कब है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी? इस दिन करें भगवान श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप
Masik Krishna Janmashtami 2026: हिंदू कैलेंडर के अनुसार बैसाख माह की शुरुआत के साथ ही कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं. इन्हीं में से एक है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, जो हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. यह दिन भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है. कब है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी? अप्रैल 2026 में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की तिथि इस प्रकार है: अष्टमी तिथि प्रारंभ: 9 अप्रैल 2026, रात 09:19 बजे अष्टमी तिथि समाप्त: 10 अप्रैल 2026, रात 11:15 बजे पूजा का शुभ मुहूर्त 10 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे से 12:45 बजे तक इस समय भगवान श्रीकृष्ण की पूजा, आरती और मंत्र जाप करना अत्यंत फलदायी माना जाता है. मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व मासिक कृष्ण जन्माष्टमी हर महीने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की स्मृति में मनाई जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद मास की कृष्ण अष्टमी को श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, इसलिए हर माह इस तिथि पर उनका स्मरण किया जाता है. इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. खासतौर पर संतान सुख की इच्छा रखने वाले लोग इस दिन व्रत और पूजा करते हैं. पूजा में करें इन मंत्रों का जाप इस दिन श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए इन मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है: ॐ कृष्णाय नमः हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे ॐ श्री कृष्णः शरणं ममः ॐ देवकीनन्दनाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्णः प्रचोदयात ॐ नमो भगवते तस्मै कृष्णाय कुण्ठमेधसे भगवान श्रीकृष्ण की पूजा क्यों है खास? भगवान श्रीकृष्ण को प्रेम, भक्ति, धर्म और सत्य का प्रतीक माना जाता है. उनका जीवन हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. मासिक जन्माष्टमी पर उनकी पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता आती है. The post कब है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी? इस दिन करें भगवान श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप appeared first on Naya Vichar.

