Hot News

लोकतंत्र की मजबूती व देश के विकास के लिए स्वच्छ छवि वाली सरकार जरूरी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रखंड मुख्यालय से लेकर मतदान केंद्रों पर दिलायी शपथ धोरैया. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को प्रखंड मुख्यालय धोरैया में बीडीओ अरविंद कुमार ने कर्मियों को शपथ दिलायी. इसके अलावा प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर भी मतदाताओं को शपथ दिलायी गयी. इसको लेकर चुनाव आयोग के निर्देशों को अवगत कराते हुए सभी कर्मियों को मतदान के प्रति शपथ दिलायी गयी. बीडीओ ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और देश के विकास के लिए स्वच्छ छवि वाली प्रशासन बनना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता बनने के साथ ही अपने आसपास वाले 18 साल से ऊपर के हर नागरिक को मतदाता बनने और निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें. बीडीओ ने शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सभी अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे व स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भिक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post लोकतंत्र की मजबूती व देश के विकास के लिए स्वच्छ छवि वाली प्रशासन जरूरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top