Hot News

March 13, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मैं नहीं करूंगा… मैदान पर धोनी के साथ दीपक चाहर की मस्ती का किस्सा

Highlights धोनी को मानते हैं बड़ा भाई  ‘मैं नहीं करूंगा, जा यहां से’  एक-डेढ घंटे बैठाकर करते हैं टाइम पास  आईपीएल में दीपक चाहर का सफर  आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं. 28 मार्च से लीग का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच स्पोर्ट्सा जाएगा. इस बीच सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के गेंदबाज दीपक चाहर का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह एमएस धोनी के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. धोनी को मानते हैं बड़ा भाई  इंटरव्यू में एंकर ने जब दीपक से उनके और कैप्टन कूल के रिश्ते के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि माही उनके लिए बड़े भाई जैसे हैं. वह उनके क्रिकेट करियर के गाइड भी हैं. दीपक ने बताया कि उनके लिए धोनी से कोई काम निकलवाना काफी मुश्किल होता है. धोनी हमेशा उनके साथ काफी मस्ती करते हैं. ‘मैं नहीं करूंगा, जा यहां से’  वीडियो में दीपक हंसते हुए बताते हैं कि उन्होंने चेन्नई की टीम के साथ तीन फाइनल जीते हैं. फाइनल की जर्सी पर सभी खिलाड़ियों के साइन लिए जाते हैं. दीपक ने भी सभी के साइन ले लिए थे, लेकिन माही भाई के साइन रह गए थे. जब वह धोनी के पास गए और बताया कि उनके साइन रह गए हैं, तो उन्होंने मजाक में कहा कि मैं साइन नहीं करूंगा, जा यहां से. एक-डेढ घंटे बैठाकर करते हैं टाइम पास  दीपक के मुताबिक, जब भी वह किसी काम से धोनी के पास जाते हैं, तो माही उन्हें अपने पास बैठा लेते हैं. वह इधर-उधर की बातें करके एक-डेढ घंटे तक टाइम पास करते हैं और फिर कहते हैं कि अब मेरा मन नहीं है. 2021 के फाइनल के दौरान भी जर्सी साइन कराने को लेकर उन्होंने ऐसी ही मस्ती की थी. दीपक ने बताया कि अगर धोनी को किसी को परेशान करना होता है, तो वह सबसे पहले उन्हें ही चुनते हैं. इंस्टाग्राम पर @rvlixsia_5m अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को 5 लाख 86 हजार से अधिक व्यूज और 37 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. View this post on Instagram A post shared by rvlixsia_5m (@rvlixsia_5m) आईपीएल में दीपक चाहर का सफर  दीपक चाहर इस सीजन भी मुंबई इंडियंस के लिए स्पोर्ट्सते दिखेंगे. उनके आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 95 मैचों में 88 विकेट लिए हैं. वह 2016 से 2024 तक चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा रहे. इस दौरान 76 मैचों में 76 विकेट लेकर वह सीएसके के पांचवें सबसे सफल गेंदबाज बने. पिछले आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था, जहां उन्होंने 14 मैच स्पोर्ट्सकर 11 विकेट अपने नाम किए थे. ये भी पढ़ें- Video: विराट कोहली के नाम को पुश करने में सुरेश रैना का हाथ, यकीन नहीं तो देखें ये वीडियो The Hundred नीलामी: सनराइजर्स ने पाक खिलाड़ी अबरार को 2.34 करोड़ में खरीदा, जमकर हो रही आलोचना The post मैं नहीं करूंगा… मैदान पर धोनी के साथ दीपक चाहर की मस्ती का किस्सा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भाजपा ने तय किये 150 उम्मीदवार, बंगाल में चुनाव की तारीख घोषित होते ही जारी होगी पहली लिस्ट

मुख्य बातें कोलकाता इलाके के लिए उम्मीदवार की तलाश चुनाव तारीखों की घोषणा का इंतजार Bengal Election: कोलकाता: बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने लगभग 150 सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन कर लिया है. भाजपा आलाकमान पहले चरण में यानी मतदान की घोषणा के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगा. सूत्रों के अनुसार, मौजूदा विधायकों में से 87 से 88 प्रतिशत इस बार भी उम्मीदवार होंगे. बताया जा रहा है कि शेष विधायकों में से कुछ ने पार्टी को सूचित किया है कि वे शारीरिक बीमारी और उम्र के कारण चुनाव नहीं लड़ना चाहते. ऐसे विधायकों की संख्या 10 से 12 प्रतिशत के बीच बताई जा रही है. कोलकाता इलाके के लिए उम्मीदवार की तलाश सूत्रों के अनुसार, संभावित सीटों पर मौजूदा विधायकों को प्राथमिकता मिल सकती है. हालांकि, उम्मीदवारों की सूची में कई नए चेहरे हो सकते हैं, लेकिन, यह बताया जा रहा है कि कोलकाता और उसके आसपास के क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों का चयन अब तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है. इन क्षेत्रों से उम्मीदवारों के मामले में, यह संभावना बढ़ रही है कि ऐसे चेहरों को मैदान में उतारा जाएगा जो क्षेत्र में प्रमुख व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं और जनता के मन में उनकी छवि बहुत अच्छी है. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें चुनाव तारीखों की घोषणा का इंतजार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है. हालांकि, बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीख 16 मार्च को घोषित की जा सकती है. यह संभावना धीरे-धीरे मजबूत होती जा रही है. वहीं, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के साथ ही मतदान की तारीख की घोषणा की जाएगी. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मतदान किस चरण में होगा, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि मतदान एक से तीन चरणों में हो सकता है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने भी इसी तरह का संकेत दिया है. वहीं, चुनाव परिणाम अप्रैल में आ सकते हैं. Also Read: बंगाल में भाजपा जिलाध्यक्ष से 20 लाख रुपये लेकर फरार हुआ कार्यकर्ता, थाने में दर्ज हुई FIR The post भाजपा ने तय किये 150 उम्मीदवार, बंगाल में चुनाव की तारीख घोषित होते ही जारी होगी पहली लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motorola Edge 70 Fusion Review: मिड-रेंज में कितना दमदार है यह फोन?

Motorola Edge 70 Fusion की सेल हिंदुस्तान में शुरू हो चुकी है. इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये रखी गई है, लेकिन बैंक ऑफर्स के साथ इसे 24,999 रुपये तक में खरीदा जा सकता है. यह फोन प्रीमियम डिजाइन, शानदार डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ के साथ आता है. इसमें कई सारे AI फीचर्स भी दिए गए हैं. हालांकि खूबियों के साथ इस नए मॉडल में कुछ कमियां भी हैं. ऐसे में अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इस रिव्यू कि मदद से आप यह जान सकते हैं कि यह फोन आपके लायक है या नहीं. प्रीमियम डिजाइन और शानदार डिस्प्ले Motorola पिछले कुछ सालों से अपने स्मार्टफोन्स के डिजाइन पर खास ध्यान दे रहा है और Edge 70 Fusion इसका अच्छा उदाहरण है. एज 70 फ्यूजन के पीछे फैब्रिक टेक्सचर फिनिश दिया गया है, जो देखने में काफी प्रीमियम लगता है. यह फोन सिर्फ 7.99mm पतला है और इसका वजन लगभग 193 ग्राम है, जिससे इसे लंबे समय तक पकड़कर इस्तेमाल करना आरामदायक है. डिस्प्ले कि बात करें, तो इसमें 6.78 इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. वीडियो देखना, गेम स्पोर्ट्सना या सोशल मीडिया स्क्रॉल करना इस स्क्रीन पर काफी स्मूद लगेगा. स्क्रीन की ब्राइटनेस भी अच्छी है, जिससे तेज धूप में भी फोन का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है. इसके अलावा फोन में Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो वीडियो और म्यूजिक एक्सपीरियंस और बेहतर बना देते हैं. डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है और Smart Water Touch फीचर की मदद से गीले हाथों से भी फोन इस्तेमाल किया जा सकता है. इतना ही नहीं, पानी और धूल से सेफ्टी के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है. साथ ही यह MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे इसकी मजबूती और ज्यादा बढ़ जाती है. रोजमर्रा के इस्तेमाल में बढ़िया प्रदर्शन Motorola Edge 70 Fusion में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज में भी फास्ट प्रदर्शन देता है. फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है. यह BGMI में 120fps तक गेमिंग सपोर्ट करता है. फोन में 4473mm² का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो लंबे समय तक गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है. यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है. फोन में Moto AI 2.0 फीचर भी मिलता है, जिसमें कई AI टूल जैसे Next Move सजेशन, AI Image Studio, Sketch to Image, Text to Sticker, AI Playlist Studio और Catch Me Up 2.0 शामिल है. इसके अलावा फोन Google Gemini, Microsoft Copilot और Perplexity AI जैसे टूल्स को भी सपोर्ट करता है. कैमरा फीचर्स Motorola Edge 70 Fusion में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. फोन के सभी कैमरे 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं. अच्छी रोशनी में ली गई तस्वीरें काफी डिटेल्ड और कलरफुल आएंगी. लो-लाइट फोटोग्राफी में भी यह कैमरा ठीक परफॉर्म करेगा. इसमें AI Photo Enhancement, Portrait Mode, Auto Night Vision, Hyperlapse और Horizon Lock जैसे एडवांस कैमरा फीचर्स भी दिए गए हैं. बैटरी है इस फोन की सबसे बड़ी ताकत Motorola Edge 70 Fusion की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है. पावर-एफिशिएंट प्रोसेसर के साथ यह बैटरी आराम से दो दिन तक चल सकती है, चाहे आप गेम स्पोर्ट्सें, वीडियो देखें या पूरे दिन फोन इस्तेमाल करें. फोन में 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग भी दी गई है, जिससे बैटरी लगभग डेढ़ घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. क्या आपको यह फोन खरीदना चाहिए? Motorola Edge 70 Fusion एक ऑल-राउंडर स्मार्टफोन है. इसमें प्रीमियम डिजाइन, शानदार डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ, अच्छा कैमरा और स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा. हालांकि, सेल्फी कैमरा थोड़ा निराश कर सकता है, लेकिन इस प्राइस रेंज में यह फोन उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है जो कम बजट में एक भरोसेमंद और बैलेंस्ड स्मार्टफोन चाहते हैं. यह भी पढ़ें: डिजाइन या परफॉर्मेंस? Nothing Phone 4a और Motorola Edge 70 में जानें कौन है बेहतर डील The post Motorola Edge 70 Fusion Review: मिड-रेंज में कितना दमदार है यह फोन? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चैत्र नवरात्रि में डोली पर आएंगी मां दुर्गा, जानें क्या मिलता है संकेत

Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है. यह पर्व मां दुर्गा की आराधना और शक्ति की उपासना का प्रतीक है. साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च, गुरुवार से शुरू हो रही है. इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना करते हैं और घरों व मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि किस दिन से शुरू हो रही है, इससे यह भी संकेत मिलता है कि मां दुर्गा किस सवारी पर धरती पर आ रही हैं. हर सवारी का अलग-अलग धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व बताया गया है. आइए जानें इसके बारे में ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से गुरुवार से नवरात्रि शुरू होने पर मां की सवारी शास्त्रों के अनुसार जब नवरात्रि गुरुवार या शुक्रवार के दिन शुरू होती है, तो मां दुर्गा डोली या पालकी पर सवार होकर आती हैं. डोली पर मां दुर्गा का आगमन कई तरह के संकेत देता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, पालकी पर मां का आगमन समाज और प्रकृति में कुछ उतार-चढ़ाव या बदलाव की स्थिति का संकेत माना जाता है. इसका अर्थ यह नहीं है कि यह केवल नकारात्मक होगा, बल्कि यह समय परिवर्तन और नई परिस्थितियों का संकेत भी हो सकता है. क्या संदेश देता है मां का डोली पर आगमन ज्योतिषीय दृष्टि से मां दुर्गा का डोली पर आगमन इस बात का संकेत माना जाता है कि आने वाले समय में लोगों को धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए. समाज, मौसम या आर्थिक परिस्थितियों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि चैत्र नवरात्रि का मुख्य उद्देश्य मां दुर्गा की भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार है. श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई पूजा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. ये भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि से पहले करें ये सात तैयारी, मां दुर्गा कृपा पाएंगे चैत्र नवरात्र की तिथि (Chaitra Navratri 2026 Tithi) प्रतिपदा (मां शैलपुत्री) 19 मार्च 2026 द्वितीया (मां ब्रह्मचारिणी) 20 मार्च 2026 तृतीया (मां चंद्रघंटा) 21 मार्च 2026 चतुर्थी (मां कुष्मांडा) 22 मार्च 2026 पंचमी (मां स्कंदमाता) 23 मार्च 2026 षष्ठी (मां कात्यायनी) 24 मार्च 2026 सप्तमी (मां कालरात्रि) 25 मार्च 2026 अष्टमी (मां महागौरी) 26 मार्च 2026 नवमी (मां सिद्धिदात्री) और रामनवमी 27 मार्च 2026 The post चैत्र नवरात्रि में डोली पर आएंगी मां दुर्गा, जानें क्या मिलता है संकेत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आधा भारत नहीं जानता LPG, PNG, CNG और LNG फुलफॉर्म, जान जाएगा तो बोलेगा फर्राटेदार

LPG PNG CNG And LNG Gas: आमतौर पर लोग रसोई घर में और गाड़ियों में गैस का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अधिकतर लोगों को आम जीवन में इस्तेमाल होने वाली गैसों के फुलफॉर्म के बारे में जानकारी नहीं होती. जैसे, रसोई घरों में इस्तेमाल होने वाली गैस को संक्षेप में एलपीजी कहते हैं. मगर अधिकतर लोगों को एलपीजी की भी जानकारी नहीं होगी. उन्हें तो गैस सिलेंडर और गैस टंकी की ही जानकारी है. आज हम आपको LPG, LNG, CNG और PNG जैसे संक्षेप में लिखे गए शब्दों के फुलफॉर्म के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए, इन्हें विस्तार से जानते हैं. LPG क्या है? LPG का पूरा नाम Liquefied Petroleum Gas है, जिसका इस्तेमाल घरों में खाना पकाने के लिए किया जाता है. यह एक साफ और आसानी से इस्तेमाल होने वाला ईंधन है. LPG मुख्य रूप से प्रोपेन और ब्यूटेन गैसों से मिलकर बनती है और यह कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) को रिफाइन करने और प्राकृतिक गैस की प्रोसेसिंग से बनती है. PNG क्या है? PNG का मतलब Piped Natural Gas. इसे पाइपलाइन के जरिए सीधे घरों और इमारतों तक पहुंचाया जाता है. PNG का इस्तेमाल घरों, रेस्टोरेंट में खाना पकाने और फैक्ट्री में फ्यूल पहुंचाने के लिए किया जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सिलेंडर की जरूरत नहीं पड़ती और गैस की लगातार सप्लाई मिलती रहती है. LNG क्या है? LNG का पूरा नाम लिक्विफाइड नेचुरल गैस (Liquefied Natural Gas) है. लिक्विड के फॉर्म में इस गैस को विदेशों से बड़े जहाजों में हिंदुस्तान पहुंचाई जाती है. प्राकृतिक गैस को लगभग -162 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा करने पर यह लिक्विड फॉर्म में बदल जाती है. लिक्विड बनने के बाद इसका वॉल्यूम काफी कम हो जाता है. इसे विशेष टर्मिनलों पर लिक्विड फॉर्म से गैस के रूप में बदला जाता है. इसके बाद इसे पाइपलाइन के जरिए घरों या फिर सीएनजी फिलिंग स्टेशनों में इस्तेमाल के लिए भेजा जाता है. CNG क्या है? CNG का मतलब Compressed Natural Gas है. यह प्राकृतिक गैस होती है, जिसे हाई प्रेशर में कंप्रेस करके सिलेंडर में भरा जाता है. CNG का इस्तेमाल मुख्य रूप से कार, बस, ट्रक और ऑटो-रिक्शा में ईंधन के रूप में किया जाता है. इसे पर्यावरण के लिए बेहतर माना जाता है, क्योंकि इससे प्रदूषण और ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन (Excretion) कम होता है. हिंदुस्तान के कई बड़े शहर जैसे दिल्ली और मुंबई में पब्लिक बसें और ऑटो-रिक्शा CNG से चलते हैं. यह भी पढ़ें- हिंदुस्तान का सिलिकॉन वैली किसे कहा जाता है? जानें क्यों है ये सबसे बड़ा IT हब The post आधा हिंदुस्तान नहीं जानता LPG, PNG, CNG और LNG फुलफॉर्म, जान जाएगा तो बोलेगा फर्राटेदार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 13 March 2026: आज 13 मार्च 2026 को हिंदुस्तानीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखी गई है. वैश्विक बाजार में डॉलर की मजबूती और ऊंचे बॉन्ड यील्ड की वजह से कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है, जिससे घरेलू बाजार में इनके दाम गिर गए हैं. हालांकि आपको बता दें कि नीचे दिए गए रेट पिछले सेशन के बंद भाव और आज की शुरुआती रुझानों के आधार पर हैं. सोने के दाम में कितनी राहत? आज 24 कैरेट सोने की कीमत में हल्की गिरावट आई है. अब 1 ग्राम शुद्ध सोना 16,221 रुपये में मिल रहा है. कल के मुकाबले आज 10 ग्राम सोने पर 10 रुपये की कमी दर्ज की गई है. वहीं 22 कैरेट सोने के भाव में भी कमी आई है. सोने का रेट टेबल 13 मार्च 2026 शुद्धता   1 ग्राम का रेट 10 ग्राम का रेट बदलाव (कल से) 24 कैरट  ₹16,221 ₹1,62,210 – ₹1 22 कैरट  ₹14,869 ₹1,48,690 – ₹1 18 कैरट  ₹12,166 ₹1,21,660 – ₹1 शहर अनुसार सोने का रेट टेबल (1 ग्राम) शहर   24 कैरट  22 कैरट  18 कैरट  मुंबई ₹16,221 ₹14,869 ₹12,166 दिल्ली ₹16,236 ₹14,884 ₹12,181 चेन्नई ₹16,330 ₹14,969 ₹12,699 कोलकाता ₹16,221 ₹14,869 ₹12,166 बेंगलुरु ₹16,221 ₹14,869 ₹12,166 हैदराबाद ₹16,221 ₹14,869 ₹12,166 पटना ₹16,226 ₹14,874 ₹12,171 रांची ₹16,385 ₹15,020 ₹12,289  चांदी की कीमतों का क्या है हाल? चांदी की कीमतों में आज प्रति किलो 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. इंडस्ट्रियल डिमांड में कमी और अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण चांदी अब 2,79,900 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई है. चांदी का रेट टेबल 13 मार्च 2026 वजन   आज का भाव  कल का भाव  अंतर 10 ग्राम ₹2,799 ₹2,800 – ₹1 100 ग्राम ₹27,990 ₹28,000 – ₹10 1 किलोग्राम ₹2,79,900 ₹2,80,000 – ₹100 शहर अनुसार चांदी का रेट टेबल शहर  10 ग्राम  100 ग्राम   1 किलोग्राम   मुंबई ₹2,799 ₹27,990 ₹2,79,900 दिल्ली ₹2,799 ₹27,990 ₹2,79,900 कोलकाता ₹2,799 ₹27,990 ₹2,79,900 बेंगलुरु ₹2,799 ₹27,990 ₹2,79,900 चेन्नई ₹2,899 ₹28,990 ₹2,89,900 हैदराबाद ₹2,899 ₹28,990 ₹2,89,900 पटना ₹2,799 ₹27,990 ₹2,79,900 रांची ₹2,990 ₹29,900 ₹2,99,000 ये भी पढ़ें: आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली फेरबदल, जानें आपके शहर में आज क्या है ताजा रेट? The post सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

₹89 में मिल रहा YouTube Premium Lite सब्स्क्रिप्शन, सस्ते में मिलेंगे ये फायदे

YouTube पर बिना रुकावट वीडियो देखना चाहते हैं, तो आपके लिए YouTube का Premium Lite प्लान एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह प्लान यूट्यूब प्रीमियम का सस्ता वर्जन है और खास उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें सिर्फ वीडियो के बीच में आने वाले एड से दिक्कत है. सबसे खास बात तो यह कि अब यूट्यूब प्रीमियम लाइट यूजर्स को भी कंपनी Background Play और Offline Download जैसे फीचर्स का फायदा दे रही है. यानी सिर्फ एड ही नहीं, बल्कि आप आराम से किसी भी वीडियो को बैकग्राउंड में देख सकते हैं और ऑफलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं. Premium Lite यूजर्स को क्या मिलेगा? Premium Lite सब्सक्राइबर्स को दो बड़े फायदे मिलेंगे. जैसे- Background Play फीचर: अब यूजर्स मोबाइल पर वीडियो चलाकर दूसरे ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें वीडियो का ऑडियो बैकग्राउंड में चलता रहेगा, चाहे आप किसी और ऐप पर काम कर रहे हों या आपका फोन लॉक हो. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो पॉडकास्ट, इंटरव्यू या एजुकेशनल वीडियो सुनते हुए दूसरे काम करना पसंद करते हैं. Offline Download सुविधा: अब Premium Lite यूजर्स वीडियो और प्लेलिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे. इसका मतलब है कि आप इंटरनेट न होने पर भी अपनी पसंदीदा वीडियो देख सकते हैं. अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं या ऐसी जगह हैं जहां इंटरनेट नहीं है या सिग्नल वीक है, तब भी डाउनलोड की गई वीडियो आसानी से देखी जा सकती है. किन वीडियो पर मिलेगा Ad-Free एक्सपीरियंस? Premium Lite प्लान पहले से ही कई तरह के वीडियो को बिना एड के देखने की सुविधा देता है. इसमें- गेमिंग वीडियो न्यूज और जानकारी से जुड़ी वीडियो एजुकेशनल कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा बनाए गए नॉर्मल वीडियो शामिल है. कितनी है कीमत? YouTube Premium Lite के मंथली सब्सक्रिप्शन की कीमत 89 रुपये से शुरू होती है. ऐसे में अगर आपको बस Ads से छुटकारा चाहिए और आराम से वीडियो देखना है, तो 89 रुपये वाला प्लान काफी अच्छा और सस्ता ऑप्शन है. अगर आप म्यूजिक भी बिना एड्स के सुनना चाहते हैं और हर जगह पूरा प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहिए, तो Regular YouTube Premium के प्लान्स भी हैं. इसकी कीमत- Individual – ₹149/महीना Student – ₹89/महीना Family – ₹299/महीना Yearly Plan – ₹1,490 कैसे ले सकते हैं सब्सक्रिप्शन? YouTube ऐप ओपन करें Profile Icon पर टैप करें यहां Get YouTube Premium ऑप्शन सेलेक्ट करें अपना प्लान सेलेक्ट करें फिर पेमेंट कर दें. इसके बाद सारे फीचर्स तुरंत आपके सभी डिवाइस पर काम करने लगेंगे. यह भी पढ़ें: Google Maps का नया AI फीचर ‘Ask Maps’ इंडिया में, जानें कैसे करें इस्तेमाल The post ₹89 में मिल रहा YouTube Premium Lite सब्स्क्रिप्शन, सस्ते में मिलेंगे ये फायदे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

MP में स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पोस्ट पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

MPESB Group 5 Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में हेल्थ सेक्टर से जुड़ी प्रशासनी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका सामने आया है. मध्यप्रदेश एम्पलाई सिलेक्शन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप-5 के तहत स्टाफ नर्स और विभिन्न पैरामेडिकल पोस्ट पर भर्ती की नोटिफिकेशन जारी की है.  इस रिक्रूट्मेंट प्रोसेस के माध्यम से कुल 291 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. एलीजिबल कैंडिडेट्स MPSEB की ऑफिशियल वेबसाइट mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस 13 मार्च 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 27 मार्च 2026 तक है.  MPESB Group 5 Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई   सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट mp.gov.in पर जाएं.  होमपेज पर Group 5 Staff Nurse & Paramedical Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.  अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें.  अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.  लॉगिन करने के बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.  फीर फीस का भुगतान करें.  लास्ट में फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.  एलीजिबीलीटी और आयु सीमा  MPSEB ग्रुप 5 भर्ती के लिए कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त  बोर्ड से 12वीं (साइंस सब्जेक्ट) पास किए हो. स्टाफ नर्स पोस्ट के लिए मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से BSc Nursing/GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए.  लैब टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर , फार्मासिस्ट, OT टेक्नीशियन जैसे पदों के लिए रिलेटेड फील्ड में डिप्लोमा या डिग्री जरूरी है. इस रिक्रूट्मेंट (MPESB Group 5 Recruitment 2026) के माध्यम से अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.   MPESB Group 5 Recruitment 2026 Notice Check Here सिलेक्शन प्रोसेस  MPESB Group 5 Recruitment 2026 में कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बेसिस पर किया जाएगा. रिटन एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड या ऑनलाइन रिटन एग्जाम के आधार पर होता है. इसमें पास होने वाले कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट निकलती है और उसके माध्यम से आगे के राउंड के लिए बुलाया जाता है.  यह भी पढ़ें: UP में फार्मासिस्ट बनने का सुनहरा मौका! 29 मार्च तक करें अप्लाई The post MP में स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पोस्ट पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खाना है तीखा-चटपटा भरवा मिर्च अचार, नोट कीजिए Ranveer Brar की आसान रेसिपी

Bharwa Mirch Ka Achar: मसालेदार अचार हिंदुस्तानीय खाने का अहम हिस्सा होता है और भरवा मिर्च का अचार तो कई लोगों का पसंदीदा होता है.  मशहूर शेफ रणवीर बरार ने इसे बनाने का बेहद आसान और स्वादिष्ट तरीका बताया है.  इस रेसिपी में हरी मिर्च के अंदर सौंफ, मेथी, राई और खट्टे-तीखे मसालों का खास मिश्रण भरा जाता है, जिससे इसका स्वाद काफी लाजवाब हो जाता है.  सरसों के तेल की खुशबू इस अचार को और भी खास बनाती है.  यह अचार पराठा, दाल-चावल या खिचड़ी के साथ खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है और घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.  आचार बनाने के लिए सामग्री 250 ग्राम मोटी हरी मिर्च 2 बड़े चम्मच सौंफ 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना 1 बड़ा चम्मच राई (सरसों) 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर नमक स्वादानुसार 4–5 बड़े चम्मच सरसों का तेल 1 छोटा चम्मच कलौंजी (वैकल्पिक) आसान तरीके से कैसे तैयार करें आचार  मिर्च तैयार करें सबसे पहले हरी मिर्च को धोकर अच्छी तरह सुखा लें.  अब मिर्च को बीच में लंबाई में हल्का सा चीरा लगा दें, ताकि उसमें मसाला भरा जा सके.  मसाला तैयार करें एक पैन में सौंफ, मेथी दाना और राई को हल्का सा भून लें.  ठंडा होने के बाद इन्हें दरदरा पीस लें.  अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, नमक और कलौंजी मिलाकर अचार का मसाला तैयार कर लें.  मिर्च में मसाला भरें तैयार मसाले को चम्मच की मदद से हर मिर्च के अंदर अच्छी तरह भर दें.  तेल गरम करें एक कड़ाही में सरसों का तेल धुआँ निकलने तक गरम करें, फिर उसे थोड़ा ठंडा होने दें.  अचार तैयार करें भरी हुई मिर्चों को एक साफ कांच के जार में रखें और ऊपर से ठंडा किया हुआ सरसों का तेल डाल दें, ताकि मिर्च अच्छी तरह तेल में डूब जाए.  तैयार होने का समय  जार को 2–3 दिन तक धूप में रखें.  इससे मसाले का स्वाद मिर्च में अच्छी तरह समा जाता है और अचार खाने के लिए तैयार हो जाता है.  The post खाना है तीखा-चटपटा भरवा मिर्च अचार, नोट कीजिए Ranveer Brar की आसान रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अनुपमा: दिग्विजय के अतीत का राज जानकर चौंकेगी अनुपमा, खुल जाएगी पुरानी कहानी

अनुपमा: सीरियल अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बंकू से दिग्विजय कहता है कि उसके घर में कुछ भी बदलना मना है. तभी अचानक घर की लाइटें झिलमिलाने लगती हैं और दिग्विजय गुस्सा हो जाते हैं. बंकू उन्हें बताता है कि उसने बिजली ठीक करने के लिए इलेक्ट्रिशियन को बुला लिया है. दूसरी ओर जया स्कूल जाने के लिए तैयार होती है और दिग्विजय को बुलाती है. उसकी आवाज सुनकर दिग्विजय को अपनी बेटी की याद आ जाती है और वह हल्का-सा मुस्कुरा देते हैं. लेकिन अगले ही पल वह जया पर नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि अगर वह उनका नाम ठीक से नहीं ले सकती तो उन्हें पुकारने की जरूरत नहीं है. प्रांशी को संभालेगा प्रेम वसुंधरा, प्रांशी को शांत कराने की कोशिश करती है और राही से उसे देखने के लिए कहती है. तभी प्रेम आता है और वह भी प्रांशी को संभालने की कोशिश करता है. वसुंधरा कहती है कि प्रांशी को इस समय राही की जरूरत है, लेकिन प्रेम कहता है कि जब तक राही काम में व्यस्त है, वह प्रांशी को संभाल सकता है. इसी बीच प्रेरणा आती है और देर से आने के लिए माफी मांगती है. वसुंधरा उससे पूछती है कि वह अपनी मां के पास वापस क्यों नहीं जा रही. प्रेरणा जवाब देती है कि वह अब रजनी से अपना रिश्ता खत्म कर चुकी है. दिग्विजय के अतीत का राज आएगा सामने अनुपमा, बंकू के लिए अचार लेकर आती है. बंकू बताता है कि दिग्विजय अच्छा खाना भी नहीं खाते. तभी अनुपमा की नजर एक कमरे पर पड़ती है, जो आमतौर पर बंद रहता है. उसे डर लगता है कि कहीं जया अंदर न चली गई हो. वह कमरे के अंदर झांकती है और अंदर एक खूबसूरत कैफे देखकर चौंक जाती है. उसी समय दिग्विजय उसे देख लेते हैं और गुस्से में चिल्ला उठते हैं. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, बंकू से पूछती है कि दिग्विजय इतने सुंदर कैफे को क्यों छिपाकर रखते हैं. बंकू बताता है कि यह कैफे दिग्विजय की बेटी का था. वह यह भी कहता है कि लोग मानते हैं कि दिग्विजय की वजह से ही उनकी बेटी की मौत हुई थी. यह भी पढ़ें– अनुपमा: दिग्विजय के घर पहुंची अनुपमा-जया, बंद कमरे का राज बना सस्पेंस The post अनुपमा: दिग्विजय के अतीत का राज जानकर चौंकेगी अनुपमा, खुल जाएगी पुरानी कहानी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top