Hot News

February 1, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तीसरे दिन महापौर पद के लिए दो नामांकन

हजारीबाग. नामांकन के तीसरे दिन शनिवार को महापौर पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा भरा. सरफराज अहमद और रेणुका कुमारी ने निर्वाची पदाधिकारी संतोष सिंह के समक्ष नामांकन परचा दाखिल किया. वहीं वार्ड पार्षद के लिए छह अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया. इसमें वार्ड 32 से जाबिर हुसैन एवं विकास कुमार, वार्ड एक से निखहत परवीन, वार्ड 14 से सुषमा कुमारी, वार्ड 22 से पूजा कुमारी, वार्ड 21 से जमील अख्तर ने निर्वाची पदाधिकारियों के समक्ष पर्चा दाखिल किया. अभ्यर्थी समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचे थे. मेयर पद के उम्मीदवार सरफराज अहमद गाजे-बाजे के साथ पहुंचे थे. इससे पहले शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं व दाता मदाराशाह के दरगाह में माथा टेका. वार्ड पार्षद के लिए 20 लोगों ने पर्चा खरीदा शनिवार को महापौर पद के लिए छह और वार्ड पार्षद के लिए 20 लोगों ने पर्चा खरीदा. इनमें वार्ड एक से दो, वार्ड दो से एक, वार्ड सात से एक, वार्ड नौ से दो, वार्ड 14 से एक, वार्ड 17 से एक, वार्ड 24 से एक, वार्ड 25 से दो, वार्ड 29 से दो, वार्ड 33 से एक अभ्यर्थी शामिल हैं. The post तीसरे दिन महापौर पद के लिए दो नामांकन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम जरूरी : प्राचार्य

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित संत वियान्नी बालक उवि में समारोह आयोजित कर मैट्रिक परीक्षा में शामिल छात्रों को विदाई दी गयी. इस अवसर पर प्राचार्य ब्रदर सुबोध कश्यप, उप प्रचार्य ब्रदर विजय तिर्की व वरीय शिक्षक मंगल साहू व समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य व उपप्राचार्य समेत अन्य शिक्षक व छात्रों ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में नवम के छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में शामिल छात्रों के माथे पर तिलक लगाया और बुके देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रदर सुबोध ने मैट्रिक परीक्षा में शामिल छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम की जरूरत है. परीक्षा के दौरान मन को शांत रख कर सभी प्रश्नों का उत्तर दें. ब्रदर विजय तिर्की ने कहा कि विद्यालय का रिजल्ट हमेशा बेहतर रहा है. उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ाने के लिए अपने कार्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वाह्न करें. संचालन पंकज सिंह और शोषण बारला ने किया. मौके पर वरीय शिक्षक मंगल साहू, अमृत तिर्की,पवन डांग, समीर कुजूर, अलेक्जेंडर टोप्पो, अनूप बसिल भेंगरा, आनंद कुमार डुंगडुंग, नूतन कुमार सिंह, माइकल कंडुलना, अंतोनी तोपनो, अलेक्जेंडर तोपनो, अमृता मिंज, अल्फा डांग, अनिता बडिंग, ममता बडिंग, मार्कूस लुगून आदि उपस्थित थे. The post सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम जरूरी : प्राचार्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

हजारीबाग. नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रमंडलीय प्रशिक्षण कार्यालय, जबरा में आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में निर्वाचन से जुड़ी जिम्मेदारियों को लेकर अधिकारियों को बताया गया. प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह भू-अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देवप्रिया हजारीबाग तथा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला. इस दौरान मतदान प्रक्रिया, मतपेटी के सुरक्षित संचालन, विधि-व्यवस्था संधारण, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, सेक्टर भ्रमण की कार्ययोजना तथा प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे प्रशिक्षण के बाद अपने-अपने सेक्टर में भ्रमण कर जमीनी स्थिति का आकलन करें और भ्रमण उपरांत विस्तृत प्रतिवेदन नोडल पदाधिकारी, विधि-व्यवस्था कोषांग को सौंपे. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चुनाव को पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से की जा रही हैं. The post पुलिस पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नैतिक मूल्यों के बल पर जीवन की हर चुनौती का कर सकते हैं सामना : प्राचार्या

सिमडेगा. हिलव्यू पब्लिक स्कूल में वर्ष 2025 की प्रथम कक्षा 10वीं बैच के विद्यार्थियों को विदाई समारोह कर विदाई दी गयी. समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया. इसके बाद कक्षा आठवीं व नौवीं के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का स्वागत किया. स्वागत गीत, नृत्य व रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को और आकर्षक बना दिया. प्राचार्या पूनम मिलिंद ने विद्यार्थियों को जीवन की नयी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि अनुशासन, परिश्रम, आत्मविश्वास व नैतिक मूल्यों के बल पर विद्यार्थी जीवन की प्रत्येक चुनौती का सामना कर सकते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय की गरिमा को सदैव बनाये रखने का आग्रह किया. विद्यालय के संचालक ने विद्यार्थियों के प्रति स्नेह व समर्पण को व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ बिताये गये पलों को साझा करते हुए उनके सफल जीवन की शुभेच्छा दी. कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने मंच से अपने विद्यालयी जीवन की मधुर स्मृतियों को साझा किया. शिक्षकों व विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न प्रदान किये गये. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का भव्य समापन हुआ. The post नैतिक मूल्यों के बल पर जीवन की हर चुनौती का कर सकते हैं सामना : प्राचार्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रक्तदान कर थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची की मदद की

सिमडेगा. मानवता व सामाजिक दायित्व की मिसाल पेश करते हुए पुलिस के एक जवान ने थैलेसीमिया से पीड़ित नौ वर्षीय बच्ची की जान बचाने में अहम भूमिका निभायी है. समय पर रक्तदान कर पुलिस कर्मी ने सिर्फ एक परिवार को राहत दी, बल्कि पुलिस की संवेदनशील और मानवीय छवि को भी मजबूती दी है. 29 जनवरी को रात करीब नौ बजे सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात कुमार के माध्यम से एसपी श्रीकांत एस खोटरे को सूचना मिली कि पिथरा नवाटोली निवासी बिनोद कुल्लू की नौ वर्षीय पुत्री रोनिका कुल्लू थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित है. उसे तत्काल ओ-पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है. ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध नहीं होने के कारण एसपी से सहायता का आग्रह किया गया था. सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने तत्काल ओ-पॉजिटिव रक्त की व्यवस्था करने का निर्देश परिचारी प्रवर को दिया. इस क्रम में देव कुमार दास ने 30 जनवरी को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान कर मदद की. पुलिस विभाग ने आरक्षी देव कुमार दास के इस सराहनीय कार्य को मानवता एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान बताया है. एसपी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. The post रक्तदान कर थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची की मदद की appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वार्ड 13 से पार्षद पद के लिए विमल जैन ने किया नामांकन

सिमडेगा. नगर परिषद आम निर्वाचन को लेकर शनिवार को नाम निर्देशन पत्रों की खरीद की प्रक्रिया जारी रही. 31 जनवरी को अध्यक्ष पद व वार्ड पार्षद पद के लिए विभिन्न कार्यालय प्रकोष्ठों में अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र खरीदे गये. अध्यक्ष पद के लिए परियोजना निदेशक, आइटीडीए कार्यालय प्रकोष्ठ से कुल दो अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे. वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए अलग-अलग कार्यालयों में नामांकन पत्रों की बिक्री की गयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में वार्ड संख्या एक से पांच के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. इसमें वार्ड संख्या एक और तीन से किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा. वार्ड संख्या दो से एक, वार्ड संख्या चार से दो अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे, जबकि वार्ड संख्या पांच से कोई नामांकन पत्र नहीं लिया गया. अंचल अधिकारी, सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में वार्ड संख्या 6 से 10 के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. वार्ड संख्या 6 और 7 से एक-एक, वार्ड संख्या 8 से दो, जबकि वार्ड संख्या 9 और 10 से एक-एक अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे. भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में वार्ड संख्या 11 से 15 के लिए नामांकन पत्रों की खरीद हुई. वार्ड संख्या 11 से एक, वार्ड संख्या 12 से दो, वार्ड संख्या 13 से एक तथा वार्ड संख्या 15 से एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र खरीदे. वहीं वार्ड संख्या 14 से किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र नहीं लिया. इस क्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में वार्ड संख्या 16 से 20 के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. वार्ड संख्या 16, 17 और 18 से कोई भी अभ्यर्थी सामने नहीं आया, जबकि वार्ड संख्या 19 से चार और वार्ड संख्या 20 से तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे. इस बीच वार्ड संख्या 13 से विमल कुमार जैन ने आरओ सह डीसीएलआर अरुणा कुमारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन प्रक्रिया को लेकर दिनभर संबंधित कार्यालयों में चहल-पहल बनी रही. The post वार्ड 13 से पार्षद पद के लिए विमल जैन ने किया नामांकन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दनगदी नदी में आठवीं कक्षा का छात्र डूबा, तलाश जारी

ठेठईटांगर. बोलबा प्रखंड के दनगदी पर्यटक स्थल पर शनिवार को पिकनिक मनाने के क्रम में नदी में नहाने के दौरान संत पीटर स्कूल का छात्र अभिषेक कुमार सिंह डूब गया. जानकारी के अनुसार अभिषेक शनिवार को पिकनिक मनाने दनगदी पर्यटक स्थल गया हुआ था. इसी दौरान नदी में स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना की सूचना मिलते ही बोलबा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश शुरू दी है. समाचार लिखे जाने तक छात्र की तालाश जारी थी. इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सड़क दुर्घटना में युवक की मौत सिमडेगा. सदर थाना क्षेत्र के सायंपुर के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान ठेठटांगर के लतापानी के बुधराम मांझी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने बुधराम को सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की पहचान युवक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड से हुई. जनता दरबार एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं सिमडेगा. एसपी कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं. एसपी ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और मामलों के त्वरित निष्पादन व आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया. जनता दरबार में कोलेबिरा के अमित कुमार साहु व जपलंगा सरनाटोली के रंजीता मिंज ने अपनी-अपनी निजी समस्याओं को एसपी के समक्ष रखा. The post दनगदी नदी में आठवीं कक्षा का छात्र डूबा, तलाश जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छिनतई मामले के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सिमडेगा. सिमडेगा सदर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने छिनतई के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त शिवा कुमार सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मालूम हो कि 18 अगस्त 2024 को बाजार टांड़ थाना क्षेत्र के समीप बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने बोलबा निवासी बाधी खेमराम मांझी से झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया था. इस घटना के बाद सदर थाना में मामला दर्ज कर लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा था. पुलिस जांच के क्रम में इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक बढ़ाईक उर्फ बौना को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. वहीं कांड में शामिल एक अन्य अभियुक्त नन्कु उर्फ रोहित ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था. अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक भी पहले ही बरामद कर ली थी. एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर शिवा कुमार को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त शिवा कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास भी रहा है. इस कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक दीपेश कुमार, अनुपम एक्का, अनिल कुमार हंसदा व सहायक अवर निरीक्षक चंद्र मोहन होरो शामिल थे. The post छिनतई मामले के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत की राजकोषीय नीति का मूल आधार है केंद्रीय बजट

कोलकाता. हिंदुस्तानीय संविधान में जिसे सामान्यतः बजट कहा जाता है, उसे आधिकारिक तौर पर अनुच्छेद 112 के तहत ””””वार्षिक वित्तीय विवरण”””” के रूप में परिभाषित किया गया है. यह दस्तावेज हिंदुस्तान की राजकोषीय नीति का मूल आधार है, जो प्रशासन की वित्तीय जवाबदेही और संसदीय नियंत्रण सुनिश्चित करता है. इस संबंध में कलकत्ता हाइकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता देवब्रत उपाध्याय ने बजट की आवश्यकता को लेकर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राष्ट्रपति का यह संवैधानिक दायित्व है कि वह प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए संसद के दोनों सदनों के समक्ष प्रशासन की अनुमानित प्राप्तियों और व्यय का विवरण प्रस्तुत करवायें. यह विवरण प्रशासन की आर्थिक दिशा तय करता है और इसमें राजस्व खाते और पूंजीगत खाते के व्यय को अलग-अलग दिखाया जाना अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि संविधान के अंतर्गत व्यय को मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बांटा गया है, जो संसदीय प्रक्रिया को निर्धारित करते हैं. अनुच्छेद 112 और 113 के अनुसार, इन खर्चों पर संसद में चर्चा तो हो सकती है, लेकिन इन पर मतदान नहीं किया जा सकता, जिससे संवैधानिक पदों की स्वतंत्रता और साख बनी रहती है. वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण चरण अनुच्छेद 114 और अनुच्छेद 266 में निहित है. अनुच्छेद 266 हिंदुस्तान की संचित निधि की स्थापना करता है, जबकि अनुच्छेद 114 यह सुनिश्चित करता है कि संसद द्वारा पारित विनियोग विधेयक के बिना इस निधि से एक भी पैसा नहीं निकाला जा सकता. यह प्रावधान कार्यपालिका को मनमाने खर्च से रोकता है. इसके अलावा, अनुच्छेद 116 प्रशासन को पूर्ण बजट पारित होने तक ””””लेखानुदान”””” के माध्यम से कुछ महीनों के लिए अंतरिम खर्च की अनुमति देता है. संक्षेप में, ये संवैधानिक प्रावधान न केवल राजकोषीय पारदर्शिता को अनिवार्य बनाते हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित करते हैं कि लोकतंत्र में जनता का धन केवल जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों की स्वीकृति से ही खर्च हो. सवाल : मैंने एक जमीन खरीदी थी. बाद में देखा कि वह प्लॉट के मालिक के रूप में दो लोगों का नाम पहले से दर्ज है. ऐसे में उन्हें क्या करना चाहिए ? -रंजीत सिंह, सोदपुर जवाब : आपको भूमि व भू-राजस्व विभाग के उपायुक्त को पत्र लिखना होगा, जिसमें आप अपने जमीन से संबंधित पूरी जानकारी अंकित करें. साथ ही त्रुटियों के संबंध में जानकारी दें. उपायुक्त के आदेश के बाद अंचलाधिकारी के कार्यालय से यह ठीक होगा. इस संबंध में कोई परेशानी होने पर आप उपायुक्त से इसकी शिकायत कर सकते हैं. सवाल : वर्ष 2013 में उन्होंने एक सामान्य जाति के व्यक्ति से जमीन खरीदी थी. उस जमीन का म्यूटेशन भी है. लेकिन अब उस जमीन पर लोन नहीं मिल रहा है. जिस कारण से में कोई काम नहीं कर पा रहा हूं. बेचने पर भी उसकी सही कीमत नहीं मिल रही है? -महेंद्र चौधरी, हांसिया, बैरकपुर जवाब : आपकी जमीन वर्तमान में सीएनटी एक्ट में आ गया है. इस कारण से आपकी कोई लोन नहीं मिल रहा है. सीएनटी एक्ट के अधीन आने वाली जमीन से संबंधित कई नियम हैं, इस संबंध में विशेष जानकारी के लिए आप डीसीएलआर से मिल सकते हैं. आपकी समस्या का समाधान होगा. सवाल : एक बिल्डर से पांच साल पहले एक जमीन खरीदी थी, लेकिन बिल्डर ने उसी जमीन को तीन साल बाद एक बार फिर दूसरे व्यक्ति को बेच दिया है? -कुलदीप जायसवाल, उत्तरपाड़ा जवाब : चूंकि आप पहले खरीदार हैं, इसलिए आप अपनी जमीन का भूमि व भू-राजस्व कार्यालय में जाकर सबसे पहले म्यूटेशन करवायें, उसे कब्जा में ले. उसके बाद इसकी जानकारी लिखित रूप से सीओ को दें. The post हिंदुस्तान की राजकोषीय नीति का मूल आधार है केंद्रीय बजट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: मेष राशि वालों को मिलेगा करियर में बड़ा पद प्रतिष्ठा, बस चंचल मन पर रखें काबू

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: मेष राशि (Aries): आज मकर राशि में स्थित मंगल और सूर्य आपको ऊर्जा देंगे, लेकिन कर्क राशि में चंद्रमा के मौजूदगी मन को थोड़ा चंचल रखेंगे. आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. आप अपने पार्टनर को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं. मोबाइल पर फालतू के कामों में उलझे रहने के कारण आप अपने मुख्य काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे, जिससे आपके प्रोजेक्ट्स लंबे समय के लिए लटक सकते हैं. करियर-बिजनेस: मकर का चतुर्ग्रही योग आपके दसवें भाव में है, जो करियर में कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी दिला सकता है. बिजनेस करने वाले युवा आज अपनी प्लानिंग में तेजी दिखाएंगे और प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ देंगे. लव लाइफ: मकर के शुक्र और मंगल आपको काम में बिजी रखेंगे, लेकिन कर्क का चंद्रमा पार्टनर के प्रति बहुत इमोशनल बनाएगा. आप अपने पार्टनर के साथ घर बसाने या फ्यूचर प्लानिंग को लेकर कोई गंभीर बात कर सकते हैं. स्वास्थ्य: मकर के ग्रहों का दबाव आपको मानसिक थकान दे सकता है, इसलिए काम के बीच छोटे ब्रेक जरूर लें. आज पीठ और रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या हो सकती है. सावधानी- ऑफिस में बॉस से बहस और गुस्से पर काबू रखें. उपाय- हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और लाल फल का दान करें. शुभ अंक- 4शुभ रंग- पीला Also Read:– Aaj Ka Panchang 01 February 2026: आज माघ पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में होगा स्नान-दान, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल Also Read:– Masik Love Rashifal: फरवरी में ग्रहों की चाल बदल देगी आपकी लव लाइफ, जानें किन राशियों को मिलेगा धोखा और किसे मिलेगा सच्चा प्यार? The post Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: मेष राशि वालों को मिलेगा करियर में बड़ा पद प्रतिष्ठा, बस चंचल मन पर रखें काबू appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top