Swat Commando Murder : 27 साल की दिल्ली पुलिस की स्वाट कमांडो की मौत को लेकर मचे हंगामे के बीच परिजनों का रिएक्शन सामने आया है. काजल के भाई का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स् पर शेयर किया है. वीडियो में भाई निखिल कहता दिख रहा है कि उन्हें एक फोन कॉल आया. कॉल में उन्होंने अपनी बहन की चीखें सुनीं. इसके करीब पांच मिनट बाद जीजा का कॉल आया, जिसमें बताया गया कि काजल की मौत हो गई है.
#WATCH | Delhi | Kajal, a Delhi Police SWAT Commando, was reportedly battered to death by her husband.
Her brother, Nikhil, says, “I received a call. I heard my sister’s screams. Then, five minutes after that, I received another call from my brother-in-law saying that she had… https://t.co/J43C8DUoxe pic.twitter.com/8BgMSadUBl
— ANI (@ANI) January 30, 2026
निखिल के मुताबिक, शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उनके घर में घरेलू हिंसा हो रही थी. पति के माता-पिता, भाई और बहन लगातार ज्यादा दहेज की मांग करते थे. शुरुआत में हालात सामान्य थे, लेकिन बाद में पति भी वैसा ही व्यवहार करने लगा. निखिल ने कहा कि काजल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह ब्रेन-डेड हो चुकी थी. इलाज संभव नहीं था. यह घटना 29 जनवरी की बताई जा रही है. परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी में कीमती सामान देने के बावजूद पति के परिवार की ओर से दहेज का दबाव बनाया जा रहा था.
भारी डम्बल से सिर पर किया गया वार
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, स्वाट कमांडो की उसके पति द्वारा कथित तौर पर की गई निर्मम हत्या से पहले के क्षण और भी भयावह थे. पीड़िता का भाई फोन पर अपनी बहन की चीखें सुनकर भी कुछ नहीं कर पाया. मृतका काजल चौधरी के भाई निखिल ने 22 जनवरी की उस भयावह घटना के बारे में कांपती आवाज में बताया, जब काजल के पति अंकुर ने कथित तौर पर भारी डम्बल से उसके सिर पर वार किया था. उन्होंने कहा कि उसने (अंकुर ने) मुझे फोन पर बातचीत को रिकॉर्ड करने को कहा, और कहा कि इसे पुलिस द्वारा सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. (फिर) उसने मुझे बताया कि वह उसे (काजल को) मार रहा है… और फिर, मैंने उसकी चीखें सुनीं.
The post बहन की चीख सुनाई दी, 5 मिनट के बाद जीजा का कॉल आया कि काजल मर गई, भाई ने बताई पूरी बात appeared first on Naya Vichar.

