Hot News

Dhanbad News : डीवीसी सीएसआर मद की राशि बढ़ा कर एक करोड़ करे : अरूप चटर्जी

Dhanbad News : डीवीसी पंचेत के सभागार में विलेज डेवलपमेंट एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुधवार को हुई. बैठक में विधायक अरूप चटर्जी एवं कमांड क्षेत्र के प्रखंड प्रमुख एवं मुखिया उपस्थित थे. इस दौरान विधायक श्री चटर्जी ने कहा कि डीवीसी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत फंड में 55 लाख से बढ़ाकर कर एक करोड़ करे, ताकि सीएसआर के तहत आसपास की पंचायतों का सर्वांगीण विकास हो सके. इस पर प्रोजेक्ट हेड संजय कुमार ने कहा कि मुख्यालय को उनकी मांग को अग्रसारित किया जायेगा. उपस्थित प्रखंड प्रमुख विवेक मंडल ने कहा कि डीवीसी मुखियाओं के साथ-साथ समिति सदस्यों को भी विकास कार्य में भागीदारी के लिए आमंत्रित करें. मौके पर डीजीएम सुमेश कुमार, सीनियर मैनेजर सिविल रविभूषण तिर्की, एचआर मैनेजर राजेश साव, विवेक सिंह, सीएसआर मैनेजर कांता सोरेंग, जिप सदस्य रेखा महतो, मुखिया शकुंतला महतो, भैरव मंडल,अशोक महतो, सावित्री देवी, टुनटुन सिंह, सावित्री देवी, नमिता महतो, भक्तू महतो, भोलानाथ गोप आदि थे.

The post Dhanbad News : डीवीसी सीएसआर मद की राशि बढ़ा कर एक करोड़ करे : अरूप चटर्जी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top