Hot News

January 30, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बहन की चीख सुनाई दी, 5 मिनट के बाद जीजा का कॉल आया कि काजल मर गई, भाई ने बताई पूरी बात

Swat Commando Murder : 27 साल की दिल्ली पुलिस की स्वाट कमांडो की मौत को लेकर मचे हंगामे के बीच परिजनों का रिएक्शन सामने आया है. काजल के भाई का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स् पर शेयर किया है. वीडियो में भाई निखिल कहता दिख रहा है कि उन्हें एक फोन कॉल आया. कॉल में उन्होंने अपनी बहन की चीखें सुनीं. इसके करीब पांच मिनट बाद जीजा का कॉल आया, जिसमें बताया गया कि काजल की मौत हो गई है. #WATCH | Delhi | Kajal, a Delhi Police SWAT Commando, was reportedly battered to death by her husband. Her brother, Nikhil, says, “I received a call. I heard my sister’s screams. Then, five minutes after that, I received another call from my brother-in-law saying that she had… https://t.co/J43C8DUoxe pic.twitter.com/8BgMSadUBl — ANI (@ANI) January 30, 2026 निखिल के मुताबिक, शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उनके घर में घरेलू हिंसा हो रही थी. पति के माता-पिता, भाई और बहन लगातार ज्यादा दहेज की मांग करते थे. शुरुआत में हालात सामान्य थे, लेकिन बाद में पति भी वैसा ही व्यवहार करने लगा. निखिल ने कहा कि काजल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह ब्रेन-डेड हो चुकी थी. इलाज संभव नहीं था. यह घटना 29 जनवरी की बताई जा रही है. परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी में कीमती सामान देने के बावजूद पति के परिवार की ओर से दहेज का दबाव बनाया जा रहा था. भारी डम्बल से सिर पर किया गया वार न्यूज  एजेंसी पीटीआई के अनुसार, स्वाट कमांडो की उसके पति द्वारा कथित तौर पर की गई निर्मम हत्या से पहले के क्षण और भी भयावह थे. पीड़िता का भाई फोन पर अपनी बहन की चीखें सुनकर भी कुछ नहीं कर पाया. मृतका काजल चौधरी के भाई निखिल ने 22 जनवरी की उस भयावह घटना के बारे में कांपती आवाज में बताया, जब काजल के पति अंकुर ने कथित तौर पर भारी डम्बल से उसके सिर पर वार किया था. उन्होंने कहा कि उसने (अंकुर ने) मुझे फोन पर बातचीत को रिकॉर्ड करने को कहा, और कहा कि इसे पुलिस द्वारा सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. (फिर) उसने मुझे बताया कि वह उसे (काजल को) मार रहा है… और फिर, मैंने उसकी चीखें सुनीं. The post बहन की चीख सुनाई दी, 5 मिनट के बाद जीजा का कॉल आया कि काजल मर गई, भाई ने बताई पूरी बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पलामू के गम्हरिया में दामाद ने चाकू से हमला कर ससुर की हत्या की, पत्नी-साली घायल

Palamu Cirme: झारखंड के पलामू जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया. छतरपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में दामाद ने चाकू से हमला कर अपने ससुर की हत्या कर दी, जबकि पत्नी, साली और एक अन्य ससुर को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है. गुरुवार रात 10 बजे की बताई जा रही है घटना जानकारी के अनुसार, यह वारदात गुरुवार रात करीब 10 बजे की है. गम्हरिया गांव निवासी सुनील यादव पर उनके दामाद लवकुश यादव ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया. गंभीर रूप से घायल सुनील यादव को परिजन और ग्रामीणों की मदद से मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मेदिनीनगर लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पत्नी की विदाई को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है कि आरोपी लवकुश यादव हैदरनगर थाना क्षेत्र के सोया बरेवा गांव का रहने वाला है. वह नशे की हालत में गम्हरिया गांव पहुंचा था. पत्नी पूजा देवी की विदाई को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया. इसी दौरान लवकुश यादव ने पूजा देवी पर चाकू से हमला कर दिया. बचाव में आए ससुर और साली पर भी हमला जब पूजा देवी पर हमला हुआ, तो बचाव के लिए उसके पिता सुनील यादव और बहन कविता कुमारी आगे आए. आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके अलावा, चेहरे ससुर रामस्वरूप यादव को भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया. पूजा देवी की हालत गंभीर, गले पर किया गया वार घटना में पूजा देवी की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. आरोप है कि आरोपी ने उसके गले पर चाकू से वार किया. बताया जा रहा है कि पूजा देवी पिछले करीब एक साल से मायके में ही रह रही थी, जिससे दोनों के बीच पहले से ही तनाव बना हुआ था. ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. वहां इलाज के क्रम में सुनील यादव की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है. इसे भी पढ़ें: रांची के अंश-अंशिका के परिजन अब भी प्रशासनी मदद के इंतजार में, सीएम हेमंत का निर्देश भी बेअसर पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी लवकुश यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. इसे भी पढ़ें: रांची में इंसानियत शर्मसार, 10 साल की बच्ची को रात के अंधेरे में छोड़ भाग गए मां-बाप The post पलामू के गम्हरिया में दामाद ने चाकू से हमला कर ससुर की हत्या की, पत्नी-साली घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना हॉस्टल कांड: पप्पू यादव फेसबुक लाइव आकर गरजे, मामले में झूठ का किया पर्दाफाश, मंत्री-नेता की खोलेंगे पोल

Patna NEET Student Death: ‘प्रशासन ने कहा कि स्त्रीओं को स्त्री रोजगार योजना के तहत 2 लाख रुपए का लोन देंगे. मेरा सवाल है कि जब बेटी बचेगी नहीं. जब तक उसका चीरहरण होता रहेगा, हम अपनी बेटी को नेताओं के घर परोसते रहेंगे तो हम 2 लाख रुपए का कर्ज किसको देंगे?’ यह बात सांसद पप्पू यादव ने आज फेसबुक लाइव आकर कहा. नेता-मंत्री को लेकर सांसद ने क्या कहा? पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में आज पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने हॉस्टल को लेकर एक्ट लाने की मांग की. साथ ही नेताओं और मंत्रियों को लेकर उन्होंने कहा कि मेरे पास कई मंत्री-नेता की समाचार है. एक दिन सबकी पोल खोलूंगा. हॉस्टल मालिक के झूठ का पर्दाफाश मामले में झूठ का पर्दाफाश करते हुए पप्पू यादव ने कहा, इस पूरे मामले में पहला झूठ बताता हूं. हॉस्टल का मालिक मनीष रंजन ने कहा कि घटना वाले दिन देहरादून में थे, यहां नहीं थे. यह उसने झूठ बोला था. मकान मालिक पटना में ही था. 6 जनवरी को घटना हुई. इसके बाद 9 फरवरी तक एफआईआर दर्ज नहीं होने को लेकर पप्पू यादव ने पूछा कि कौन-कौन दोषी है. परिजनों को टॉर्चर करने पर भड़के मामले में छात्रा के परिजनों को टॉर्चर करने की बात कही जा रही थी. इस पर पप्पू यादव ने कहा, पटना पुलिस बस लड़की के परिवार को तंग कर रही है. जब सब का DNA ले लिया तो अब पता चल गया होगा कि परिवार के किन लोगों ने गलत किया. अगर नहीं पता चला तो फिर परिवार को परेशान क्यों कर रहे हैं? दो बड़ी एजेंसी CID और SIT काम कर रही है. इनको कुछ पता ही नहीं चल रहा है. पप्पू यादव ने किसे दी चेतावनी? पप्पू यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि मैं जब तक पटना के हॉस्टल और फर्जी हॉस्पिटल की क्लास न लगा दूं, तब तक चुप नहीं बैठूंगा. आखिर में उन्होंने यह सवाल किया कि वो बच्ची मरी कैसे? क्या हम सही ट्रीटमेंट नहीं दे पाएं? साथ ही पप्पू यादव ने अपील की कि मामले में सीबीआई इंक्वायरी कराई जाए, यह मेरा प्रशासन से रिक्वेस्ट है. Also Read: Bihar News: मोतिहारी के शॉपिंग मॉल में भीषण आग, लगभग सवा करोड़ का सामान जलकर राख The post पटना हॉस्टल कांड: पप्पू यादव फेसबुक लाइव आकर गरजे, मामले में झूठ का किया पर्दाफाश, मंत्री-नेता की खोलेंगे पोल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

How to Make Lemonade: कुछ ही मिनटों में घर पर तैयार करें मार्केट जैसा स्वाद और ताजगी से भरा नींबू पानी

How to Make Lemonade: नींबू पानी, जिसे इंग्लिश में लेमोनेड (Lemonade) कहा जाता है, ये एक बहुत ही स्वादिष्ट और ताजगी भरी ड्रिंक है. इस खास ड्रिंक को गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. नींबू पानी का स्वाद खट्टा-मीठा होता है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. इसे आप घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं. इसके लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती, बस नींबू, पानी, चीनी और थोड़ा सा नमक डालकर आप कुछ ही मिनटों में इसे तैयार कर सकते हैं. नींबू पानी को आप सुबह के समय, दोपहर में या फिर बाहर से आने के बाद कभी भी बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर नींबू पानी बनाने की आसान रेसिपी.  नींबू पानी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? नींबू – 2  ठंडा पानी – 1 गिलास  चीनी – 2-3 चम्मच  नमक – 1 चुटकी  पुदीना के पत्ते – 2-3  बर्फ के टुकड़े – 4-5  यह भी पढ़ें: Pomegranate Juice: अनार में छुपा है चमकती त्वचा का राज, घर पर ऐसे तैयार करें जूस नींबू पानी बनाने की विधि क्या है? सबसे पहले आप एक नींबू को बीच से काट लें और इसका रस निकालकर एक कटोरी या गिलास में डालें. बीज निकाल दें.  अब नींबू के रस में चीनी डालें. चीनी को चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं जिससे वे रस में अच्छी से घुल जाए. अब इसमें 2 गिलास ठंडा पानी डालें और चम्मच की मदद से अच्छे से मिला लें.  स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ा सा नमक या काला नमक डाल डालकर मिक्स करें. इससे नींबू पानी का स्वाद और भी अच्छा हो जाता है. अब इसे एक गिलास में निकालें और बर्फ के टुकड़े डालें.  ऊपर से पुदीना के पत्ते डालकर सजाएं. अब आपका ठंडा-ठंडा और स्वादिष्ट नींबू पानी पीने के लिए तैयार है.  यह भी पढ़ें: Carrot Juice Recipe: फिटनेस और ब्यूटी का परफेक्ट कॉम्बो, इस तरह बनाएं घर पर गाजर का जूस  यह भी पढ़ें: Nimbu Pudina Sharbat Recipe: नींबू और पुदीने से बनाएं रिफ्रेशिंग ड्रिंक, जानें आसान रेसिपी The post How to Make Lemonade: कुछ ही मिनटों में घर पर तैयार करें मार्केट जैसा स्वाद और ताजगी से भरा नींबू पानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihari Style Aloo Gobhi Sabji: सबका दिल जीत लेगी बिहारी स्टाइल आलू गोभी की सब्जी, नोट कर लें सिंपल रेसिपी

Bihari Style Aloo Gobhi Sabji: आलू गोभी की सब्जी तो आपने बहुत बार खाई होगी. आज हम आपको बिहारी स्टाइल में आलू गोभी की बहुत ही टेस्टी सब्जी बनाने की रिसेपी बताते हैं. यह स्वाद के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है. इसे आप चावल, रोटी, पराठा और कचौड़ी के साथ भी खा सकते हैं. इस सब्जी का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे एक बार खाने के बाद आपका बार-बार खाने का दिल करेगा. तो फिर देरी किस बात की है. चलिए आपको इसे बनाने की फटाफट वाली रेसिपी बताते हैं. आलू गोभी सब्जी बनाने की सामग्री आलू – 4 (कद्दूकस) गोभी – 1 (बारीक कटी) नमक – स्वादानुसार हल्दी – ½ चम्मच प्याज – 2 टमाटर – 2 तेज पत्ता – 2 हींग – चुटकी भर सूखी मिर्च – 1 धनिया पाउडर – 1 चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर – 1 चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच मीट मसाला पाउडर- ½ चम्मच तेल यह भी पढ़ें: Dhaba Style Aloo ki Sabzi: अब घर पर उठाएं ढाबा स्टाइल आलू की सब्जी का आनंद, इस रेसिपी से मिनटों में होगा तैयार आलू गोभी की सब्जी बनाने की विधि इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में आलू को उबाल लें. फिर आलू को छिल कर कद्दूकस कर लें. अब गोभी को भी बारीक काटकर धो लें. फिर आप गैस पर उबले हुए आलू में थोड़ी सी नमक और थोड़ी हल्दी डालकर अच्छे से फ्राई कर लें. इस आलू को एक बर्तन में निकाल लें. अब आप कटे हुए गोभी में थोड़ा नमक और हल्दी डालकर अच्छे से फ्राई कर लें. इसके बाद आप तेल गरम करके उसमें तेज पत्ता, हींग और सुखी मिर्च का तड़का लगाकर उसमें प्याज और टमाटर डालकर भून लें. साथ ही आप इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कश्मीरी मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, मीट मसाला पाउडर, नमक और थोड़ी सी चाट मसाला डालकर अच्छे से फ्राई कर लें. अब आप इसमें एक गिलास पानी डालकर उसमें आलू और गोभी भी डालकर दें. ढ़क्कन लगाकर 10 मिनट पकने के बाद आप गैस बंद कर दें. अब आप रोटी या पराठा के साथ गरमा गरम आलू गोभी की सब्जी को सर्व कर दें. यह भी पढ़ें: Sangri ki Sabji: घर पर इस आसान रेसिपी से लें राजस्थान की चटपटी सांगरी की सब्जी का मजा यह भी पढ़ें: Green Beans ki Sabji Recipe: ऐसे बनाएं चटपटी और क्रंची हरे बीन्स की सब्जी, भूख से ज्यादा खाएंगे रोटियां The post Bihari Style Aloo Gobhi Sabji: सबका दिल जीत लेगी बिहारी स्टाइल आलू गोभी की सब्जी, नोट कर लें सिंपल रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

The Kerala Story 2 Goes Beyond: ‘जो ताकत मोहब्बत में है, वो बारूद में कहां’, प्यार धोखे और बगावत से भरी ‘द केरला स्टोरी 2’ की खौफनाक कहानी

The Kerala Story 2 Goes Beyond: फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का टीजर रिलीज हो चुका है. इसकी कहानी पहले पार्ट से ज्यादा गंभीर और भावनाओं को झकझोर देने वाला नजर आ रहा है. ‘द केरला स्टोरी’ के पहले पार्ट ने देशभर में बहस छेड़ दी थी, उसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. अब इसका सीक्वल उस कहानी को और आगे ले जाता दिख रहा है. टीजर की शुरुआत से ही डर, बेचैनी और सच्चाई का अहसास होता है. हर फ्रेम में तनाव साफ नजर आता है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करता है. कैसी होगी फिल्म की कहानी? इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर कमाख्या नारायण सिंह ने किया है. कहानी तीन हिंदू लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके किरदार उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने निभाए हैं. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे ये लड़कियां तीन मुस्लिम लड़कों से प्यार करती हैं और धीरे-धीरे उनकी जिंदगी एक खतरनाक मोड़ ले लेती है. प्यार और भरोसे से शुरू हुई यह कहानी जल्द ही धोखे, मानसिक दबाव और धर्म बदलने जैसे गंभीर मुद्दों की ओर बढ़ती है. टीजर में साफ झलकता है कि कैसे उनका इस्तेमाल जाल बिछाने के लिए किया जाता है और बाद में भरोसा टूटता है, पहचान छीनी जाती है और हथियार बना दिया जाता है.  अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे ‘द केरला स्टोरी 2’ में इस बार लड़कियां सिर्फ हालात का शिकार बनकर नहीं रह जाएंगी, बल्कि सवाल करेंगी, आवाज उठाएंगी और अपने साथ हुए धोखे का जवाब देंगी. टीजर के आखिर में एक डायलॉग गूंजता है, जो फिल्म की आत्मा है – ‘अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!’ विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को आशीष ए. शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले को-प्रोड्यूस किया है. ‘द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ये भी पढ़ें: Daldal X Review: सस्पेंस और मुंबई की काली सच्चाई पर बनी ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाया तहलका, भूमि पेडनेकर की हुई जमकर तारीफ The post The Kerala Story 2 Goes Beyond: ‘जो ताकत मोहब्बत में है, वो बारूद में कहां’, प्यार धोखे और बगावत से भरी ‘द केरला स्टोरी 2’ की खौफनाक कहानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शादी के बाद भी कैसे जिंदा रखें प्यार? पति-पत्नी जरूर अपनाएं ये खास टिप्स 

How To Maintain love Between Husband And Wife: पति-पत्नी का रिश्ता प्यार, भरोसे और समझ पर टिका होता है. शादी के शुरुआती दिनों में अपनापन अपने आप महसूस होता है, लेकिन समय के साथ जिम्मेदारियां, काम और तनाव बढ़ने लगते हैं. ऐसे में कई बार रिश्ते में दूरी आ सकती है. प्यार बनाए रखना अपने आप नहीं होता, इसके लिए दोनों को मिलकर कोशिश करनी पड़ती है. छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना, एक-दूसरे की भावनाओं को समझना और सम्मान देना रिश्ते को मजबूत बनाता है. जब पति-पत्नी खुलकर बात करते हैं और एक-दूसरे का साथ देते हैं, तो रिश्ता और भी गहरा हो जाता है. यह लेख बताता है कि पति-पत्नी अपने रिश्ते में प्यार कैसे बनाए रख सकते हैं और रोजमर्रा की जिंदगी में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है. इन बातों का रखना चाहिए खास ख्याल  खुलकर बात करें एक-दूसरे से दिल की बात कहना बहुत जरूरी है. अपनी खुशी, परेशानी और उम्मीदें साझा करें. चुप्पी अक्सर गलतफहमियों को जन्म देती है. एक-दूसरे का सम्मान करें प्यार वहीं टिकता है जहां सम्मान होता है. छोटी-छोटी बातों में भी एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करें और तानों से बचें. साथ समय बिताएं रोजमर्रा की भागदौड़ में थोड़ा समय सिर्फ़ एक-दूसरे के लिए निकालें. साथ चाय पीना, टहलना या बातें करना रिश्ते को मजबूत बनाता है. भरोसा बनाए रखें शक और ज्यादा पूछताछ रिश्ते को कमजोर करती है. भरोसा प्यार की नींव होता है, इसे टूटने न दें. छोटी बातों पर माफ करना सीखें कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता. छोटी-मोटी गलतियों को दिल से न लगाएं और माफ़ करना सीखें. सरप्राइज और अपनापन दिखाएं कभी-कभी छोटा-सा सरप्राइज, तारीफ या प्यार भरा मैसेज रिश्ते में नई ताजगी भर देता है. एक-दूसरे का साथ दें मुश्किल समय में साथ खड़े रहना ही सच्चे प्यार की पहचान है. इससे रिश्ता और गहरा होता है. यह भी पढ़ें: Relationship Tips: शादी के बाद जिंदगी में बदल जाती हैं ये 5 चीजें, हर कपल इन्हें करता है महसूस यह भी पढ़ें: Relationship Tips: प्यार होने के बावजूद कपल्स क्यों हो जाते हैं दूर? ये 5 गलतियां चुपचाप तोड़ देती हैं रिश्ता The post शादी के बाद भी कैसे जिंदा रखें प्यार? पति-पत्नी जरूर अपनाएं ये खास टिप्स  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत-ईयू फ्री ट्रेड डील से पाकिस्तान में हड़कंप! टेक्सटाइल कारोबार पर मंडराया बड़ा खतरा

हिंदुस्तान और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच होने जा रहे फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) ने पाकिस्तान के कारोबार जगत में चिंता बढ़ा दी है. पाकिस्तान के एक्सपोर्टर्स और इकोनॉमिक जानकार मानते हैं कि अगर यह समझौता पूरी तरह लागू हो गया, तो पाकिस्तान के एक्सपोर्ट, खासकर टेक्सटाइल सेक्टर, पर बड़ा असर पड़ सकता है. पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन के अनुसार, एक्सपोर्टर्स और एनालिस्ट्स को डर है कि हिंदुस्तान-ईयू FTA से पाकिस्तान की यूरोप में पकड़ कमजोर हो सकती है. फिलहाल पाकिस्तान को EU में GSP Plus के तहत करीब 80 प्रतिशत उत्पादों पर जीरो ड्यूटी मिलती है, लेकिन हिंदुस्तान को अभी 8 से 12 प्रतिशत तक टैरिफ देना पड़ता है. हिंदुस्तान ने अब आर्थिक मोर्चा खोल दिया एक ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी ने डॉन से कहा कि हिंदुस्तान अब सिर्फ कूटनीति या सुरक्षा नहीं, बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. उनका कहना है कि हिंदुस्तान ने कई देशों और अब ईयू के साथ भी ट्रेड डील कर ली है, जिससे मुकाबला और कड़ा हो गया है. FPCCI (Federation of Pakistan Chambers of Commerce and Industry) के उपाध्यक्ष और Businessmen Panel Progressive (BMPP) के चेयरमैन साकिब फय्याज मगून ने चेतावनी दी है कि यह डील पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है. पाकिस्तान का टेक्सटाइल एक्सपोर्ट्स EU को: 6.2 अरब डॉलर हिंदुस्तान का टेक्सटाइल निर्यात EU को: 5.6 अरब डॉलर (जबकि हिंदुस्तान अभी 12% टैरिफ देता है). उनके मुताबिक, अगर हिंदुस्तान को भी EU में जीरो टैरिफ मिल गया, तो पाकिस्तान की जो थोड़ी बहुत बढ़त है, वह भी खत्म हो जाएगी. साकिब मगून का कहना है कि अगर पाकिस्तान ने समय रहते कदम नहीं उठाए, तो यूरोप का बाजार निकल सकता है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि: इलेक्ट्रिसिटी की कीमत 9 सेंट प्रति यूनिट की जाए टैक्स सिस्टम आसान हो एक्सपोर्टर्स को खास राहत और इंसेंटिव दिए जाएं उन्होंने इसे इकोनॉमिक लड़ाई बताया और कहा कि कारोबारियों को प्रशासन का साथ चाहिए. JS Global के एक प्रतिनिधि ने डॉन को बताया कि हिंदुस्तान और EU के बीच यह समझौता करीब 20 साल की बातचीत के बाद पूरा हुआ है. इसका मतलब है कि अब हिंदुस्तान के टेक्सटाइल, गारमेंट, कपड़े EU देशों में या तो बहुत कम टैक्स पर या बिल्कुल बिना टैक्स के बिक सकेंगे. हिंदुस्तान को क्यों ज्यादा फायदा होगा? JS Global के मुताबिक, हिंदुस्तान पहले से ही: ज्यादा वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट बनाता है पूरी सप्लाई चेन अपने देश में रखता है लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर है जब टैरिफ का फर्क भी खत्म हो जाएगा, तो पाकिस्तान के लिए मुकाबला और मुश्किल हो जाएगा. EU पाकिस्तान का बड़ा बाजार पाकिस्तान के कुल निर्यात का करीब 24% हिस्सा EU को जाता है. EU, अमेरिका के बाद पाकिस्तान के टेक्सटाइल का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है. ऐसे में यहां नुकसान का असर सीधा रोजगार और फैक्ट्रियों पर पड़ेगा. होजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (PHMA) के प्रमुख फैसल अरशद ने कहा कि हिंदुस्तान-EU FTA के बाद हिंदुस्तानीय कंपनियां यूरोप में सस्ते दाम पर सामान बेच सकती हैं. इससे असर पड़ेगा होजरी, निटवियर और रेडीमेड गारमेंट पर. उन्होंने कहा कि इससे मुनाफा घटेगा, नौकरियों पर दबाव आएगा और सेक्टर की स्थिरता भी खतरे में पड़ेगी. फैसल अरशद का मानना है कि पाकिस्तान का सिर्फ GSP Plus पर निर्भर रहना अब सही नहीं है. उन्होंने बताया कि GSP Plus के तहत पाकिस्तान को ह्यूमन राइट्स, लेबर कानून, एनवायरनमेंट, शासन से जुड़ी 27 अंतरराष्ट्रीय संधियों का पालन करना होता है. जबकि हिंदुस्तान को FTA के तहत ऐसी सख्त शर्तों का सामना नहीं करना पड़ता. हिंदुस्तान की लागत कम, सिस्टम मजबूत PHMA के अनुसार, हिंदुस्तान को फायदा इसलिए भी है क्योंकि: इलेक्ट्रिसिटी सस्ती है कर्ज कम इंटरेस्ट पर मिलता है बड़े स्तर पर उत्पादन होता है सप्लाई चेन मजबूत है जब बराबर टैरिफ और कम लागत साथ आ जाते हैं, तो पाकिस्तान के लिए मुकाबला और कठिन हो जाता है. ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ क्या है? हिंदुस्तान-ईयू FTA को ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा जा रहा है क्योंकि इसमें करीब 2 अरब लोगों का बाजार शामिल है. यह दुनिया की 25% GDP को कवर करता है. यह अब तक का सबसे बड़ा और व्यापक ट्रेड एग्रीमेंट माना जा रहा है इस डील में क्या-क्या तय हुआ? रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदुस्तान के 93% से ज्यादा उत्पादों को EU में कम या शून्य टैक्स मिलेगा. टेक्सटाइल, फुटवियर, केमिकल्स, इंजीनियरिंग गुड्स, IT सेवाओं को फायदा. यूरोप से आने वाली लग्जरी कारों और शराब पर टैक्स धीरे-धीरे घट सकता है. हिंदुस्तान-ईयू बिजनेस पहले से मजबूत हिंदुस्तान-ईयू व्यापार: 136.5 अरब डॉलर पाकिस्तान-EU निर्यात: करीब 9 अरब डॉलर यह फर्क दिखाता है कि हिंदुस्तान पहले से ही EU में मजबूत स्थिति में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इस डील को हिंदुस्तान के लिए गेम-चेंजर बताया है. EU नेताओं का कहना है कि इससे वैश्विक वित्तीय स्थिति ज्यादा संतुलित और स्थिर होगी. ये भी पढ़ें: ट्रंप प्रशासन की हरकतों पर कनाडा गुस्सा, वाशिंगटन पहुंचे सेपरेटिस्टों को बताया ‘देशद्रोही’, PM कार्नी ने क्या कहा? वनेजुएला के बाद ट्रंप के निशाने पर रूस का दोस्त, कहा- किसी ने इस देश को तेल सप्लाई की तो लगेगा टैरिफ; आदेश जारी The post हिंदुस्तान-ईयू फ्री ट्रेड डील से पाकिस्तान में हड़कंप! टेक्सटाइल कारोबार पर मंडराया बड़ा खतरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब आपका आधार होगा सुपर सेफ, नए Aadhaar ऐप से सिर्फ वही डिटेल शेयर करें जो आप चाहें, जानिए पूरा तरीका

नया Aadhaar ऐप के आने से अब आप अपनी पर्सनल डिटेल्स को और भी सेफ रख सकते हैं. अब आपको पूरा आधार कार्ड कहीं देने की जरूरत नहीं है. अब ये आपके हाथ में है कि सामने वाले के साथ आप कौन सी डिटेल शेयर करना चाहते हो. चाहे वो आपका नाम हो, फोटो हो या कोई और डिटेल. इससे न सिर्फ आपकी प्राइवेसी सेफ रहेगी, बल्कि आधार डिटेल्स के गलत इस्तेमाल का खतरा भी कम हो जाएगा. अच्छी बात ये है कि अब आधार कार्ड को साथ लेकर घूमने या उसकी फिजिकल कॉपी स्कैन करने की झंझट भी नहीं रहती. आइए आपको आसान स्टेप्स में बताते हैं कि नए Aadhaar ऐप का ये सेलेक्टिव शेयर (selective share) फीचर कैसे इस्तेमाल करना है. नए Aadhaar ऐप से सेलेक्टिव तरीके से डेटा कैसे शेयर करें? सबसे पहले नया Aadhaar ऐप डाउनलोड करें और अपने फोन में इंस्टॉल करें. ऐप इंस्टॉल होने के बाद उसे अपने Android या iOS डिवाइस पर ओपन करें. अब अपने Aadhaar नंबर, मोबाइल नंबर और फेस आईडी की मदद से रजिस्ट्रेशन पूरा करें. रजिस्ट्रेशन के बाद स्क्रीन पर दिए गए ऑप्शन्स में से Selective Share वाला ऑप्शन चुनें. इसके बाद तय करें कि आप कौन-कौन सी डिटेल्स शेयर करना चाहते हैं और फिर Share Custom ID पर टैप करें. अब आपको स्क्रीन पर वही Aadhaar डिटेल्स दिखेंगी, जिन्हें आपने शेयर करने के लिए चुना है. अगर किसी जानकारी को जोड़ना या हटाना हो, तो ऊपर बाईं तरफ दिए गए बैक एरो पर टैप करें, जरूरी बदलाव करें और दोबारा Share Custom ID पर क्लिक करें. जब सारी चुनी हुई डवटाइल्स सही लग जाए, तो आगे बढ़ने के लिए Share बटन दबाएं. अब शेयर करने का तरीका चुनें, जैसे WhatsApp, मैसेज, मेल या कोई दूसरा ऑप्शन. इसके बाद जिस व्यक्ति को जानकारी भेजनी है, उसकी डिटेल डालें और Send बटन पर टैप करें. ध्यान रखने वाली बात ये है कि इस तरीके से शेयर की गई Aadhaar जानकारी ZIP फॉर्मेट में भेजी जाती है. नए Aadhaar ऐप में सेलेक्टिव शेयर फीचर इस्तेमाल करने के फायदे यह नया फीचर आपकी पर्सनल डिटेल्स को बेवजह सामने आने से बचाने में मदद करता है, क्योंकि ऐप आपको खुद तय करने देता है कि कौन-सी डिटेल शेयर करनी है. सेलेक्टिव शेयर की वजह से थर्ड पार्टी के पास आपका पूरा आधार डेटा सेव होने या उसके गलत इस्तेमाल का खतरा काफी कम हो जाता है. अब आधार कार्ड की फोटो कॉपी देने या उसकी फोटो/स्कैन शेयर करने की जरूरत नहीं रहती. यह भी पढ़ें: नए Aadhaar ऐप से मोबाइल नंबर और एड्रेस कैसे अपडेट करें? जान लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस The post अब आपका आधार होगा सुपर सेफ, नए Aadhaar ऐप से सिर्फ वही डिटेल शेयर करें जो आप चाहें, जानिए पूरा तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजस्थान में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक होगी बारिश, अलर्ट जारी

Rajasthan Weather : एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार से बारिश होने का अनुमान है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से 31 जनवरी को प्रदेश के अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. एक और दो फरवरी को बारिश के आसार एक और दो फरवरी को भी उत्तरी व पूर्वी राजस्थान के अजमेर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग में आकाशीय बिजली गिर सकती है. इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम के मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है. इस बीच राज्य में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है. शनिवार सुबह कई इलाकों में कोहरा छाया रहा. यह भी पढ़ें : 2 फरवरी तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी, मौसम का आया ताजा अपडेट राजस्थान में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहा शुक्रवार सुबह तक के चौबीस घंटे के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा. पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहा और कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है. इस दौरान माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया जबकि सिरोही में यह 4.9 डिग्री, अलवर में 5.0 डिग्री, लूणकरणसर तथा फतेहपुर में 5.9 डिग्री व गंगानगर में 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा. The post राजस्थान में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक होगी बारिश, अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top