Hot News

January 28, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बीबीएमकेयू : सात वर्षों में पहली बार फॉरेन लैंग्वेज विभाग की सीटें फुल होने की उम्मीद

Dhanbad News: फ्रेंच और जर्मन पीजी में पहली बार रिकॉर्ड रिस्पॉन्स Dhanbad News: अशोक कुमार, धनबाद. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के फॉरेन लैंग्वेज विभाग के लिए सत्र 2025–27 अब तक का सबसे बेहतर सत्र माना जा रहा है. पहली बार फ्रेंच और जर्मन दोनों पीजी कोर्स की सीटें फुल होने की स्थिति में है. फ्रेंच पीजी की 16 सीटों के लिए 16 आवेदन आये हैं जबकि जर्मन पीजी की 16 सीटों के मुकाबले 17 आवेदन आये हैं. 2019 में हुई थी विभाग की शुरुआत फॉरेन लैंग्वेज विभाग की स्थापना वर्ष 2019 में की गयी थी. इसका उद्देश्य छात्रों को वैश्विक भाषाओं की पढ़ाई का अवसर देना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार की संभावनाएं उपलब्ध कराना था. हालांकि शुरुआती तीन शैक्षणिक सत्रों में विभाग में एक भी नामांकन नहीं हुआ था. जर्मन भाषा में पीजी की पढ़ाई के लिए पहली बार सत्र 2022–24 में नामांकन हुआ. इसके बाद 2025 तक कुल 18 छात्र जर्मन भाषा में पीजी की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं. इन छात्रों की सफलता ने विभाग को नयी पहचान दिलायी है. जर्मनी में नौकरी कर रहे आठ पूर्व छात्र फॉरेन लैंग्वेज विभाग से जर्मन भाषा में पीजी की पढ़ाई पूरी करने वाले 18 छात्रों में से आठ छात्र वर्तमान में जर्मनी में नौकरी कर रहे हैं. यह उपलब्धि विभाग की उपयोगिता और अंतरराष्ट्रीय अवसरों को स्पष्ट रूप से दर्शाती है. फ्रेंच पीजी का पहला बैच अंतिम चरण में फ्रेंच भाषा में पीजी कोर्स के लिए पहली बार सत्र 2024–26 में नामांकन हुआ था. फ्रेंच पीजी के छात्रों का पहला बैच इसी वर्ष अपनी पढ़ाई पूरी करेगा. विभागाध्यक्ष डॉ हिमांशु शेखर चौधरी को उम्मीद है कि यह बैच भी रोजगार के बेहतर उदाहरण प्रस्तुत करेगा. नीड बेस्ड शिक्षकों की नियुक्ति से सुधार वर्ष 2024 में विभाग में पहली बार फ्रेंच और जर्मन भाषा के लिए नीड बेस्ड शिक्षकों की नियुक्ति हुई. इससे पहले गेस्ट शिक्षकों के भरोसे ही कक्षाएं चलती थीं, जिससे नियमित पढ़ाई नहीं हो पाती थी. स्थायी व्यवस्था से शैक्षणिक वातावरण में सुधार आया है. स्थानीय छात्रों की कमी बनी बड़ी बाधा फॉरेन लैंग्वेज में पीजी कोर्स में नामांकन के लिए ग्रेजुएशन के साथ फ्रेंच या जर्मन भाषा में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य है. लेकिन बीबीएमकेयू के अधीन किसी भी कॉलेज में इन भाषाओं में डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स संचालित नहीं है. इस कारण पीजी में नामांकन लेने वाले अधिकतर छात्र दूसरे राज्यों से आते हैं. इसलिए विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती स्थानीय छात्रों की कमी है. फीडर कोर्स बंद होने से नुकसान स्थानीय छात्रों को तैयार करने के उद्देश्य से वर्ष 2022 में पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में फ्रेंच और जर्मन भाषा का एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया था. पहले बैच में सभी सीटें भर गयी थीं, लेकिन विवि के परीक्षा विभाग की लापरवाही के कारण इस कोर्स की परीक्षा नहीं हो सकी. सर्टिफिकेट कोर्स के पहले बैच में नामांकित छात्रों की आज तक परीक्षा नहीं हो पायी. इस वजह से 2023 से इसमें एक भी नया नामांकन नहीं हुआ और अंततः यह कोर्स बंद हो गया. बोले विभागाध्यक्ष धीरे-धीरे ही सही, फॉरेन लैंग्वेज विभाग ने रफ्तार पकड़ ली है. इस वर्ष जर्मन और फ्रेंच की सीटें फुल होने की पूरी उम्मीद है. विभाग के पासआउट छात्र आज जर्मनी में नौकरी कर रहे हैं. इससे नये छात्र इस कोर्स के लिए आकर्षित हो रहे हैं. डॉ हिमांशु शेखर चौधरी, विभागाध्यक्ष The post Dhanbad News: बीबीएमकेयू : सात वर्षों में पहली बार फॉरेन लैंग्वेज विभाग की सीटें फुल होने की उम्मीद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: आदर्श आचार संहिता पालन करें उम्मीदवार : एसएसपी

निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही जिला पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है. एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी संभावित उम्मीदवारों से अपील करते हुए कहा है कि वे चुनावी प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है. इसकी पवित्रता बनाये रखना सभी प्रत्याशियों की सामूहिक जिम्मेदारी है. किसी प्रकार की अवैध गतिविधि, अनावश्यक भीड़ जुटाना, बिना अनुमति जुलूस या सभा करना, भड़काउ भाषण या पोस्टर बैनर का उपयोग कानूनन अपराध की श्रेणी में आयेगा. इस पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर एसएसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी. सोशल मीडिया पर भी भ्रामक, भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाले पोस्ट पर सख्त नजर रखी जा रही है. ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी प्रलोभन, दबाव या भय के प्रभाव में न आयें. निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी . The post Dhanbad News: आदर्श आचार संहिता पालन करें उम्मीदवार : एसएसपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से न्यू टाउन हॉल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जिले के लगभग 15 स्कूलों व संस्थानों ने भाग लिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, तोपचांची प्रथम, यशोमती श्री विद्या निकेतन, झरिया व लक्ष्मी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, झरिया संयुक्त रूप से द्वितीय तथा किड्स गार्डन, झरिया तृतीय स्थान पर रहे. उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन के लिए सीआरपीएफ प्लाटून प्रथम शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीआरपीएफ प्लाटून को प्रथम, सीआइएसएफ को द्वितीय एवं एनसीसी गर्ल्स को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया. जेआरडीए की झांकी प्रथम, डीएमएफटी दूसरे स्थान पर मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं. इसमें जेआरडीए की बेलगड़िया टाउनशिप आधारित झांकी को प्रथम, डीएमएफटी की ‘डेवलपमेंट मैटर्स फॉर टुमारो’ थीम पर आधारित झांकी को द्वितीय तथा जिला जनसंपर्क कार्यालय की भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित झांकी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया. The post Dhanbad News: गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेयर पद के उम्मीदवार कर सकते हैं अधिकतम 25 लाख रुपये खर्च

राज्य चुनाव आयोग की ओर से नगर निगम सहित नगर परिषद चुनाव को लेकर घोषणा कर दी है. इसे लेकर अभ्यर्थियों के चुनावी खर्च पर कड़ा अनुश्रवण किया जाएगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि धन-बल के दुरुपयोग को किसी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 के तहत अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा का संधारण और प्रस्तुति अनिवार्य है. निर्वाचन व्यय का नियमित लेखा संधारित करना जरूरी आयोग ने इन प्रावधानों के तहत सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये हैं. इसे लेकर उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार दस लाख या उससे अधिक आबादी वाले नगर निगम क्षेत्रों में महापौर/अध्यक्ष के लिए अधिकतम चुनावी व्यय सीमा 25 लाख रुपये, वार्ड पार्षद के लिए पांच लाख रुपये तय की गयी है. वहीं दस लाख से कम आबादी वाले नगर निगम क्षेत्रों में महापौर/अध्यक्ष के लिए 15 लाख रुपये व वार्ड पार्षद के लिए तीन लाख रुपये की सीमा तय की गयी है. डीडीसी ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को अपने निर्वाचन व्यय का नियमित लेखा संधारित कर निर्धारित समय पर प्रस्तुत करना होगा. नगर परिषद के अभ्यर्थियों के लिए सीमा वहीं चिरकुंडा नगर परिषद की बात करे तो वहां भी एक लाख या उससे अधिक आबादी वाली क्षेत्र में अध्यक्ष के लिए 10 लाख रुपये व वार्ड सदस्य के लिए दो लाख रुपये खर्च की अधिकतम सीमा तय की गयी है. एक लाख से कम आबादी वाले नगर परिषद में अध्यक्ष के लिए छह लाख रुपये व वार्ड सदस्य के लिए 1.5 लाख रुपये खर्च की अधिकतम सीमा तय की गयी है. The post मेयर पद के उम्मीदवार कर सकते हैं अधिकतम 25 लाख रुपये खर्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एटीएम कार्ड बदल कर 35 हजार रुपये निकालने वाला गिरफ्तार

संवाददाता, कोलकाता उत्तर कोलकाता के बड़तला थानाक्षेत्र में गौरीबाड़ी के पास राजा धीरेंद्र स्ट्रीट स्थित एक बैंक की एटीएम में वृद्ध ग्राहक का एटीएम कार्ड बदल कर उससे 35 हजार 700 रुपये निकालने के आरोप में पुलिस ने आरोपी नेपाल दास (32) को कसबा से गिरफ्तार किया. आरोपी कसबा के नवपल्ली इलाके का निवासी है. उसके कब्जे से 32,500 रुपये बरामद किये गये हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में पीड़ित व्यक्त ने बड़तला थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. जांच के दौरान एटीएम काउंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपी को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. The post एटीएम कार्ड बदल कर 35 हजार रुपये निकालने वाला गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर वृद्धा से ठगे 30 लाख

कोलकाता. बागुइहाटी थाना क्षेत्र की एक वृद्धा से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी. जानकारी के मुताबिक, जालसाजों ने खुद को मुंबई पुलिस का ऑफिसर बताकर वृद्धा को फोन कर कहा कि उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस है, कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी हुआ है. साथ ही बंबई हाइकोर्ट के नाम से एक फर्जी अरेस्ट वारंट भी भेज दिया. वृद्धा घबराकर जालसाजों के झांसे में आ गयीं. जालसाजों ने धमकाया कि मनी लॉन्ड्रिंग का केस है इसलिए उनके अकाउंट में सारे पैसे वापस भेजने होंगे, वे लोग चेक करेंगे, अगर सब ठीक रहा, तो पैसे पुन: वृद्धा के अकाउंट में भेज दिये जायेंगे और अगर वह ऐसा नहीं करती हैं तो अरेस्ट किया जायेगा. स्त्री ने घबराकर उनके कहे अनुसार जालसाजों के अकाउंट में 30 लाख रुपये भेज दिये. पैसे भेजने के बाद स्त्री को अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गयी हैं. फिर स्त्री ने विधाननगर साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. The post डिजिटल अरेस्ट के नाम पर वृद्धा से ठगे 30 लाख appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: मेष से मीन तक इन राशियों पर राहु-केतु का साया, जानें किसे मिलेगा लाभ और कौन रहेगा परेशान?

Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: आज 28 जनवरी 2026 दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 02 बजकर 01 मिनट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी. आज ग्रहों की चाल विशेष प्रभाव डाल रही है. सूर्योदय कालीन ग्रह विचार करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में स्थित है. मकर राशि में एक साथ बने प्रभाव से कर्म, निर्णय और परिणाम तेज रहेंगे, चंद्रमा वृषभ राशि (द्वितीय भाव) में है और शनि मीन में है. चंद्रमा–शनि मन और भावनाओं की परीक्षा ले सकते हैं. मिथुन में गुरु विचारों को दिशा देंगे, वहीं राहु-केतु अचानक उतार-चढ़ाव का संकेत दे रहे हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल… Aaj Ka Rashifal आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, यह जानने के लिए अपने नाम के पहले अक्षर पर क्लिक करें. मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 28 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति Also Read:- सूर्य ग्रहण पर कुंभ राशि में ‘प्रलयकारी’ योग, करियर से लेकर लव लाइफ तक मचेगी खलबली, जानें अपनी राशि का हाल! The post Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: मेष से मीन तक इन राशियों पर राहु-केतु का साया, जानें किसे मिलेगा लाभ और कौन रहेगा परेशान? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेष राशिफल 28 जनवरी 2026: केतु के प्रभाव से पार्टनर के साथ हो सकती है तकरार, बातचीत में बरतें सावधानी

Mesh Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: मेष राशि- आज का दिन जोश और एक्टिव रहने वाला है, क्योंकि दशम भाव का मंगल आपको सकरात्मक ऊर्जा देगा. कामकाज में आपकी मेहनत दिखेगी और सूर्य के प्रभाव से सीनियर आपके नेतृत्व की तारीफ कर सकते हैं. बुध के कारण सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे जटिल कार्य आसान होंगे. शुक्र की उपस्थिति सुख सुविधा पर खर्च बढ़ा सकती है, इसलिए धन भाव के चंद्रमा को देखते हुए खर्च पर थोड़ा कंट्रोल रखें. परिवार में बृहस्पति की शुभ दृष्टि से माहौल अच्छा रहेगा और किसी करीबी से बातचीत मन खुश कर देगी. करियर / बिजनेस: आज केतु की पंचम भाव में स्थिति के बावजूद बृहस्पति के सहयोग से स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सूर्य-मंगल की युति आज सकारात्मक परिणाम ला सकती है. शनि की द्वादश स्थिति के कारण प्राइवेट जॉब या बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिलने में थोड़ा विलंब हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें. बिजनेस में बुध के अस्त या प्रतिकूल होने की स्थिति में किसी भी प्रकार का कॉन्ट्रैक्ट या बड़ा एग्रीमेंट आज टालना बेहतर रहेगा. जॉब बदलने का विचार आ सकता है, लेकिन राहु के भ्रम से बचें और स्थिरता देखकर ही कदम उठाएं. रिलेशनशिप (परिवार): चंद्रमा के धन और वाणी भाव में होने से पिता, बहन और भाई के साथ रिश्ते आज मजबूत होंगे और आपसी सहयोग बढ़ेगा. शुक्र के प्रभाव से घर में नए मेहमानों का आगमन संभव है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा. वृषभ राशि में चंद्रमा के स्तिथ होने कारण स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. पुराने प्रॉपर्टी विवाद में मंगल की दृष्टि के कारण सतर्कता जरूरी है, दस्तावेज संभालकर रखें. बृहस्पति की कृपा से पड़ोसियों का सहयोग आज आपको मानसिक शांति देगा. लव लाइफ: आज केतु के पंचम भाव में होने से पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस या तकरार हो सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें. शुक्र मकर राशि में सूर्य के साथ है, अतः प्रपोज करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है. पुराने क्रश से नजदीकियां बढ़ सकती हैं, लेकिन राहु की कुंभ राशि में स्थिति को देखते हुए निजी बातें दोस्तों से साझा न करें, गलतफहमी पैदा हो सकती है. स्वास्थ्य: चंद्रमा की स्थिति मानसिक रूप से थोड़ी बेचैनी महसूस करा सकती है. सूर्य-मंगल की गर्मी के कारण डायबिटीज के मरीज विशेष सतर्क रहें. शनि की मीन राशि में स्थिति के कारण हृदय संबंधी परेशानी वाले लोग लापरवाही न बरतें. डेली एक्सरसाइज शुरू करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें. अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त पानी पिएं और बुध को संतुलित रखने के लिए तनाव कम लें. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (बुधवार): भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक अर्पित करें, इससे बुध और मंगल की युति शुभ फल देगी. “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जप करें ताकि केतु का प्रभाव शांत रहे. राहु और शनि की शांति के लिए हरी मूंग या हरा वस्त्र दान करें. आज किसी विद्यार्थी को पेन या कॉपी दान करें, इससे बृहस्पति और बुध मजबूत होंगे. नोट: यह उपाय ग्रहों के संतुलन, निर्णय क्षमता और व्यावसायिक स्थिरता में सहायक माना जाता है. शुभ रंग: सफेद (चंद्रमा को बल देने के लिए) शुभ अंक: 4 (राहु के प्रभाव को सकारात्मक करने के लिए) ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 28 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति Also Read:- सूर्य ग्रहण पर कुंभ राशि में ‘प्रलयकारी’ योग, करियर से लेकर लव लाइफ तक मचेगी खलबली, जानें अपनी राशि का हाल! The post मेष राशिफल 28 जनवरी 2026: केतु के प्रभाव से पार्टनर के साथ हो सकती है तकरार, बातचीत में बरतें सावधानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वृषभ राशिफल 28 जनवरी 2026: आज राहु के ‘भ्रम जाल’ से रहें सावधान, पार्टनर के साथ रिश्तों में आ सकती है दरार

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: वृषभ राशि- आज आपकी राशि में स्थित चंद्रमा आपको शांत और व्यावहारिक बनाए रखेगा. भाग्य स्थान (मकर) में स्थित सूर्य और मंगल के प्रभाव से नौकरी और व्यापार में की गई प्लानिंग सफल होगी और काम समय पर बनेंगे. बृहस्पति के दूसरे भाव में होने से आमदनी बढ़ने के योग हैं, लेकिन मकर के शुक्र विलासिता पर खर्च भी बढ़ाएंगे. केतु के चतुर्थ भाव में होने के बावजूद चंद्रमा की कृपा से परिवार का सहयोग मिलेगा. सेहत अच्छी रहेगी, बस बुध की स्थिति को देखते हुए खानपान संतुलित रखें. करियर / बिजनेस: आज चंद्रमा के प्रभाव से स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और समझने की क्षमता बेहतर रहेगी. बृहस्पति की शुभ दृष्टि कठिन विषयों में स्पष्टता लाएगी. सूर्य और मंगल के नवम भाव में होने से प्राइवेट जॉब में काम का दबाव रह सकता है, लेकिन आपकी दूरदर्शी प्लानिंग आपको दूसरों से आगे रखेगी. बिजनेस में बुध और शुक्र की युति से नए प्रोजेक्ट या डील की बातचीत शुरू हो सकती है, पर राहु की दशम भाव में स्थिति को देखते हुए फाइनल निर्णय में जल्दबाजी न करें. आज महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट साइन न करें, इसे टालना बेहतर रहेगा. शनि की एकादश स्थिति जॉब बदलने के अवसर दे सकती है, पर सोच-विचार कर ही कदम बढ़ाएं. रिलेशनशिप (परिवार): चंद्रमा का लग्न में होना आपको सौम्य बनाएगा, जिससे परिवार का सहयोग मिलेगा और घर में शांति रहेगी. बृहस्पति के द्वितीय भाव में होने से माता-पिता से भावनात्मक और आर्थिक सपोर्ट मिलेगा. भाई-बहन के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी. चतुर्थ भाव के केतु के कारण मेहमानों का आगमन संभव है, जिससे दिन व्यस्त लेकिन सुखद रहेगा. प्रॉपर्टी या पैतृक मामले में मंगल की दृष्टि के कारण सावधानी रखें और किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें. पड़ोसियों से संबंध मजबूत होंगे. लव लाइफ: आज अपनी राशि के चंद्रमा के कारण भावनाओं में स्थिरता बनाए रखना जरूरी है. बुध के प्रभाव से पार्टनर के साथ संवाद की कमी से गलतफहमी हो सकती है, इसलिए खुलकर बात करें. शुक्र के मकर राशि में होने के कारण प्रपोज करने के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल नहीं है. पुराने क्रश से संपर्क हो सकता है, लेकिन राहु के भ्रम से बचें और अपने वर्तमान रिश्ते को प्राथमिकता दें. निजी बातें दोस्तों से साझा करने से बचें. स्वास्थ्य: चंद्रमा के प्रभाव से मानसिक प्रसन्नता रहेगी, परंतु अत्यधिक काम से थकान महसूस हो सकती है. सूर्य की स्थिति से सिरदर्द, आंखों की थकान या बुध के कारण शुगर से जुड़ी परेशानी हो सकती है. राहु की स्थिति को देखते हुए स्क्रीन टाइम कम रखें और पर्याप्त नींद लें. मंगल की ऊर्जा का सही उपयोग करने के लिए हल्की एक्सरसाइज और योग करें. पर्याप्त पानी पीना आपके लिए लाभकारी रहेगा. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (बुधवार): भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक अर्पित करें, इससे आपके राशि स्वामी शुक्र और बुध को बल मिलेगा. “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जप करें ताकि राहु-केतु के दोष शांत रहें. बृहस्पति की कृपा हेतु चने की दाल या बुध के लिए हरी मूंग का दान करें. आज किसी विद्यार्थी को पेन या कॉपी दान करें, इससे निर्णय क्षमता और वाणी में मधुरता आएगी. नोट: यह उपाय बुद्धि, निर्णय क्षमता और पारिवारिक व व्यावसायिक संतुलन को मजबूत करने में सहायक माना जाता है. शुभ रंग: क्रीम (चंद्रमा की शांति के लिए) शुभ अंक: 7 (केतु के सकारात्मक प्रभाव के लिए) ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 28 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति Also Read:- सूर्य ग्रहण पर कुंभ राशि में ‘प्रलयकारी’ योग, करियर से लेकर लव लाइफ तक मचेगी खलबली, जानें अपनी राशि का हाल! The post वृषभ राशिफल 28 जनवरी 2026: आज राहु के ‘भ्रम जाल’ से रहें सावधान, पार्टनर के साथ रिश्तों में आ सकती है दरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिथुन राशिफल 28 जनवरी 2026: मिथुन राशि वाले आज संभलकर रहें, गुप्त शत्रु बिगाड़ सकते हैं आपका काम

Mithun Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: मिथुन- आपकी राशि में स्थित बृहस्पति के प्रभाव से आज आपकी बातों में दम रहेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा. अष्टम भाव में बुध और शुक्र की उपस्थिति से ऑफिस या बिजनेस में आपकी गूढ़ राय मानी जाएगी, हालांकि गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. नए सौदे फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं, लेकिन चंद्रमा की द्वादश स्थिति के कारण खर्चों पर नियंत्रण रखें. केतु के पराक्रम भाव में होने से पुराने दोस्तों से संपर्क हो सकता है. स्टूडेंट्स के लिए बृहस्पति का गोचर वरदान समान है, बस शनि की दृष्टि के कारण तनाव से दूर रहें. करियर / बिजनेस: आज बृहस्पति की लग्न में स्थिति से स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और नई चीजें जल्दी समझ में आएंगी. बुध के प्रभाव से लेखन, मीडिया, आईटी, सेल्स या कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन अत्यंत उपयोगी है. प्राइवेट जॉब में मीटिंग या प्रेजेंटेशन से बड़ा फायदा हो सकता है. बिजनेस में सूर्य और मंगल की अष्टम स्थिति नए ऑर्डर तो दिला सकती है, लेकिन पेपरवर्क में लापरवाही न करें. कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले राहु के भ्रम से बचने के लिए शर्तें ध्यान से पढ़ें. जॉब बदलने के लिए शनि की स्थिति रिसर्च हेतु अच्छी है, पर अंतिम फैसला अभी टालें. रिलेशनशिप (परिवार): बृहस्पति की दृष्टि के कारण परिवार के साथ बातचीत बढ़ेगी और पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी. माता-पिता से मिलने वाली सलाह भविष्य के लिए संजीवनी साबित होगी. केतु के प्रभाव से भाई-बहन के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. घर में मेहमानों का आगमन या शुभ समाचार की संभावना है. चंद्रमा की द्वादश स्थिति के कारण प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में दस्तावेज संभालकर रखें. पड़ोसियों से सहयोग मिल सकता है. लव लाइफ: आज शुक्र की स्थिति पार्टनर के साथ संवाद बेहतर रखेगी और आप दिल की बातें साझा कर पाएंगे. प्रपोज करने के लिए दिन सामान्य से अच्छा है, लेकिन बुध के वक्री या अस्त होने की स्थिति में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. राहु के प्रभाव से पुराने क्रश से अचानक संपर्क हो सकता है, जिससे मन भ्रमित रहेगा. बृहस्पति की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए अपने रिश्ते की गरिमा बनाए रखें और निजी बातें सीमित रखें. स्वास्थ्य: बृहस्पति के कारण आप मानसिक रूप से एक्टिव रहेंगे, लेकिन चंद्रमा की स्थिति के कारण अधिक सोच-विचार से थकान हो सकती है. अष्टम के मंगल के प्रभाव से गला, सर्दी-खांसी या नर्वस सिस्टम से जुड़ी परेशानी हो सकती है. योग, प्राणायाम और पर्याप्त पानी पीना फायदेमंद रहेगा. राहु की स्थिति को देखते हुए मोबाइल और स्क्रीन टाइम कम रखें ताकि आंखों पर जोर न पड़े. पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (बुधवार): भगवान गणेश को दूर्वा और हरे पुष्प अर्पित करें, इससे आपके राशि स्वामी बुध को बल मिलेगा. “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का 108 बार जप करें ताकि अष्टम भाव के दोष शांत हों. राहु की शांति के लिए हरी मूंग, हरी सब्ज़ी या हरा वस्त्र दान करें. आज झूठ, छल और कटु वाणी से बचने का संकल्प लें, इससे बृहस्पति शुभ फल देंगे. नोट: यह उपाय बुद्धि, वाणी की मधुरता और निर्णय क्षमता को मजबूत करने में सहायक माना जाता है. शुभ रंग: हरा (बुध के शुभ प्रभाव के लिए) शुभ अंक: 3 (बृहस्पति के आशीर्वाद के लिए) ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 28 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति Also Read:- सूर्य ग्रहण पर कुंभ राशि में ‘प्रलयकारी’ योग, करियर से लेकर लव लाइफ तक मचेगी खलबली, जानें अपनी राशि का हाल! The post मिथुन राशिफल 28 जनवरी 2026: मिथुन राशि वाले आज संभलकर रहें, गुप्त शत्रु बिगाड़ सकते हैं आपका काम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top