Hot News

April 8, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गैस संकट से महंगी हुई शादियां, कैटरिंग हुई 20% तक महंगी, मेन्यू हुआ छोटा

LPG crisis : बिहार में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के कारण कैटरिंग के दामों में 15 से 20 प्रतिशत तक का उछाल आया है. अब लोग शादी का कार्ड लेकर गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं ताकि किसी तरह व्यावसायिक सिलेंडरों का जुगाड़ हो सके. बढ़ती लागत के कारण अब शादियों का मेन्यू छोटा हो रहा है और ‘लाइव काउंटर’ बंद होने की कगार पर हैं. थाली की बढ़ी कीमत गैस की कमी और कच्चे माल की बढ़ती कीमतों ने प्रति प्लेट की दर 50 से 100 रुपये तक बढ़ा दी है. पहले जो शाकाहारी प्लेट 650 रुपये में मिल रही थी, अब उसकी कीमत 700 रुपये पार कर गई है. वहीं, मांसाहारी थाली 800 से बढ़कर 900 रुपये की हो गई है. पटना के पॉश इलाकों और बड़े होटलों में तो वेज थाली की दर 1000 से बढ़कर 1200 रुपये तक पहुंच गई है. इस खर्च को काबू करने के लिए अब लोग व्यंजनों की संख्या में कटौती कर रहे हैं. लाइव काउंटर और फंक्शन्स पर चली ‘कैंची’ गैस की खपत कम करने और लागत बचाने के लिए शादियों से डोसा, चाट, जलेबी और पाव-भाजी जैसे लाइव काउंटर हटाए जा रहे हैं. इतना ही नहीं, लोग अब हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे प्री-वेडिंग कार्यक्रमों को या तो रद्द कर रहे हैं या उन्हें बेहद सादगी से मना रहे हैं. इन कार्यक्रमों में अब व्यंजनों की लंबी फेहरिस्त की जगह ‘रेडिमेड नाश्ता’ परोसने की तैयारी है. शादी का कार्ड लेकर गैस एजेंसी पहुंच रहे लोग एलपीजी गैस वितरक संघ के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग शादी का कार्ड और आवेदन लेकर व्यावसायिक सिलेंडर के लिए गुहार लगा रहे हैं. तेल कंपनियों की ओर से शादियों के लिए अलग से सिलेंडर आवंटित करने का कोई विशेष प्रावधान नहीं है. पटना: खरमास के बाद लगन शुरू होने के वजह से लोग शादी के कार्ड और आवेदन लेकर व्यावसायिक गैस सिलेंडर के लिए गुहार लगा रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से इसके लिए कोई अलग प्रावधान नहीं किया गया है.#BiharNews #GasSupply #LPG #prabhatkhabar pic.twitter.com/csJOBSsBWg — Naya Vichar (@prabhatkhabar) April 8, 2026 कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का अनुमान है कि 15 अप्रैल से 11 जुलाई के बीच शादी के 28 मुहूर्त हैं, जिसमें केवल पटना जिले में ही डेढ़ लाख से ज्यादा सिलेंडरों की जरूरत होगी. यदि किल्लत बरकरार रही, तो शादियों का रंग और भी फीका पड़ सकता है. Also Read: बिहार में होंगी फैक्ट्रियां ही फैक्ट्रियां, 3 हजार करोड़ रुपए का होगा इंवेस्टमेंट The post गैस संकट से महंगी हुई शादियां, कैटरिंग हुई 20% तक महंगी, मेन्यू हुआ छोटा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पाकिस्तान नहीं… चीन था सीजफायर का सूत्रधार! जानें कैसे हुआ युद्धविराम

US Iran Ceasefire: ईरान और अमेरिका में अस्थायी ही सही, लेकिन संघर्ष विराम हो गया है. 14 दिनों तक दोनों में से कोई भी पक्ष हमला नहीं करेगा. इस समझौते का सेहरा पाकिस्तान अपने सिर पर बांधने में लगा है. लेकिन, असल स्पोर्ट्स पर्दे के पीछे रहकर चीन ने किया है. सूत्रों का दावा है कि चीन ने ईरान के नेताओं से बातचीत करके उन्हें अमेरिका से युद्धविराम का रास्ता तलाशने के लिए राजी किया. बता दें, चीन ईरान का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार भी है. ऐसे में ईरान ने उसकी बात सुनी. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, दो अधिकारियों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा कि बातचीत के दौरान चीनी अधिकारी ईरानी अधिकारियों के संपर्क में थे. चीनी विदेश मंत्रालय ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया एक अधिकारी ने कहा कि चीन अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है. वह मुख्य रूप से पाकिस्तान, तुर्किये और मिस्र समेत मध्यस्थों के साथ काम कर रहा है. हालांकि चीनी विदेश मंत्रालय ने अभी तक इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. इससे पहले मंगलवार को चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा था कि सभी पक्षों को ईमानदारी दिखानी चाहिए और इस युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करना चाहिए जो शुरू ही नहीं होना चाहिए था. उन्होंने कहा कि चीन इस संघर्ष के विश्व वित्तीय स्थिति और ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर अत्यंत चिंतित है. अमेरिका और ईरान में संघर्षविराम इस्लामाबाद में वार्ता की संभावना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेडलाइन खत्म होने से करीब दो घंटे पहले संघर्षविराम पर सहमत हो गये. ट्रंप ने मंगलवार शाम (अमेरिकी समयानुसार) ट्रुथ सोशल पर इसकी घोषणा भी कर दी. ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने बातचीत कर अनुरोध किया कि मैं आज रात ईरान के खिलाफ होने वाली विनाशकारी कार्रवाई को रोक दूं लेकिन इस शर्त पर कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान होर्मुज को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित तरीके से खोलने पर सहमत हो. वहीं तेहरान में ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा कि उसने दो सप्ताह के संघर्षविराम को स्वीकार कर लिया है. पाकिस्तान ने दिया बातचीत का न्योता सीजफायर के बाद अब बात चीत की लंबी प्रक्रिया चल सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका बातचीत कर सकते हैं. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडलों को अगले शुक्रवार (10 अप्रैल) को इस्लामाबाद आने का निमंत्रण दिया है. पाकिस्तान का कहना है कि यहां बाठकर सभी विवादों के समाधान के लिए आगे बातचीत की जा सकती है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका को ईरान से 10 पॉइंट वाला प्रस्ताव मिला है, जिसे वह बातचीत के लिए एक व्यवहारिक आधार मानते हैं. अमेरिका ने हासिल कर लिया सभी लक्ष्य, अब समझौते की बारी- डोनाल्ट ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीजफायर के बाद कहा कि दो सप्ताह के संघर्षविराम का उपयोग एक बड़े समझौते पर बातचीत के लिए किया जाएगा. उन्होंने जोर दिया कि इससे युद्ध के खतरे को खत्म किया जा सकता है. ट्रंप ने कहा- ऐसा करने का कारण यह है कि हमने सभी सैन्य लक्ष्यों को पहले ही हासिल कर लिया है और हम ईरान के साथ दीर्घकालिक शांति और मिडिल ईस्ट में शांति को लेकर एक ठोस समझौते के काफी करीब हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पहले के लगभग सभी विवादित मुद्दों पर सहमति बन चुकी है. अगले दो सप्ताह का समय समझौते को अंतिम रूप देने में मददगार साबित होगा. Also Read: जंग रुकी, लेकिन ट्रंप फंसे! सीजफायर के बाद अमेरिका में होने लगी इस्तीफे की मांग जंग थमी, खुलेगा होर्मुज… लेकिन क्या दुनिया से कीमत वसूलेगा ईरान? The post पाकिस्तान नहीं… चीन था सीजफायर का सूत्रधार! जानें कैसे हुआ युद्धविराम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एलोवेरा जेल से पाएं कोरियन ग्लो, अपनाएं आसान स्किन केयर रूटीन

Korean Skincare With Aloe Vera: एलोवेरा जेल से कोरियन स्किन केयर आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि यह त्वचा को प्राकृतिक तरीके से निखारने में मदद करता है. एलोवेरा में मौजूद विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट स्किन को गहराई से हाइड्रेट करते हैं और उसे मुलायम व चमकदार बनाते हैं. कोरियन ब्यूटी रूटीन में इसे हल्के, सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए खास तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. यह पिंपल्स, जलन और रेडनेस को कम करने में भी असरदार होता है. नियमित उपयोग से त्वचा हेल्दी, फ्रेश और नेचुरली खूबसूरत दिखने लगती है, जो हर किसी की चाहत होती है. इस तरह पाएं कोरियन ग्लो 1. क्लेंजिंग  सबसे पहले अपने चेहरे को हल्के फेस वॉश से साफ करें ताकि गंदगी और ऑयल हट जाए. क्लेंजिंग करने से आपके चेहरे में ग्लो आएगा. इसके आलवा डेडस्किन भी हट जाएगी.   2. टोनिंग  चेहरे पर हल्का टोनर लगाएं. इससे स्किन हाइड्रेट होती है और पोर्स टाइट होते हैं. जिससे आपके चेहरे पर झुर्रियां नहीं होगी.  3. एलोवेरा जेल अप्लाई करें अब एक चम्मच एलोवेरा जेल लें और चेहरे व गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं. इसे ऐसे लगाएं जैसे कोरियन लोग “टैपिंग मेथड” से लगाते हैं (हल्के-हल्के थपथपाकर) ताकि जेल अच्छी तरह स्किन में एब्जॉर्ब हो जाए. 4. सीरम  अगर चाहें तो एलोवेरा जेल के बाद कोई हाइड्रेटिंग सीरम लगा सकते हैं. इसे स्किन बिलकुल सेहतमंद रहेगी.  5. मॉइस्चराइजर एलोवेरा जेल लगाने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि नमी लॉक हो जाए ताकि चेहरा बेजान न लगे.  6. सनस्क्रीन  अगर दिन में यह रूटीन कर रहे हैं, तो अंत में सनस्क्रीन जरूर लगाएं. क्योंकि जब भी हम बाहर निकलते हैं धूप से हमारा चेहरा डैमिज हो जाता है. यह भी पढ़ें: Nail Cleaning at Home: अगर एक बार देसी तरीके से कर ली नाखूनों की सफाई, तो भूल जाएंगे पार्लर जाना यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें. The post एलोवेरा जेल से पाएं कोरियन ग्लो, अपनाएं आसान स्किन केयर रूटीन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AC और स्टेबलाइजर का कॉम्बिनेशन जरूरी है या फिजूलखर्ची?

गर्मी का मौसम आते ही एयर कंडीशनर की मांग बढ़ जाती है. लेकिन अक्सर खरीदारों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या AC के साथ स्टेबलाइजर लगाना जरूरी है. जवाब सीधा है- यह आपके इलाके की बिजली की स्थिति और AC के प्रकार पर निर्भर करता है. स्टेबलाइजर का काम स्टेबलाइजर बिजली के वोल्टेज को कंट्रोल करता है. अगर वोल्टेज अचानक कम या ज्यादा हो जाए तो यह AC को सुरक्षित रखता है. बिना स्टेबलाइजर के, बिजली में उतार-चढ़ाव से AC का कंप्रेसर और PCB खराब हो सकता है. इन्वर्टर AC में स्थिति आजकल आने वाले ज्यादातर इन्वर्टर AC में पहले से ही वोल्टेज प्रोटेक्शन सिस्टम होता है. ये AC आमतौर पर 160 से 280 वोल्ट तक आराम से काम कर लेते हैं. अगर आपके इलाके में बिजली स्थिर रहती है, तो अलग से स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं होती. कब जरूरी है स्टेबलाइजर हिंदुस्तान के कई शहरों और पुराने इलाकों में वोल्टेज बार-बार गिरता या बढ़ता है. ऐसी स्थिति में इन्वर्टर AC का अंदरूनी प्रोटेक्शन हर बार काफी नहीं होता. लंबे समय तक उतार-चढ़ाव से AC की लाइफ कम हो सकती है. ऐसे इलाकों में स्टेबलाइजर लगाना जरूरी है. नॉन-इन्वर्टर AC में जरूरी पुराने या नॉन-इन्वर्टर AC में वोल्टेज प्रोटेक्शन नहीं होता. ये सीधे बिजली पर निर्भर करते हैं. इसलिए इनके साथ स्टेबलाइजर लगाना जरूरी है, वरना अचानक वोल्टेज फ्लक्चुएशन से AC खराब हो सकता है. यह भी पढ़ें: WindFree AC: बिना पंखे की हवा, आधा होगा बिजली बिल यह भी पढ़ें: क्या है डुअल इनवर्टर एसी? जानें नाॅर्मल इन्वर्टर एसी से ये कितना अलग है The post AC और स्टेबलाइजर का कॉम्बिनेशन जरूरी है या फिजूलखर्ची? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यूपी को मिले 21 यंग IAS, UPSC टॉपर शक्ति दुबे को इस जिले में मिली पोस्टिंग

UP Young IAS Posting: यूपीएससी सिविल सर्विस 2024 के फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद सर्विस अलॉटमेंट और कैडर अलॉटमेंट लिस्ट जारी हुई थी. अब इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की जिलेवार पोस्टिंग भी शुरू हो गई है. इस कड़ी में उत्तर प्रदेश में 21 नए IAS की पोस्टिंग (UP Young IAS Posting) हुई है. यूपीएससी में सेलेक्ट होने वाले ऑफिसर्स को मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में ट्रेनिंग के लिए जाना होता है. ट्रेनिंग के बाद जिले में पोस्टिंग की लिस्ट आती है. 17 अप्रैल 2026 को नए IAS ऑफिसर जिले में पोस्टिंग ज्वाइन करेंगे. ये ऑफिसर जिले में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट कलेक्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे. UP Young IAS Posting: इन 21 IAS को मिली पोस्टिंग नाम जिला शक्ति दुबे मुरादाबाद कोमल पुनिया इटावा आदित्य विक्रम अग्रवाल अयोध्या मयंक त्रिपाठी कुशीनगर हेमंत आगरा संस्कृति त्रिवेदी हरदोई रिया सैनी वाराणसी शिवांश सुभाष जगाड़े बलरामपुर शिवम सिंह प्रयागराज सलोनी गौतम मथुरा सिद्धार्थ सिंह आजमगढ़ श्वेता लखनऊ रेखा सियाक बांदा आयुष जायसवाल अलीगढ़ अपूर्वा सिंह बस्ती आयुष सैनी झांसी मुकुल खांडेलवाल गोरखपुर थनीगैयारासन टी अंबेडकरनगर संदीप कुमार कानपुर नगर रामभ्रोश सरन सहारनपुर विद्यांशु शेखर झा बाराबंकी UPSC टॉपर शक्ति दुबे को मुरादाबाद में पोस्टिंग यूपीएससी सिविल सर्विस 2024 की परीक्षा में रैंक 1 लाने वाली शक्ति दुबे को मुरादाबाद में पोस्टिंग मिली है. शक्ति दुबे मूलरूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं. उनकी पोस्टिंग होम कैडर में हुई है. शक्ति दुबे की पढ़ाई प्रयागराज और वाराणसी से हुई है. उन्होंने BHU से एमएससी की डिग्री ली है. बिहार के जमुई की रहने वाली संस्कृति त्रिवेदी को हरदोई जिले में पोस्टिंग (UP Young IAS Posting) मिली है. इसके अलावा मुजफ्फरनगर की बेटी रिया सैनी को वाराणसी जिले में पोस्टिंग मिली है. रिया को यूपीएससी सिविल सर्विस में रैंक 22 मिला था. यह भी पढ़ें: UPSC में रैंक 1, 22 की उम्र में IAS, अब इस जिले की कलेक्टर बनीं टीना डाबी The post यूपी को मिले 21 यंग IAS, UPSC टॉपर शक्ति दुबे को इस जिले में मिली पोस्टिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

TMC डेलिगेशन को ज्ञानेश कुमार ने कहा- गेट आउट, SIR की शिकायत करने गये थे तृणमूल सांसद

मुख्य बातें आयोग पहुंचा था चार सांसदों का प्रतिनिधिमंडल आयोग का व्यवहार शर्मनाक आयोग की ओर से आयी सफाई Gyanesh Kumar : नई दिल्ली/कोलकाता. SIR की शिकायत करने चुनाव आयोग गये तृणमूल सांसदों को मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपनी बात जल्दी से कह कर चले जाने को कहा. मुख्य चुनाव आयुक्त के इस रवैये से नाराज सांसदों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त बात करने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने साफ शब्दों में हम सबसे कहा कि सात मिनट में कहो और दफा हो जाओ. तृणमूल सांसद डेरेक ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर जमकर गुस्सा निकाला. डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि बुधवार को शाम 4:30 बजे के बाद विपक्ष के सांसद संविधान क्लब में इस विषय पर मीडिया से बात करेंगे. आयोग पहुंचा था चार सांसदों का प्रतिनिधिमंडल तृणमूल कांग्रेस और चुनाव आयोग के बीच टकराव चरम पर पहुंच गया है. तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल बुधवार सुबह दिल्ली चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचा. डेरेक ओ’ब्रायन, सागरिका घोष और मेनका गुरुस्वामी उनके साथ थे. वे कुछ ही मिनटों में दिल्ली चुनाव आयोग के कार्यालय से निकल गए. उन्होंने रणमूर्ति मामले को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के सांसदों को आयोग से बाहर जाने के लिए कहा गया है. आयोग का व्यवहार शर्मनाक एसआईआर से 90 लाख नाम छूट गए हैं. तृणमूल का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को आयोग पहुंचा और छूटे हुए मतदाताओं के मतदान अधिकार की मांग की. बंगाल में पहले ही 90 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम काटे चुके हैं. तृणमूल नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने गए थे. डेरेक ने सवाल उठाया कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने नौ पत्र लिखे, लेकिन उनमें से किसी का भी जवाब क्यों नहीं दिया गया. उन्होंने यह भी कहा- मैं आयोग को चुनौती देता हूं. आज जो हुआ उसका वीडियो जारी करें. मैं 22 साल से नेतृत्व में हूं, 16 साल से सांसद हूं, लेकिन आज का मेरा अनुभव एक शब्द में कहें तो शर्मनाक है. इसके अलावा, तृणमूल ने दावा किया है कि चुनाव प्रक्रिया में शामिल छह अधिकारियों के भाजपा से संबंध हैं. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें आयोग की ओर से आयी सफाई तृणमूल सांसदों के आरोपों पर चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि जब डेरेक और ब्रायन अंदर आए और चिल्लाने लगे, तो उन्हें चुप रहने को कहा गया. डेरेक का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार ने उन्हें बोलने नहीं दिया. आयोग के सूत्र का कहना है कि आयुक्त ने डेरेक को विनम्र रहने को कहा. उन्होंने समझाया कि उन्हें इतनी ऊंची आवाज में नहीं बोलना चाहिए. हालांकि, डेरेक बाहर आए और दावा किया कि आयुक्त ने उनसे बात नहीं की. इसी बीच, आयोग ने पत्रकारों को एक संदेश भेजा है, जिसमें तृणमूल के साथ हुई चर्चा के बारे में बताया गया था. डेरेक ने अपने मोबाइल पर संदेश पढ़ते हुए कहा- ये सब झूठ है. अंदर कुछ नहीं कहा गया. Also Read: SIR in Bengal: बंगाल में 90 लाख से अधिक वोटरों के नाम कटे, मुर्शिदाबाद शीर्ष पर, आयोग ने जारी की अधिसूचना The post TMC डेलिगेशन को ज्ञानेश कुमार ने कहा- गेट आउट, SIR की शिकायत करने गये थे तृणमूल सांसद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मातंगी जयंती 2026 कब मनाई जाएगी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

Maatangi Jayanti 2026: हिंदू धर्म और तंत्र शास्त्र में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व है, जिनमें नौवीं विद्या मां मातंगी हैं. प्रत्येक वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मातंगी जयंती के रूप में मनाया जाता है. मान्यता है कि माता की आराधना से ज्ञान और बुद्धि में विकास होता है. मातंगी जयंती 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त  पंचांग गणना के अनुसार, तृतीया तिथि का विवरण इस प्रकार है: तृतीया तिथि प्रारंभ: 19 अप्रैल 2026, सुबह 10:49 बजे से. तृतीया तिथि समाप्त: 20 अप्रैल 2026, सुबह 07:27 बजे तक. उदया तिथि के अनुसार: मातंगी जयंती का मुख्य उत्सव 20 अप्रैल को ही मनाया जाएगा. मां मातंगी का स्वरूप मां मातंगी का स्वरूप अत्यंत मनमोहक और अलौकिक है. उनका वर्ण गहरे हरे रंग का है, जो प्रकृति और उर्वरता का प्रतीक है. उनके मस्तक पर अर्धचंद्र है. माता के तीन नेत्र हैं, जो उनके दिव्य ज्ञान को दर्शाते हैं. मां की चार भुजाएं हैं. मां के एक हाथ में वीणा है, जो संगीत और कला का प्रतिनिधित्व करती है, दूसरे में खड्ग, तीसरे में पाश और चौथे में अंकुश हैं, जो शत्रुओं और अज्ञानता के विनाश के प्रतीक हैं. इन्हें ‘उच्छिष्ट चांडालिनी’ भी कहा जाता है. जूठन का भोग मान्यताओं के अनुसार, मां मातंगी को जूठन का भोग लगाया जाता है, जो यह संदेश देता है कि ईश्वर के लिए शुद्धता से अधिक ‘भाव’ महत्वपूर्ण है. वे सामाजिक बंधनों और भेदभाव से ऊपर उठकर अपने भक्तों पर कृपा करती हैं. मां मातंगी की पूजा का महत्व मां मातंगी की साधना से वाणी में ताकत और आत्मविश्वास आता है. जो लोग संगीत, नृत्य या लेखन जैसी कलाओं से जुड़े हैं, उन्हें मां की कृपा से खास सफलता और प्रसिद्धि मिलती है. साथ ही, यह पूजा वैवाहिक जीवन के तनाव को दूर करती है और घर में सुख-शांति और आपसी प्रेम बढ़ाती है. यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी समाचारें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Naya Vichar The post मातंगी जयंती 2026 कब मनाई जाएगी? जानें सही तिथि और मुहूर्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रंप ने सीजफायर को विश्व शांति के लिए बड़ा दिन बताया, कहा- होर्मुज में तैनात रहेगा अमेरिका

US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने Truth Social पर एक पोस्ट किया और लिखा- विश्व शांति के लिए एक बहुत बड़ा दिन है. उन्होंने होर्मुज में अपनी मौजूदगी की घोषणा करते हुए कहा- यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, Strait of Hormuz में जहाजों की आवाजाही को सुचारू बनाने में मदद करेगा. वहां बहुत सारे सकारात्मक काम होंगे. इससे बहुत ज्यादा पैसा भी कमाया जाएगा. हम वहां मौजूद रहेंगे. बस आस-पास ही रहेंगे ताकि यह पक्का हो सके कि सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है. ईरान अब रिकंस्ट्रक्शन का काम शुरू कर सकता है : ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा- ईरान अब अपने पुनर्निर्माण का काम शुरू कर सकता है. ट्रंन ने सीजफायर की घोषणा को Middle East का स्वर्ण युग भी बताया. US President Donald Trump posts on Truth Social. “A big day for World Peace! Iran wants it to happen, they’ve had enough! Likewise, so has everyone else! The United States of America will be helping with the traffic buildup in the Strait of Hormuz. There will be lots of… pic.twitter.com/5BS1RFg8AO — ANI (@ANI) April 8, 2026 ट्रंप ने ईरान की पूरी सभ्यता खत्म करने की धमकी दी थी डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को चेतावनी दी थी कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर सहमत नहीं होता है, तो पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा. अमेरिका ने ईरान के तेल केंद्र खार्ग द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों पर हमला किया. इजराइल और अमेरिका द्वारा 28 फरवरी को हमले शुरू करने के बाद से ईरान ने होर्मुज से होकर गुजरने वाले जहाजों के आवागमन को पूरी तरह से रोक दिया था. इस रोक के बाद पूरी दुनिया में पेट्रोल, भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं. ईरान में 1900 से अधिक लोगों की मौत ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद से 1900 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. लेबनान में 1500 से अधिक लोग मारे गए हैं. 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं. 11 इजराइली सैनिकों की भी जान गई है. ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान सीजफायर पर इजराइल की पहली प्रतिक्रिया, कहा- हिजबुल्लाह के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता सीजफायर के बाद ईरान में बवाल; इजराइल-अमेरिकी झंडे जलाए गए, मुर्दाबाद के लगे नारे The post ट्रंप ने सीजफायर को विश्व शांति के लिए बड़ा दिन बताया, कहा- होर्मुज में तैनात रहेगा अमेरिका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, घर और कार लोन की EMI में फिलहाल बदलाव नहीं

Repo Rate: अगर आप होम लोन या कार लोन की ईएमआई (EMI) कम होने का इंतजार कर रहे थे, तो फिलहाल अच्छी समाचार यह है कि आपके लोन की किस्तें नहीं बढ़ेंगी. हिंदुस्तानीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज, 8 अप्रैल 2026 को घोषणा की कि रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा गया है. ब्याज दरों को स्थिर रखने के 3 मुख्य कारण कच्चे तेल की कीमतों में आग: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रहा है. हिंदुस्तान अपनी जरूरत का 80% से ज्यादा तेल आयात करता है, जिससे देश में महंगाई बढ़ने का डर बना हुआ है. संतुलित महंगाई (Inflation Control): आरबीआई का लक्ष्य महंगाई को 4% के दायरे में रखना है. हालांकि हाल ही में थाली की कीमतों में कुछ राहत मिली है (जैसा कि क्रिसिल की रिपोर्ट में बताया गया है), लेकिन ईंधन और एलपीजी के बढ़ते दाम चिंता का विषय बने हुए हैं. मजबूत जीडीपी ग्रोथ: हिंदुस्तानीय वित्तीय स्थिति अन्य प्रमुख देशों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रही है. दरों को स्थिर रखकर आरबीआई विकास की रफ्तार को बनाए रखना चाहता है, ताकि निवेश और खपत में कमी न आए. 2025 में 4 बार घटी रेपो रेट Infographics(notebooklm) क्या होता है रेपो रेट ? आसान भाषा में समझें तो, रेपो रेट वह दर है जिस पर देश के बड़े बैंक (जैसे SBI, HDFC आदि) रिजर्व बैंक से कर्ज लेते हैं. जब रेपो रेट कम होता है, तो बैंकों को सस्ता पैसा मिलता है, जिसका फायदा वे ग्राहकों को सस्ता लोन देकर पहुंचाते हैं. कैसे होता है फैसला ? आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) हर दो महीने में बैठक करती है. इस कमेटी में कुल 6 सदस्य होते हैं (3 आरबीआई से और 3 प्रशासन द्वारा नियुक्त). Also Read: ट्रंप के फैसले से शेयर बाजार में आज बंपर रिकवरी, इंडिगो और अडानी के शेयरों में जबरदस्त बढ़त The post रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, घर और कार लोन की EMI में फिलहाल बदलाव नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अमेरिका-ईरान सीजफायर पर इजराइल की पहली प्रतिक्रिया, कहा- हिजबुल्लाह के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि सीजफायर के बावजूद इजरायल दक्षिण लेबनान में आक्रमण जारी रखेगा. जिसका उद्देश्य ईरान समर्थित हिजबुल्लाह से उत्पन्न खतरे को बेअसर करना है. उन्होंने कहा- समझौते में लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ लड़ाई शामिल नहीं है. संयुक्त राज्य अमेरिका ने इजरायल को बताया है दो सप्ताह का युद्धविराम लेबनान पर लागू नहीं होता है. ईरान तुरंत होर्मुज जलडमरूमध्य खोल दे : इजराइल नेतन्याहू ऑफिस की ओर से बुधवार को एक बयान जारी किया गया. जिसमें कहा गया- इजराइल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का समर्थन करता है, बशर्ते ईरान तुरंत होर्मुज जलडमरूमध्य खोल दे. इसके अलावा ईरान अब परमाणु या मिसाइल का खतरा न बने. ट्रंप ने अपनी घोषणा में क्या कहा? डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा था- मैं दो सप्ताह की अवधि के लिए ईरान पर बमबारी और हमले रोकने पर सहमत हूं. यह दोनों पक्षों (अमेरिका-ईरान) का संघर्षविराम होगा. ट्रंप की घोषणा के बाद ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने भी कहा कि उसने दो सप्ताह के संघर्षविराम को स्वीकार कर लिया है. पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान को इस्लामाबाद किया आमंत्रित पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडलों को शुक्रवार, 10 अप्रैल को इस्लामाबाद आने का निमंत्रण दिया. 28 फरवरी को इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर किया था अटैक इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर 28 फरवरी को हमला शुरू किया था. जिसके बाद ईरान की ओर से भी पलटवार किया गया. करीब 39 दिनों तक चले युद्ध के कारण दुनियाभर में ईंधन संकट गहरा गया. क्योंकि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर पाबंदी लगा दी थी. ये भी पढ़ें: खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता सीजफायर के बाद ईरान में बवाल; इजराइल-अमेरिकी झंडे जलाए गए, मुर्दाबाद के लगे नारे The post अमेरिका-ईरान सीजफायर पर इजराइल की पहली प्रतिक्रिया, कहा- हिजबुल्लाह के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top