धाचार्य जी को 15,000 करोड़ का ऑफर दिया ? हकीकत जानकर सिर पकड़ लेंगे! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही गरजे तेजस्वी यादव, कहा- RJD को कभी झुकने नहीं देंगे

Tejashwi Yadav: पटना में RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक थी. बैठक में तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से मिले स्नेह, प्यार और आशीर्वाद ने उन्हें और पार्टी को मजबूती दी है. देश में तानाशाही चरम पर है और लोकतंत्र से लोगों की आस्था डगमगा रही है. लालू यादव ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और वह भरोसा दिलाते हैं कि पार्टी का झंडा कभी झुकने नहीं देंगे. मोदी के चरणों में झुक जाएं या फिर लड़ाई लड़ें तेजस्वी यादव ने कहा, आज देश में दो ही विकल्प हैं – या तो मोदी के चरणों में झुक जाएं या फिर लड़ाई लड़ें. हम नहीं झुकेंगे, जैसे अब तक लालू यादव नहीं झुके. उन्होंने कहा कि 15 वर्षों से सक्रिय नेतृत्व में हैं और साजिश के तहत लालू यादव को जेल भेजा गया था, जिसके बाद राबड़ी देवी के नेतृत्व में पार्टी ने संघर्ष किया. RJD में अब ‘तेजस्वी’ युग तेजस्वी यादव बने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पटना के होटल मौर्य में RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया. भोला यादव के प्रस्ताव पर सभी नेताओं ने सहमति जताई.… pic.twitter.com/VxSUyx1mhV — Naya Vichar (@prabhatkhabar) January 25, 2026 बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर तेजस्वी यादव ने पार्टी के भीतरघातियों पर भी इशारों में निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग पार्टी के अंदर ही नुकसान पहुंचा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस बार पार्टी को करीब 1 करोड़ 90 लाख वोट मिले, जो अब तक का रिकॉर्ड है. टिकट वितरण को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने कहा कि जिनको तकलीफ है, उनसे अलग से बात की जाएगी. उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि अकेले कोई यह काम नहीं कर सकता. उन्होंने EVM के विरोध की बात करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर देश के सभी विपक्षी नेताओं से बातचीत की जाएगी. साथ ही बजट सत्र के बाद बिहार समेत अन्य राज्यों में घूम कर संगठन को मजबूत करने की योजना की घोषणा की. तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सिर्फ बोलने से काम नहीं चलेगा, जमीन पर काम करना होगा. उन्होंने चेतावनी दी कि SIR के बाद परिसीमन हुआ तो विपक्ष के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी और संविधान को खतरा हो सकता है. अपने संबोधन के अंत में तेजस्वी यादव ने कहा कि वह लालू यादव के चरण छूकर यह भरोसा देते हैं कि पार्टी के सिद्धांतों को कभी झुकने नहीं देंगे. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें दिवंगत सभी सदस्यों को श्रद्धांजलि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कार्यकारिणी के सदस्यों और जनता का अभिवादन किया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पार्टी के फैसलों का समर्थन किया, यह सराहनीय है. उन्होंने तेजस्वी यादव को बधाई देते हुए कहा कि देश के कोने-कोने से लोग आए हैं, जो पार्टी की मजबूती का संकेत है. लालू यादव ने सभी से संगठन को मजबूत करते रहने की अपील की. (अजीत कुमार) इसे भी पढ़ें: बिहार में लैंड रजिस्ट्री का नया नियम, अब बिना GIS वेरिफिकेशन के नहीं बिकेगी जमीन The post कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही गरजे तेजस्वी यादव, कहा- RJD को कभी झुकने नहीं देंगे appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top