Hot News

February 5, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: समय पर पहचान होने से कैंसर का उपचार संभव

Dhanbad News: स्वास्थ्य विभाग ने विश्व कैंसर दिवस चलाया जागरूकता अभियान Dhanbad News: विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को जिले में प्रशासनी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस वर्ष की थीम “क्लोज द केयर गैप” के तहत आम लोगों को कैंसर की समय पर पहचान के लिए जांच, रोकथाम और उपचार के प्रति जागरूक किया गया. इस ओरल कैंसर, स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती पहचान पर विशेष ध्यान दिया गया. स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि प्रारंभिक अवस्था में कैंसर की पहचान होने पर इलाज की संभावना काफी बढ़ जाती है. स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित अभियान के तहत स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता सत्र आयोजित किये गये. इसमें तंबाकू सेवन, असंतुलित जीवनशैली, शारीरिक निष्क्रियता जैसे जोखिम कारकों की जानकारी दी गयी. साथ ही, लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग कार्यक्रम के दौरान स्क्रीनिंग सेवाएं उपलब्ध करायी गयी. संभावित मरीजों को आगे के उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया गया. इसके अलावा आइइसी गतिविधियों के माध्यम से पोस्टर, पंप लेट और संवाद के जरिये संदेश पहुंचाया गया. The post Dhanbad News: समय पर पहचान होने से कैंसर का उपचार संभव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खिदिरपुर में हुमायूं कबीर का विरोध, पोस्ट को लेकर बढ़ा सियासी तनाव

सुप्रीम कोर्ट में ममता के सवाल-जवाब को लेकर किया पोस्ट कहा- जनता की अदालत में होगा ट्रायल संवाददाता, कोलकाता तृणमूल कांग्रेस से निलंबित व जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर को खिदिरपुर जाते समय विरोध का सामना करना पड़ा. बुधवार दोपहर हुई इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गयी. जानकारी के अनुसार, कुछ लोग उनकी कार के सामने खड़े होकर नारेबाजी करने लगे. हुमायूं कबीर ने आरोप लगाया कि कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के समर्थकों ने उनका रास्ता रोका और योजनाबद्ध तरीके से बाधा उत्पन्न की. हालांकि स्थिति बिगड़ने से पहले ही उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. कुछ ही देर बाद हुमायूं कबीर वहां से चले गये. गौरतलब है कि इससे पहले हुमायूं कबीर ने सुप्रीम कोर्ट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सवाल-जवाब को लेकर एक पोस्ट किया था. पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि अब नकाब उतर गया है और बंगाल के लोग ड्रामा नहीं देखना चाहते. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस एसआइआर के नाम पर राज्य की जनता को परेशान कर रही हैं. उनके अनुसार, जो लोग इस कथित साजिश में शामिल हैं, वही अब अदालत का दरवाजा खटखटा कर नया ड्रामा शुरू कर चुके हैं. हुमायूं कबीर ने यह भी लिखा कि बंगाल की जनता सब कुछ समझती है और दिन-ब-दिन बढ़ती तंगी के बीच आखिरी समय में दिखायी जा रही हमदर्दी का नाटक आम लोग पहचान चुके हैं. उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव में बंगाल की पवित्र धरती से इस तरह की नेतृत्व का करारा जवाब दिया जायेगा. पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा था कि जनता की अदालत में ट्रायल होगा. इसी पोस्ट के बाद खिदिरपुर में निजी काम से जाते समय उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा. हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने हुमायूं कबीर के आरोपों को सिरे से खारिज किया है. The post खिदिरपुर में हुमायूं कबीर का विरोध, पोस्ट को लेकर बढ़ा सियासी तनाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हार के डर से ममता कर रहीं नाटक : दिलीप

संवाददाता, कोलकाता भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे और एसआइआर को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पश्चिम बंगाल में एसआइआर की प्रक्रिया चल रही है, तो मुख्यमंत्री दिल्ली क्यों गयीं? उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी को समझ आ गया है कि अगर एसआइआर सही तरीके से हुआ, तो वह दोबारा सत्ता में नहीं लौट पायेंगी. इसी वजह से वह दिल्ली जाकर ड्रामा कर रही हैं. उन्होंने बताया कि दिल्ली में करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई और बाहर निकलते ही ममता बनर्जी ने बयानबाजी शुरू कर दी. दिलीप घोष ने कहा कि एसआइआर से किसी तरह की कोई समस्या नहीं है, बल्कि तृणमूल कार्यकर्ता बीएलओ यानी बूथ लेवल ऑफिसरों को परेशान कर रहे हैं. उनका आरोप है कि एसआइआर की प्रक्रिया को जान-बूझकर जटिल बनाया जा रहा है, ताकि यह समय पर पूरा न हो सके. भाजपा नेता ने यह भी कहा कि जैसे चुनाव आयोग ने बिहार में एसआइआर की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया था, वैसे ही पश्चिम बंगाल में भी किया जायेगा. बिहार जैसे ही नतीजे पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिलेंगे. The post हार के डर से ममता कर रहीं नाटक : दिलीप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुप्रीम कोर्ट में फेल हुआ सीएम ममता बनर्जी का स्टंट: प्रियंका टिबड़ेवाल

कोलकाता. मुख्यमंत्री सह तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के सुप्रीम कोर्ट में दलील देने के संंबंध में कलकत्ता हाइकोर्ट की अधिवक्ता प्रियंका टिबड़ेवाल ने कहा कि अदालत में कोई भी अपनी दलील रख सकता है, इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगी, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वहां सिर्फ नेतृत्वक ड्रामा करने गयी थीं और उनका पूरा स्टंट फेल हो गया. उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आपने चुनाव आयोग को पर्याप्त संख्या में कर्मचारी क्यों नहीं दिये. इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य प्रशासन को अगले सोमवार तक यह तालिका पेश करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही अदालत ने मुख्यमंत्री द्वारा एसआइआर प्रक्रिया में आधार कार्ड को स्वीकार करने की मांग को भी तवज्जो नहीं दिया. शीर्ष अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि आधार कार्ड पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है. इसलिए अभी उस पर कोई चर्चा नहीं होगी. इससे यह स्पष्ट हो गया कि बंगाल में एसआइआर प्रक्रिया चलती रहेगी और राज्य प्रशासन को इसमें पूरी मदद करनी होगी. The post सुप्रीम कोर्ट में फेल हुआ सीएम ममता बनर्जी का स्टंट: प्रियंका टिबड़ेवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : बंद कमरे में खुद की कार्बाइन से चली गोली लगने से आनंदपुर के आलमनाथ भुइयां की मौत का मामला

आनंदपुर. पूर्णिया जिले के अमौर थाना परिसर में बुधवार को खुद की कार्बाइन से चली गोली लगने से पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना के बारोतिका गांव के निवासी हवलदार आलमनाथ भुइयां की मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने झारखंड निवासी मृतक हवलदार आलमनाथ भुइयां के परिजनों को घटना से अवगत कराया. इस क्रम में मृतक की पत्नी ने पुलिसकर्मियों को बताया कि वे विगत कुछ महीने से तनाव में रहते थे, लेकिन कुछ बताते नहीं थे. कई बार पूछने पर भी कोई बात साझा नहीं किए. वहीं घर से व कई लोगों से वे रुपये उधार लेकर क्या करते थे कुछ जानकारी नहीं है. उनके ऊपर कर्ज अधिक हो गया था. बुधवार को सुबह करीब 9 बजे के आसपास फोन पर बात हुई थी. अमौर पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को बुलाया घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए अमौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. मामले की तह तक जाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. मौके पर एफएसएल की टीम पहुंची. कार्बाइन और उससे चली गोली, खोखा सहित अन्य सैंपल लिया गया है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसलएल जांच का निष्कर्ष आने के बाद ही घटना पर पूरी तरह से परदा उठ पायेगा. साइबर ठगी का शिकार होने की आशंका भतीजा मृतक के भतीजे राजन भुइयां ने साइबर ठगी का शिकार होने की आशंका जतायी है. राजन आलमनाथ के छोटे भाई बालकृष्ण भुइयां के पुत्र हैं. नया विचार से दूरभाष पर बात करते हुए राजन ने बताया कि वे फिलहाल पूर्णिया के लिए निकल चुके हैं. उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी और 5 बेटियां हैं, जो वर्तमान में देवघर में रहते हैं. राजन ने बताया कि आलमनाथ अंतिम बार 2020 में लॉकडाउन से पहले बोरोतिका (आनंदपुर) आये थे. उन्होंने कहा कि कहीं से पैसा मिलने वाला था, जिसे लेकर वे काफी परेशान थे. आलमनाथ ने पहले ही दो किस्तों में 60 हजार और 50 हजार रुपये दे दिये थे और अब उन्हें 15 हजार रुपये और देने थे. राजन के अनुसार, यह मामला संभवतः साइबर ठगी से जुड़ा हो सकता है और पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है. पत्नी बोली- 15 हजार देने पर 7 लाख रु मिलने की बात कही बालकृष्ण की पत्नी रूपन भुइयां ने बताया कि आलमनाथ ने मंगलवार तड़के करीब तीन बजे उनके पति को फोन कर 15 हजार रुपये की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि 15 हजार रुपये देने पर उसे सात लाख रुपये मिलने वाले हैं. बातचीत के दौरान आलमनाथ रो रहे थे. रूपन भुइयां ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आनंदपुर थाना प्रभारी ने फोन कर आलमनाथ की मौत की सूचना दी. यह समाचार मिलते ही पूरा परिवार सदमे में आ गया. The post Chaibasa News : बंद कमरे में खुद की कार्बाइन से चली गोली लगने से आनंदपुर के आलमनाथ भुइयां की मौत का मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : भाकपा के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा

भाकपा जिला सचिव इफ्तेखार महमूद ने बुधवार को पार्टी के बोकारो जिला स्तरीय पदाधिकारी व् विभागों की घोषणा की. सत्येंद्र कुमार (बोकारो) तथा पोखन महतो (चंद्रपुरा) को सहायक सचिव और चुंबन महतो (पेटरवार) को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. सर्वसम्मति से पंचानन महतो, सत्येंद्र कुमार, रामाश्रय प्रसाद सिंह, सोमर मांझी, शाहजहां, दिवाकर महतो, महेंद्र मुंडा, मोहिउद्दीन अंसारी, पोखर महतो, आइडी सिंह, चुंबन महतो, मोहम्मद इस्लाम का चयन जिला कार्यकारिणी समिति के लिए किया गया. 11 विभागों का गठन किया गया. इसमें संगठन विभाग, किसान सभा, ट्रेड यूनियन, स्त्री समाज, छात्र संघ, यूथ फेडरेशन, अल्पसंख्यक विभाग, आदिवासी महासभा, हिंदुस्तानीय जननाट्य संघ, मीडिया विभाग तथा विस्थापित संघ शामिल हैं. इफ्तेखार महमूद ने 12 फरवरी को आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सक्रिय समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि 12 फरवरी को पेटरवार में किसानों का विशाल प्रदर्शन होगा. The post Bokaro News : भाकपा के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : बेरमो में किराना दुकान से चोरी

बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहनगर गोरांगो कॉलोनी में प्रह्लाद बाउरी की नीलिमा किराना दुकान से लगभग छह हजार रुपये की चोरी हो गयी. मंगलवार की रात श्री बाउरी दुकान बंद कर अपने घर चले गये. बुधवार की सुबह दुकान पहुंचे तो दुकान की एस्बेस्टस शीट टूटी हुई थी और एक बड़ा पत्थर दुकान के अंदर पड़ा था. पूर्व पार्षद रिया कुमारी की सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन की. आसपास के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला, लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिला. 4.85 टन अवैध कोयला व एक मोटरसाइकिल जब्त सीआइएसएफ करगली यूनिट की ओर से बुधवार को छापामारी कर 4.85 टन अवैध कोयला व एक मोटरसाइकिल जब्त की गयी. बीएंडके क्षेत्र के कारो स्टाॅक नंबर सात के पीछे जंगल से 1.86 टन और खासमहल स्थित केएमपी स्टोर के पास से 1.81 टन कोयला व एक मोटरसाइकिल (जेएच 09 एएल 1127) जब्त किया गया. ढोरी क्षेत्र के अमलो चेक पोस्ट व दीनदयाल चेक के बीच से 1.18 टन कोयला जब्त किया गया. छापेमारी में सहायक कमांडेंट वर्पे सार्थक बाबाजी, केवीए श्रीधर, निरीक्षक पीके सिंह, एसआर नायक, शिला टोप्पो, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, एके सिंह, एचके सिंह, संदीप कुमार, प्रधान आरक्षक वीके सोनकर, आरक्षक महिपाल सिंह, सुदामा प्रसाद आदि शामिल थे. The post Bokaro News : बेरमो में किराना दुकान से चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : विजिलेंस टीम ने डीजल पंप का किया निरीक्षण

सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह कोलियरी ओपन कास्ट माइंस के डीजल पंप का निरीक्षण बुधवार को रांची विजिलेंस टीम ने किया. टीम में शामिल दोनों अधिकारियों ने डीजल पंप के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की और पंप में लगे मीटर, डीजल इश्यू रजिस्टर आदि का मिलान किया. कर्मचारियों से डंपर, डोजर, ड्रिल आदि मशीनों में डीजल इश्यू के बारे पूछताछ की. मौके पर क्षेत्र के यू कुमार, प्रोजेक्ट अभियंता एक्स एससी मांझी, सहायक अभियंता लोकेश लोहार प्रोजेक्ट अभियंता इएंडएम सुमन कुमार आदि थे. The post Bokaro News : विजिलेंस टीम ने डीजल पंप का किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rourkela News : पुस्तकें सोने की खान, जितना गहराई में उतरेंगे, उतना ज्ञान प्राप्त होगा : आलोक वर्मा

Rourkela News : भंज सांस्कृतिक ट्रस्ट द्वारा सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के सहयोग से आयोजित दस दिवसीय ‘राउरकेला पुस्तक महोत्सव–2026’ का भव्य उद्घाटन 3 फरवरी की संध्या भंज सांस्कृतिक परिसर में किया गया. महोत्सव का उद्घाटन आरएसपी के निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन के बाद उन्होंने पुस्तक स्टॉलों का भ्रमण किया और प्रकाशकों व विक्रेताओं से संवाद किया. इस अवसर पर अपने संबोधन में आलोक वर्मा ने कहा कि पुस्तकें सोने की खान की तरह हैं. जितना अधिक व्यक्ति इनके भीतर उतरता है, उतना ही अधिक ज्ञान अर्जित करता है. उन्होंने युवाओं से पुस्तकों को अपना सबसे अच्छा मित्र बनाने और डिजिटल युग में भी पठन-पाठन की आदत को जीवित रखने का आह्वान किया. ओडिया पुस्तकों के स्टॉल देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ओडिया भाषा संस्कृत के सबसे निकट है और इसका साहित्यिक विकास ऐतिहासिक रूप से अत्यंत समृद्ध रहा है. उन्होंने ओडिया में पढ़ने और लिखने को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया. उद्घाटन समारोह में दीपिका स्त्री संघति की अध्यक्ष नम्रता वर्मा, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) तरुण मिश्र, कार्यपालक निदेशक (खान विकास-सीएमएलओ) बीके. गिरी, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) विश्व रंजन पलई, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अनिल कुमार, कार्यपालक निदेशक (खान) एमपी. सिंह, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) सुदीप पाल चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, भंज सांस्कृतिक ट्रस्ट के न्यासी तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत भंज कला केंद्र के कलाकारों द्वारा गुरु बिनपानी रथ के नेतृत्व में प्रस्तुत मंगलाचरण गीत से हुई. दस दिनों तक चलने वाले इस पुस्तक महोत्सव में देशभर के अग्रणी प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं के कुल 114 स्टॉल लगाए गए हैं. भुवनेश्वर और कटक के प्रतिष्ठित प्रकाशन गृहों के साथ दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, रायपुर, पुणे सहित अन्य प्रमुख शहरों के प्रकाशक भी इसमें भाग ले रहे हैं. महोत्सव सप्ताह के दिनों में दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक और रविवार को सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा. पुस्तक प्रदर्शनी और बिक्री के साथ साहित्यिक कार्यशालाएं, पुस्तक विमोचन, काव्य-पाठ, लेखक संवाद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं और प्रतिदिन सायंकाल स्पॉट क्विज जैसे कार्यक्रम इसे साहित्य और संस्कृति का जीवंत उत्सव बना रहे हैं. The post Rourkela News : पुस्तकें सोने की खान, जितना गहराई में उतरेंगे, उतना ज्ञान प्राप्त होगा : आलोक वर्मा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : डीवीसी सीएसआर मद की राशि बढ़ा कर एक करोड़ करे : अरूप चटर्जी

Dhanbad News : डीवीसी पंचेत के सभागार में विलेज डेवलपमेंट एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुधवार को हुई. बैठक में विधायक अरूप चटर्जी एवं कमांड क्षेत्र के प्रखंड प्रमुख एवं मुखिया उपस्थित थे. इस दौरान विधायक श्री चटर्जी ने कहा कि डीवीसी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत फंड में 55 लाख से बढ़ाकर कर एक करोड़ करे, ताकि सीएसआर के तहत आसपास की पंचायतों का सर्वांगीण विकास हो सके. इस पर प्रोजेक्ट हेड संजय कुमार ने कहा कि मुख्यालय को उनकी मांग को अग्रसारित किया जायेगा. उपस्थित प्रखंड प्रमुख विवेक मंडल ने कहा कि डीवीसी मुखियाओं के साथ-साथ समिति सदस्यों को भी विकास कार्य में भागीदारी के लिए आमंत्रित करें. मौके पर डीजीएम सुमेश कुमार, सीनियर मैनेजर सिविल रविभूषण तिर्की, एचआर मैनेजर राजेश साव, विवेक सिंह, सीएसआर मैनेजर कांता सोरेंग, जिप सदस्य रेखा महतो, मुखिया शकुंतला महतो, भैरव मंडल,अशोक महतो, सावित्री देवी, टुनटुन सिंह, सावित्री देवी, नमिता महतो, भक्तू महतो, भोलानाथ गोप आदि थे. The post Dhanbad News : डीवीसी सीएसआर मद की राशि बढ़ा कर एक करोड़ करे : अरूप चटर्जी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top