Hot News

March 24, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चैती छठ 2026: आज ढलते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें अपने शहर में सूर्यास्त का समय

Chaiti Chhath 2026: चैत्र छठ हिंदू धर्म के सबसे कठिन और पवित्र व्रतों में से एक है. हर साल दो बार छठ का पर्व मनाया जाता है. पहला चैत्र माह में और दूसरा कार्तिक मास में. यह पर्व 4 दिनों का होता है. व्रत के पहले दिन नहाय-खाय होता है, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य के साथ पूजा संपन्न होती है. आज पर्व के तीसरे दिन लोग दौरा सजा कर पवित्र नदियों और तालाबों के घाट पर पहुंचते है. व्रती बांस के सूप में ठेकुआ, ताजे फल, गन्ना, नारियल और कसार जैसी पूजन सामग्री सजाकर कमर तक पानी में उतरती हैं. इसके बाद वे सूर्य देव की पूजा कर सूर्य की अंतिम किरण के समय अर्घ्य अर्पित करती हैं. अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार आज सूर्यास्त का औसत समय शाम 06:34 बजे है, लेकिन अलग-अलग शहरों में यह समय थोड़ा भिन्न हो सकता है. आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त का समय— शहर (City) सूर्यास्त का समय (Sunset Time) कोलकाता शाम 05:49 भागलपुर / देवघर शाम 05:55 जमशेदपुर शाम 05:56 बोकारो / बेगूसराय शाम 05:58 रांची / मुजफ्फरपुर शाम 06:01 पटना शाम 06:02 छपरा शाम 06:04 मऊ शाम 06:09 गोरखपुर शाम 06:10 वाराणसी शाम 06:11 प्रयागराज शाम 06:15 लखनऊ शाम 06:19 भोपाल शाम 06:33 गया / नोएडा शाम 06:34 दिल्ली शाम 06:35 पुणे शाम 06:46 मुंबई शाम 06:51 सूर्यास्त का समय क्यों खास है संघ्या अर्घ्य? आमतौर पर हिंदू धर्म के हर त्योहार में उगते हुए सूर्य की पूजा की जाती है. लेकिन छठ एक इकलौता ऐसा पर्व है जहां न केवल उगते सूरज, बल्कि अस्त होते सूर्य की भी पूजा की जाती है. आज व्रती पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हुए पवित्र नदियों या जलाशयों में खड़े होकर ढलते सूर्य को अर्घ्य देंगे. यह पूजा परिवार की सुख-समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और संतान की लंबी उम्र के लिए की जाती है. यह भी पढ़ें: शुरू हुआ कठिन निर्जला Chaiti Chhath व्रत, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य The post चैती छठ 2026: आज ढलते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें अपने शहर में सूर्यास्त का समय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोने-चांदी में 40 साल की सबसे बड़ी गिरावट, ऑल-टाइम हाई से चांदी ₹1.67 लाख और सोना ₹36 हजार सस्ता

Gold-Silver Price: निवेशकों के लिए सुरक्षित माने जाने वाले सोने और चांदी के बाजार में सोमवार, 23 मार्च को हाहाकार मच गया. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतों में ऐसी गिरावट दर्ज की गई है जैसी पिछले चार दशकों में नहीं देखी गई. बाजार का हाल: सुबह गिरावट, शाम को मामूली रिकवरी कल बाजार खुलने और बंद होने के बीच भारी उतार-चढ़ाव देखा गया. सोना (24 कैरेट): सुबह यह ₹12,077 गिरकर ₹1.35 लाख पर खुला था, लेकिन शाम तक कुछ सुधार के साथ ₹1.40 लाख पर बंद हुआ. (शुक्रवार को यह ₹1.47 लाख था). चांदी: सुबह ₹30,864 की भारी गिरावट के साथ ₹2.01 लाख पर खुली थी, लेकिन शाम को थोड़ी रिकवरी के बाद ₹2.19 लाख पर बंद हुई. (शुक्रवार को यह ₹2.32 लाख थी). क्यों आई 40 साल की सबसे बड़ी गिरावट ? विशेषज्ञों के मुताबिक, इस भारी गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग है. युद्ध की अनिश्चितता के कारण निवेशक सोने को ‘कैश’ में बदल रहे हैं. केवल 24 दिनों के भीतर सोना ₹19,528 और चांदी ₹47,440 सस्ती हो चुकी है. ऑल-टाइम हाई से अब तक का सफर इस साल की शुरुआत में कीमतों ने आसमान छुआ था, लेकिन अब वे तेजी से नीचे आ रही हैं. सोना: 29 जनवरी को ₹1.76 लाख (ऑल-टाइम हाई) पर था, जो अब ₹36,552 सस्ता हो चुका है. चांदी: 29 जनवरी को ₹3.86 लाख (ऑल-टाइम हाई) पर थी, जो अब तक ₹1.67 लाख टूट चुकी है. अलग-अलग शहरों में अलग रेट क्यों ? अक्सर लोग पूछते हैं कि दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में सोने के भाव अलग क्यों होते हैं? इसके 4 मुख्य कारण हैं. ट्रांसपोर्टेशन और सुरक्षा: आयात केंद्रों से शहर की दूरी बढ़ने पर सुरक्षा और ईंधन का खर्च बढ़ जाता है. खरीद की मात्रा: दक्षिण हिंदुस्तान में खपत ज्यादा होने के कारण ज्वेलर्स थोक में खरीदारी करते हैं, जिससे उन्हें डिस्काउंट मिलता है और ग्राहकों को कम रेट. लोकल एसोसिएशन: हर शहर की ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग के आधार पर अपनी दरें तय करती है. पुराना स्टॉक: ज्वेलर्स ने अपना पुराना माल किस रेट पर खरीदा था, वह भी बिक्री मूल्य को प्रभावित करता है. Also Read : अब सिर्फ पिन से नहीं होगा पेमेंट, RBI ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए बदला नियम The post सोने-चांदी में 40 साल की सबसे बड़ी गिरावट, ऑल-टाइम हाई से चांदी ₹1.67 लाख और सोना ₹36 हजार सस्ता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Apple WWDC 2026 डेट कन्फर्म, जानें कब और क्या होगा लॉन्च

Apple का सालाना डेवलपर इवेंट Apple WWDC 2026 (Worldwide Developers Conference) अब शुरू होने वाला है. कंपनी ने कन्फर्म किया है, कि यह इवेंट 8 जून से 12 जून 2026 तक चलेगा, जिसकी शुरुआत पहले दिन कीनोट (Keynote) से होगी. यह इवेंट खास तौर पर नए हार्डवेयर से ज्यादा, आपके iPhone, Mac, iPad, Apple Watch और अन्य Apple डिवाइसेज के सॉफ्टवेयर अपडेट्स पर फोकस करता है. इसलिए Apple यूजर्स के लिए यह काफी अहम माना जाता है. WWDC 2026 कैसे होगा? पिछले सालों की तरह इस बार भी WWDC 2026 मुख्य रूप से ऑनलाइन होगा और दुनियाभर के डेवलपर्स के लिए फ्री रहेगा. हालांकि, Apple Park में एक लिमिटेड ऑफलाइन एक्सपीरियंस भी रखा गया है. इसमें शामिल होने के लिए डेवलपर्स को अप्लाई करना होगा और सीट्स लिमिटेड होने के कारण सेलेक्शन प्रोसेस के जरिए एंट्री मिलेगी. WWDC 2026 में क्या खास होगा? 8 जून को होने वाली कीनोट में Apple अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम्स पेश कर सकता है, जैसे: iOS 27 iPadOS 27 macOS 27 watchOS 27 visionOS 27 tvOS 27 Siri बनेगी और स्मार्ट Apple एक नया AI चैटबॉट बेस्ड Siri बना रहा है, जिसका कोडनेम “Campos” बताया जा रहा है. यह ChatGPT और Gemini जैसे AI से टक्कर ले सकता है. यह Siri के पुराने वॉयस ट्रिगर को बरकरार रखेगा, लेकिन इसके साथ एक फुल कन्वर्सेशन (चैट) इंटरफेस भी मिलेगा. इस बारApple का सबसे ज्यादा फोकस AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर है. खासतौर पर Siri का बेहतर और स्मार्ट वर्जन, ज्यादा स्मार्ट सजेशन्स और Apple Intelligence का बेहतर इंटीग्रेशन. WWDC में Apple आने वाले महीनों का अपना सॉफ्टवेयर प्लान दिखाता है. कीनोट के तुरंत बाद डेवलपर्स को इन अपडेट्स के पहले बीटा वर्जन मिल जाते हैं. अपडेट्स आपको कब मिलेंगे? डेवलपर बीटा: कीनोट के तुरंत बाद (जून) पब्लिक बीटा: जुलाई के आसपास फाइनल अपडेट: सितंबर (नए iPhone के साथ) यानी फीचर्स की झलक आपको जल्दी मिल जाएगी, लेकिन सभी यूजर्स को फाइनल अपडेट थोड़ी देर बाद मिलेगा. कहां देख सकते हैं WWDC 2026? आप इस इवेंट को लाइव देख सकते हैं: Apple Developer ऐप Apple की आधिकारिक वेबसाइट Apple का YouTube चैनल यह भी पढ़ें: हिंदुस्तान में लॉन्च को तैयार Realme 16 5G, कैमरा मॉड्यूल में मिलेगा छोटा सा ‘आइना’ The post Apple WWDC 2026 डेट कन्फर्म, जानें कब और क्या होगा लॉन्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhurandhar 3: क्या बनेगी धुरंधर 3? कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई

Dhurandhar 3: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इसी बीच फिल्म के तीसरे पार्ट यानी धुरंधर 3 को लेकर अफवाहों का दौर तेज हो गया. अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इन समाचारों पर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई सामने रखी है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा. मुकेश छाबड़ा ने अफवाहों को किया खारिज कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने जूम संग एक इंटरव्यू में साफ कहा कि फिलहाल धुरंधर 3 को लेकर कोई प्लान नहीं है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं, लेकिन उनमें कोई सच्चाई नहीं है. रणवीर सिंह के जसकीरत सिंह रांगी के किरदार में वापसी को लेकर भी उन्होंने इन समाचारों को गलत बताया. मुकेश ने यह भी कहा कि अगर भविष्य में इस फ्रेंचाइजी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा होती है, तो वह खुद या फिल्म के मेकर्स इसकी जानकारी देंगे. वायरल पोस्टर ने बढ़ाई थी चर्चा दरअसल, धुरंधर 3 की समाचारों को उस समय हवा मिली जब सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हुआ. इसमें फिल्म का नाम धुरंधर: मेहम बताया गया था और 14 जून की रिलीज डेट भी दी गई थी. यह भी दावा किया गया था कि फिल्म का मुकाबला यश की फिल्म टॉक्सिक से होगा. हालांकि, धुरंधर 2 रिलीज़ होने के बाद इन सभी दावों को गलत साबित कर दिया गया और किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. Is This For Real ? 3 Parts #Dhurandhar The Final Chapter on 14 June 2026 pic.twitter.com/EqAINSzpxN — INDIAN (@hindus47) March 18, 2026 धुरंधर 2 का क्लाइमेक्स बना चर्चा का कारण फिल्म के अंत ने भी फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. कहानी में रणवीर सिंह का किरदार जसकीरत सिंह रागी जो पाकिस्तान में हमजा अली मजारी के नाम से रह रहा होता है, आखिरकार हिंदुस्तान लौट आता है. क्लाइमेक्स में वह अपने दुश्मन मेजर इकबाल को खत्म कर देता है. इसके बाद उसे हिरासत में लिया जाता है, लेकिन बाद में वह रिहा हो जाता है. हिंदुस्तान लौटने के बावजूद वह अपने परिवार से दूरी बनाए रखने का फैसला करता है, जो कहानी को एक अलग मोड़ देता है. यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: क्या 5वें दिन भी नहीं थमी धुरंधर 2 की रफ्तार? सोमवार को कितने करोड़ की कमाई हुई The post Dhurandhar 3: क्या बनेगी धुरंधर 3? कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शुरू हुआ कठिन निर्जला व्रत, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

Chaiti Chhath 2026: चैती छठ महापर्व का दूसरा दिन, जिसे खरना के नाम से जाना जाता है, सोमवार 23 मार्च 2026 को श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ. इस दिन व्रतियों ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखा और शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर व्रत का दूसरा चरण पूरा किया. घरों में पारंपरिक लोकगीत जैसे “पहिले पहिल हम कइनी छठी मइया व्रत तोहार” और “केरवा जे फरेला” की मधुर धुनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया. खरना पर प्रसाद और पूजा का महत्व खरना के दिन व्रती दोपहर बाद शुद्धता और नियमों का पालन करते हुए खीर-रोटी का प्रसाद तैयार करते हैं. सूर्यास्त के बाद भगवान को नैवेद्य अर्पित कर व्रती स्वयं प्रसाद ग्रहण करते हैं और फिर इसे परिवार व आसपास के लोगों में बांटते हैं. इसी अनुष्ठान के साथ 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो जाता है, जो छठ पूजा की सबसे कठिन साधना मानी जाती है. आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य आज मंगलवार 24 मार्च 2026 को महापर्व का तीसरा दिन है. व्रती सुबह स्नान-ध्यान के बाद प्रसाद तैयार करेंगे. दोपहर बाद सूप और टोकरी में ठेकुआ, फल और अन्य पूजन सामग्री सजाकर लोकगीतों के बीच छठ घाट के लिए प्रस्थान करेंगे. शाम को नदी, तालाब और कृत्रिम घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा. पंचांग के अनुसार इस दिन सूर्यास्त शाम 06:34 बजे होगा. ये भी पढ़ें: छठ महापर्व के दौरान करें इस व्रत कथा का पाठ, छठी मइया का मिलेगा आशीर्वाद उदयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ होगा समापन बुधवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व का समापन होगा. इसके बाद पूजा-अर्चना और हवन कर प्रसाद वितरण किया जाएगा. पंडित दिलीप कुमार मिश्रा के अनुसार, सूर्य देव के बारह नामों से अर्घ्य देने और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है. The post शुरू हुआ कठिन निर्जला व्रत, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नई कार में न रह जाए कोई कमी, डिलीवरी से पहले ऐसे करें परफेक्ट चेक

Pre-Delivery Inspection Tips: नई कार की चाबी हाथ में आते ही दिल की धड़कन थोड़ी तेज हो जाती है. चमचमाती कार और पहली ड्राइव सब कुछ किसी जश्न से कम नहीं लगता. लेकिन इस खुशी के बीच एक छोटी-सी सावधानी आपकी इस नई शुरुआत को और भी बेहतर बना सकती है. डिलीवरी के वक्त की गई थोड़ी सी समझदारी यह तय करती है, कि आपकी नई कार सच में परफेक्ट हालत में आपके पास पहुंचे. ऐसे में डीलरशिप पर गाड़ी लेने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच (Pre-Delivery Inspection – PDI) करना बेहद जरूरी है, क्योंकि इस दौरान किसी भी कमी या खराबी को पहचानना आसान होता है. अगर इस दौरान कोई समस्या नजरअंदाज हो जाए, तो बाद में उसे ठीक कराना मुश्किल हो सकता है. इसलिए गाड़ी की डिलीवरी लेने से पहले कुछ चीजों को जरूर चेक कर लें. नई कार डिलीवरी से पहले इन चीजों को करें चेक बाहरी (Exterior) चेक करें: गाड़ी को नेचुरल लाइट में ध्यान से देखें. पेंट में खरोंच, डेंट, फिनिशिंग या बॉडी पैनल के गैप्स की जांच करें. बंपर, दरवाजों के किनारे, छत, बूट और सभी ग्लास (विंडशील्ड/खिड़कियां) को ध्यान से देखें. साथ ही हेडलाइट, टेललाइट और अन्य लाइट्स में नमी या टूट-फूट न हो. टायर और व्हील चेक करें: टायर की स्थिति, स्पेसिफिकेशन और मैन्युफैक्चरिंग डेट देखें. अलॉय व्हील या व्हील कवर में कोई डैमेज न हो, यह भी कन्फर्म करें. स्पेयर व्हील और टूलकिट जांचें: डिक्की में स्पेयर व्हील, जैक और टूलकिट सही स्थिति में मौजूद हों, इसे भी कन्फर्म करें. इंटीरियर (Interior) की जांच करें: सीट्स, अपहोल्स्ट्री और केबिन की फिटिंग को ध्यान से देखें. सभी बटन, स्विच, स्टोरेज स्पेस और ट्रिम्स ठीक से काम कर रहे हों, यह कन्फर्म करें. इलेक्ट्रॉनिक्स और फीचर्स टेस्ट करें: इग्निशन ऑन करके इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टिविटी, ऑडियो, पावर विंडो, मिरर, सनरूफ और एसी को टेस्ट करें. इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में कोई वार्निंग लाइट तो नहीं आ रही, इसे जरूर देखें. सभी लाइट्स की जांच करें: हेडलैंप, DRLs, इंडिकेटर, ब्रेक लाइट, रिवर्स लाइट और फॉग लैंप सही तरीके से काम कर रहे हों, यह कन्फर्म करें. बोनट के अंदर (Engine Bay) देखें: किसी तरह का लीकेज, ढीली वायरिंग या असामान्य चीज न हो. इंजन ऑयल, कूलेंट और अन्य फ्लूइड्स का लेवल सही होना चाहिए. बैटरी की स्थिति भी ठीक होनी चाहिए. ओडोमीटर रीडिंग चेक करें: नई गाड़ी की ओडोमीटर रीडिंग आमतौर पर 50 किमी से कम होनी चाहिए. इससे ज्यादा होने पर डीलर से कारण पूछें. VIN और डॉक्यूमेंट्स चेक करें: गाड़ी का VIN (Vehicle Identification Number) सभी डॉक्यूमेंट्स से मैच होना चाहिए. इनवॉइस, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन और वारंटी पेपर्स सही और अपडेटेड हों. एक्सेसरीज और बूट स्पेस जांचें: बुकिंग के समय जिन एक्सेसरीज का वादा किया गया था, वे सभी मौजूद हों. बूट एरिया की फिनिशिंग, लाइटिंग और फिटमेंट भी जांच लें. यह भी पढ़ें: आपकी इन गलतियों से घट जाती है बाइक इंजन की लाइफ, आज से ही हो जाएं अलर्ट The post नई कार में न रह जाए कोई कमी, डिलीवरी से पहले ऐसे करें परफेक्ट चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कपड़ों पर लगे तेल के दाग हटाने के लिए फॉलो करें क्रिएटर शशांक के टिप्स 

How To Clean Oil Stains From Clothes: कभी-कभी खाना बनाते समय, खाना खाते समय या किसी गलती की वजह से हमारे कपड़ों पर तेल के दाग लग जाते हैं. ये दाग अच्छे तरीके से धोने पर भी आसानी से नहीं हटते, जिसकी वजह से हमारा कपड़ा भी खराब हो जाता है. ऐसे में आप भी अगर इस बात से परेशान हैं तो ये आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है. सही तरीके का इस्तेमाल करके आप तेल के दाग को आसानी से साफ कर करते हैं. इसके लिए आपको घर पर रखी ही चीजों की जरूरत पड़ेगी. कपड़े से तेल के दाग हटाने के टिप्स कंटेंट क्रिएटर शशांक के इंस्टाग्राम अकाउंट @alshihacks शेयर किया गया है. जिसे अपनाकर आप अपने कपड़ों को फिर से नए जैसा बना सकते हैं.  कपड़े में लगे तेल के दाग कैसे हटाएं? सबसे पहले आप जिस कपड़े से दाग हटाना चाहते हैं उसे लें. अब जहां दाग लगा है, उस जगह के अंदर दाग फैलने से रोकने के लिए एक प्लेट रख दें.  फिर आप दाग वाली जगह के ऊपर बेकिंग सोडा की एक लेयर डालें. इसके ऊपर आप थोड़ा डिशवॉशिंग लिक्विड डालें. अब इन दोनों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें और इसे अच्छे से फैलाएं.  इसे मिश्रण को लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें.  अब 10 मिनट के बाद आप इसे हाथों से हल्का रगड़ते हुए पानी से अच्छे से धो लें. इससे आपके दाग तुरंत निकल जाएंगे.  View this post on Instagram A post shared by Shashank Alshi (@alshihacks) यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो  यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post कपड़ों पर लगे तेल के दाग हटाने के लिए फॉलो करें क्रिएटर शशांक के टिप्स  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

IAS Sanjeev Hans: बिहार कैडर के IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ सीबीआई ने एक और मामला दर्ज किया है. उपभोक्ता मामलों के तत्कालीन केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव रहे संजीव हंस पर अब एक करोड़ रुपए घूस लेने का आरोप लगा है. सीबीआई की दिल्ली ब्रांच ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. संजीव हंस समेत 8 लोगों पर मामला दर्ज जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने आईएएस अधिकारी संजीव हंस समेत 8 लोगों के खिलाफ एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में नियमित मामला दर्ज किया है. अन्य लोगों में विपुल बंसल, अनुभव अग्रवाल, पुष्पराज बजाज, शादाब खान, देवेंद्र सिंह आनंद, मुकुल बंसल और मैसर्स ईस्ट एंड वेस्ट बिल्डर्स के एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. क्या है आरोप? आरोप है कि राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (एनसीडीआरसी) में एक बिल्डर के पक्ष में फैसला कराने के लिए यह घूस ली गई थी. सीबीआई को मिली जानकारी के अनुसार, संजीव हंस ने आरएनए कॉरपोरेशन से जुड़े विपुल बंसल और अन्य के साथ मिलकर ईस्ट एंड वेस्ट बिल्डर्स के प्रमोटरों से अनुकूल आदेश दिलाने के लिए रिश्वत की मांग की और उसे स्वीकार किया. बताया गया है कि विपुल बंसल ने संजीव हंस की मुलाकात आरएनए समूह के प्रमोटर अनुभव अग्रवाल से कराई थी, जहां एक करोड़ रुपए घूस देने पर सहमति बनी. जांच में सामने आया है कि इसके बाद संजीव हंस ने आयोग में बिल्डर के पक्ष में सुनवाई की तारीखें तय कराने और एक प्रमोटर की गिरफ्तारी टालने में मदद की. इसके एवज में पूरी रकम किस्तों में दी गई. इन लोगों की भी थी अहम भूमिका मामले में शादाब खान और पुष्पराज बजाज की भूमिका भी अहम बताई जा रही है, जो कथित तौर पर रकम के लेनदेन और हवाला के जरिए रकम ट्रांसफर करने में शामिल थे. सीबीआई के अनुसार, 8 अगस्त 2019 को 16 लाख रुपए बैंक के जरिए एक खाते से दूसरे खाते में भेजे गए, जबकि 25 लाख रुपए नकद हवाला के माध्यम से दिए गए. बाकी के 60 लाख रुपए भी हवाला नेटवर्क के जरिए पहुंचाये जाने की बात सामने आई है. मामले में जांच एजेंसी ने क्या बताया? जांच एजेंसी का कहना है कि आरोपी आपस में कोड वर्ड का इस्तेमाल कर लेनदेन और संपर्क की जानकारी साझा करते थे. इस पूरे मामले में आपराधिक साजिश, भ्रष्टाचार निवारण कानून और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. Also Read: बिहार में अगले 48 घंटे मौसम रहेगा सुहाना, दो दिन बाद बारिश और 40-50 KMPH की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट The post IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चक्रधरपुर में मुर्गामहादेव स्टेशन के पास मालगाड़ी बेपटरी, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें प्रभावित

चक्रधरपुर से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट Chakradharpur Train Derail: झारखंड में चक्रधरपुर रेल मंडल के मुर्गामहादेव रोड स्टेशन पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कोयले से लदी मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गये. इस कारण देवझर-बांसपानी रेलखंड के अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. हादसे के कारण टाटा-गुवा ट्रेन को रद्द कर दिया गया, जबकि कई ट्रेनों को बीच रास्ते से लौटाया गया है. खुर्दा रोड-टाटा वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस को बांसपानी में रोकना पड़ा युद्धस्तर पर राहत कार्य जारी, एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन पहुंची हादसे की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. चक्रधरपुर से 140 टन की क्रेन और डांगुवापोसी से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. रेलवे अधिकारियों के अनुसार मालगाड़ी कोयले से पूरी तरह लदी हुई है, इस कारण बेपटरी डिब्बों को वापस ट्रैक पर लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है. यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक खुद चक्रधरपुर रेल मंडल के दौरे पर हैं. इस मार्ग के बाधित होने से रेलवे के माल लदान के लक्ष्यों पर सीधा असर पड़ने की संभावना है. बीच रास्ते में फंसी ‘वंदे हिंदुस्तान’ और ‘जनशताब्दी’ मालगाड़ी बेपटरी होने से बांसपानी रेलखंड में अप व डाउन दोनों लाइन जाम है. कई महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनें बीच सेक्शन में ही फंस गईं. खुर्दारोड-टाटा वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस को बांसपानी में रोकना पड़ा, जबकि पुरी-बड़बिल इंटरसिटी भी बीच रास्ते में ही फंसी रही. विशाखापटनम एक्सप्रेस को टाटानगर में ही खड़ा कर दिया गया, जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी और असुविधा का सामना करना पड़ा. इसके अलावे पुरी-बड़बिल इंटरसिटी ट्रेन भी बीच सेक्शन में फंसी है. मुर्गामहादेव रोड स्टेशन देवझर-बांसपानी के बीच स्थित है. यह चक्रधरपुर रेल मंडल का सर्वाधिक व्यवस्तम रेल मार्ग है. इस रेलखंड में सर्वाधिक मालगाड़ियां चलती हैं. ट्रेन बेपटरी होने का प्रभाव बांसपानी रेलखंड में ट्रेनों का परिचालन ठप. बांसपानी रेलखंड लौह-अयस्क क्षेत्र का सबसे व्यस्ततम रूट है. मालगाड़ी पर कोयला लदे रहने के कारण बेपटरी डिब्बों को ट्रैक पर लाने में परेशानी हो रही. टाटा-गुवा ट्रेन रद्द, कई ट्रेनों को बीच रास्ते से लौटाया गया. खुर्दा रोड-टाटा वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस को बांसपानी में रोकना पड़ा. रद्द की गई ट्रेनें 68003/68004 टाटा-गुवा -टाटा मेमू ट्रेन को रद्द कर दी गयी. 18416 पुरी-बड़बिल एक्सप्रेस जरुली में यात्रा समाप्त की, जरुली से बड़बिल के बीच सेवा रद्द. 18415 बड़बिल-पुरी एक्सप्रेस देवझर में यात्रा समाप्त की, देवझर से पुरी के बीच ट्रेन रद्द. शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनें 12021 हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी को टाटा में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया. 12022 बड़बिल-हावड़ा एक्सप्रेस को टाटा से वापस हावड़ा भेज दिया गया. 20892 पुरी-टाटा वंदे हिंदुस्तान को बांसपानी में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया. 18415 बड़बिल-पुरी एक्सप्रेस देवझर में यात्रा समाप्त कर दी. 20891 टाटा- ब्रह्मपुर को रीशिड्यूल कर रात 8.20 बजे की गयी. इसे भी पढ़ें: झारखंड के खूंटी में 87 वर्षों से मनाई जा रही रामनवमी, अंग्रेज एसडीओ नहीं दे रहे थे जुलूस की अनुमति डायवर्ट की गईं लंबी दूरी की ट्रेनें 20815 टाटा-विशाखापटनम को परिवर्तित मार्ग चक्रधरपुर-राउरकेला-झारसुगुड़ा-संबलपुर-टिटलागढ़ होते हुए चलाया गया. 18428 आनंद बिहार टर्मिनल-पुरी को परिवर्तित मार्ग चांडिल-कांड्रा-टाटा-हिजली-पुरी होकर चलाया गया. इसे भी पढ़ें: प्राइवेट ड्राइवरों के भरोसे रांची पुलिस की गश्ती गाड़ियां, कैसे बचेगी गोपनीयता? The post चक्रधरपुर में मुर्गामहादेव स्टेशन के पास मालगाड़ी बेपटरी, वंदे हिंदुस्तान समेत कई ट्रेनें प्रभावित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhurandhar 2: क्या 5वें दिन भी नहीं थमी धुरंधर 2 की रफ्तार? सोमवार को कितने करोड़ की कमाई हुई

Dhurandhar 2 Box Office Day 5: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. रिलीज के सिर्फ पांच दिनों में ही इसने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. sacnilk के मुताबिक, आदित्य धर निर्देशित फिल्म ने पहले सोमवार को 20,382 शो से 65 करोड़ रुपये की कमाई की. हिंदुस्तान में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 619.76 करोड़ रुपये हो गया है. जबकि नेट कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपये है. वहीं, अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 829.76 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. डे वाइज धुरंधर 2 की कमाई Dhurandhar 2 Box Office Day 0: 43 करोड़ रुपये Dhurandhar 2 Box Office Day 1: 102.55 करोड़ रुपये Dhurandhar 2 Box Office Day 2: 80.72 करोड़ रुपये Dhurandhar 2 Box Office Day 3: 113 करोड़ रुपये Dhurandhar 2 Box Office Day 4: 114.85 करोड़ रुपये Dhurandhar 2 Box Office Day 5: 65 करोड़ रुपये Dhurandhar 2 Total Collection: 519.12 करोड़ रुपये लगातार रिकॉर्ड तोड़ती रफ्तार धुरंधर 2 ने कई नए रिकॉर्ड बना लिए. यह पहली हिंदी फिल्म है जिसने दो बार एक ही दिन में 100 करोड़ रुपये की कमाई की. रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने हिंदुस्तान में 278 करोड़ रुपये की कमाई कर ली और दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का नया अवतार धुरंधर 2 पहली फिल्म की कहानी से सीधे आगे बढ़ती है. इस बार दर्शकों को रणवीर सिंह के किरदार की गहराई और उनके असली नाम जसकीरत सिंह रागी की कहानी देखने को मिलती है. फिल्म की कहानी लियारी, कराची की पृष्ठभूमि में सीक्रेट ऑपरेशंस और असली घटनाओं जैसे कंधार हाईजैक, 2001 का संसद हमला और 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों से प्रेरित है. फिल्म में अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल के रूप में, आर माधवन अजय सान्याल के किरदार में, संजय दत्त एसपी चौधरी के रूप में और सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे महत्वपूर्ण कलाकार भी हैं. यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 देख नागार्जुन हुए दंग, कहा- फिल्म ने मेरा दिमाग हिला दिया The post Dhurandhar 2: क्या 5वें दिन भी नहीं थमी धुरंधर 2 की रफ्तार? सोमवार को कितने करोड़ की कमाई हुई appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top